लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

फिर तेरी कहानी याद आई

सूची फिर तेरी कहानी याद आई

फिर तेरी कहानी याद आई 1993 की महेश भट्ट द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है। मुख्य महिला भूमिका उनकी बेटी पूजा भट्ट ने निभाई है। राहुल रॉय द्वारा मुख्य पुरुष भूमिका निभाई गई थी। पूजा बेदी और अवतार गिल ने फिल्म में सहायक भूमिका निभाई। .

21 संबंधों: तहकीकात (1993 फ़िल्म), ध्वनि-पट्टी, नीना गुप्ता, पंकज उधास, प्रवीण भट्ट, प्रेमकहानी फ़िल्म, पूजा बेदी, पूजा भट्ट, भारत, मनोविदलता, महेश भट्ट, राहुल रॉय, सर (1993 फ़िल्म), साधना सरगम, हिन्दी, जावेद ख़ान, कुमार सानु, कैफ़ी आज़मी, अनु मलिक, अलका याज्ञिक, अवतार गिल

तहकीकात (1993 फ़िल्म)

तहकीकात 1993 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: फिर तेरी कहानी याद आई और तहकीकात (1993 फ़िल्म) · और देखें »

ध्वनि-पट्टी

ध्वनि-पट्टी या साउंडट्रैक वो अंकित संगीत है जिसे किसी फिल्म, पुस्तक, टेलीविजन कार्यक्रम या वीडियो गेम की छवियों के साथ संक्रमित (सिंक्रनाइज़) किया जा सकता है। व्यावसायिक रूप से जारी किसी फिल्म या टीवी कार्यक्रम की साउंडट्रैक एल्बम उस फिल्म या टीवी कार्यक्रम की मूल फिल्म का वो भौतिक हिस्सा होता है जहां समक्रमित ध्वनि का अंकन किया जाता है। .

नई!!: फिर तेरी कहानी याद आई और ध्वनि-पट्टी · और देखें »

नीना गुप्ता

नीना गुप्ता (जन्म: 4 जुलाई 1959) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री, टीवी कलाकार और फिल्म डायरेक्टर तथा प्रोड्यूसर हैं। उन्हें वर्ष 1990 में फ़िल्म "वो छोकरी' के लिये बेस्ट सपोर्टिंग अभिनेत्री का फ़िल्म फ़ेयर पुरस्कार मिला। वे अस्सी के दशक में प्रसिद्द क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ आपने प्रेम संबंधों के कारण काफ़ी चर्चा में रहीं; और 1989 में उन्होंने विवियन से बिना विवाह किये बेटी मसाबा को जन्म दिया। .

नई!!: फिर तेरी कहानी याद आई और नीना गुप्ता · और देखें »

पंकज उधास

पंकज उधास (जन्म 17 मई 1951) भारत के एक गज़ल गायक हैं। भारतीय संगीत उद्योग में उनको तलत अजीज़ और जगजीत सिंह जैसे अन्य संगीतकारों के साथ इस शैली को लोकप्रिय संगीत के दायरे में लाने का श्रेय दिया जाता है। उधास को फिल्म नाम में गायकी से प्रसिद्धि मिली, जिसमें उनका एक गीत चिठ्ठी आई है काफी लोकप्रिय हुआ था। उसके बाद से उन्होंने कई फिल्मों के लिए एक पार्श्व गायक के रूप में अपनी आवाज दी है। इसके अतिरिक्त उन्होंने कई एल्बम भी रिकॉर्ड किये हैं और एक कुशल गज़ल गायक के रूप में पूरी दुनिया में अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं। २००६ में पंकज उधास को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। .

नई!!: फिर तेरी कहानी याद आई और पंकज उधास · और देखें »

प्रवीण भट्ट

प्रवीण भट्ट भारतीय फ़िल्म छायाकार, निर्देशक और लेखक हैं। यह कई बार महेश भट्ट के फिल्मों में कार्य कर चुके हैं। इन्होने यह कार्य 1960 में केमरामेन के रूप में शुरू किया। 1962 में अपने पिता विजय भट्ट की फ़िल्म को निर्देशित किया। इसी के बाद 1965 में उनकी अगली फ़िल्म में छायाकार बने। इसके बाद लहू के दो रंग फ़िल्म 1979 में किया और उसी के बाद से यह महेश भट्ट और विक्रम भट्ट के कई फिल्मों में कार्य कर रहे हैं। .

नई!!: फिर तेरी कहानी याद आई और प्रवीण भट्ट · और देखें »

प्रेमकहानी फ़िल्म

प्रेमकहानी फ़िल्म (अथवा प्रेमकहानी चलचित्र) (Romance film) रिकॉर्ड किये गयी प्रेम कहानियाँ होती हैं जो दृश्य मीडिया अथवा टेलीविजन अथवा किसी भी चलचित्र दृश्य क्षेत्र पर प्रदर्शित किया जाता है अथवा नाटकशाला अथवा टेलीविजन जो जुनून और भावनाओं पर केन्द्रित और मुख्य पात्रों के प्रेमपूर्वक स्नेहमिलन तथा विशुद्ध, सच्चा और प्रबल प्यार आगे बढ़ता है जो उन्हें विवाह तक ले जाता है। .

नई!!: फिर तेरी कहानी याद आई और प्रेमकहानी फ़िल्म · और देखें »

पूजा बेदी

पूजा बेदी (जन्म: 11 मई, 1971) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: फिर तेरी कहानी याद आई और पूजा बेदी · और देखें »

पूजा भट्ट

पूजा भट्ट (जन्म: 24 फरवरी, 1972) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। वह अपने पिता महेश भट्ट की तरह एक निर्देशक भी हैं। .

नई!!: फिर तेरी कहानी याद आई और पूजा भट्ट · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: फिर तेरी कहानी याद आई और भारत · और देखें »

मनोविदलता

मनोविदलता (Schizophrenia/स्किज़ोफ्रेनिया) एक मानसिक विकार है। इसकी विशेषताएँ हैं- असामान्य सामाजिक व्यवहार तथा वास्तविक को पहचान पाने में असमर्थता। लगभग 1% लोगो में यह विकार पाया जाता है। इस रोग में रोगी के विचार, संवेग तथा व्यवहार में आसामान्य बदलाव आ जाते हैं जिनके कारण वह कुछ समय लिए अपनी जिम्मेदारियों तथा अपनी देखभाल करने में असमर्थ हो जाता है। 'मनोविदलता' और 'स्किज़ोफ्रेनिया' दोनों का शाब्दिक अर्थ है - 'मन का टूटना'। .

नई!!: फिर तेरी कहानी याद आई और मनोविदलता · और देखें »

महेश भट्ट

महेश भट्ट (जन्म: 20 सितंबर, 1948) भारतीय हिन्दी फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं। इन्होंने मंज़िलें और भी हैं (1974) से अपने निर्देशन कार्य की शुरुआत की थी। इनके द्वारा निर्देशित फिल्म सारांश (1984) मॉस्को अंतर्राष्ट्रीय फिल्म उत्सव में दिखाया गया था और साथ ही इसके कहानी लिखने के कारण इन्हें सर्वश्रेष्ठ कहानी का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। यह अपने भाई मुकेश भट्ट के साथ कब्ज़ा (1988) नामक फिल्म के निर्माण के साथ ही निर्माता भी बन गए। महेश भट्ट की पत्नी का नाम .

नई!!: फिर तेरी कहानी याद आई और महेश भट्ट · और देखें »

राहुल रॉय

राहुल रॉय (जन्म: 9 फरवरी, 1968) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: फिर तेरी कहानी याद आई और राहुल रॉय · और देखें »

सर (1993 फ़िल्म)

सर 1993 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: फिर तेरी कहानी याद आई और सर (1993 फ़िल्म) · और देखें »

साधना सरगम

साधना सरगम साधना सरगम (जन्म: 7 जुलाई 1962, असली नाम: साधना पुरुषोत्तम घाणेकर) भारतीय सिनेमा में काम करने वाली महिला पार्श्वगायिका हैं। साधना चार साल की आयु से गाने गा रही है। विश्वात्मा के "सात समुंदर पार" गाने से उन्हें ख्याति मिली। उनका जन्म महाराष्ट्र के दाभोल में संगीतकारों के परिवार में हुआ। "पहला नशा पहला खुमार", "दर्द करारा", "साईं राम साईं श्याम साईं भगवान", "बिन साजन झूला झूलूं", "धीरे धीरे आप मेरे", "चंदा रे चंदा रे", "हमको मालूम है", "माही वे", "क्या मौसम आया है", "सलाम-ए-इश्क", "अंगना में बाबा", "मेरी नींद मेरा चैन", "तेरा नाम लेने की", "तुझसे क्या चोरी है", "आइये आपका इंतजार था", "सुनो मियां सुनो", "ऐतबार नहीं करना" उनके मशहूर हिन्दी गीत है। उन्होंने लगभग हर भारतीय भाषा में गाने गाए हैं। .

नई!!: फिर तेरी कहानी याद आई और साधना सरगम · और देखें »

हिन्दी

हिन्दी या भारतीय विश्व की एक प्रमुख भाषा है एवं भारत की राजभाषा है। केंद्रीय स्तर पर दूसरी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। यह हिन्दुस्तानी भाषा की एक मानकीकृत रूप है जिसमें संस्कृत के तत्सम तथा तद्भव शब्द का प्रयोग अधिक हैं और अरबी-फ़ारसी शब्द कम हैं। हिन्दी संवैधानिक रूप से भारत की प्रथम राजभाषा और भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है। हालांकि, हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं है क्योंकि भारत का संविधान में कोई भी भाषा को ऐसा दर्जा नहीं दिया गया था। चीनी के बाद यह विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भी है। विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार यह विश्व की दस शक्तिशाली भाषाओं में से एक है। हिन्दी और इसकी बोलियाँ सम्पूर्ण भारत के विविध राज्यों में बोली जाती हैं। भारत और अन्य देशों में भी लोग हिन्दी बोलते, पढ़ते और लिखते हैं। फ़िजी, मॉरिशस, गयाना, सूरीनाम की और नेपाल की जनता भी हिन्दी बोलती है।http://www.ethnologue.com/language/hin 2001 की भारतीय जनगणना में भारत में ४२ करोड़ २० लाख लोगों ने हिन्दी को अपनी मूल भाषा बताया। भारत के बाहर, हिन्दी बोलने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका में 648,983; मॉरीशस में ६,८५,१७०; दक्षिण अफ्रीका में ८,९०,२९२; यमन में २,३२,७६०; युगांडा में १,४७,०००; सिंगापुर में ५,०००; नेपाल में ८ लाख; जर्मनी में ३०,००० हैं। न्यूजीलैंड में हिन्दी चौथी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसके अलावा भारत, पाकिस्तान और अन्य देशों में १४ करोड़ १० लाख लोगों द्वारा बोली जाने वाली उर्दू, मौखिक रूप से हिन्दी के काफी सामान है। लोगों का एक विशाल बहुमत हिन्दी और उर्दू दोनों को ही समझता है। भारत में हिन्दी, विभिन्न भारतीय राज्यों की १४ आधिकारिक भाषाओं और क्षेत्र की बोलियों का उपयोग करने वाले लगभग १ अरब लोगों में से अधिकांश की दूसरी भाषा है। हिंदी हिंदी बेल्ट का लिंगुआ फ़्रैंका है, और कुछ हद तक पूरे भारत (आमतौर पर एक सरल या पिज्जाइज्ड किस्म जैसे बाजार हिंदुस्तान या हाफ्लोंग हिंदी में)। भाषा विकास क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी हिन्दी प्रेमियों के लिए बड़ी सन्तोषजनक है कि आने वाले समय में विश्वस्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व की जो चन्द भाषाएँ होंगी उनमें हिन्दी भी प्रमुख होगी। 'देशी', 'भाखा' (भाषा), 'देशना वचन' (विद्यापति), 'हिन्दवी', 'दक्खिनी', 'रेखता', 'आर्यभाषा' (स्वामी दयानन्द सरस्वती), 'हिन्दुस्तानी', 'खड़ी बोली', 'भारती' आदि हिन्दी के अन्य नाम हैं जो विभिन्न ऐतिहासिक कालखण्डों में एवं विभिन्न सन्दर्भों में प्रयुक्त हुए हैं। .

नई!!: फिर तेरी कहानी याद आई और हिन्दी · और देखें »

जावेद ख़ान

जावेद ख़ान जावेद ख़ान या जावेद ख़ान अमरोही भारतीय फिल्म अभिनेता है जिन्होंने कई सौ फिल्मों में अभिनय किया है। विशेषकर वो लगान, सड़क, बोल राधा बोल और अंदाज़ अपना अपना के लिये जाने जाते हैं। .

नई!!: फिर तेरी कहानी याद आई और जावेद ख़ान · और देखें »

कुमार सानु

कुमार सानु (पूरा नाम केदारनाथ भट्टाचार्य) हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध गायक हैं। इन्होंने अपने गाने की शुरुआत वर्ष 1989 में शुरू की। 2009 में इन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म श्री भी मिल चुका है। .

नई!!: फिर तेरी कहानी याद आई और कुमार सानु · और देखें »

कैफ़ी आज़मी

कैफ़ी आज़मी (असली नाम: अख्तर हुसैन रिजवी) उर्दू के एक अज़ीम शायर थे। उन्होंने हिन्दी फिल्मों के लिए भी कई प्रसिद्ध गीत व ग़ज़लें भी लिखीं, जिनमें देशभक्ति का अमर गीत -"कर चले हम फिदा, जान-ओ-तन साथियों" भी शामिल है। .

नई!!: फिर तेरी कहानी याद आई और कैफ़ी आज़मी · और देखें »

अनु मलिक

अनु मलिक हिन्दी फ़िल्मों के एक संगीतकार हैं। वह सरदार मलिक के पुत्र हैं। इन्होंने संगीत निर्माण का कार्य 1977 में शुरू किया। 1990 के दशक में यह कई सफल फिल्मों के गाने लिख चुके हैं। जिसमें फिर तेरी कहानी याद आई, बाज़ीगर, और जानम जैसे फिल्में शामिल है। हंटरवाली नामक फिल्म से इन्होंने अपने गायिकी का सफर शुरू किया। .

नई!!: फिर तेरी कहानी याद आई और अनु मलिक · और देखें »

अलका याज्ञिक

अलका याज्ञिक भारतीय सिनेमा की एक प्रसिद्ध पार्श्वगायिका हैं। वे हिंदी सिनेमा में तीन दशकों तक अपनी गायकी के लिए विख्यात हैं। हिंदी सिनेमा में वे सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने वाली पांचवी पार्श्वगायिका हैं। उन्हें फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका पुरस्कार के ३६ नामांकनों में से ७ बार पुरस्कार मिल चुका है जो कि खुद में एक रिकॉर्ड है। उन्हें दो राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त है। साथ ही उनके २० गाने बीबीसी के "बॉलीवुड के श्रेष्ठ ४० सदाबहार साउंडट्रैक" में शामिल हैं। उनके कुछ हिट गानों में से हैं — "कुछ कुछ होता है", "टिप टिप बरसा पानी", "परदेसी परदेसी", "छम्मा छम्मा", "पूछो ज़रा पूछो", "एक दो तीन", "चाँद छुपा बादल में", "लाल दुपट्टा", "मुझको राणाजी" और "बाज़ीगर ओ बाज़ीगर"। .

नई!!: फिर तेरी कहानी याद आई और अलका याज्ञिक · और देखें »

अवतार गिल

अवतार गिल हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: फिर तेरी कहानी याद आई और अवतार गिल · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

फिर तेरी कहानी याद आई (1993 फ़िल्म)

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »