लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

फ़्रैंकफ़र्ट विमानक्षेत्र

सूची फ़्रैंकफ़र्ट विमानक्षेत्र

फ़्रैंकफ़र्ट ऍम मेन विमानक्षेत्र, प्रायः जिसे फ़्रैंकफ़र्ट एयरपोर्ट एवं स्थाणीय जर्मन में Flughafen Frankfurt am Main या Rhein-Main-Flughafen कहा जाता है, फ़्रैंकफ़र्ट, जर्मनी में स्थित एक प्रधान अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र है। यातायात कंपनी फ़्रैपोर्ट द्वारा संचालित, फ़्रैंकफ़र्ट विमानक्षेत्र वर्ष २०११ में जर्मनी में यात्री यातायात की मद में व्यस्ततम विमानक्षेत्र, यूरोप में तृतीय व्यस्ततम (लंदन-हीथ्रो एवं पैरिस चार्ल्स डि-गॉल के बाद) एवं विश्व का नौंवां व्यस्ततम विमानक्षेत्र रहा है। इस वर्ष में यहां की यात्री संख्या 5.64 करोड़ रही। 2011/2012 के शीतकाल में, फ़्रैंकफ़र्ट विमानक्षेत्र द्वारा विश्व के अधिकांश अन्तर्राष्ट्रीय गंतव्यों से आगमन उड़ानों को सेवाएं मिलीं, जिनमें १११ देशॊं के २७५ गंतव्य आते हैं। इसी वर्ष यहां से 21.7 लाख मीट्रिक टन का माल यातायात संपन्न हुआ। कार्गो यातायात की मद में यह यूरोप का व्यस्ततम विमानक्षेत्र रहा है। इस विमानक्षेत्र का दक्षिणी भाग र्हेइन – मेन वायु बेस के प्रयोग में है, जो संयुक्त राज्य का १९४७ से २००५ तक एक प्रधान वायु-बेस रहा है। इसके उपरांत यह बेस बंद कर दिया गया व भूमि का अधिग्रहण फ़्रैपोर्ट ने कर लिया। फ़्रैंकफ़र्ट विमानक्षेत्र लुफ़्थान्सा, जर्मनी के ध्वजवाही वायुसेवा का एवं कॉन्डोर फ़्लगडीन्स्ट का प्रमुख केन्द्र (हब) रहा है। फ़्रैंकफ़र्ट की क्षमता सीमा के कारण लुफ़्थान्सा ने अप.

9 संबंधों: चार्ल्स डि गॉल विमानक्षेत्र, ऐस्फाल्ट, फ़्रैंकफ़र्ट, लंदन हीथ्रो विमानक्षेत्र, लुफ़्थान्सा, संयुक्त राज्य, जर्मन भाषा, जर्मनी, कंक्रीट

चार्ल्स डि गॉल विमानक्षेत्र

पैरिस चार्ल्स डि गॉल विमानक्षेत्र (Aéroport Paris-Charles de Gaulle), जिसे रॉएज़्ज़ एयरपोर्ट (या फ़्रांसीसी में मात्र रॉएज़) भी कहते हैं, विश्व के प्रधान विमानन केन्द्रों में से एक, एवं फ़्रांस का सबसे बड़ा विमानक्शःएत्र है। इसका नाम फ़्रांस के फ़्री फ़्रेंच फ़ोर्सेज़ के नेता एवं फ़्रेंच फ़िफ़्थ रिपब्लिक के संस्थापक चार्ल्स डि गॉल (1890–1970) के नाम पर रखा गया है। यह विमानक्षेत्र फ़्रांस के कम्यून्स के दूरी पर पैरिस के उत्तर पूर्व दिशा में स्थित है। वर्ष २०११ में विमानक्षेत्र से 60,970,551 यात्रियों एवं 514,059 विमानों का आवागमन हुआ था। जिसके कारण यह याट्री आवागमन में विश्व के छठे व्यस्ततम विमानक्षेत्र एवं यूरोप के दूसरे व्यस्ततम विमानक्षेत्र (लंदन हीथ्रो विमानक्षेत्र के बाद) गिना गया। विमान यातायात की दृष्टि से यह विमानक्षेत्र विश्व का दसवां व्यस्ततम एवं यूरोप का व्यस्ततम गिना गया है। कार्गो ट्रैफ़िक के आंकड़ों में इसे विश्व का पाँचवां व्यस्ततम एवं फ़्रैंकफ़र्ट विमानक्षेत्र के बाद यूरोप का दूसरा व्यस्ततम विमानक्षेत्र आंका गया, जहां से 2,087,952 मीट्रिक टन कार्गो माल २०११ में आवागमन हुआ। .

नई!!: फ़्रैंकफ़र्ट विमानक्षेत्र और चार्ल्स डि गॉल विमानक्षेत्र · और देखें »

ऐस्फाल्ट

मृत सागर से प्राप्त प्राकृतिक ऐसफाल्ट सड़क निर्माण में अस्फाल्ट कंक्रीट की मूल पर्त ऐस्फाल्ट (अंग्रेजी: Asphalt) एक चिपचिपा, काला और गाढ़ा तरल या अर्ध-तरल पदार्थ होता है, जिसे कच्चे पैट्रोलियम से प्राप्त किया जाता है। यह प्राकृतिक रूप से भी मिलता है। पहले इसे अस्फाल्टम भी कहा जाता है। इसका प्रयोग सड़क निर्माण, उड़ान पट्टी निर्माण इत्यादि में होता है। 'अस्फाल्ट' शब्द एक यूनानी शब्द से निकला है जिसका अर्थ है दृढ़, अचल तथा सुरक्षित। पुरातन काल में अस्फाल्ट का प्रथम उपयोग विभिन्न प्रकार के दो पदार्थो को आपस में जोड़ने में, जैसे हाथीदाँत, सीप या रत्नों से बनी आँखों को मूर्तियों के चक्षु गह्वरों में बैठाने के लिए, किया जाता था। ज्ञात हुआ है कि संभवत: भारत में अस्फाल्ट का सर्वप्रथम उपयोग लगभग 3,000 वर्ष ई.पू.

नई!!: फ़्रैंकफ़र्ट विमानक्षेत्र और ऐस्फाल्ट · और देखें »

फ़्रैंकफ़र्ट

फ्रैंकफर्ट ऐम माइन,, जर्मन राज्य हेस का सबसे बड़ा शहर और जर्मनी का पांचवाँ सबसे बड़ा शहर है। इसे प्रायः केवल फ्रैंकफर्ट के नाम से जाना जाता है। इसकी जनसंख्या 2009 में 667,330 थी। 2010 में शहरी क्षेत्र में 2,296,000 आबादी का अनुमान लगाया गया था। यह शहर फ्रैंकफर्ट-राइन-मैन मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र के हृदयस्थल में है, जिसकी आबाद 5,600,000 है, और जर्मनी का दूसरा सबसे बड़ा मेट्रॅपॉलिटन क्षेत्र है। यह शहर मेन नदी के तट पर पुराने घाट पर अवस्थित है। जर्मन भाषा में मेन नदी को "फर्ट" कहते है। फ्रैंकफर्ट प्राचीन फ्रैंकोनिया का हिस्सा है, जो कि प्राचीन फ्रैंकों का निवास स्थल था। इसलिए फ्रैंको के घाट के रूप में इनकी विरासत के कारण शहर का नाम पड़ा.

नई!!: फ़्रैंकफ़र्ट विमानक्षेत्र और फ़्रैंकफ़र्ट · और देखें »

लंदन हीथ्रो विमानक्षेत्र

लंदन हीथ्रो विमानक्षेत्र या हीथ्रो इंग्लैंड की राजधानी लंदन को सेवा देने वाला प्रधान विमानक्षेत्र है। यह पश्चिम लंदन के हिलिंग्डन में स्थापित है और यात्री यातायात संख्या के आंकड़ों के अनुसार संयुक्त राजशाही का व्यस्ततम विमानक्षेत्र एवं विश्व का तृतीय व्यस्ततम विमानक्षेत्र (२०१२ के अनुसार) है जहां विश्व के किसी भी अन्य विमानक्षेत्र की तुलना में सर्वाधिक अन्तर्राष्ट्रीय यात्री आवागमन संपन्न होता है। यात्री यातायात के अनुसार ही यह यूरोपीय संघ में व्यस्ततम विमानक्षेत्र तथा विमान यातायात आंकड़ों के अनुसार यूरोप का तृतीय व्यस्ततम विमानक्षेत्र है जहां से अधिक संख्या वाले विमानक्षेत्रों में पैरिस चार्ल्स डि गॉल एवं फ़्रैक्फ़र्ट विमानक्षेत्र ही आते हैं। हीथ्रो लंदन का प्रमुख विमानक्षेत्र है। इससे पूर्व यहां आर.ए.एफ़.

नई!!: फ़्रैंकफ़र्ट विमानक्षेत्र और लंदन हीथ्रो विमानक्षेत्र · और देखें »

लुफ़्थान्सा

डॉश लुफ़्थान्सा AG जर्मनी की ध्वजवाहिका वायुसेवा है और बेड़े के आकार एवं सम्पूर्ण यात्री आवाजाही तथा यूरोप की सबसे बड़ी वायुसेवा है। जर्मन सरकार का १९९७ तक लुफ़्थानसा में 35.68% अंश था, किन्तु अब ये कंपनी निजी निवेशकों द्वारा (88.52%), एमजीएल जेस्सेलशाफ़्ट फ़ूर लुफ़्तवर्केह्स्वर्त (10.05%), डॉश पोस्टवैंक (1.03%), तथा डॉश बैंक (0.4%) के स्वामित्त्व में है। इसमें २०११ के आंकड़ों के अनुसार 119,084 कर्मचारी कार्यरत हैं। कंपनी का नाम मूलतः वायु के लिये गर्मन शब्द लुफ़्त एवं हैन्सियेटिक लीग के लिये हांन्सा के संयोजन से बना है। डायचे लुफ्तांसा को सामान्य तौर पर लुफ्तांसा के नाम से जाने वाला एक जर्मन एयरलाइनर हैं। अगर इसकी सहायक कंपनियों को मिला दे तो ये यूरोप की सबसे बड़ी एयरलाइन्स कंपनी हैं। इसकी विशालता का अनुभव आप इस बात से कर सकते हैं कि लुफ्तांसा, एशिया, अफ्रीका, अमेरिका एवं यूरोप के 78 देशों के 197 अंतरराष्ट्रीय स्थानो की उड़ान भरता हैं। इसके अतिरिक्त, ये 18 घरेलु गंतव्य की भी उड़ान भरता हैं। इसके बड़े में 280 जहाज सम्मिलित हैं। 2012 में लुफ्तांसा की सारी अनुषंगी कंपनियों को मिला दे इसने 103 मिलियन यात्रिओं का परिचालन किया था। लुफ्तांसा का रजिस्टर्ड ऑफिस एवं मुख्यालय कोलोन में हैं। इसके प्रमुख संचालन केंद्र का नाम लुफ्तांसा अविअतािों सेंटर हैं।.

नई!!: फ़्रैंकफ़र्ट विमानक्षेत्र और लुफ़्थान्सा · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: फ़्रैंकफ़र्ट विमानक्षेत्र और संयुक्त राज्य · और देखें »

जर्मन भाषा

विश्व के जर्मन भाषी क्षेत्र जर्मन भाषा (डॉयट्श) संख्या के अनुसार यूरोप की सब से अधिक बोली जाने वाली भाषा है। ये जर्मनी, स्विट्ज़रलैंड और ऑस्ट्रिया की मुख्य- और राजभाषा है। ये रोमन लिपि में लिखी जाती है (अतिरिक्त चिन्हों के साथ)। ये हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में जर्मनिक शाखा में आती है। अंग्रेज़ी से इसका करीबी रिश्ता है। लेकिन रोमन लिपि के अक्षरों का इसकी ध्वनियों के साथ मेल अंग्रेज़ी के मुक़ाबले कहीं बेहतर है। आधुनिक मानकीकृत जर्मन को उच्च जर्मन कहते हैं। जर्मन भाषा भारोपीय परिवार के जर्मेनिक वर्ग की भाषा, सामान्यत: उच्च जर्मन का वह रूप है जो जर्मनी में सरकारी, शिक्षा, प्रेस आदि का माध्यम है। यह आस्ट्रिया में भी बोली जाती है। इसका उच्चारण १८९८ ई. के एक कमीशन द्वारा निश्चित है। लिपि, फ्रेंच और अंग्रेजी से मिलती-जुलती है। वर्तमान जर्मन के शब्दादि में अघात होने पर काकल्यस्पर्श है। तान (टोन) अंग्रेजी जैसी है। उच्चारण अधिक सशक्त एवं शब्दक्रम अधिक निश्चित है। दार्शनिक एवं वैज्ञानिक शब्दावली से परिपूर्ण है। शब्दराशि अनेक स्रोतों से ली गई हैं। उच्च जर्मन, केंद्र, उत्तर एवं दक्षिण में बोली जानेवाली अपनी पश्चिमी शाखा (लो जर्मन-फ्रिजियन, अंग्रेजी) से लगभग छठी शताब्दी में अलग होने लगी थी। भाषा की दृष्टि से "प्राचीन हाई जर्मन" (७५०-१०५०), "मध्य हाई जर्मन" (१३५० ई. तक), "आधुनि हाई जर्मन" (१२०० ई. के आसपास से अब तक) तीन विकास चरण हैं। उच्च जर्मन की प्रमुख बोलियों में यिडिश, श्विज्टुन्श, आधुनिक प्रशन स्विस या उच्च अलेमैनिक, फ्रंकोनियन (पूर्वी और दक्षिणी), टिपृअरियन तथा साइलेसियन आदि हैं। .

नई!!: फ़्रैंकफ़र्ट विमानक्षेत्र और जर्मन भाषा · और देखें »

जर्मनी

कोई विवरण नहीं।

नई!!: फ़्रैंकफ़र्ट विमानक्षेत्र और जर्मनी · और देखें »

कंक्रीट

वाणिज्यिक भवन के लिये कंक्रीट बिछायी जा रही है। कंक्रीट (Concrete) एक निर्माण सामग्री है जो सीमेंट एवं कुछ अन्य पदार्थों का मिश्रण होती है। कंक्रीट की यह विशेषता है कि यह पानी मिलाकर छोड़ देने के बाद धीरे-धीरे ठोस एवं कठोर बन जाता है। इस प्रक्रिया को जलीकरण (Hydration) कहते है। इस रासायनिक क्रिया में पानी, सिमेन्ट के साथ क्रिया करके पत्थर जैसा कठोर पदार्थ बनाती है जिसमें अन्य चीजें बंध जातीं हैं। कंक्रीट का प्रयोग सड़क बनाने, पाइप निर्माण, भवन निर्माण, नींव बनाने, पुल आदि बनाने में होता है। कंक्रीट का उपयोग 2000 ई.पू.

नई!!: फ़्रैंकफ़र्ट विमानक्षेत्र और कंक्रीट · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

फ़्रैक्फ़र्ट विमानक्षेत्र

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »