लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

फ़िलिपीन सागर

सूची फ़िलिपीन सागर

फ़िलिपीन सागर (Philippine Sea) फ़िलिपीन्ज़ से पूर्वोत्तर में स्थित एक सीमांत समुद्र है। इसका अनुमानित ५० लाख वर्ग किमी का क्षेत्रफल उत्तर प्रशान्त महासागर के पश्चिमी भाग का हिस्सा है। दक्षिणपश्चिम में इसकी सीमा फ़िलिपीन द्वीपसमूह (लूज़ोन, कतंदुआनेस, सामार, लेयते और मिन्दनाओ); दक्षिणपूर्व में हालमाहेरा, मोरोताइ, पालाउ, याप और उलिथि; पूर्व में गुआम, साइपैन और तीनियन; पूर्वोत्तर में बोनिन और इवो जीमा; पश्चिमोत्तर में जापान के होन्शू, शिकोकु और क्युशु द्वीप; तथा पश्चिम में ताइवान पड़ती हैं। इस सागर का फ़र्श एक द्रोणी (बेसिन) है जो भिन्न प्रकार की भूआकृतियों के लिए जानी जाती है, जिसमें भ्रंश उपस्थित हैं। प्लेट विवर्तनिकी के कारण इसकी उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी सीमाओं पर समुद्रसतह से ऊपर उभरी हुई महान चट्टानों द्वीप चापों के रूप में बनी हुई हैं जो इन सीमाओं पर सागर को घेरती हैं। फ़िलिपीन द्वीपसमूह, रयुक्यु द्वीपसमूह और मारियाना द्वीपसमूह इन द्वीप चापों के उदाहरण हैं। फ़िलिपीन सागर की एक और विशेषता बहुत ही गहरी महासागरीय गर्तों की उपस्थिति है, जिनमें फ़िलिपीन गर्त और पृथ्वी का सबसे गहरा स्थान मारियाना गर्त शामिल हैं। .

33 संबंधों: ताइवान, तीनिअन, दिनागत द्वीपसमूह, द्वीप चाप, पलाउ, प्रशान्त महासागर, प्लेट विवर्तनिकी, पृथ्वी, फ़िलिपीन सागर प्लेट, फ़िलिपीन गर्त, फ़िलीपीन्स, भ्रंश (भूविज्ञान), महासागरीय गर्त, मारियाना द्वीपसमूह, मारियाना गर्त, मिन्दनाओ, याप द्वीप, रयुक्यु द्वीपसमूह, लूज़ोन, लेयते, शिकोकू, सामार, साइपैन, संघीकृत राज्य माइक्रोनेशिया, सीमांत समुद्र, हालमाहेरा, होन्शू, जापान, गुआम, इंडोनेशिया, कतन्दुआनेस, क्यूशू, उत्तरी मारियाना द्वीप

ताइवान

ताइवान द्वीप की स्थिति ताइवान का मानचित्र ताइवान या ताईवान (चीनी: 台灣) पूर्व एशिया में स्थित एक द्वीप है। यह द्वीप अपने आसपास के कई द्वीपों को मिलाकर चीनी गणराज्य का अंग है जिसका मुख्यालय ताइवान द्वीप ही है। इस कारण प्रायः 'ताइवान' का अर्थ 'चीनी गणराज्य' से भी लगाया जाता है। यूं तो ऐतिहासिक तथा संस्कृतिक दृष्टि से यह मुख्य भूमि (चीन) का अंग रहा है, पर इसकी स्वायत्ता तथा स्वतंत्रता को लेकर चीन (जिसका, इस लेख में, अभिप्राय चीन का जनवादी गणराज्य से है) तथा चीनी गणराज्य के प्रशासन में विवाद रहा है। ताइवान की राजधानी है ताइपे। यह देश का वित्तीय केन्द्र भी है और यह नगर देश के उत्तरी भाग में स्थित है। यहाँ के निवासी मूलत: चीन के फ्यूकियन (Fukien) और क्वांगतुंग प्रदेशों से आकर बसे लोगों की संतान हैं। इनमें ताइवानी वे कहे जाते हैं, जो यहाँ द्वितीय विश्वयुद्ध के पूर्व में बसे हुए हैं। ये ताइवानी लोग दक्षिण चीनी भाषाएँ जिनमें अमाय (Amoy), स्वातोव (Swatow) और हक्का (Hakka) सम्मिलित हैं, बोलते हैं। मंदारिन (Mandarin) राज्यकार्यों की भाषा है। ५० वर्षीय जापानी शासन के प्रभाव में लोगों ने जापानी भी सीखी है। आदिवासी, मलय पोलीनेशियाई समूह की बोलियाँ बोलते हैं। .

नई!!: फ़िलिपीन सागर और ताइवान · और देखें »

तीनिअन

तीनिअन या तीनिआन (Tinian) उत्तरी मारियाना द्वीपों का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है। उत्तरी मारियाना द्वीप प्रशान्त महासागर में स्थित संयुक्त राज्य अमेरिका का एक कॉमनवेल्थ हैं जिसमें १५ द्वीप आते हैं और जिसमें गुआम के अलावा मारियाना द्वीपसमूह के सभी अन्य द्वीप शामिल हैं। मारियाना द्वीपसमूह में केवल गुआम और साइपैन ही तीनिअन से बड़े हैं। तीनिअन का सबसे बड़ा गाँव सान होज़े (San Jose) है। तीनिअन द्वीप और उसके पास स्थित (बिना किसी स्थाई आबादी वाला) अगुइगान द्वीप (Aguigan) दोनों मिलाकर तीनिअन नगरपालिका बनती है जो उत्तरी मारियाना द्वीपों की ४ नगरपालिकाओं में से एक है। भौगोलिक रूप से तीनिअन अपने पड़ोसी साइपैन द्वीप से साइपैन जलसन्धि के पार 9.3 किमी की समुद्री दूरी पर है। .

नई!!: फ़िलिपीन सागर और तीनिअन · और देखें »

दिनागत द्वीपसमूह

दिनागत द्वीपसमूह दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक प्रान्त है जो कारागा प्रशासनिक क्षेत्र के पूर्वोत्तरी भाग में स्थित है। भौगोलिक रूप से यह एक द्वीपसमूह है जिसके सबसे बड़े द्वीप का नाम भी दिनागत है। दिनागत द्वीप की उत्तर-दक्षिण लम्बाई लगभग ६० किमी है। इस द्वीपसमूह के पश्चिम में लेयते द्वीप और दक्षिण में मिन्दनाओ है। .

नई!!: फ़िलिपीन सागर और दिनागत द्वीपसमूह · और देखें »

द्वीप चाप

द्वीप चाप (island arc) एक ऐसा द्वीप समूह होता है जिसमें द्वीप, ज्वालामुखी व समुद्र के नीचे उभरी चट्टानें एक चाप (arc) के आकार में सुसज्जित होती हैं। यह द्वीप चाप अक्सर दो भौगोलिक प्लेटों की सीमा पर स्थित होते हैं और उस सीमा पर एक प्लेट के दूसरी प्लेट के नीचे दब जाने से निर्मित होते हैं। चढ़ी हुई प्लेट उठने से द्वीप बनते हैं और दबी हुई प्लेट की तरफ़ एक गहरी समुद्री खाई भी अक्सर अस्तित्व में होती है। प्लेटों की इस जूझन से मैग्मा भी उभरता है और अक्सर ज्वालामुखी भी द्वीप चापों में मिलते हैं। .

नई!!: फ़िलिपीन सागर और द्वीप चाप · और देखें »

पलाउ

पलाउ, आधिकारिक नाम पलाउ गणराज्य (Beluu er a Belau), प्रशांत महासागर में स्थित एक द्वीपीय देश है। यह फिलीपींस के दक्षिण पूर्व और पापुआ न्यू गिनी के उत्तर में स्थित है। .

नई!!: फ़िलिपीन सागर और पलाउ · और देखें »

प्रशान्त महासागर

श्रेणी:प्रशान्त महासागर प्रशान्त महासागरप्रशान्त महासागर अमेरिका और एशिया को पृथक करता है। यह विश्व का सबसे बड़ा तथा सबसे गहरा महासागर है। तुलनात्मक भौगौलिक अध्ययन से पता चलता है कि इस महासागर में पृथ्वी का भाग कम तथा जलीय क्षेत्र अधिक है। .

नई!!: फ़िलिपीन सागर और प्रशान्त महासागर · और देखें »

प्लेट विवर्तनिकी

प्लेट विवर्तनिकी (Plate tectonics) एक वैज्ञानिक सिद्धान्त है जो पृथ्वी के स्थलमण्डल में बड़े पैमाने पर होने वाली गतियों की व्याख्या प्रस्तुत करता है। साथ ही महाद्वीपों, महासागरों और पर्वतों के रूप में धरातलीय उच्चावच के निर्माण तथा भूकम्प और ज्वालामुखी जैसी घटनाओं के भौगोलिक वितरण की व्याख्या प्रस्तुत करने का प्रयास करता है। यह सिद्धान्त बीसवीं शताब्दी के प्रथम दशक में अभिकल्पित महाद्वीपीय विस्थापन नामक संकल्पना से विकसित हुआ जब 1960 के दशक में ऐसे नवीन साक्ष्यों की खोज हुई जिनसे महाद्वीपों के स्थिर होने की बजाय गतिशील होने की अवधारणा को बल मिला। इन साक्ष्यों में सबसे महत्वपूर्ण हैं पुराचुम्बकत्व से सम्बन्धित साक्ष्य जिनसे सागर नितल प्रसरण की पुष्टि हुई। हैरी हेस के द्वारा सागर नितल प्रसरण की खोज से इस सिद्धान्त का प्रतिपादन आरंभ माना जाता है और विल्सन, मॉर्गन, मैकेंज़ी, ओलिवर, पार्कर इत्यादि विद्वानों ने इसके पक्ष में प्रमाण उपलब्ध कराते हुए इसके संवर्धन में योगदान किया। इस सिद्धान्त अनुसार पृथ्वी की ऊपरी लगभग 80 से 100 कि॰मी॰ मोटी परत, जिसे स्थलमण्डल कहा जाता है, और जिसमें भूपर्पटी और भूप्रावार के ऊपरी हिस्से का भाग शामिल हैं, कई टुकड़ों में टूटी हुई है जिन्हें प्लेट कहा जाता है। ये प्लेटें नीचे स्थित एस्थेनोस्फीयर की अर्धपिघलित परत पर तैर रहीं हैं और सामान्यतया लगभग 10-40 मिमी/वर्ष की गति से गतिशील हैं हालाँकि इनमें कुछ की गति 160 मिमी/वर्ष भी है। इन्ही प्लेटों के गतिशील होने से पृथ्वी के वर्तमान धरातलीय स्वरूप की उत्पत्ति और पर्वत निर्माण की व्याख्या प्रस्तुत की जाती है और यह भी देखा गया है कि प्रायः भूकम्प इन प्लेटों की सीमाओं पर ही आते हैं और ज्वालामुखी भी इन्हीं प्लेट सीमाओं के सहारे पाए जाते हैं। प्लेट विवर्तनिकी में विवर्तनिकी (लातीन:tectonicus) शब्द यूनानी भाषा के τεκτονικός से बना है जिसका अर्थ निर्माण से सम्बंधित है। छोटी प्लेट्स की संख्या में भी कई मतान्तर हैं परन्तु सामान्यतः इनकी संख्या 100 से भी अधिक स्वीकार की जाती है। .

नई!!: फ़िलिपीन सागर और प्लेट विवर्तनिकी · और देखें »

पृथ्वी

पृथ्वी, (अंग्रेज़ी: "अर्थ"(Earth), लातिन:"टेरा"(Terra)) जिसे विश्व (The World) भी कहा जाता है, सूर्य से तीसरा ग्रह और ज्ञात ब्रह्माण्ड में एकमात्र ग्रह है जहाँ जीवन उपस्थित है। यह सौर मंडल में सबसे घना और चार स्थलीय ग्रहों में सबसे बड़ा ग्रह है। रेडियोधर्मी डेटिंग और साक्ष्य के अन्य स्रोतों के अनुसार, पृथ्वी की आयु लगभग 4.54 बिलियन साल हैं। पृथ्वी की गुरुत्वाकर्षण, अंतरिक्ष में अन्य पिण्ड के साथ परस्पर प्रभावित रहती है, विशेष रूप से सूर्य और चंद्रमा से, जोकि पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह हैं। सूर्य के चारों ओर परिक्रमण के दौरान, पृथ्वी अपनी कक्षा में 365 बार घूमती है; इस प्रकार, पृथ्वी का एक वर्ष लगभग 365.26 दिन लंबा होता है। पृथ्वी के परिक्रमण के दौरान इसके धुरी में झुकाव होता है, जिसके कारण ही ग्रह की सतह पर मौसमी विविधताये (ऋतुएँ) पाई जाती हैं। पृथ्वी और चंद्रमा के बीच गुरुत्वाकर्षण के कारण समुद्र में ज्वार-भाटे आते है, यह पृथ्वी को इसकी अपनी अक्ष पर स्थिर करता है, तथा इसकी परिक्रमण को धीमा कर देता है। पृथ्वी न केवल मानव (human) का अपितु अन्य लाखों प्रजातियों (species) का भी घर है और साथ ही ब्रह्मांड में एकमात्र वह स्थान है जहाँ जीवन (life) का अस्तित्व पाया जाता है। इसकी सतह पर जीवन का प्रस्फुटन लगभग एक अरब वर्ष पहले प्रकट हुआ। पृथ्वी पर जीवन की उत्पत्ति के लिये आदर्श दशाएँ (जैसे सूर्य से सटीक दूरी इत्यादि) न केवल पहले से उपलब्ध थी बल्कि जीवन की उत्पत्ति के बाद से विकास क्रम में जीवधारियों ने इस ग्रह के वायुमंडल (the atmosphere) और अन्य अजैवकीय (abiotic) परिस्थितियों को भी बदला है और इसके पर्यावरण को वर्तमान रूप दिया है। पृथ्वी के वायुमंडल में आक्सीजन की वर्तमान प्रचुरता वस्तुतः जीवन की उत्पत्ति का कारण नहीं बल्कि परिणाम भी है। जीवधारी और वायुमंडल दोनों अन्योन्याश्रय के संबंध द्वारा विकसित हुए हैं। पृथ्वी पर श्वशनजीवी जीवों (aerobic organisms) के प्रसारण के साथ ओजोन परत (ozone layer) का निर्माण हुआ जो पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र (Earth's magnetic field) के साथ हानिकारक विकिरण को रोकने वाली दूसरी परत बनती है और इस प्रकार पृथ्वी पर जीवन की अनुमति देता है। पृथ्वी का भूपटल (outer surface) कई कठोर खंडों या विवर्तनिक प्लेटों में विभाजित है जो भूगर्भिक इतिहास (geological history) के दौरान एक स्थान से दूसरे स्थान को विस्थापित हुए हैं। क्षेत्रफल की दृष्टि से धरातल का करीब ७१% नमकीन जल (salt-water) के सागर से आच्छादित है, शेष में महाद्वीप और द्वीप; तथा मीठे पानी की झीलें इत्यादि अवस्थित हैं। पानी सभी ज्ञात जीवन के लिए आवश्यक है जिसका अन्य किसी ब्रह्मांडीय पिण्ड के सतह पर अस्तित्व ज्ञात नही है। पृथ्वी की आतंरिक रचना तीन प्रमुख परतों में हुई है भूपटल, भूप्रावार और क्रोड। इसमें से बाह्य क्रोड तरल अवस्था में है और एक ठोस लोहे और निकल के आतंरिक कोर (inner core) के साथ क्रिया करके पृथ्वी मे चुंबकत्व या चुंबकीय क्षेत्र को पैदा करता है। पृथ्वी बाह्य अंतरिक्ष (outer space), में सूर्य और चंद्रमा समेत अन्य वस्तुओं के साथ क्रिया करता है वर्तमान में, पृथ्वी मोटे तौर पर अपनी धुरी का करीब ३६६.२६ बार चक्कर काटती है यह समय की लंबाई एक नाक्षत्र वर्ष (sidereal year) है जो ३६५.२६ सौर दिवस (solar day) के बराबर है पृथ्वी की घूर्णन की धुरी इसके कक्षीय समतल (orbital plane) से लम्बवत (perpendicular) २३.४ की दूरी पर झुका (tilted) है जो एक उष्णकटिबंधीय वर्ष (tropical year) (३६५.२४ सौर दिनों में) की अवधी में ग्रह की सतह पर मौसमी विविधता पैदा करता है। पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह चंद्रमा (natural satellite) है, जिसने इसकी परिक्रमा ४.५३ बिलियन साल पहले शुरू की। यह अपनी आकर्षण शक्ति द्वारा समुद्री ज्वार पैदा करता है, धुरिय झुकाव को स्थिर रखता है और धीरे-धीरे पृथ्वी के घूर्णन को धीमा करता है। ग्रह के प्रारंभिक इतिहास के दौरान एक धूमकेतु की बमबारी ने महासागरों के गठन में भूमिका निभाया। बाद में छुद्रग्रह (asteroid) के प्रभाव ने सतह के पर्यावरण पर महत्वपूर्ण बदलाव किया। .

नई!!: फ़िलिपीन सागर और पृथ्वी · और देखें »

फ़िलिपीन सागर प्लेट

border.

नई!!: फ़िलिपीन सागर और फ़िलिपीन सागर प्लेट · और देखें »

फ़िलिपीन गर्त

फ़िलिपीन गर्त (Philippine Trench), जो कभी-कभी मिन्दनाओ गर्त (Mindanao Trench) भी कहलाता है, पश्चिमी प्रशांत महासागर के फ़िलिपीन सागर भाग में स्थित एक १,३२० किमी तक चलने वाला एक महासागरीय गर्त है। इस गर्त की चौड़ाई लगभग ३० किमी है और इसका सबसे गहरा बिन्दु (जो गालाथेआ गहराई कहलाता है) समुद्रतल से लगभग १०,५४० मीटर (३४,५८० फ़ुट) नीचे है। यह पृथ्वी का तीसरा सबसे निचला स्थान है। .

नई!!: फ़िलिपीन सागर और फ़िलिपीन गर्त · और देखें »

फ़िलीपीन्स

फिलीपींस के प्रमुख नगर फ़िलीपीन्स दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थित एक देश है। इसका आधिकारिक नाम 'फिलीपीन्स गणतंत्र' है और राजधानी मनीला है। पश्चिमी प्रशांत महासागर में स्थित ७१०७ द्वीपों से मिलकर यह देश बना है। फिलीपीन द्वीप-समूह पूर्व में फिलीपीन्स महासागर से, पश्चिम में दक्षिण चीन सागर से और दक्षिण में सेलेबस सागर से घिरा हुआ है। इस द्वीप-समूह से दक्षिण पश्चिम में देश बोर्नियो द्वीप के करीबन सौ किलोमीटर की दूरी पर बोर्नियो द्वीप और सीधे उत्तर की ओर ताइवान है। फिलीपींस महासागर के पूर्वी हिस्से पर पलाऊ है। पूर्वी एशिया में दक्षिण कोरिया और पूर्वी तिमोर के बाद फिलीपीन्स ही ऐसा देश है, जहां ज्यादातर लोग बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं। ९ करोड़ से अधिक की आबादी वाला यह विश्व की 12 वीं सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। यह देश स्पेन (१५२१ - १८९८) और संयुक्त राज्य अमरीका (१८९८ - १९४६) का उपनिवेश रहा और फिलीपीन्स एशिया में दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। .

नई!!: फ़िलिपीन सागर और फ़िलीपीन्स · और देखें »

भ्रंश (भूविज्ञान)

सान ऐड्रियास भ्रंश (कैलिफोर्निया) का पर से लिया गया दृष्य भूपटल के भौगोलिक प्लेटें दबाव या तनाव के कारण संतुलन की अवस्था में नहीं रहती। जब भी प्लेटों में खिंचाव अधिक बढ़ जाता है, अथवा शिलाओं पर दोनों पार्श्व से पड़ा दबाव उनकी सहन शक्ति के बाहर होता है, तब शिलाएँ अनके प्रभाव से विस्थापित हो जाती हैं अथवा टूट जाती हैं। एक ओर की शिलाएँ दूसरी ओर की शिलाओं की अपेक्षा नीचे या ऊपर चली जाती हैं। इसे ही भ्रंश (Fault) कहते हैं। .

नई!!: फ़िलिपीन सागर और भ्रंश (भूविज्ञान) · और देखें »

महासागरीय गर्त

ये महासागरीय बेसिन के सबसे नीचे भाग हैं और इनकी तली औसत महासागरीय नितल के काफी नीचे मिलती हैं। इनकी स्थिति सर्वत्र न मिलकर यत्र-तत्र बिखरे हुए रूप में मिलती हैं। वास्तव में ये महासागरीय नितल पर स्थित तीव्र ढाल वाले लम्बे, पतले तथा गहरे अवनमन के क्षेत्र हैं। इनकी उतपत्ति महासागरीय तली में प्रथ्वी के क्रस्ट के वलन एवं भ्रंशन के परिणामस्वरूप मानी जाती हैं। अर्थात इनकी उतपत्ति विवर्तनिक क्रियाओं से हुई हैं। .

नई!!: फ़िलिपीन सागर और महासागरीय गर्त · और देखें »

मारियाना द्वीपसमूह

मारियाना द्वीपसमूह प्रशान्त महासागर के पश्चिमी भाग में स्थित एक अर्धचन्द्र आकार का द्वीपसमूह है जिसके द्वीप १५ समुद्री ज्वालामुखियों के वे शिखर हैं जो समुद्रतल से ऊपर उभर आए हैं। इनमें से अधिकतर ज्वालामुखी सुप्त हैं। यह द्वीपसमूह जापान से पूर्व-दक्षिणपूर्व, हवाई से पश्चिम-दक्षिणपश्चिम, नया गिनी से उत्तर और फ़िलिपीन्ज़ से पूर्व में हैं और फ़िलिपीन सागर की पूर्वी सीमा परिभाषित करते हैं। यह माइक्रोनीशिया क्षेत्र का भाग माने जाते हैं। इस पूरे द्वीपसमूह पर संयुक्त राज्य अमेरिका का अधिकार है और प्रशासनिक रूप से इसे दो भागों में बाँटा गया है: उत्तरी मारियाना द्वीप और द्वीपसमूह के दक्षिणी अंत पर गुआम क्षेत्र। तीनियन और साइपैन उत्तरी मारियाना द्वीपों के मुख्य द्वीप हैं और ऐतिहासिक अवशेषों से पता चलता है कि तीनियन पूरे द्वीपसमूह का पहला द्वीप था जहाँ मानवों का डेरा डला। .

नई!!: फ़िलिपीन सागर और मारियाना द्वीपसमूह · और देखें »

मारियाना गर्त

मारियाना गर्त दुनिया का एक प्रमुख और बहुत ही गहरा महासागरीय गर्त हैं। यह पश्चिमी प्रशांत महासागर में मारियाना द्वीप के पूर्व में 200 किलोमीटर (124 मील) की औसत दूरी पर स्थित है। यदि इसकी गहराई की तुलना माउंट एवरेस्ट से की जाये, तो यदि आप माउंट एवरेस्ट को इस गर्त में डाल देंगे तो भी उसकी वो 1.6 किलोमीटर (1 मील) पानी के नीचे होगा। .

नई!!: फ़िलिपीन सागर और मारियाना गर्त · और देखें »

मिन्दनाओ

मिन्दनाओ (Mindanao) या मिन्दानाओ दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का दक्षिणतम और दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है। प्रशासनिक दृष्टि से फ़िलिपीन्ज़ को तीन प्रमुख द्वीप दलों में बाँटा गया है और "मिन्दनाओ" का नाम इनमें से एक के लिए भी किया जाता है। .

नई!!: फ़िलिपीन सागर और मिन्दनाओ · और देखें »

याप द्वीप

याप (Yap) या वक़ाब (Waqab) प्रशांत महासागर में स्थित संघीकृत राज्य माइक्रोनेशिया नामक देश का एक प्रमुख द्वीप है। यह उस देश के याप राज्य का प्रमुख द्वीप भी है। याप द्वीप वास्तव में चार द्वीपों से बना है जो चारों एक ही मूँगे (कोरल) के रीफ़ (शैल-भित्ती) से घिरे हैं हालांकि इन सबके बीच कम गहराई का समुद्री जल है। यह चार द्वीप हैं - मर्बक़ (Marbaq), गगिल-तमिल (Gagil-Tamil), माप (Maap) और रुमुंग (Rumung)। भौगोलिक रूप से याप फ़िलिपीन सागर प्लेट के एक उभार पर टिका है और माइक्रोनेशिया के अन्य द्वीपों से अधिक ऊँचाई पर है। याप की संस्कृति भी अन्य द्वीपों से अधिक प्रभावशाली मानी जाती है। .

नई!!: फ़िलिपीन सागर और याप द्वीप · और देखें »

रयुक्यु द्वीपसमूह

रयुक्यु द्वीपसमूह की शृंखला जापान के दक्षिण-पश्चिमी छोर से ताइवान तक फैली हुई है पुराने रयुक्यु राजदरबार में संगीतकार ऐसे कपड़े पहना करते थे रयुक्यु द्वीपसमूह (जापानी: 琉球諸島, रयुक्यु शोतो), जिन्हें नानसेई द्वीपसमूह (南西諸島, नानसेई शोतो) भी कहा जाता है, पश्चिमी प्रशांत महासागर में स्थित एक द्वीपसमूह है। यह जापान के क्यूशू द्वीप के दक्षिण-पश्चिम में और पूर्वी चीन समुद्र की पूर्वी सीमा पर स्थित हैं। इन द्वीपों का मौसम उपोष्णकटिबंधीय (सबट्रॉपिकल) है, जिसमें सर्दियों में मध्यम ठण्ड और गर्मियों में काफ़ी गरमी पड़ती है। यहाँ बारिश बहुत ज़्यादा होती है और कभी-कभी चक्रवात (साईक्लोन) भी आते हैं। इन द्वीपों के लोगों की अपनी रयुक्युआई भाषाएँ हैं, जो हर द्वीप पर थोड़ी भिन्न तरीक़े से बोली जाती हैं। लगभग सभी द्वीपवासी इनके अतिरिक्त जापानी भाषा भी बोलते हैं। प्रशासनिक नज़रिए से रयुक्यु द्वीपों के उत्तरी भाग को "सातसुनान द्वीप" बुलाया जाता है और यह क्षेत्र कागोशीमा प्रांत का हिस्सा है, जबकि दक्षिणी द्वीपों को "रयुक्यु शोतो" बुलाया जाता है और यह ओकिनावा प्रांत का हिस्सा हैं। रयुक्यु के लोग अपनी लम्बी आयु के लिए विश्व-भर में मशहूर हैं। .

नई!!: फ़िलिपीन सागर और रयुक्यु द्वीपसमूह · और देखें »

लूज़ोन

लूज़ोन या लूसोन (दोनों उच्चारण सही हैं) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का सर्वाधिक आबादी वाला द्वीप है। यह विश्व का १५वाँ सबसे बड़ा द्वीप है और फ़िलिपीन द्वीपसमूह के उत्तर में स्थित है। राष्ट्रीय राजधानी मनिला और राष्ट्र की सबसे अधिक जनसंख्या वाला नगर, केज़ोन सिटी, इसी द्वीप पर स्थित हैं। फ़िलिपीन्ज़ की ५३% आबादी के साथ, लूज़ोन देश का आर्थिक और राजनैतिक केन्द्र है। (जावा, होन्शु और ब्रिटेन के बाद) दुनिया का चौथा सबसे अधिक जनसंख्या वाला द्वीप है और यहाँ ५.३ करोड़ लोग रहते हैं। प्रशासनिक दृष्टि से फ़िलिपीन्ज़ को तीन प्रमुख द्वीप दलों में बाँटा गया है और "लूज़ोन" का नाम इनमें से एक के लिए भी किया जाता है। लूज़ोन द्वीप गुट में, लूज़ोन द्वीप के अलावा, उत्तर में बातानेस व बाबुयान द्वीपसमूह, पूर्व में पोलिलो द्वीपसमूह और दक्षिण के दूर-दराज़ क्षेत्रों में कातानदूनास, मारिनदूके, मासबात, रोमब्लोन, मिन्दोरो, पलावन और अन्य द्वीप सम्मिलित हैं। .

नई!!: फ़िलिपीन सागर और लूज़ोन · और देखें »

लेयते

लेयते (Leyte) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के विसाया द्वीप दल के पूर्वी विसाया प्रशासनिक क्षेत्र में एक द्वीप है। यह सामार द्वीप के पड़ोस में दक्षिणपश्चिम दिशा में स्थित है और प्रशासनिक रूप से दो प्रान्तों में विभाजित है: (उत्तरी) लेयते प्रान्त और दक्षिणी लेयते प्रान्त। प्रशासनिक तौर पर पास का पनाओन द्वीप भी दक्षिणी लेयते प्रान्त का हिस्सा है। लेयते द्वीप पास के सामार द्वीप से सान हुआनिको जलसन्धि द्वारा बंटा हुआ है लेकिन यातायात के लिए इसपर एक 2.16 किलोमीटर लम्बा समुद्री पुल बनाया गया है। लेयते के पूर्वोत्तर में बिलिरान द्वीप है जो १९९२ तक लेयते प्रान्त का भाग था लेकिन उस वर्ष के बाद एक अलग प्रान्त बना दिया गया। .

नई!!: फ़िलिपीन सागर और लेयते · और देखें »

शिकोकू

जापान का शिकोकू द्वीप (लाल रंग में) "८८ मंदिरों की तीर्थयात्रा" के लिए शिकोकू आई एक श्रद्धालु लड़की शिकोकू का नक़्शा (जिसमें ८८ मंदिरों के स्थल दिखाए गए हैं) शिकोकू (जापानी: 四国, "चार प्रान्त") जापान के चारों मुख्य द्वीपों में से सब से छोटा और सब से कम आबादी वाला द्वीप है। यह २२५ किमी लम्बा है और इसकी चौड़ाई ५० और १५० किमी के बीच (जगह-जगह पर अलग) है। कुल मिलकर शिकोकू का क्षेत्रफल १८,८०० वर्ग किमी है और इसकी जनसँख्या सन् २००५ में ४१,४१,९५५ थी। यह होन्शू द्वीप के दक्षिण में और क्यूशू के पूर्व में स्थित है। .

नई!!: फ़िलिपीन सागर और शिकोकू · और देखें »

सामार

सामार (Samar) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के विसाया द्वीप दल के पूर्वी विसाया प्रशासनिक क्षेत्र में एक द्वीप है। यह देश का तीसरा सबसे बड़ा द्वीप है और प्रशासनिक रूप से तीन प्रान्तों में विभाजित है: सामार प्रान्त (जिसमें द्वीप का पश्चिमी ४०% हिस्सा सम्मिलित है), उत्तरी सामार प्रान्त और पूर्वी सामार प्रान्त। सामार पास से लेयते द्वीप से सान हुआनिको जलसन्धि द्वारा बंटा हुआ है लेकिन यातायात के लिए इसपर एक समुद्री पुल बनाया गया है। .

नई!!: फ़िलिपीन सागर और सामार · और देखें »

साइपैन

साइपैन (Saipan) उत्तरी मारियाना द्वीपों का सबसे बड़ा द्वीप है। उत्तरी मारियाना द्वीप प्रशान्त महासागर में स्थित संयुक्त राज्य अमेरिका का एक कॉमनवेल्थ हैं जिसमें १५ द्वीप आते हैं और जिसमें गुआम के अलावा मारियाना द्वीपसमूह के सभी अन्य द्वीप शामिल हैं। साइपैन, गुआम के बाद, पूरे मरियना द्वीपसमूह का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है। यह तीनियन से साइपैन जलसन्धि के पार 9.3 किमी की समुद्री दूरी पर है। साइपैन का प्रशासन द्वीप पर स्थित कैपिटल हिल नामक गाँव से चलता है, जो पूरे उत्तरी मारियाना द्वीपों का प्रशासनिक केन्द्र भी है। क्योंकि पूरा साइपैन केवल एक नगरपालिका में गठित है इसलिए आम बोलचाल में कभी-कभी पूरे साइपैन को ही उत्तरी मारियाना द्वीपों की राजधानी कह दिया जाता है। .

नई!!: फ़िलिपीन सागर और साइपैन · और देखें »

संघीकृत राज्य माइक्रोनेशिया

संघीकृत राज्य माइक्रोनेशिया (Federated States of Micronesia), एक स्वतन्त्र, सम्प्रभु द्वीपीय राष्ट्र है, जो पश्चिम से पूर्व तक चार राज्यों से मिलकर बना है: याप, चूक, पोह्न्पेई और कोस्राए। यह कुल मिलाकर ६०७ छोटे द्वीपों से मिलकर बना है जो पश्चिमी प्रशान्त महासागर में २,७०० किमी तक फैले हैं। .

नई!!: फ़िलिपीन सागर और संघीकृत राज्य माइक्रोनेशिया · और देखें »

सीमांत समुद्र

समुद्र विज्ञान में सीमांत समुद्र (marginal sea) ऐसा सागर होता है जिसका कुछ भाग द्वीपों, द्वीपसमूहों, प्रायद्वीपों, महाद्वीपों की मुख्यभूमि के कुछ अंशों या मध्य-महासागर पर्वतमालाओं द्वारा घिरा हो लेकिन जिसका कुछ भाग कम-से-कम सतह पर खुले महासागर के साथ मिलता हो। इसकी परिभाषा पर समुद्र वैज्ञानिकों में कुछ मतभेद है। .

नई!!: फ़िलिपीन सागर और सीमांत समुद्र · और देखें »

हालमाहेरा

हालमाहेरा (Halmahera) इण्डोनेशिया के मालुकू द्वीपसमूह का सबसे बड़ा द्वीप है। यह पहले जिलोलो (Jilolo) और गिलोलो (Gilolo) कहलाता था। प्रशासनिक रूप से यह इण्डोनेशिया के उत्तर मालुकू प्रान्त में स्थित है और उस प्रान्त की राजधानी, सोफ़ीफ़ी, इसी द्वीप के पश्चिमी तट पर बसी हुई है। द्वीप के आधे लोग ईसाई हैं और आधे मुस्लिम। .

नई!!: फ़िलिपीन सागर और हालमाहेरा · और देखें »

होन्शू

होक्काइदो का नक़्शा फ़ूजी पर्वत का दृश्य क्योतो शहर में गोकोगु जिन्जा मंदिर होन्शू (जापानी: 本州, अंग्रेज़ी: Honshu) जापान का सबसे बड़ा द्वीप है। यह त्सुगारु जलडमरू के पार होक्काइदो द्वीप से दक्षिण में, सेतो भीतरी सागर के पार शिकोकू द्वीप के उत्तर में और कानमोन जलडमरू के पार क्यूशू द्वीप से पूर्वोत्तर में स्थित है। होन्शू दुनिया का सातवा सबसे बड़ा द्वीप है और इंडोनीशिया के जावा द्वीप के बाद विश्व का दूसरा सर्वाधिक जनसँख्या वाला द्वीप भी है। जापान की राजधानी टोक्यो होन्शु के मध्य-पूर्व में स्थित है। होन्शू पर सन् २००५ में १०.३ करोड़ लोग रह रहे थे। इसका क्षेत्रफल २,२७,९६२ वर्ग किमी है, जो ब्रिटेन से ज़रा बड़ा है और भारत के उत्तर प्रदेश राज्य से ज़रा छोटा है।, Paul A. Tucci, Mathew T. Rosenberg, Visible Ink Press, 2009, ISBN 978-1-57859-215-9,...

नई!!: फ़िलिपीन सागर और होन्शू · और देखें »

जापान

जापान, एशिया महाद्वीप में स्थित देश है। जापान चार बड़े और अनेक छोटे द्वीपों का एक समूह है। ये द्वीप एशिया के पूर्व समुद्रतट, यानि प्रशांत महासागर में स्थित हैं। इसके निकटतम पड़ोसी चीन, कोरिया तथा रूस हैं। जापान में वहाँ का मूल निवासियों की जनसंख्या ९८.५% है। बाकी 0.5% कोरियाई, 0.4 % चाइनीज़ तथा 0.6% अन्य लोग है। जापानी अपने देश को निप्पॉन कहते हैं, जिसका मतलब सूर्योदय है। जापान की राजधानी टोक्यो है और उसके अन्य बड़े महानगर योकोहामा, ओसाका और क्योटो हैं। बौद्ध धर्म देश का प्रमुख धर्म है और जापान की जनसंख्या में 96% बौद्ध अनुयायी है। .

नई!!: फ़िलिपीन सागर और जापान · और देखें »

गुआम

गुआम या ग्वाम (Guam), जिसे स्थानीय चामोर्रो भाषा में ग्वाहान (Guåhån) कहते हैं, प्रशान्त महासागर के पश्चिमी भाग में स्थित एक द्वीप है को प्रशासनिक रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका के अधीन है। इसकी राजधानी हगातना (Hagåtña) है, जिसका पूर्व नाम अगान्या (Agana, Agaña) हुआ करता था। यह मारियाना द्वीपसमूह का सबसे दक्षिणी और सबसे बड़ा द्वीप है, तथा साथ-ही-साथ माइक्रोनीशिया भूक्षेत्र का सबसे बड़ा द्वीप भी है। यहाँ का मूल निवासी समुदाय व उनकी भाषा दोनो "चामोर्रो" कहलाते हैं। .

नई!!: फ़िलिपीन सागर और गुआम · और देखें »

इंडोनेशिया

इंडोनेशिया गणराज्य (दीपान्तर गणराज्य) दक्षिण पूर्व एशिया और ओशिनिया में स्थित एक देश है। १७५०८ द्वीपों वाले इस देश की जनसंख्या लगभग 26 करोड़ है, यह दुनिया का तीसरा सबसे अधिक आबादी और दुनिया में दूसरी सबसे बड़ी बौद्ध आबादी वाला देश है। देश की राजधानी जकार्ता है। देश की जमीनी सीमा पापुआ न्यू गिनी, पूर्वी तिमोर और मलेशिया के साथ मिलती है, जबकि अन्य पड़ोसी देशों सिंगापुर, फिलीपींस, ऑस्ट्रेलिया और भारत का अंडमान और निकोबार द्वीप समूह क्षेत्र शामिल है। .

नई!!: फ़िलिपीन सागर और इंडोनेशिया · और देखें »

कतन्दुआनेस

कतन्दुआनेस (Catanduanes) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के बिकोल प्रशासनिक क्षेत्र में एक द्वीप है जो प्रशासनिक व्यवस्था में प्रान्त का दर्जा रखता है। यह फ़िलिपीन्ज़ का १२वाँ सबसे बड़ा द्वीप है और कामारिनेस सूर प्रान्त के करामोअन प्रायद्वीप से माकेदा जलसन्धि के पार है। द्वीप का पूर्वी भाग फ़िलिपीन सागर से किनारा करे हुए हैं। .

नई!!: फ़िलिपीन सागर और कतन्दुआनेस · और देखें »

क्यूशू

जापान का क्यूशू द्वीप (लाल रंग में, जिसके अन्दर प्रान्त दिखाए गए हैं) बॅप्पु के गरम पानी के चश्मों से उठती हुई भाप क्यूशू का नक़्शा क्यूशू (जापानी: 九州, "नौ प्रान्त") जापान के चारों मुख्य द्वीपों में से तीसरा सब से बड़ा और सब से दक्षिणपश्चिमी द्वीप है। कुल मिलकर क्यूशू का क्षेत्रफल ३५,६४० वर्ग किमी है और इसकी जनसँख्या सन् २००६ में १,३२,३१,९९५ थी। यह होन्शू और शिकोकू द्वीपों के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। प्राचीनकाल में क्यूशू को कुछ अन्य नामों से भी बुलाया जाता था, जैसे के क्यूकोकु (九国, "नौ राज्य"), चिनज़इ (鎮西, "अधिकृत क्षेत्र से पश्चिम") और त्सुकुशी-नो-शीमा (筑紫島,"त्सुकुशी का द्वीप")। क्यूशू और इसके इर्द-गिर्द के छोटे द्वीपों को इतिहास में साऍकाऍदो (西海道, "पश्चिमी समुद्री घेरा") भी बुलाया जाता था। .

नई!!: फ़िलिपीन सागर और क्यूशू · और देखें »

उत्तरी मारियाना द्वीप

उत्तरी मारियाना द्वीप (Northern Mariana Islands), जिसे औपचारिक रूप से "उत्तरी मारियाना द्वीप कॉमनवेल्थ" (Commonwealth of the Northern Mariana Islands) कहा जाता है, प्रशान्त महासागर में स्थित १५ द्वीपों की एक प्रशासनिक इकाई है जो राजनैतिक रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका की एक कॉमनवेल्थ है। इसमें गुआम को छोड़कर मारियाना द्वीपसमूह के सभी अन्य द्वीप शामिल हैं। सन् २०१० की जनगणना में उत्तरी मारियाना द्वीपों में 53,883 लोग गिने गए, जिसमें से अधिकांश लोग साइपैन, तीनिअन और रोता के तीन द्वीपों में बसे हुए हैं। .

नई!!: फ़िलिपीन सागर और उत्तरी मारियाना द्वीप · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »