लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार

सूची फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर पत्रिका द्वारा प्रति वर्ष दिया जाने वाला पुरस्कार है। .

81 संबंधों: झनक झनक पायल बाजे (1955 फ़िल्म), तारे ज़मीन पर (2007 फ़िल्म), दबंग, दिल तो पागल है, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, दंगल (फ़िल्म), देव आनन्द, देवदास (२००२ फ़िल्म), दो बीघा ज़मीन (1953 फ़िल्म), दोस्ती (1964 फ़िल्म), दीवार, धर्मेश दर्शन, बन्दिनी (1963 फ़िल्म), बर्फी!, बाजीराव मस्तानी (फ़िल्म), बिमल राय, ब्रह्मचारी (1968 फ़िल्म), ब्लैक, बूट पॉलिश (1954 फ़िल्म), बेईमान (1972 फ़िल्म), भाग मिल्खा भाग, भूमिका (1977 फ़िल्म), मदर इण्डिया, मधुमती, मनोज कुमार, महबूब ख़ान, महेश भट्ट, मुग़ल-ए-आज़म, मौसम (1975 फ़िल्म), मैं तुलसी तेरे आँगन की (1978 फ़िल्म), मैंने प्यार किया, यश चोपड़ा, यश जौहर, राज कपूर, राजश्री प्रोडक्शन्स, राजा हिन्दुस्तानी, राजकमल कलामंदिर, राजकुमार सन्तोषी, राकेश रोशन, राकेश ओमप्रकाश मेहरा, रंग दे बसंती, लम्हे, लगान, शशि कपूर, शक्ति (1982 फ़िल्म), शक्ति सामंत, साहिब बीबी और ग़ुलाम (1962 फ़िल्म), संजय लीला भंसाली, सुजाता (1959 फ़िल्म), स्पर्श (1980 फ़िल्म), ..., हम दिल दे चुके सनम, हम हैं राही प्यार के, हम आपके हैं कौन, हिमालय की गोद में (1965 फ़िल्म), ज़िन्दगी न मिलेगी दोबारा, जागृति (1954 फ़िल्म), जिस देश में गंगा बहती है, जुनून (1978 फ़िल्म), जो जीता वही सिकन्दर (1992 फ़िल्म), जोधा अकबर (2008 फ़िल्म), जी॰ पी॰ सिप्पी, घायल (फ़िल्म), वीर-ज़ारा, खिलौना (1970 फ़िल्म), खूबसूरत (1980 फ़िल्म), गाइड (1965 फ़िल्म), गुरु दत्त, आनन्द (फ़िल्म), आराधना (1969 फ़िल्म), आशुतोष गोवरिकर, कलयुग (1981 फ़िल्म), कहो ना प्यार है, क़यामत से क़यामत तक, कुछ कुछ होता है, क्वीन (फ़िल्म), कोई मिल गया, अनुराग (१९७३ फ़िल्म), अर्द्ध सत्य (1983 फ़िल्म), उपकार (1967 फ़िल्म), ऋषिकेश मुखर्जी, ३ ईडियट्स सूचकांक विस्तार (31 अधिक) »

झनक झनक पायल बाजे (1955 फ़िल्म)

झनक झनक पायल बाजे १९५५ में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। फ़िल्म का निर्देशन वी शांताराम ने किया है और निर्माता वी शांताराम का ही अपना निर्माता घर राजकमल कलामंदिर है। इस फ़िल्म को सन् १९५६ में फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और झनक झनक पायल बाजे (1955 फ़िल्म) · और देखें »

तारे ज़मीन पर (2007 फ़िल्म)

तारे ज़मीन पर (का अनुवाद:हिन्दी: में तारे ज़मीन पर, (उर्दू:में تارے زمیپرن) और अंतरराष्ट्रीय डीवीडी का शीर्षक:पृथ्वी पर के सितारे की तरह) बॉलीवुड फिल्म आमिर खान के द्वारा 2007 में निर्देशितहै, आमिर खान निर्माता के द्वारा निर्मित है और शुरू की कल्पना और विकसित पति और पत्नी दल, के रूप में अमोल गुप्ते (लेखक और रचनात्मक निर्देशक) और दीपा भाटिया (अवधारणा, अनुसंधान और संपादन) के द्वारा निर्देशित है यह संगीत सुविधाएँ शंकर-एहसान-लॉय, के तिकड़ी द्वारा, गीत प्रसून जोशी के द्वारा तटरक्षक एनीमेशन दृश्य कम्प्यूटिंग लेबोरेटरीज, टाटा एल्क्स्सी लिमिटेड, के द्वारा 2डी एनीमेशन वैभव कुमारेश का वैभव स्टूडियो से है, और शीर्षक एनीमेशन.धीमंत व्यास के द्वारा किया गया है तारे ज़मीन पर विश्व भर के सिनेमा हाल में एक फिल्म के रूप में 21 दिसम्बर 2007 को जारी किया गया था। इस डीवीडी के भारतीय संस्करण को मुंबई में 25 जुलाई 2008 को जारी किया गया। तीन डिस्क वाले डीवीडी का एक अंतर्राष्ट्रीय संस्करण के शीर्षक पृथ्वी पर सितारे की तरह 7 अप्रैल 2009 को जारी करने के लिए उम्मीद है।वॉल्ट डिज्नी कंपनी ने उत्तरी अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रेलिया.में वितरण के लिए घर के वीडियो का अधिकार खरीदे हैंयह पहली बार हुआ है की। "एक अंतरराष्ट्रीय स्टूडियो भारतीय फिल्म का वीडियो अधिकार खरीदा है " यह फिल्म आठ साल के ईशान दर्शील सफारी की कहानी बताती है जो बुरी तरह पीड़ित होता है जबतक की उसकी पहचान एक शिक्षक आमिर खान के द्वारा एक द्य्स्लेक्सिक (dyslexic) के रूप में की जाती है वाणिज्यिक और समीक्षकों, प्रशंसित दोनों रूप में तारे ज़मीन पर 2008 के सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार के विजेता है। इसका कर दिल्ली सरकार द्वारा मुक्त घोषित किया गया था। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और तारे ज़मीन पर (2007 फ़िल्म) · और देखें »

दबंग

दबंग (Dabangg) २०१० में बनी हिन्दी फ़िल्म है जिसका निर्देशन अभिनव कश्यप ने व् निर्माण अरबाज़ खान ने किया है। फ़िल्म में सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में है। यह फ़िल्म सोनाक्षी सिन्हा का अभिनय क्षेत्र में पदार्पण करवाती है। दबंग को ईद के दिन १० सितम्बर २०१० को १६०० पद्रों पर रिलीज़ किया गया था। फ़िल्म ने रिलीज़ के बाद कई रिकोर्ड तोड़े और इसे कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया जिनमे सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म के लिए फ़िल्मफेयर और राष्ट्रिय दिलम पुरस्कार शामिल है। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और दबंग · और देखें »

दिल तो पागल है

दिल तो पागल है 1997 में बनी भारतीय हिन्दी फिल्म है। जिसका निर्देशन यश चोपड़ा ने किया है। इसमें मुख्य किरदार में शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, करिश्मा कपूर हैं। शाहरुख खान और यश चोपड़ा की यह एक साथ तीसरी फिल्म है। इससे पहले वह डर (1993) और दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (1995) में साथ काम किए थे। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और दिल तो पागल है · और देखें »

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे 1995 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है, जो डीडीएलजे के नाम से भी प्रसिद्ध है। इस पहला प्रदर्शन 19 अक्टूबर 1995 को हुआ और 20 अक्टूबर 1995 को यह पूरे भारत में निर्गमित हुई। इस फिल्म का निर्देशन प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और निर्देशक यश चोपड़ा के पुत्र आदित्य चोपड़ा ने किया। शाहरुख खान, काजोल और अमरीश पुरी इसके प्रमुख कलाकारों में थे। इस फिल्म के नाम सबसे ज्यादा चलने का रिकॉर्ड है। यह मुंबई के मराठा मंदिर में तेरह सालों से भी ज्यादा समय तक चली.

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे · और देखें »

दंगल (फ़िल्म)

दंगल एक भारतीय हिन्दी चलचित्र है। जिसका निर्माण आमिर खान ने किया है। इसका निर्देशन और लेखन का कार्य नितीश तिवारी ने किया है। इस फ़िल्म में मुख्य किरदार में आमिर खान, साक्षी तंवर, फातिमा सना शेख,सान्या मल्होत्रा,ज़ायरा वसीम,सुहानी भटनागर आदि हैं। यह फ़िल्म 23 दिसम्बर 2016 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और दंगल (फ़िल्म) · और देखें »

देव आनन्द

देव आनन्द उर्फ़ धरमदेव पिशोरीमल आनंद (जन्म २६ सितंबर १९२३- मृत्यु ३ दिसम्बर २०११) हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता थे। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और देव आनन्द · और देखें »

देवदास (२००२ फ़िल्म)

देवदास शरतचन्द्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास देवदास पर आधारित चलचित्र है। यह इसी नाम पर बना तीसरा और प्रथम रंगीन चलचित्र है। इस चलचित्र में शाहरुख़ खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित प्रमुख भुमिका में हैं और इसका निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है। जब यह चलचित्र प्रदर्शित किया गया था, तब यह बॉलीवुड का सर्वाधिक बजट वाला चलचित्र था जिसका बजट ५० करोड़ रु बताया जाता है। हिन्दी के अतिरिक्त इसे छः अन्य भाषाओं में प्रदर्शित किया गया था: अंग्रेजी़, गुजराती, फ्रांसीसी, मंदारिन (चीनी), थाई और पंजाबी। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और देवदास (२००२ फ़िल्म) · और देखें »

दो बीघा ज़मीन (1953 फ़िल्म)

दो बीघा ज़मीन 1953 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और दो बीघा ज़मीन (1953 फ़िल्म) · और देखें »

दोस्ती (1964 फ़िल्म)

दोस्ती १९६४ में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है जिसके निर्देशक सत्येन बोस और निर्माता अपने राजश्री प्रोडक्शन्स के तले ताराचंद बड़जात्या हैं। जैसा फ़िल्म का नाम है, यह फ़िल्म एक अपाहिज लड़के और एक अन्धे लड़के के बीच दोस्ती को दर्शाती है। इस फ़िल्म को १९६४ के फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कारों में छ: पुरस्कारों से नवाज़ा गया जिसमें फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार भी शामिल है। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और दोस्ती (1964 फ़िल्म) · और देखें »

दीवार

मेक्सिको नगर में एक रंग-बिरंगी बाहरी दीवार वास्तुकला में दीवार एक ऊँचा ढांचा होता है जो किसी क्षेत्र को घेरता है यह उसकी रक्षा करता है। अक्सर एक दीवार से किसी भवन या कमरे के अन्दर और बाहर वाली क्षेत्रों को अलग किया जाता है और उसके सहारे किसी बंद क्षेत्र पर छत भी डाली जाती है।, John Ruskin, Smith, Elder and Co., 1873,...

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और दीवार · और देखें »

धर्मेश दर्शन

धर्मेश दर्शन हिन्दी फ़िल्मों के एक निर्देशक हैं। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और धर्मेश दर्शन · और देखें »

बन्दिनी (1963 फ़िल्म)

बन्दिनी १९६३ में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है जिसके निर्माता और निर्देशक बिमल रॉय थे जिन्होंने दो बीघा ज़मीन और मधुमती जैसी प्रतिष्ठित फ़िल्में बनायीं थीं। इस फ़िल्म के मुख्य कलाकार थे अशोक कुमार, धर्मेन्द्र और नूतन। बॉक्स ऑफ़िस में इस फ़िल्म ने ठीक ठाक ही प्रदर्शन किया था। फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कारों में इसे उस वर्ष छ: पुरस्कारों से नवाज़ा गया था जिसमें फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार भी शामिल था। यह फ़िल्म एक नारी प्रधान फ़िल्म है, जो कि हिन्दी फ़िल्मों में कम ही देखने को मिलता है। सुजाता के बाद बिमल रॉय की यह दूसरी नारी प्रधान फ़िल्म थी। बंदिनी की कहानी कल्यानी (नूतन) के इर्द-गिर्द घूमती है। यह शायद अकेली ऐसी फ़िल्म है जिसमें भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में गांव की साधारण महिलाओं का योगदान दर्शाया गया हो। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और बन्दिनी (1963 फ़िल्म) · और देखें »

बर्फी!

बर्फी! 2012 में प्रदर्शित रोमेंटिक हास्य-नाटक हिन्दी फ़िल्म है जिसके लेखक, निर्देशक व सह-निर्माता अनुराग बसु हैं। 1970 के दशक में घटित फ़िल्म की कहानी दार्जिलिंग के एक गूंगे और बहरे व्यक्ति मर्फी "बर्फी" जॉनसन के जीवन और उसके दो महिलाओं श्रुति और मंदबुद्धि के साथ सम्बन्धों को दर्शाती है। फ़िल्म में मुख्य भूमिका में रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा और इलियाना डी'क्रूज़ हैं तथा सहायक अभिनय करने वाले सौरभ शुक्ला, आशीष विद्यार्थी और रूपा गांगुली हैं। लगभग के बजट में बनी, बर्फी! विश्व स्तर पर 14 सितम्बर 2012 को व्यापक समीक्षकों की प्रशंसा के साथ प्रदर्शित हुई। समीक्षकों ने अभिनय, निर्देशन, पटकथा, छायांकन, संगीत और शारीरिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के सकारात्मक चित्रण की प्रशंसा की। फ़िल्म को बॉक्स-ऑफिस पर बड़ी सफ़लता प्राप्त हुई, परिणामस्वरूप यह भारत और विदेशों में 2012 की उच्चतम अर्जक बॉलीवुड फ़िल्मों की श्रेणी में शामिल हुई तथा तीन सप्ताह पश्चात बॉक्स ऑफिस इंडिया द्वारा इसे "सूपर हिट" (उत्तम सफलता) घोषित कर दिया गया। दुनिया भर में फ़िल्म ने अर्जित किए। फ़िल्म को 85वें अकादमी पुरस्कारों की सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फ़िल्म श्रेणी के नामांकन के लिए भारतीय आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया। बर्फी ने भारत भर के विभिन्न पुरस्कार समारोहों में कई पुरस्कार और नामांकन अर्जित किए। 58वें फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कारों में इस फ़िल्म ने 13 नामांकन प्राप्त किए और इसने सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म, कपूर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता तथा प्रीतम को मिले सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक पुरस्कार सहित सात (अन्य किसी भी फ़िल्म से अधिक) पुरस्कार जीते। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और बर्फी! · और देखें »

बाजीराव मस्तानी (फ़िल्म)

'बाजीराव मस्तानी' एक भारतीय ऐतिहासिक (मराठा युग) रोमांस फ़िल्म है जिसका निर्देशन और निर्माण संजय लीला भंसाली ने किया है। फ़िल्म मराठा साम्राज्य के पेशवा बाजीराव और उसकी दूसरी पत्नी मस्तानी के बारे में बताती है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने ये दोनों मुख्य किरदार निभाए हैं, प्रियंका चोपड़ा ने बाजीराव की पहली पत्नी का व तन्वी आज़मी ने बाजीराव की माँ का किरदार निभाया है। बाजीराव मस्तानी १८ दिसम्बर २०१५ को रिलीज़ हुई है। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और बाजीराव मस्तानी (फ़िल्म) · और देखें »

बिमल राय

बिमल राय (बांग्ला: বিমল রায়) (जन्म: 12 जुलाई, 1909 निधन: 7 जनवरी, 1966) हिन्दी फ़िल्मों का एक प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक थे। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और बिमल राय · और देखें »

ब्रह्मचारी (1968 फ़िल्म)

ब्रह्मचारी १९६८ में बनी हिन्दी भाषा की फ़िल्म है जिसका निर्देशन भप्पी सोनी ने किया है और जिसके निर्माता जी.

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और ब्रह्मचारी (1968 फ़िल्म) · और देखें »

ब्लैक

ब्लैक 2005 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और ब्लैक · और देखें »

बूट पॉलिश (1954 फ़िल्म)

बूट पॉलिश 1954 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और बूट पॉलिश (1954 फ़िल्म) · और देखें »

बेईमान (1972 फ़िल्म)

बेईमान 1972 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और बेईमान (1972 फ़िल्म) · और देखें »

भाग मिल्खा भाग

भाग मिल्खा भाग धावक मिल्खा सिंह के जीवन पर बनी फ़िल्म 2013 की बॉलीवुड हिन्दी फ़िल्म है। इसका निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया है। अप्रैल 2014 में 61वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में इस फ़िल्म को सर्वश्रेष्ठ मनोरंजक फिल्म का पुरस्कार मिला। इसके अतिरिक्त सर्वश्रेष्ठ कॉरियॉग्राफी के लिए भी पुरस्कृत किया गया। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और भाग मिल्खा भाग · और देखें »

भूमिका (1977 फ़िल्म)

भूमिका 1977 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और भूमिका (1977 फ़िल्म) · और देखें »

मदर इण्डिया

मदर इण्डिया (Mother India, مدر انڈیا) १९५७ में बनी भारतीय फ़िल्म है जिसे महबूब ख़ान द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया है। फ़िल्म में नर्गिस, सुनील दत्त, राजेंद्र कुमार और राज कुमार मुख्य भूमिका में हैं। फ़िल्म महबूब ख़ान द्वारा निर्मित औरत (१९४०) का रीमेक है। यह गरीबी से पीड़ित गाँव में रहने वाली औरत राधा की कहानी है जो कई मुश्किलों का सामना करते हुए अपने बच्चों का पालन पोषण करने और बुरे जागीरदार से बचने की मेहनत करती है। उसकी मेहनत और लगन के बावजूद वह एक देवी-स्वरूप उदाहरण पेश करती है व भारतीय नारी की परिभाषा स्थापित करती है और फिर भी अंत में भले के लिए अपने गुण्डे बेटे को स्वयं मार देती है। वह आज़ादी के बाद के भारत को सबके सामने रखती है। यह फ़िल्म अबतक बनी सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस हिट भारतीय फ़िल्मों में गिनी जाती है और अब तक की भारत की सबसे बढ़िया फ़िल्म गिनी जाती है। इसे १९५८ में तीसरी सर्वश्रेष्ठ फीचर फ़िल्म के लिए राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार से नवाज़ा गया था। मदर इण्डिया क़िस्मत (१९४३), मुग़ल-ए-आज़म (१९६०) और शोले (१९७५) के साथ उन चुनिन्दा फ़िल्मों में आती है जिन्हें आज भी लोग देखना पसंद करते हैं और यह हिन्दी सांस्कृतिक फ़िल्मों की श्रेणी में विराजमान है। यह फ़िल्म भारत की ओर से पहली बार अकादमी पुरस्कारों के लिए भेजी गई फ़िल्म थी। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और मदर इण्डिया · और देखें »

मधुमती

मधुमती 1958 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह शायद पहली हिन्दी फ़िल्म है जिसमें एक कलाकार (वैजयन्ती माला) ने तीन-तीन रोल निभाये हों। इस फ़िल्म के निर्माता और निर्देशक बिमल रॉय थे। फ़िल्म में मुख्य भूमिका दिलीप कुमार, वैजयन्ती माला और जॉनी वॉकर ने निभाई है। इस फ़िल्म को सन् १९५८ में अन्य पुरस्कारों के अलावा फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार से भी नवाज़ा गया था। इस फिल्म पे कइ रिमेक फिलमे भी बनी जैसे, कुदरत, बीस साल बाद, और ओम शांति ओम .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और मधुमती · और देखें »

मनोज कुमार

मनोज कुमार एक हिन्दी फिल्म अभिनेता हैं।उनका पूर्व नाम हरिकिशन गिरि गोस्वामी था फ़िल्म जगत् के प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता, निर्माता व निर्देशक हैं। अपनी फ़िल्मों के जरिए मनोज कुमार ने लोगों को देशभक्ति की भावना का गहराई से एहसास कराया। मनोज कुमार शहीद-ए-आजम भगत सिंह से बेहद प्रभावित हैं और इसी भावना ने उन्हें 'शहीद' जैसी कालजई फ़िल्म में देश के इस अमर सपूत के किरदार को जीवंत करने की प्रेरणा दी थी। 1992 में मनोज कुमार को भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और मनोज कुमार · और देखें »

महबूब ख़ान

महबूब ख़ान हिन्दी फ़िल्मों के एक निर्देशक हैं। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और महबूब ख़ान · और देखें »

महेश भट्ट

महेश भट्ट (जन्म: 20 सितंबर, 1948) भारतीय हिन्दी फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं। इन्होंने मंज़िलें और भी हैं (1974) से अपने निर्देशन कार्य की शुरुआत की थी। इनके द्वारा निर्देशित फिल्म सारांश (1984) मॉस्को अंतर्राष्ट्रीय फिल्म उत्सव में दिखाया गया था और साथ ही इसके कहानी लिखने के कारण इन्हें सर्वश्रेष्ठ कहानी का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। यह अपने भाई मुकेश भट्ट के साथ कब्ज़ा (1988) नामक फिल्म के निर्माण के साथ ही निर्माता भी बन गए। महेश भट्ट की पत्नी का नाम .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और महेश भट्ट · और देखें »

मुग़ल-ए-आज़म

मुग़ल-ए-आज़म हिन्दी भाषा की एक फ़िल्म है जो 1960 में प्रदर्शित हुई। यह फ़िल्म हिन्दी सिनेमा इतिहास की सफलतम फ़िल्मों में से है। इसे के॰ आसिफ़ के शानदार निर्देशन, भव्य सेटों, बेहतरीन संगीत के लिये आज भी याद किया जाता है। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और मुग़ल-ए-आज़म · और देखें »

मौसम (1975 फ़िल्म)

श्रेणी:1975 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:कमलेश्वर.

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और मौसम (1975 फ़िल्म) · और देखें »

मैं तुलसी तेरे आँगन की (1978 फ़िल्म)

मैं तुलसी तेरे आँगन की 1978 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और मैं तुलसी तेरे आँगन की (1978 फ़िल्म) · और देखें »

मैंने प्यार किया

मैंने प्यार किया 1989 की सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की संगीतमय प्रेमकहानी फ़िल्म है। प्रमुख भूमिकाओं में सलमान खान और भाग्यश्री हैं। इसे राजश्री प्रोडक्शन्स द्वारा बनाया गया था। यह सूरज की निर्देशक के रूप में शुरुआत, सलमान की पहली प्रमुख भूमिका (पिछले वर्ष की बीवी हो तो ऐसी में सहायक भूमिका के बाद) और भाग्यश्री की फिल्म करियर की शुरुआत थी। यह 1989 वर्ष की शीर्ष कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म थी और 1980 के दशक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म थी। इस फिल्म का साउंडट्रैक एल्बम भी 1980 के दशक का सर्वश्रेष्ठ बिकने वाला बॉलीवुड संगीत एल्बम था। 35वें फिल्मफेयर पुरस्कार में, फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित छह पुरस्कार जीते। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और मैंने प्यार किया · और देखें »

यश चोपड़ा

यश चोपड़ा (अंग्रेजी: Yash Chopra जन्म: 27 सितम्बर 1932 – मृत्यु: 21 अक्टूबर 2012) हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध निर्देशक थे। बाद में उन्होंने कुछ अच्छी फिल्मों का निर्माण भी किया। उन्होंने अपने भाई बी० आर० चोपड़ा और आई० एस० जौहर के साथ बतौर सहायक निर्देशक फिल्म जगत में प्रवेश किया। 1959 में उन्होंने अपनी पहली फिल्म धूल का फूल बनायी थी। उसके बाद 1961 में धर्मपुत्र आयी। 1965 में बनी फिल्म वक़्त से उन्हें अपार शोहरत हासिल हुई। उन्हें फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कई पुरस्कार व सम्मान प्राप्त हुए। बालीवुड जगत से फिल्म फेयर पुरस्कार, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के अतिरिक्त भारत सरकार ने उन्हें 2005 में भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और यश चोपड़ा · और देखें »

यश जौहर

"यश जोहर" भारतीय हिंदी सिनेमा के एक प्रसिद्ध निर्माता थे। यश का जन्म ६ सितम्बर १९२९ को हुआ था और मृत्यु २६ जून २००४ को हुए थी। इन्होने धर्मा प्रोडक्शन की स्थापना १९७६ में की थी। ये अपनी भव्यता के कारण भारत के साथ विदेशो में भी प्रसिद्ध है। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और यश जौहर · और देखें »

राज कपूर

राज कपूर (१९२४-१९८८) प्रसिद्ध अभिनेता, निर्माता एवं निर्देशक थे। नेहरूवादी समाजवाद से प्रेरित अपनी शुरूआती फ़िल्मों से लेकर प्रेम कहानियों को मादक अंदाज से परदे पर पेश करके उन्होंने हिंदी फ़िल्मों के लिए जो रास्ता तय किया, इस पर उनके बाद कई फ़िल्मकार चले। भारत में अपने समय के सबसे बड़े 'शोमैन' थे। सोवियत संघ और मध्य-पूर्व में राज कपूर की लोकप्रियता दंतकथा बन चुकी है। उनकी फ़िल्मों खासकर श्री ४२० में बंबई की जो मूल तस्वीर पेश की गई है, वह फ़िल्म निर्माताओं को अभी भी आकर्षित करती है। राज कपूर की फ़िल्मों की कहानियां आमतौर पर उनके जीवन से जुड़ी होती थीं और अपनी ज्यादातर फ़िल्मों के मुख्य नायक वे खुद होते थे। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और राज कपूर · और देखें »

राजश्री प्रोडक्शन्स

राजश्री प्रोडक्शन्स प्रा लि. एक बॉलीवुड की फिल्म निर्माण कंपनी है। यह आंशिक रूप से फिल्म-वितरक का काम भी करती है। १५ अगस्त, १९४७ को ताराचंद बड़जात्या ने इस कंपनी की नींव रखी थी। इनकी कुछ फ़िल्मों में ''दोस्ती'' (१९६४) से लेकर ''एक विवाह ऐसा भी'' तक हैं। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और राजश्री प्रोडक्शन्स · और देखें »

राजा हिन्दुस्तानी

राजा हिन्दुस्तानी 1996 में बनी धर्मेश दर्शन द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है। आमिर खान और करिश्मा कपूर द्वारा प्रमुख भूमिका निभाई गई हैं। 15 नवंबर 1996 को जारी यह फ़िल्म 1965 की जब जब फूल खिले की रीमेक है, जिसमें शशि कपूर और नन्दा कलाकार हैं। फिल्म का संगीत नदीम-श्रवण द्वारा दिया गया था, जिसमें समीर के बोल थे। जारी होने के बाद यह वर्ष की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। इसने सात स्टार स्क्रीन पुरस्कार सहित पांच फिल्मफेयर पुरस्कार जीते थे। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और राजा हिन्दुस्तानी · और देखें »

राजकमल कलामंदिर

राजकमल कमलमंदिर हिन्दी फ़िल्मों के एक निर्माता हैं। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और राजकमल कलामंदिर · और देखें »

राजकुमार सन्तोषी

राजकुमार सन्तोषी फ़िल्मफेयर पुरस्कार विजेता हिन्दी फ़िल्मों के भारतीय फ़िल्म निर्देशक और निर्माता हैं। वो निर्माता-निर्देशक पी॰ एल॰ सन्तोषी के पुत्र हैं। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और राजकुमार सन्तोषी · और देखें »

राकेश रोशन

राकेश रोशन एक हिन्दी फिल्म अभिनेता एवं निर्देशक हैं। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और राकेश रोशन · और देखें »

राकेश ओमप्रकाश मेहरा

राकेश ओमप्रकाश मेहरा हिन्दी फ़िल्मों के एक निर्देशक हैं। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और राकेश ओमप्रकाश मेहरा · और देखें »

रंग दे बसंती

रंग दे बसंती (पंजाबी: ਰੰਗ ਦੇ ਬਸੰਤੀ, उर्दू: رنگ دے بسنتى) एक हिन्दी फिल्म है। 26 जनवरी 2006 को यह फिल्म रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म के निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा एवं फिल्म के मुख्य कलाकारों में शामिल हैं, आमिर खान, सिद्धार्थ नारायण, सोहा अली खान, कुणाल कपूर, माधवन, शरमन जोशी, अतुल कुलकर्णी और ब्रिटिश अभिनेत्री एलिस पैटन। पच्चीस करोड़ की लागत से बनी यह फिल्म नई दिल्ली, मुंबई, राजस्थान और पंजाब में फिल्माई गयी थी। कहानी एक ब्रिटिश वृत्तचित्र निर्माता की है जो अपने दादा की डायरी प्रविष्टियों के आधार पर भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों पर एक फिल्म बनाने के लिए भारत आती है। इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म के लिए 2006 BAFTA पुरस्कार में नामांकित किया गया था। रंग दे बसंती को सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म वर्ग में गोल्डन ग्लोब पुरस्कार और अकादमी पुरस्कार के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया। ए.आर.

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और रंग दे बसंती · और देखें »

लम्हे

लम्हे 1991 में बनी हिन्दी भाषा की नाटकीय प्रेमकहानी फ़िल्म है। फिल्म की प्रमुख भूमिकाओं में अनिल कपूर और श्रीदेवी है जबकि वहीदा रहमान, अनुपम खेर और मनोहर सिंह सहायक भूमिका निभाते हैं। हालांकि फिल्म वित्तीय सफलता नहीं थी लेकिन इसे आलोचनात्मक प्रशंसा प्राप्त हुई थी। इसे एक राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार सहित पाँच फिल्मफेयर पुरस्कार प्राप्त हुए थे। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और लम्हे · और देखें »

लगान

श्रेणी:कर श्रेणी:भूराजस्व.

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और लगान · और देखें »

शशि कपूर

शशि कपूर (जन्म: 18 मार्च, 1938, निधन: 04 दिसम्बर 2017) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे। शशि कपूर हिन्दी फ़िल्मों में लोकप्रिय कपूर परिवार के सदस्य थे। वर्ष २०११ में उनको भारत सरकार ने पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया। वर्ष २०१५ में उनको २०१४ के दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया। इस तरह से वे अपने पिता पृथ्वीराज कपूर और बड़े भाई राजकपूर के बाद यह सम्मान पाने वाले कपूर परिवार के तीसरे सदस्य बन गये। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और शशि कपूर · और देखें »

शक्ति (1982 फ़िल्म)

शक्ति वर्ष 1982 में रिलीज़ हुई एक प्रसिद्ध हिंदी फिल्म है, जिसका निर्देशन प्रख्यात फ़िल्मकार रमेश सिप्पी ने किया है। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और शक्ति (1982 फ़िल्म) · और देखें »

शक्ति सामंत

शक्ति सामंत (जन्म: १३ जनवरी १९२६ बर्धमान, पश्चिम बंगाल, ब्रिटिश भारत - मृत्यु: १४ अप्रैल २००९, मुम्बई, भारत) एक प्रसिद्ध चित्र निर्माता एवं निर्देशक थे। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और शक्ति सामंत · और देखें »

साहिब बीबी और ग़ुलाम (1962 फ़िल्म)

साहिब बीबी और ग़ुलाम गुरु दत्त द्वारा निर्मित और अबरार अलवी द्वारा निर्देशित १९६२ की भारतीय हिन्दी फ़िल्म है। यह बिमल मित्रा द्वारा लिखी गई एक बंगाली उपन्यास, शाहेब बीबी गोलाम पर आधारित है और ब्रिटिश राज के दौरान १९वीं शताब्दी के अंत तथा २०वीं शताब्दी की शुरुआत में बंगाल में ज़मींदारी और सामंतवाद के दुखद पतन की झलक है। फ़िल्म एक कुलीन (साहिब) की एक सुंदर, अकेली पत्नी (बीबी) और एक कम आय अंशकालिक दास (ग़ुलाम) के बीच एक आदर्शवादी दोस्ती को दर्शाने की कोशिश करती है। फ़िल्म का संगीत हेमंत कुमार और गीत शकील बदायूँनी ने दिए हैं। फ़िल्म के मुख्य कलाकार गुरु दत्त, मीना कुमारी, रहमान, वहीदा रहमान और नज़ीर हुसैन थे। इस फ़िल्म को कुल चार फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कारों से नवाज़ा गया था जिनमें से एक फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार भी था। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और साहिब बीबी और ग़ुलाम (1962 फ़िल्म) · और देखें »

संजय लीला भंसाली

संजय लीला भंसाली (जन्मः २४ फ़रवरी १९६४) हिन्दी फिल्म उद्योग बॉलीवुड के एक निर्देशक हैं। वह भारतीय फिल्म और टेलिविज़न संस्थान के छात्र रह चुके हैं। 1942: ए लव स्टोरी फिल्म से उन्होने, अपनी मां को श्रद्धांजली देने के लिये, अपने नाम मे "लीला" लिखना शुरू किया। इन्होंने २०१८ में प्रदर्शित हुई पद्मावत का भी निर्देशन किया जिस पर बहुत विवाद हुआ था। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और संजय लीला भंसाली · और देखें »

सुजाता (1959 फ़िल्म)

सुजाता १९५९ में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसके निर्माता व निर्देशक प्रसिद्ध बिमल रॉय थे तथा इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका सुनील दत्त तथा नूतन ने निभाई थी। यह फ़िल्म भारत में प्रचलित छुआछूत की कुप्रथा को उजागर करती है। इस फ़िल्म की कहानी एक ब्राह्मण पुरुष और एक अछूत कन्या के प्रेम की कहानी है। इस फ़िल्म को १९५९ में फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और सुजाता (1959 फ़िल्म) · और देखें »

स्पर्श (1980 फ़िल्म)

स्पर्श 1980 में बनी हिन्दी भाषा की भारतीय फ़िल्म है। इसका निर्देशन और लेखन का कार्य सई परांजपे ने किया है। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और स्पर्श (1980 फ़िल्म) · और देखें »

हम दिल दे चुके सनम

हम दिल दे चुके सनम 1999 में बनी हिन्दी भाषा की नाटकीय प्रेमकहानी फ़िल्म है। इसका निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है और मुख्य भूमिकाओं में सलमान खान, अजय देवगन और ऐश्वर्या राय हैं। इस फिल्म की कहानी वो सात दिन (1983) से मिलती है। इसका फिल्मांकन गुजरात और बुडापेस्ट, हंगरी में हुआ। जारी होने पर फिल्म सफल रही थी और इसने कई राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कार जीते थे। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और हम दिल दे चुके सनम · और देखें »

हम हैं राही प्यार के

हम हैं राही प्यार के 1993 की महेश भट्ट द्वारा निर्देशित और ताहिर हुसैन द्वारा निर्मित हिन्दी भाषा की हास्य प्रेमकहानी फिल्म है। इसमें प्रमुख भूमिकाओं में आमिर खान और जूही चावला है। रिलीज होने पर, फिल्म ने जूही चावला के लिये फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार प्राप्त किया और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार भी पाया। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और हम हैं राही प्यार के · और देखें »

हम आपके हैं कौन

हम आपके हैं कौन एक भारतीय हिन्दी फिल्म है, जिसका निर्माण सूरज बड़जात्या ने 1994 में किया था। इस फिल्म में सलमान खान और माधुरी दीक्षित मुख्य किरदार में हैं। इस फिल्म को 5 अगस्त 1994 में सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया गया था। इसके बाद यह उस समय की बहुत बड़ी हिट फिल्म साबित हुई थी। 5 अगस्त 2014 को इसने अपने 20 साल पूरे कर लिए हैं। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और हम आपके हैं कौन · और देखें »

हिमालय की गोद में (1965 फ़िल्म)

हिमालय की गोद में १९६५ में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है जिसके निर्देशक विजय भट्ट हैं और निर्माता शंकरभाई भट्ट। फ़िल्म में मुख्य भूमिका मनोज कुमार, माला सिन्हा और शशि कला ने निभाई है। इस फ़िल्म को १९६५ में फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार से नवाज़ा गया था। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और हिमालय की गोद में (1965 फ़िल्म) · और देखें »

ज़िन्दगी न मिलेगी दोबारा

ज़िन्दगी न मिलेगी दोबारा ज़ोया अख्तर द्वारा निर्देशित एक 2011 बॉलीवुड फिल्म है। इस फिल्म के मुख्य कलाकार रितिक रोशन्, फरहान अख्तर और अभय देयोल हैं। नसीरुद्दीन शाह, कैटरीना कैफ़, कल्कि कोच्लिन और अरियाड़ना कब्रोल भी फिल्म में मौजूद हैं। फिल्म का संगीत शंकर-एहसान-लॉय द्वारा रचित है, जबकि गीत जावेद अख्तर द्वारा लिखे है। 15 जुलाई 2011 को जारी, फिल्म आलोचकों की प्रशंसा और बॉक्स ऑफिस पर सफलता प्राप्त की। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और ज़िन्दगी न मिलेगी दोबारा · और देखें »

जागृति (1954 फ़िल्म)

जागृति 1954 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और जागृति (1954 फ़िल्म) · और देखें »

जिस देश में गंगा बहती है

जिस देश में गंगा बहती है हिन्दी भाषा की एक फ़िल्म है जो १९६० में प्रदर्शित हुई थी। इस फ़िल्म के निर्देशक थे राधू कर्माकर और निर्माता राज कपूर थे। इस फ़िल्म को १९६० के फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म के अलावा तीन अन्य श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया था। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और जिस देश में गंगा बहती है · और देखें »

जुनून (1978 फ़िल्म)

जुनून 1978 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और जुनून (1978 फ़िल्म) · और देखें »

जो जीता वही सिकन्दर (1992 फ़िल्म)

जो जीता वही सिकन्दर 1992 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और जो जीता वही सिकन्दर (1992 फ़िल्म) · और देखें »

जोधा अकबर (2008 फ़िल्म)

जोधा अकबर 2008 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और जोधा अकबर (2008 फ़िल्म) · और देखें »

जी॰ पी॰ सिप्पी

गोपालदास परमानंद सिप्पी (14 सितंबर 1915 – 25 दिसम्बर 2007) हैदराबाद, सिंध में पैदा हुए भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के निर्माता और निर्देशक थे। वह सीता और गीता (1972), शान (1980), सागर (1985), राजू बन गया जेंटलमैन और उनकी अमर कृति (उनके बेटे रमेश सिप्पी के साथ) शोले जैसी कई लोकप्रिय बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए जाने जाते हैं। उनको सन् 2000 में मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार मिला था। सिप्पी 70, 80 और 90 के दशक में फिल्म एंड टीवी प्रड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के प्रेजिडेंट भी रहे। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और जी॰ पी॰ सिप्पी · और देखें »

घायल (फ़िल्म)

घायल वर्ष 1990 की निर्देशक राजकुमार संतोषी एवं निर्माता धर्मेन्द्र की एक्शन-ड्रामा आधारित फिल्म है। फिल्म में सनी देओल, मीनाक्षी शेषाद्री, अमरीश पुरी तथा राज बब्बर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई है। फिल्म घायल को सात फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया जिनमें यह सर्वश्रेष्ठ फिल्म से विजयी रही। फिल्म घायल के समकक्ष में आमिर खान की फिल्म दिल भी प्रतिस्पर्धा में रही, लेकिन बाॅक्स-ऑफिस में अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन से 'सुपरहिट' दर्ज साबित हुई तथा वर्ष 1990 के बाॅलिवुड सिनेमा की सबसे ज्यादा वित्तीय लाभ देने में द्वितीय स्थान पर रही। फिल्म घायल को दक्षिण-भारतीय भाषा में भी पुनर्निर्माण किया गया जिनमें क्रमशः 1992 को भानुप्रिया के साथ भरथन नाम से तमिल संस्करण, फिर 1998 में श्रीकांथ अभिनीत 'गमयम' नाम से तेलुगु संस्करण और शिवराजकुमार एवं सुचित्रा कृष्णमूर्ति अभिनीत 'विश्वा' नाम से कन्नड़ संस्करण सम्मिलित रही। अभिनेता सनी देओल को विशेष ज्युरी अवार्ड के तौर पर राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की ओर से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब नवाजा गया। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और घायल (फ़िल्म) · और देखें »

वीर-ज़ारा

वीर-ज़ारा २००४ में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और वीर-ज़ारा · और देखें »

खिलौना (1970 फ़िल्म)

खिलौना १९७० में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इस फ़िल्म के निर्देशक हैं चंदर वोहरा। इस फ़िल्म को फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कारों में छः श्रेणियों में नामांकित किया गया था और इसने दो श्रेणियों में पुरस्कार जीते। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और खिलौना (1970 फ़िल्म) · और देखें »

खूबसूरत (1980 फ़िल्म)

खूबसूरत 1980 में बनी हिन्दी भाषा की फ़िल्म है। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और खूबसूरत (1980 फ़िल्म) · और देखें »

गाइड (1965 फ़िल्म)

गाइड 1965 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह भारत के प्रसिद्ध अंग्रेज़ी लेखक आर के नारायण के द गाइड नाम के उपन्यास पर आधारित है। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और गाइड (1965 फ़िल्म) · और देखें »

गुरु दत्त

गुरु दत्त (वास्तविक नाम: वसन्त कुमार शिवशंकर पादुकोणे, जन्म: 9 जुलाई, 1925 बैंगलौर, निधन: 10 अक्टूबर, 1964 बम्बई) हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता,निर्देशक एवं फ़िल्म निर्माता थे। उन्होंने 1950वें और 1960वें दशक में कई उत्कृष्ट फ़िल्में बनाईं जैसे प्यासा,कागज़ के फूल,साहिब बीबी और ग़ुलाम और चौदहवीं का चाँद। विशेष रूप से, प्यासा और काग़ज़ के फूल को टाइम पत्रिका के 100 सर्वश्रेष्ठ फ़िल्मों की सूचि में शामिल किया गया है और साइट एन्ड साउंड आलोचकों और निर्देशकों के सर्वेक्षण द्वारा, दत्त खुद भी सबसे बड़े फ़िल्म निर्देशकों की सूचि में शामिल हैं। उन्हें कभी कभी "भारत का ऑर्सन वेल्स" (Orson Welles) ‍‍ भी कहा जाता है। 2010 में, उनका नाम सीएनएन के "सर्व श्रेष्ठ 25 एशियाई अभिनेताओं" के सूचि में भी शामिल किया गया। गुरु दत्त 1950वें दशक के लोकप्रिय सिनेमा के प्रसंग में, काव्यात्मक और कलात्मक फ़िल्मों के व्यावसायिक चलन को विकसित करने के लिए प्रसिद्ध हैं। उनकी फ़िल्मों को जर्मनी, फ्रांस और जापान में अब भी प्रकाशित करने पर सराहा जाता है। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और गुरु दत्त · और देखें »

आनन्द (फ़िल्म)

आनन्द १९७१ में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इस फ़िल्म के निर्माता, निर्देशक, लेखक एवं संपादक ऋषिकेश मुखर्जी हैं। इस फ़िल्म के मुख्य कलाकार राजेश खन्ना एवं अमिताभ बच्चन हैं। इस फ़िल्म को राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म के अलावा फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कारों में छः श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया था। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और आनन्द (फ़िल्म) · और देखें »

आराधना (1969 फ़िल्म)

आराधना १९६९ में बनी हिन्दी भाषा की फ़िल्म है जिसके निर्माता एवं निर्देशक शक्ति सामंत थे। इस फ़िल्म को १९६९ में फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार के साथ दो अन्य फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कारों से नवाज़ा गया था। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और आराधना (1969 फ़िल्म) · और देखें »

आशुतोष गोवरिकर

आशुतोष गोवरिकर हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता, लेखक एवं निर्देशक हैं। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और आशुतोष गोवरिकर · और देखें »

कलयुग (1981 फ़िल्म)

कलयुग 1981 में बनी हिन्दी भाषा की फ़िल्म है। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और कलयुग (1981 फ़िल्म) · और देखें »

कहो ना प्यार है

कहो ना प्यार है 2000 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इस फिल्म के निर्देशक और लेखक राकेश रोशन हैं। इस फिल्म के द्वारा ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल ने फिल्मों में अपने अभिनय के सफर को शुरू किया था। इसमें ऋतिक रोशन रोहित और राज की दोहरी भूमिका निभाएँ हैं। यह फिल्म 2000 की सबसे सफल फिल्म थी। इसे बहुत अधिक पुरस्कार भी मिले। इस फिल्म के लिए राकेश रोशन को पहली बार निर्माता और निर्देशक के रूप में फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता के लिए ऋतिक रोशन को एक ही फिल्म में यह दोनों पुरस्कार भी मिल गया। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और कहो ना प्यार है · और देखें »

क़यामत से क़यामत तक

कयामत से कयामत तक सन् 1988 की हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है। इसका निर्देशन मंसूर खान ने किया है और निर्माण उनके पिता नासिर हुसैन ने किया है। इसमें नासिर के भतीजे और मंसूर के चचेरे भाई आमिर खान और जूही चावला मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म आलोचनात्मक प्रशंसा के साथ जारी हुई थी और यह एक बड़ी व्यावसायिक सफलता भी थी। इसने आमिर और जूही को बेहद लोकप्रिय सितारों में बदल दिया था। इसकी कहानी आधुनिक रूप में रची गई दुखद रूमानी कहानियों लैला और मजनू, हीर राँझा और रोमियो और जूलियट पर आधारित है। क़यामत से क़यामत तक हिंदी सिनेमा के इतिहास में एक मील का पत्थर थी। 1990 के दशक में हिंदी सिनेमा को परिभाषित करने वाली संगीतमय रोमांस फिल्मों की रूपरेखा इसी को माना जाता है। आनंद-मिलिंद द्वारा रचित, फिल्म का साउंडट्रैक समान रूप से सफल और लोकप्रिय था। इसने सर्वश्रेष्ठ मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ निदेशक सहित ग्यारह नामांकनों से आठ फिल्मफेयर पुरस्कार जीते। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और क़यामत से क़यामत तक · और देखें »

कुछ कुछ होता है

कुछ कुछ होता है 1998 की हिन्दी भाषा की हास्य प्रेमकहानी फ़िल्म फिल्म है। इसे करण जौहर ने लिखा और निर्देशित किया और लोकप्रिय ऑन-स्क्रीन जोड़ी शाहरुख खान और काजोल ने अपनी चौथी फिल्म में एक साथ अभिनय किया। रानी मुखर्जी ने सहायक भूमिका निभाई, जबकि सलमान खान की एक विस्तारित विशेष उपस्थिति भी थी। इस फिल्म से सना सईद जिन्होंने सहायक भूमिका निभाई, अपनी फिल्म करियर की शुरुआत की। यह करण जौहर की निर्देशन शुरुआत थी। फिल्म भारत और विदेशों में सफल रही और साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई। साथ ही यह हम आपके हैं कौन और दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी। भारत के बाहर, यह फिल्म कभी खुशी कभी ग़म द्वारा रिकॉर्ड तोड़े जाने से पहले सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म थी। कुछ कुछ होता है को आलोचकों से सकारात्मक समीक्षा मिली। विशेष प्रशंसा काजोल के प्रदर्शन को मिली। साउंडट्रैक भी साल का सबसे बड़ा विक्रेता बन गया। फिल्म ने फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार, ज़ी सिने पुरस्कार और स्टार स्क्रीन पुरस्कार में "सर्वश्रेष्ठ फिल्म" पुरस्कार जीता। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और कुछ कुछ होता है · और देखें »

क्वीन (फ़िल्म)

क्वीन वायाकॉम 18 मोशन और फैंटम फ़िल्म्स के बैनर तले बनी हास्य नाटक फ़िल्म है। इसका निर्देशन विकास बहल ने किया है। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और क्वीन (फ़िल्म) · और देखें »

कोई मिल गया

कोई मिल गया 2003 में बनी हिन्दी भाषा की विज्ञान कथा साहित्य फिल्म है। इसका निर्देशन और निर्माण राकेश रोशन ने किया और मुख्य भूमिकाओं में ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा है। रेखा की भी महत्त्वपूर्ण सहायक भूमिका है। जारी होने पर फिल्म सफल रही थी और इसने कई पुरस्कार जीते थे। इसकी अगली दो कड़ी भी आई - कृष और कृष 3। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और कोई मिल गया · और देखें »

अनुराग (१९७३ फ़िल्म)

अनुराग १९७२ में निर्मित एक हिन्दी फ़िल्म है जिसके निर्माता व निर्देशक शक्ति सामंत हैं। यह फ़िल्म मौसमी चटर्जी की पहली हिन्दी फ़िल्म थी। इस फ़िल्म १९७३ का फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार प्रदान किया गया। इस फ़िल्म में राजेश खन्ना एक छोटे से रोल में आये हैं। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और अनुराग (१९७३ फ़िल्म) · और देखें »

अर्द्ध सत्य (1983 फ़िल्म)

अर्द्ध सत्य १९८३ में बनी हिन्दी भाषा की फ़िल्म है। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और अर्द्ध सत्य (1983 फ़िल्म) · और देखें »

उपकार (1967 फ़िल्म)

उपकार 1967 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है जिसका निर्देशन मनोज कुमार ने किया है। इसी फ़िल्म से मनोज कुमार की भारत कुमार की छवि बनी थी। इस फ़िल्म को छ: फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और उपकार (1967 फ़िल्म) · और देखें »

ऋषिकेश मुखर्जी

ऋषिकेश मुखर्जी एक भारतीय फिल्मकार थे। हृषिकेश दा का भारतीय सिनेमा जगत में अपने विशिष्ट योगदान के लिए जाने जाते हैं। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और ऋषिकेश मुखर्जी · और देखें »

३ ईडियट्स

थ्री इडीयट्स (हिन्दी अर्थ: तीन बेवक़ूफ़) २००९ की एक हिंदी चल चित्र है। इस फ़िल्म की कहानी अंग्रेजी उपन्यासकार चेतन भगत के प्रसिद्ध अंग्रेजी उपन्यास फ़ाइव प्वांइट समवन पर आधारित है। फ़िल्म के मुख्य कलाकार आमिर ख़ान, करीना कपूर, बोमन इरानी, माधवन, ओमी वैद्य और शर्मन जोशी है। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार और ३ ईडियट्स · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »