लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

फ़्रान्सीसी पॉलिनेशिया

सूची फ़्रान्सीसी पॉलिनेशिया

फ़्रान्सीसी पोलीनेशिया (फ़्रान्सीसी: Polynésie française, ताहितियन: Pōrīnetia Farāni) दक्षिणी प्रशांत महासागर में स्थित एक फ्रांसीसी प्रवासी क्षेत्र है। यह पोलीनेशियन द्वीपों के कई समूहों से मिलकर बना है, इनमें से सोसायटी द्वीप समूह में स्थित ताहिति द्वीप ज्यादा प्रसिद्ध है, जहां क्षेत्र की सबसे अधिक आबादी और क्षेत्र की राजधानी स्थित है। श्रेणी:देश * श्रेणी:द्वीप देश श्रेणी:फ़्रान्सीसी-भाषी देश व क्षेत्र श्रेणी:पॉलिनीशिया श्रेणी:फ़्रान्स के समुद्र-पार विभाग और क्षेत्र.

3 संबंधों: प्रशान्त महासागर, फ़्रान्सीसी भाषा, सीएफपी फ्रेंक

प्रशान्त महासागर

श्रेणी:प्रशान्त महासागर प्रशान्त महासागरप्रशान्त महासागर अमेरिका और एशिया को पृथक करता है। यह विश्व का सबसे बड़ा तथा सबसे गहरा महासागर है। तुलनात्मक भौगौलिक अध्ययन से पता चलता है कि इस महासागर में पृथ्वी का भाग कम तथा जलीय क्षेत्र अधिक है। .

नई!!: फ़्रान्सीसी पॉलिनेशिया और प्रशान्त महासागर · और देखें »

फ़्रान्सीसी भाषा

फ़्रांसीसी भाषा (फ़्रांसीसी: français उच्चारण: फ़्रांसे) एक रोमांस भाषा है जो विश्वभर में लगभग ९ करोड़ लोगों द्वारा प्रथम भाषा के रूप में बोली जाती है। मूल रूप से इस भाषा को बोलने वाले अधिकांश लोग फ़्राँस में रहते हैं जहाँ इस भाषा का जन्म हुआ था। इस भाषा को बोलने वाले अन्य क्षेत्र ये हैं- अधिकांश कनाडा, बेल्जियम, स्विटज़रलैंड, अफ़्रीकी फ़्रेंकोफ़ोन, लक्ज़म्बर्ग और मोनाको। फ्रांसी भाषा १९ करोड़ लोगों द्वारा दूसरी भाषा के रूप में और अन्य २० करोड़ द्वारा अधिग्रहित भाषा के रूप में बोली जाती है। विश्व के ५४ देशों में इस भाषा को बोलने वालों की अच्छी भली संख्या है। फ़्रांसीसी रोमन साम्राज्य की लैटिन भाषा से निकली भाषा है, जैसे अन्य राष्ट्रीय भाषाएँ - पुर्तगाली, स्पैनिश, इटालियन, रोमानियन और अन्य अल्पसंख्यक भाषाएँ जैसे कैटेलान इत्यादि। इस भाषा के विकासक्रम में इसपर मूल रोमन गौल की कैल्टिक भाषाओं और बाद के रोमन फ़्रैकिश आक्रमणकारियों की जर्मनेक भाषा का प्रभाव पड़ा। यह २९ देशों में एक आधिकारिक भाषा है, जिनमें से अधिकांशतः ला फ़्रेंकोफ़ोनी नामक फ़्रांसीसी भाषी देशों के समुह से हैं। यह सयुंक्त राष्ट्र की सभी संस्थाओं की और अन्य बहुत से अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की भी आधिकारिक भाषा है। यूरोपीय संघ के अनुसार, उसके २७ सदस्य राष्ट्रों के १२.९ करोड़ (४९,७१,९८,७४० का २६%) लोग फ़्रांसीसी बोल सकते हैं, किसमें से ६.५ करोड़ (१२%) मूलभाष्ई हैं और ६.९ करोड़ (१४%) इसे दूसरी भाषा के रूप में बोल सकते हैं, जो इसे अंग्रेज़ी और जर्मन के बाद संघ की तीसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा बनाता है। इसके अतिरिक्त २० वीं शताब्दी के प्रारंभ में अंग्रेज़ी के अधिरोहण से पहले, फ़्रांसीसी यूरोपीय और औपनिवेशिक शक्तियों के मध्य कूटनीति और संवाद की प्रमुख भाषा थी और साथ ही साथ यूरोप के शिक्षित वर्ग की बोलचाल की भाषा भी थी। .

नई!!: फ़्रान्सीसी पॉलिनेशिया और फ़्रान्सीसी भाषा · और देखें »

सीएफपी फ्रेंक

सीएफपी फ्रेंक (बोलचाल में केवल फ्रेंक) फ्रांस के प्रवासी क्षेत्र फ्रेंच पोलीनेशिया, न्यू कैलेडोनिया और वालिस और फ़्यूचूना में इस्तेमाल की जाने वाली मुद्रा है। सीएफपी मूलतः Colonies Françaises du Pacifique (प्रशांत में स्थित फ्रांक की कालोनियां) के रूप में इस्तेमाल की जाती थीं। बाद में बदल कर Communauté Financière du Pacifique (प्रशांत वित्तीय समुदाय) किया गया। वर्तमान में इसे Comptoirs Français du Pacifique ("फ्रांस-प्रशांत बैंकिंग समझौता") कहा जाता है। इसका आईएसओ 4217 मुद्रा कोड XPF है। श्रेणी:मुद्रा.

नई!!: फ़्रान्सीसी पॉलिनेशिया और सीएफपी फ्रेंक · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

फ़्रान्सीसी पोलीनेशिया, फ्रेंच पोलिनेशिया, फ्रेंच पोलीनेशिया

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »