लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार

सूची फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार‎ फ़िल्मफ़ेयर पत्रिका द्वारा प्रति वर्ष दिया जाने वाला पुरस्कार है। यह हिन्दी फ़िल्म में सबसे बेहतर अभिनय के लिये फ़िल्म के खलनायक को फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार समारोह में दिया जाता है। यद्यपि फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कारों कि शुरुआत 1953 में ही हो गई थी पर इस श्रेणी में खलनायकों को पुरस्कार देने का सिलसिला 1992 से ही शुरु हुआ। .

34 संबंधों: एतराज़ (2004 फ़िल्म), दरार (1996 फ़िल्म), दुश्मन (1998 फ़िल्म), दीवानगी (2002 फ़िल्म), धड़कन (2000 फ़िल्म), नाना पाटेकर, परेश रावल, प्रियंका चोपड़ा, फ़िल्मफ़ेयर, फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार, मिथुन चक्रवर्ती, शाहरुख़ ख़ान, सड़क (फ़िल्म), सदाशिव अमरापुरकर, सर (1993 फ़िल्म), संघर्ष (1999 फ़िल्म), सुनील शेट्टी, सैफ़ अली ख़ान, हासिल (2003 फ़िल्म), जल्लाद (1995 फ़िल्म), गुप्त (1997 फ़िल्म), ओमकारा, आशुतोष राणा, इरफ़ान ख़ान, काजोल देवगन, अपहरण (2005 फ़िल्म), अरबाज़ ख़ान, अजनबी (2001 फ़िल्म), अजय देवगन, अंजाम, अंगार (1992 फ़िल्म), अक्षय कुमार, १९५३, १९९२

एतराज़ (2004 फ़िल्म)

एतराज़ 2004 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार और एतराज़ (2004 फ़िल्म) · और देखें »

दरार (1996 फ़िल्म)

दरार 1996 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार और दरार (1996 फ़िल्म) · और देखें »

दुश्मन (1998 फ़िल्म)

दुश्मन 1998 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार और दुश्मन (1998 फ़िल्म) · और देखें »

दीवानगी (2002 फ़िल्म)

दीवानगी 2002 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार और दीवानगी (2002 फ़िल्म) · और देखें »

धड़कन (2000 फ़िल्म)

धड़कन 2000 में बनी हिन्दी भाषा की नाटकीय प्रेमकहानी फ़िल्म है। इसका निर्देशन धर्मेश दर्शन द्वारा किया गया। इसमें शिल्पा शेट्टी, सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार की प्रमुख भूमिकाएं हैं, जबकि महिमा चौधरी एक विस्तारित अतिथि उपस्थिति में है। फिल्म प्रेम त्रिकोण से संबंधित है। यह फिल्म एक आलोचनात्मक और वाणिज्यिक सफलता थी और साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। सुनील शेट्टी ने अपने प्रदर्शन के लिए फिल्मफेयर बेस्ट विलेन अवॉर्ड जीता। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार और धड़कन (2000 फ़िल्म) · और देखें »

नाना पाटेकर

विश्वनाथ "नाना" पाटेकर (जन्म: 1 जनवरी, 1951) हिन्दी एवं मराठी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार और नाना पाटेकर · और देखें »

परेश रावल

परेश रावल (जन्म: 30 मई, 1950) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। 2014 में उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया। यह 1994 में राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार सहायक किरदार के लिए से सम्मानित हुए। इसके बाद इन्हें सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का फ़िल्मफेयर पुरस्कार भी मिल चुका है। यह केतन मेहता की फ़िल्म सरदार में स्वतंत्रता सेनानी वलभभाई पटेल की मुख्य किरदार में नजर आए थे। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार और परेश रावल · और देखें »

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा (जन्म: १८ जुलाई, १९८२) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार और प्रियंका चोपड़ा · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर

फ़िल्मफ़ेयर एक फ़िल्मी पत्रिका है। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार और फ़िल्मफ़ेयर · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार

फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे पुरानी और प्रमुख घटनाओं में से एक रही है। इसकी शुरुआत सबसे पहले 1954 में हुई जब राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की भी स्थापना हुई थी। पुरस्कार जनता के मत एवं ज्यूरी के सदस्यों के मत दोनों के आधार पर दी हर साल दी जाती है। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार और फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार · और देखें »

मिथुन चक्रवर्ती

मिथुन चक्रवर्ती (মিঠুন চক্রবর্তী) (बचपन का नाम गौरांग चक्रवर्ती) का जन्म जून 16, 1952 को हुआ। ये भारत के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त कर चुके एक किवदंती फिल्म अभिनेता, सामाजिक कार्यकर्ता, उद्यमी और राज्यसभा के सांसद हैं। मिथुन ने अपने अभिनय की शुरुआत कला फिल्म मृगया (1976) से की, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए पहला राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार प्राप्त हुआ। 1980 के दशक के अपने सुनहरे दौर में एक डांसिंग स्टार के रूप में उनके बहुत सारे प्रसंशक बने और खुद को उन्होंने भारत के सबसे लोकप्रिय प्रमुख अभिनेता के रूप में स्थापित किया, विशेष रूप से 1982 में बहुत बड़ी हिट फिल्म डिस्को डांसर में स्ट्रीट डांसर जिमी की भूमिका ने उन्हें लोकप्रिय बनाया। कुल मिलाकर बॉलीवुड की 350 से अधिक फिल्मों में अभिनय के अलावा उन्होंने बांग्ला, उड़िया और भोजपुरी में भी बहुत सारी फिल्में की। मिथुन मोनार्क ग्रुप के मालिक भी हैं जो होस्पिटालिटी सेक्टर में कार्यरत है। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार और मिथुन चक्रवर्ती · और देखें »

शाहरुख़ ख़ान

शाहरुख़ ख़ान (उच्चारण; जन्म 2 नवम्बर 1965), जिन्हें अक्सर शाहरुख खान के रूप में श्रेय दिया जाता है और अनौपचारिक रूप में एसआरके नाम से सन्दर्भित किया जाता, एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता है। अक्सर मीडिया में इन्हें "बॉलीवुड का बादशाह", "किंग खान", "रोमांस किंग" और किंग ऑफ़ बॉलीवुड नामों से पुकारा जाता है। खान ने रोमैंटिक नाटकों से लेकर ऐक्शन थ्रिलर जैसी शैलियों में 75 हिन्दी फ़िल्मों में अभिनय किया है। फिल्म उद्योग में उनके योगदान के लिये उन्होंने तीस नामांकनों में से चौदह फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार जीते हैं। वे और दिलीप कुमार ही ऐसे दो अभिनेता हैं जिन्होंने साथ फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार आठ बार जीता है। 2005 में भारत सरकार ने उन्हें भारतीय सिनेमा के प्रति उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया। अर्थशास्त्र में उपाधी ग्रहण करने के बाद इन्होने अपने करियर की शुरुआत १९८० में रंगमंचों व कई टेलिविज़न धारावाहिकों से की और १९९२ में व्यापारिक दृष्टी से सफल फ़िल्म दीवाना से फ़िल्म क्षेत्र में कदम रखा। इस फ़िल्म के लिए उन्हें फ़िल्मफ़ेयर प्रथम अभिनय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके पश्च्यात उन्होंने कई फ़िल्मों में नकारात्मक भूमिकाएं अदा की जिनमे डर (१९९३), बाज़ीगर (१९९३) और अंजाम (१९९४) शामिल है। वे कई प्रकार की भूमिकाओं में दिखे व भिन्न-भिन्न प्रकार की फ़िल्मों में कार्य किया जिनमे रोमांस फ़िल्में, हास्य फ़िल्में, खेल फ़िल्में व ऐतिहासिक ड्रामा शामिल है। उनके द्वारा अभिनीत ग्यारह फ़िल्मों ने विश्वभर में १ बिलियन का व्यवसाय किया है। खान की कुछ फ़िल्में जैसे दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे (१९९५), कुछ कुछ होता है (१९९८), ''देवदास'' (२००२), ''चक दे! इंडिया'' (२००७), ओम शांति ओम (२००७), रब ने बना दी जोड़ी (२००८) और रा.वन (२०११) अबतक की सबसे बड़ी हीट फ़िल्मों में रही है और कभी खुशी कभी ग़म (२००१), कल हो ना हो (२००३), वीर ज़ारा (२००६)। वेल्थ रिसर्च फर्म वैल्थ एक्स के मुताबिक किंग खान पहले सबसे अमीर भारतीय अभिनेता बन गए हैं। फर्म ने अभिनेता की कुल संपत्ति 3660 करोड़ रूपए आंकी थी लेकिन अब 4000 करोङ बताई जाती है। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार और शाहरुख़ ख़ान · और देखें »

सड़क (फ़िल्म)

सड़क 1991 की हिन्दी भाषा की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है। इसका निर्देशन महेश भट्ट ने किया है और पूजा भट्ट और संजय दत्त प्रमुख कलाकार हैं। अभूतपूर्व संगीत के साथ यह फिल्म सन 1991 की साजन के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिन्दी फिल्म है। इस फिल्म को खलनायक महारानी के रूप में दिवंगत सदाशिव अमरापुरकर के पुरस्कार विजेता प्रदर्शन के लिए भी याद किया जाता है। फिल्म 1976 की फिल्म टैक्सी ड्राइवर से प्रेरित थी। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार और सड़क (फ़िल्म) · और देखें »

सदाशिव अमरापुरकर

सदाशिव अमरापुरकर हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे। 2014 में उनका फेफड़ों में संक्रमण के कारण निधन हो गया। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार और सदाशिव अमरापुरकर · और देखें »

सर (1993 फ़िल्म)

सर 1993 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार और सर (1993 फ़िल्म) · और देखें »

संघर्ष (1999 फ़िल्म)

संघर्ष तनुजा चन्द्रा निर्देशित १९९९ की बॉलीवुड मनोवैज्ञानिक अपराध थ्रिलर फ़िल्म है। इसमें अक्षय कुमार, प्रीति ज़िंटा और अशुतोष राणा मुख्य अभिनय भूमिका में हैं। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार और संघर्ष (1999 फ़िल्म) · और देखें »

सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी (जन्म: 11 अगस्त, 1961) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं।i .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार और सुनील शेट्टी · और देखें »

सैफ़ अली ख़ान

सैफ़ अली ख़ान (जन्म: 16 अगस्त, 1970) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। उनके पिता मंसूर अली ख़ान पटौदी एक मशहूर क्रिकेट खिलाड़ी एवं माँ शर्मिला टैगोर हिन्दी फ़िल्मों की मशहूर अभिनेत्री हैं। उनके पूर्वज पटौदी रियासत के नवाब थे | उन्होंने अपना शालेय जीवन लॉरेंस स्कूल, सनावर और लाकर्स पार्क स्कूल, हेर्टफोर्डशिरे,इंग्लैंड में पूरा किया | जिसके बाद महाविद्यालीन पढाई के लिए वह विंचेस्टर कॉलेज इंडिपेंडेंट स्कूल फॉर बॉयज इन यूनाइटेड किंगडम चले गए | अपनी पढ़ाई पूरी कर लौटने के बाद उन्होंने २ महीनो तक दिल्ली स्थित एक एडवरटाइजिंग फर्म के लिए काम किया | उसके बाद उनके पारिवारिक मित्र के कहने पर उन्होंने कपड़ो के ब्रांड "ग्वालियर सुइटिंग्स" के लिए कुछ विज्ञापनों में काम किया | पर किसी कारणवश वह प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ पाया और उन्हें मुंबई आना पड़ा | जहां से उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की | उनकी पहली फिल्म "परंपरा" १९९२ में रिलीज़ हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पायी। उन्होंने 2010 में पद्म श्री को चौथा सबसे बड़ा भारतीय नागरिक पुरस्कार प्राप्त किया। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार और सैफ़ अली ख़ान · और देखें »

हासिल (2003 फ़िल्म)

हासिल 2003 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार और हासिल (2003 फ़िल्म) · और देखें »

जल्लाद (1995 फ़िल्म)

जल्लाद 1995 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार और जल्लाद (1995 फ़िल्म) · और देखें »

गुप्त (1997 फ़िल्म)

गुप्त 1997 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार और गुप्त (1997 फ़िल्म) · और देखें »

ओमकारा

ओमकारा (उर्दू: امکارا) वर्ष 2006 की अपराध-ड्रामा पर आधारित हिंदी भाषा की भारतीय फिल्म है, जिसे विशाल भारद्वाज ने निर्देशन एवं सह-लेखन किया है। फिल्म शेक्सपियर की कृति 'ओथेलो' का आधुनिक सिनेरूपांतरण है। मुख्य भूमिकाओं में अजय देवगन, सैफ अली खान, विवेक ओबराॅय एवं करीना कपूर के साथ सह-भूमिकाओं में नसीरुद्दीन शाह, कोंकणा सेन शर्मा और बिपाशा बसु सम्मिलित हैं। निर्देशक विशाल भारद्वाज ने संगीत निर्देशन के साथ फिल्म की पार्श्वसंगीत भी तैयार किया है, और गीत दिए है गुलजार ने। फिल्म की शुटआउट राज्य उत्तरप्रदेश के पश्चिमी प्रांत, मेरठ में की गई है। फिल्म को मारशे-ड्यु फिल्म सेक्शन के सहयोग से कांस फिल्म उत्सव में ट्रेलर प्रदर्शन के साथ फिल्म ओमकारा के निर्माण पर किताब का विमोचन भी हुआ। कायरो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म उत्सव में पर्दापर्ण के साथ ही भारद्वाज को बतौर सिनेमा निर्देशक का उत्कृष्ट कलात्मक सेवादान से शोभित किया गया। कारा फिल्म उत्सव में फिल्म को तीन पुरस्कार मिले फिर एशियन फेस्टिवल के प्रथम फिल्म के साथ तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार एवं सात फिल्मफेयर पुरस्कार से भी विजयी हुई। भारद्वाज के लोकप्रिय शेक्सपियर के नाट्य-कृतियों के देशी रूपांतरण में यह उनका दूसरा संस्करण है। इससे पूर्व विशाल ने वर्ष 2003 में 'मकबूल' और 2014 में 'हैदर' का भी बतौर निर्माण-निर्देशन किया जो क्रमशः 'मेकबैथ' एवं 'हेमलेट' पर आधारित था। भारद्वाज ने अन्य कृतियों जैसे लेखक रस्किन बाॅण्ड की दो किताब पर आधारित क्रमशः 'द ब्लू अंब्रेला' और 'सात खून माफ' का भी निर्माण किया। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार और ओमकारा · और देखें »

आशुतोष राणा

आशुतोष राना एक भारतीय हिन्दी फ़िल्म अभिनेता हैं। यह बॉलीवुड के साथ साथ मराठी, कन्नड, तेलुगू और तमिल फ़िल्म उद्योगों में भी कार्य कर रहे हैं। इन्होंने "काली - एक अग्निपरीक्षा" नामक धारावाहिक में भी अभिनय किया है। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार और आशुतोष राणा · और देखें »

इरफ़ान ख़ान

शाहबजादे इरफान अली खान (इरफ़ान ख़ान, इरफान) (जन्मः ७ जनवरी १९६७) हिन्दी अंग्रेजी फ़िल्मों, व टेलीविजन के एक अभिनेता हैं। उन्होने द वारियर, मकबूल, हासिल, द नेमसेक, रोग जैसी फिल्मों मे अपने अभिनय का लोहा मनवाया। हासिल फिल्म के लिये उन्हे वर्ष २००४ का फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार भी प्राप्त हुआ। वह बालीवुड की ३० से ज्यादा फिल्मों मे अभिनय कर चुके हैं। इरफान हॉलीवुड मे भी एक जाना पहचाना नाम हैं। वह ए माइटी हार्ट, स्लमडॉग मिलियनेयर और द अमेजिंग स्पाइडर मैन फिल्मों मे भी काम कर चुके हैं। 2011 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया। 60वे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2012 में इरफ़ान खान को फिल्म पान सिंह तोमर में अभिनय के लिए श्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार दिया गया। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार और इरफ़ान ख़ान · और देखें »

काजोल देवगन

(बांग्ला: কাজল দেবগন Kajol Debgon, काजोल हिंदी फ़िल्मों की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं जिनका जन्म 5 अगस्त 1974 को हुआ था। उनकी माँ तनुजा अभिनेत्री थी और नानी शोभना समर्थ भी अभिनेत्री थीं। उनकी छोटी बहिन तनिषा भी अब फिल्मों मैं काम कर रही हैं। उनके पिता का नाम शोमू मुखर्जी है। वे फिल्में बनाते थे। काजोल ने अपना फिल्मी सफ़र फिल्म बेखुदी से शुरू किया जिसमें उनके पात्र का नाम राधिका था। वह फिल्म तो नहीं चली पर उनकी बाद की फिल्में बहुत प्रसिद्ध हुईं। जैसे कि बाज़ीगर और दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे। उहोंने अपने सहकर्मी और प्रेमी, अजय देवगन से २४ फरवरी 1999 को विवाह किया था। उनकी एक छोटी बेटी है जिसका नाम न्यसा है। उनके नाम कुल ६ फिल्मफेयर और उनमें से ५ सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार हैं जो की एक कीर्तिमान है। वह यह कीर्तिमान अपनी मौसी नूतन के साथ साझा करती हैं। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार और काजोल देवगन · और देखें »

अपहरण (2005 फ़िल्म)

अपहरण वर्ष 2005 में बनी अपराध-ड्रामा पर आधारित निर्देशक प्रकाश झा की हिन्दी भाषा की फिल्म है। फिल्म की मुख्य भुमिकाओं में अजय देवगन, नाना पाटेकर तथा बिपाशा बसु आदि ने अभिनय किया है। फिल्म का मुख्य विषय आदर्शवादी पिता और महत्वाकांक्षी पुत्र के मध्य उन विरोधाभासी टकराव पर केंद्रीत है जिनके पृष्ठभूमि पर बिहार जैसे उत्तरी भारत के प्रांतों में अपहरण का राजनीतिकरण के चलते अपराधिक गतिविधियों के लिए उद्योग का रूप ले रहा है। सामाजिक संवेदनशील मुद्दे पर बनी फिल्म 'अपहरण' भारतीय बाॅक्स-ऑफिस में औसत प्रदर्शन करती है। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार और अपहरण (2005 फ़िल्म) · और देखें »

अरबाज़ ख़ान

अरबाज़ ख़ान (जन्म: 4 अगस्त, 1967) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार और अरबाज़ ख़ान · और देखें »

अजनबी (2001 फ़िल्म)

अजनबी 2001 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार और अजनबी (2001 फ़िल्म) · और देखें »

अजय देवगन

अजय देवगन (जन्म: 2 अप्रैल, 1969) भारतीय हिन्दी फ़िल्म उद्योग बॉलीवुड के एक जाने माने अभिनेता, फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं। उन्होने अपना फ़िल्मी सफर वर्ष १९९१ की फ़िल्म फूल और काँटे से शुरु किया। १९९९ में उन्हे महेश भट्ट निर्देशित फ़िल्म जख्म और २००२ में राजकुमार संतोषी निर्देशित फ़िल्म द लेजेंड ऑफ भगत सिंह के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार और अजय देवगन · और देखें »

अंजाम

अंजाम राहुल रवैल द्वारा 1994 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। फ़िल्म में माधुरी दीक्षित, शाहरुख खान, दीपक तिजोरी, हिमानी शिवपुरी, टिन्नू आनन्द, कल्पना अय्यर और किरण कुमार मुख्य कलाकार हैं। फिल्म का संगीत आनंद-मिलिंद द्वारा बनाया गया था, जिसमें समीर द्वारा लिखे गए गीत थे। फ़िल्म गलती के अंजाम पर केन्द्रित है। साथ ही यह महिलाओं के खिलाफ किए गए अत्याचारों पर भी केन्द्रित है। इस फिल्म में यह पहली बार था कि माधुरी दीक्षित और शाहरुख खान की एक साथ जोड़ी बनाई गई थी। माधुरी दीक्षित ने अपनी भूमिका के लिए फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की श्रेणी में नामांकन अर्जित किया था। लेकिन उन्हें पुरस्कार हम आपके हैं कौन में उनके प्रदर्शन के लिए मिला। शाह रुख खान ने नकारात्मक किरदार निभाया था जिसके लिये उन्हें भी फिल्मफेयर पुरस्कार प्राप्त हुआ था। इस फिल्म के सर्वाधिकार रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के पास है। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार और अंजाम · और देखें »

अंगार (1992 फ़िल्म)

अंगार 1992 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार और अंगार (1992 फ़िल्म) · और देखें »

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार (ਅਕਸ਼ੈ ਕੁਮਾਰ, जन्म: राजीव हरी ओम भाटिया, ९ सितम्बर, १९६७) एक भारतीय बॉलीवुड फ़िल्म अभिनेता हैं। वे 100 से अधिक हिन्दी फिल्मों में काम कर चुके हैं। 90 के दशक में, हिट एक्शन फिल्मों जैसे खिलाड़ी (१९९२), मोहरा (१९९४) और सबसे बड़ा खिलाड़ी (१९९५) में अभिनय करने के कारण, कुमार को बॉलीवुड का एक्शन हीरो की संज्ञा दी जाती थी और विशेषतः वे "खिलाड़ी श्रृंखला" के लिए जाने जाते थे। फिर भी, वह रोमांटिक फिल्मों जैसे ये दिल्लगी (१९९४) और धड़कन (२०००) में अपने अभिनय के लिए सम्मानित किए गए और साथ ही साथ ड्रामेटिक फिल्मों जैसे एक रिश्ता (२००१) में अपनी अभिनय क्षमता को दिखाया। 2002 में उन्हें अपना पहला फ़िल्मफेयर पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ खलनायक फ़िल्म अजनबी (2001) में अभिनय के लिए दिया गया। अपनी एक सी छवि को बदलने के इच्छुक अक्षय कुमार ने ज्यादातर कोमेडी फिल्में की। फ़िल्म हेरा फेरी (2002), मुझसे शादी करोगी (2004), गरम मसाला (2005) और जान-ए-मन (२००६) में हास्य अभिनय के लिए फ़िल्म समीक्षकों द्वारा उनकी प्रशंसा की गई। 2007 में वे सफलता की ऊचाईयों को छूने लगे, जब उनके द्वारा अभिनीत चार लगातार कामर्सियल फिल्में हिट हुई। इस तरह से, उन्होंने अपने आपको हिन्दी फ़िल्म उद्योग में एक प्रमुख अभिनेता के रूप में स्थापित किया। वे मार्शल आर्ट्स (सामरिक कला) की शिक्षा बेंगकोक में प्राप्त करके आए और वहां एक रसोइया की नौकरी भी करते थे। वे फिर मुंबई वापस आ गए, जहाँ वे मार्सल आर्ट्स की शिक्षा देने लगे। उनका एक विद्यार्थी जो एक फोटोग्राफर था, उसने उन्हें मॉडलिंग करने कहा। उस विद्यार्थी ने उन्हें एक छोटी कंपनी में एक मॉडलिंग असयांमेंट दिया। उन्हें कैमरे के सामने पोज देने के लिए, दो घंटे के 5,000 रुपये मिलते था। पहले की तनख्वाह 4000 रुपये प्रति महीने की तुलना में यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण कारण था कि वे क्यों मॉडल बने। मॉडलिंग करने के दो महीने बाद, कुमार को प्रमोद चक्रवर्ती ने अंततः अपनी फ़िल्म दीदार में अभिनय करने का मौका दिया। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार और अक्षय कुमार · और देखें »

१९५३

1953 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार और १९५३ · और देखें »

१९९२

1992 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार और १९९२ · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »