लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

फ़ुला भाषा

सूची फ़ुला भाषा

फ़ुला भाषा (Fula language) या फ़ुलानी भाषा (Fulani language) पश्चिम अफ़्रीका में फ़ुला समुदाय द्वारा बोली जाने वाली एक भाषा है। यह नाइजर-कांगो भाषा-परिवार की सेनेगाम्बियाई शाखा की सदस्या है। फ़ुला लोग पश्चिमी अफ़्रीका के तटवर्ती क्षेत्रों से लेकर साहेल पट्टी पर पूर्व में इथियोपिया और सूडान तक फैले हुए हैं और इस कारणवश यह भाषा भी कई उपभाषाओं में विभाजित मिलती है। .

8 संबंधों: नाइजर-कांगो भाषा परिवार, पश्चिमी अफ्रीका, फ़ुला लोग, सहेल, सूडान, सेनेगाम्बियाई भाषाएँ, इथियोपिया, उपभाषा

नाइजर-कांगो भाषा परिवार

नाइजर-कांगो भाषा समूह अफ़्रीका के उप-सहारा क्षेत्र में बोले जाने वाली भाषाओं का एक भाषा-परिवार है। यह विश्व के प्रमुख भाषा-परिवारों में से एक गिना जाता है और अफ़्रीका में मातृभाषियों की संख्या, भाषाओं की संख्या और विस्तार क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़ा है। मातृभाषियों के आधार पर इसकी सबसे विस्तृत भाषाएँ योरुबा, इग्बो, फ़ूला, शोना और ज़ूलू हैं। कुल बोलने वालों के अनुसार स्वाहिली बोलने वालों की संख्या सबसे अधिक है क्योंकि बहुत सी अन्य बोलियों के मातृभाषी इसे अपनी दूसरी भाषा के तौर पर प्रयोग करते हैं। .

नई!!: फ़ुला भाषा और नाइजर-कांगो भाषा परिवार · और देखें »

पश्चिमी अफ्रीका

अफ्रीका महाद्वीप के दक्षिणी भाग को दक्षिणी अफ्रीका कहते हैं। इसमें बोत्सवानालेसोथोनामीबियादक्षिण अफ्रीकास्वाजीलैंड देश आते हैं। इनके विस्तृत आंकड़े इस प्रकार से हैं:- .

नई!!: फ़ुला भाषा और पश्चिमी अफ्रीका · और देखें »

फ़ुला लोग

फ़ुला (Fula) या फ़ुलानी (Fulani) पश्चिमी अफ़्रीका और अफ़्रीका के साहेल क्षेत्र में पूर्व में सूडान व इथियोपिया तक विस्तृत एक समुदाय है। इनकी जनसंख्या २ से २.५ करोड़ के बीच है और यह इस्लाम के अनुयायी हैं। माना जाता है कि इनके कुछ पूर्वज उत्तर अफ़्रीका और मध्य पूर्व से और कुछ पश्चिमी अफ़्रीकी समुदायों से आए थे और यह उनका मिश्रण हैं। यह लगभग सभी फ़ुला भाषा बोलते हैं और इनकी एक विशेष संस्कृति है। इनमें से लगभग एक-तिहाई (यानि ७० से ८० लाख) ख़ानाबदोश हैं। .

नई!!: फ़ुला भाषा और फ़ुला लोग · और देखें »

सहेल

सहेल क्षेत्र साहेल या सहेल पट्टी अफ़्रीका के पश्चिम से पुर्व तक फ़ैला एक क्षेत्र है जो सहारा के रेगिस्तान को दक्षिण के घास के मैदानो से पृथक करता है। सहेल पट्टी की लंबाई ३,८६२ किलोमीटर है और यह अटलांटिक महासागर से लेकर लाल सागर तक फ़ैली हुई है। इस पट्टी की चोड़ाई कुछ सौ किलोमीटर से लेकर हजारों किलोमीटर तक है। सहेल पट्टी सेनेगल, मॉरीतानिया, माली, बुर्किना फासो, नाइजर, नाईजीरिया, चाड, सूडान और इरीट्रिया में फ़ैली हुई है। .

नई!!: फ़ुला भाषा और सहेल · और देखें »

सूडान

सूडान, आधिकारिक तौर पर सूडान गणराज्य, उत्तरी पूर्व अफ्रीका में स्थित एक देश है। यह अफ्रीका और अरब जगत का सबसे बड़ा देश है, इसके अलावा क्षेत्रफल के लिहाज से दुनिया का दसवां सबसे बड़ा देश है। इसके उत्तर में मिस्र, उत्तर पूर्व में लाल सागर, पूर्व में इरिट्रिया और इथियोपिया, दक्षिणपूर्व में युगांडा और केन्या, दक्षिण पश्चिम में कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और मध्य अफ़्रीकी गणराज्य, पश्चिम में चाड और पश्चिमोत्तर में लीबिया स्थित है। दुनिया की सबसे लंबी नदी नील नदी, देश को पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में विभाजित करती है। इसकी राजधानी खार्तूम है। सूडान दुनिया के उन गिने-चुने देशों में शामिल है, जहां आज भी 3000 ईपू बसी बस्तियां अपना वजूद बचाए हुए हैं। यूनाइटेड किंगडम से 1956 में स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद सूडान को 17 साल तक चले लंबे गृह युद्ध का सामना करना पड़ा, जिसके बाद अरबी और न्यूबियन मूल की बहुतायत वाले उत्तरी सूडान और ईसाई और एनिमिस्ट निलोट्स बहुल वाले दक्षिणी सूडान के बीच जातीय, धार्मिक और आर्थिक युद्ध छिड़ गया, जिसकी वजह से 1983 में दूसरा गृहयुद्ध शुरू हुआ। इन लड़ाइयों के बीच कर्नल उमर अल बाशिर ने 1989 में रक्तविहिन तख्तापटल कर सत्ता हथिया ली। सूडान ने व्यापक आर्थिक सुधारों को लागू कर वृहदतर आर्थिक विकास दर हासिल की और 2005 में एक नया संविधान के माध्यम से दक्षिण के विद्रोही गुटों को सीमित स्वायत्तता प्रदान करने और 2011 में स्वतंत्रता के मुद्दे पर जनमत संग्रह कराने की बात सहमति बनने के बाद गृहयुद्ध समाप्त किया। प्राकृतिक संसाधन के रूप में पेट्रोलियम और कच्चे तेल से भरे-पूरे सूडान की अर्थव्यवस्था वर्तमान में विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। जनवादी गणराज्य चीन और रूस सूडान के सबसे बड़े व्यापार भागीदार हैं। .

नई!!: फ़ुला भाषा और सूडान · और देखें »

सेनेगाम्बियाई भाषाएँ

सेनेगाम्बियाई भाषाएँ (Senegambian languages) पश्चिम अफ़्रीका में बोले जाने वाली कुछ भाषाओं का एक भाषा-परिवार है। यह नाइजर-कांगो भाषा-परिवार की एक शाखा है और इसमें फ़ुला भाषा की सभी उपभाषाएँ, सेरेर भाषा और सेनेगल की राष्ट्रभाषा (वोलोफ़ भाषा) शामिल हैं। सेनेगाम्बियाई भाषाओं के बोलने वाले सेनेगल, गाम्बिया, दक्षिणी मॉरीतानिया, गिनी-बिसाऊ और गिनी में रहते हैं। .

नई!!: फ़ुला भाषा और सेनेगाम्बियाई भाषाएँ · और देखें »

इथियोपिया

इथियोपिया (गिइज़: ኢትዮጵያ, इत्योप्प्या) अफ्रीका के सींग में स्थित एक स्थल-रुद्ध देश है जो सरकारी तौर पर इथियोपिया संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में जाना जाता है। यह अफ़्रीका का दूसरा सबसे ज़्यादा जनसंख्या वाला देश है और इसमें 85.2 लाख से अधिक लोग बसे हुए हैं। क्षेत्रफल के हिसाब से यह अफ़्रीका का दसवाँ सबसे बड़ा देश है। इसकी राजधानी अदीस अबाबा है। इथियोपिया सूडान से दक्षिणपूर्व में, इरिट्रिया से दक्षिण में, जिबूती और सोमालिया से पश्चिम में, केन्या से उत्तर में और दक्षिण सूडान से पूर्व में स्थित है। यह दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला स्थल-रुद्ध देश है। .

नई!!: फ़ुला भाषा और इथियोपिया · और देखें »

उपभाषा

उपभाषा (अंग्रेज़ी: dialect, डायालॅक्ट​) किसी भाषा के ऐसे विशेष रूप को बोलते हैं जिसे उस भाषा के बोलने वाले लोगों में एक भिन्न समुदाय प्रयोग करता हो। अक्सर 'उपभाषा' किसी भाषा के क्षेत्रीय प्रकारों को कहा जाता है, उदाहरण के लिए छत्तीसगढ़ी, हरयाणवी, मारवाड़ी, ब्रजभाषा और खड़ीबोली हिन्दी की कुछ क्षेत्रीय उपभाषाएँ हैं।, Manisha Kulshreshtha, Ramkumar Mathur, pp.

नई!!: फ़ुला भाषा और उपभाषा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

फुला भाषा

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »