लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

प्राकृतिक यूरेनियम

सूची प्राकृतिक यूरेनियम

प्राकृतिक यूरेनियम (Natural uranium) से आशय उस यूरेनियम से है जिसमें यूरेनियम के समस्थानिकों का अनुपात वही होता है जो प्रकृति में सामान्यतः पायी जाती है। प्राकृतिक यूरेनियम में भार के अनुसार 0.711% यूरेनियम-235, 99.284% यूरेनियम-238, तथा अत्यन्त कम मात्रा (0.0055%) में यूरेनियम-234 होता है। यदि प्राकृतिक यूरेनियम से उत्पन्न रेडियोसक्रियता की बात करें तो लगभग 2.2% रेडियोसक्रियता यूरेनियम-235 से आती है, 48.6% यूरेनियम-238 से, और 49.2% यूरेनियम-234 से। .

7 संबंधों: नाभिकीय प्रौद्योगिकी, नाभिकीय भौतिकी, नाभिकीय ईंधन चक्र, भारतीय युरेनियम निगम, रेडियोसक्रियता, समस्थानिक, संवर्धित यूरेनियम

नाभिकीय प्रौद्योगिकी

नाभिकीय औषधि: पॉजि़ट्रान उत्सर्जन टोमोग्राफी (PET) उन सभी प्रौद्योगिकियों को नाभिकीय प्रौद्योगिकी (Nuclear technology) कहते हैं जिनमें कोई नाभिकीय अभिक्रिया सम्मिलित हो। नाभिकीय ऊर्जा, नाभिकीय औषधि, परमाणु हथियार आदि नाभिकीय प्रौद्योगिकी के प्रमुख उदाहरण हैं। वास्तव में नाभिकीय प्रौद्योगिकी का क्षेत्र बहुत विस्तृत हो चुका है तथा यह धूम संसूचक (smoke detectors) से लेकर नाभिकीय रिएक्टर और परमाणु अस्त्रों तक फैली हुई है। .

नई!!: प्राकृतिक यूरेनियम और नाभिकीय प्रौद्योगिकी · और देखें »

नाभिकीय भौतिकी

यह भौतिकी की एक शाखा है, जो अणु के नाभि से सम्बंधित है। इसके तीन मुख्य पहलू हैं:-.

नई!!: प्राकृतिक यूरेनियम और नाभिकीय भौतिकी · और देखें »

नाभिकीय ईंधन चक्र

नाभिकीय ईंधन का जीवनक्रम खुला ईंधन चक्र नाभिकीय ईंधन क्रमिक रूप से कई चरणों से होकर गुजरता है। इसे ही नाभिकीय ईंधन चक्र (nuclear fuel cycle) कहते हैं। इसमें ईंधन की खोज, उसका खनन, से लेकर ईंधन के पैलेट बनाना, उसके 'जल' जाने के बाद उसका पुनर्सन्साधन करना एवं अन्त में उसको निपटाना (डिस्पोजल) आदि सहित बहुत से चरण आते हैं। नाभिकीय ईंधन चक्र दो प्रकार का हो सकता है - खुला ईंधन चक्र एवं बंद ईंधन चक्र। .

नई!!: प्राकृतिक यूरेनियम और नाभिकीय ईंधन चक्र · और देखें »

भारतीय युरेनियम निगम

यूरेनियम खान को नियंत्रित करने वाली कंपनी का नाम यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड है जो सीधे भारत की केंद्र सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग के अधीन आती है। श्रेणी:परमाणु ऊर्जा.

नई!!: प्राकृतिक यूरेनियम और भारतीय युरेनियम निगम · और देखें »

रेडियोसक्रियता

अल्फा, बीटा और गामा विकिरण की भेदन क्षमता अलग-अलग होती है। रेडियोसक्रियता (रेडियोऐक्टिविटी / radioactivity) या रेडियोधर्मिता वह प्रकिया होती है जिसमें एक अस्थिर परमाणु अपने नाभिक (न्यूक्लियस) से आयनकारी विकिरण (ionizing radiation) के रूप में ऊर्जा फेंकता है। ऐसे पदार्थ जो स्वयं ही ऐसी ऊर्जा निकालते हों विकिरणशील या रेडियोधर्मी कहलाते हैं। यह विकिरण अल्फा कण (alpha particles), बीटा कण (beta particle), गामा किरण (gamma rays) और इलेक्ट्रॉनों के रूप में होती है। ऐसे पदार्थ जिनकी परमाण्विक नाभी स्थिर नहीं होती और जो निश्चित मात्रा में आवेशित कणों को छोड़ते हैं, रेडियोधर्मी (रेडियोऐक्टिव) कहलाते हैं। .

नई!!: प्राकृतिक यूरेनियम और रेडियोसक्रियता · और देखें »

समस्थानिक

समस्थानिक (फ्रेंच, अंग्रेज़ी: Isotope, जर्मन: Isotop, पुर्तगाली, स्पेनिश: Isótopo) एक ही तत्व के परमाणु जिनकी परमाणु संख्या समान होती हैं, परन्तु भार अलग-अलग होता है, उन्हें समस्थानिक कहा जाता है। इनमें प्रत्येक परमाणु में समान प्रोटोन होते हैं। जबकि न्यूट्रॉन की संख्या अलग अलग रहती है। इस कारण परमाणु संख्या तो समान रहती है, लेकिन परमाणु का द्रव्यमान अलग अलग हो जाता है। समस्थानिक का अर्थ "समान स्थान" से है। आवर्त सारणी में तत्वों को परमाणु संख्या के आधार पर अलग अलग रखा जाता है, जबकि समस्थानिक में परमाणु संख्या के समान रहने के कारण उन्हें अलग नहीं किया गया है, इस कारण इन्हें समस्थानिक कहा जाता है। परमाणु के नाभिक के भीतर प्रोटोन की संख्या को परमाणु संख्या कहा जाता है, जो बिना आयन वाले परमाणु के इलेक्ट्रॉन के बराबर होते हैं। प्रत्येक परमाणु संख्या किसी विशिष्ट तत्व की पहचान बताता है, लेकिन ऐसा समस्थानिक में नहीं होता है। इसमें किसी तत्व के परमाणु में न्यूट्रॉन की संख्या विस्तृत हो सकती है। प्रोटोन और न्यूट्रॉन की संख्या उस परमाणु का द्रव्यमान संख्या होता है और प्रत्येक समस्थानिक में द्रव्यमान संख्या अलग अलग होता है। उदाहरण के लिए, कार्बन के तीन समस्थानिक कार्बन-12, कार्बन-13 और कार्बन-14 हैं। इनमें सभी का द्रव्यमान संख्या क्रमशः 12, 13 और 14 है। कार्बन में 6 परमाणु होता है, जिसका मतलब है कि कार्बन के सभी परमाणु में 6 प्रोटोन होते हैं और न्यूट्रॉन की संख्या क्रमशः 6, 7 और आठ है। .

नई!!: प्राकृतिक यूरेनियम और समस्थानिक · और देखें »

संवर्धित यूरेनियम

प्राकृतिक एवं संवर्धित यूरेनियम में '''U-238''' (नीला) तथा '''U-235''' (लाल) के अनुपात प्राकृतिक रूप से प्राप्त यूरेनियम में यूरेनियम-२३५ की मात्रा केवल ०.०७% होती है शेष 99.284% यूरेनियम-२३८ होता है। जिस यूरेनियम में यूरेनियम-२३५ का की प्रतिशत मात्रा किसी विधि से बढ़ा दी गयी हो उसे संवर्धित यूरेनियम (Enriched uranium) कहते हैं। U-235 ही प्राकृतिक रूप से प्राप्त एकमात्र आइसोटोप (समस्थानिक) है जो उष्मीय न्यूट्रानों (thermal neutrons) द्वारा विखंडित हो सकता है। संवर्धित यूरेनियम नाभिकीय रिएक्टर बनाने अथवा सैन्य हथियार (परमाणु बम) बनाने के लिये अति आवश्यक है। अन्तरराष्ट्रीय परमाणु उर्जा एजेन्सी विश्व भर में संवर्धित यूरेनियम पर नजर रखती है। .

नई!!: प्राकृतिक यूरेनियम और संवर्धित यूरेनियम · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »