लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

प्रत्युषा बनर्जी

सूची प्रत्युषा बनर्जी

प्रत्युषा बनर्जी एक भारतीय अभिनेत्री थीं जो कलर्स पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक बालिका वधु में आनंदी के किरदार के लिए जानी गई। वो रियलिटी शो झलक दिखला जा सीजन 5 व बिग बॉस सीजन 7 की प्रतिभागी भी रही थीं। इनके अलावा उन्होंने ससुराल सिमर का, हम हैं ना, कॉमेडी क्लासेज, आहट, व सावधान इंडिया आदि कार्यक्रमों में भी योगदान दिया। .

28 संबंधों: झलक दिखला जा, झारखण्ड, पावर कपल, बालिका वधू, बिग बॉस, भारत, भारतीय, मन में है विश्वास, महाराष्ट्र, मुम्बई, लाइफ ओके, ससुराल सिमर का, सावधान इंडिया, स्टार प्लस, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न (भारत), हम हैं ना, जमशेदपुर, ज़ी टीवी, विक्रम भट्ट, गुलमोहर ग्रैंड, गोरेगाँव, आहट, इतना करो ना मुझे प्यार, कलर्स (टीवी चैनल), कांदिवली, कुमकुम भाग्य, कॉमेडी क्लासेज़, अंधेरी

झलक दिखला जा

झलक दिखला जा एक भारतीय टेलीविजन वास्तविक कार्यक्रम है जिसका प्रारूप ब्रिटेन के बीबीसी वन चैनल के एक नृत्य केन्द्रित कार्यक्रम से लिया गया है। .

नई!!: प्रत्युषा बनर्जी और झलक दिखला जा · और देखें »

झारखण्ड

झारखण्ड यानी 'झार' या 'झाड़' जो स्थानीय रूप में वन का पर्याय है और 'खण्ड' यानी टुकड़े से मिलकर बना है। अपने नाम के अनुरुप यह मूलतः एक वन प्रदेश है जो झारखंड आंदोलन के फलस्वरूप सृजित हुआ। प्रचुर मात्रा में खनिज की उपलबध्ता के कारण इसे भारत का 'रूर' भी कहा जाता है जो जर्मनी में खनिज-प्रदेश के नाम से विख्यात है। 1930 के आसपास गठित आदिवासी महासभा ने जयपाल सिंह मुंडा की अगुआई में अलग ‘झारखंड’ का सपना देखा.

नई!!: प्रत्युषा बनर्जी और झारखण्ड · और देखें »

पावर कपल

पावर कपल भारतीय हिन्दी वास्तविक धारावाहिक है, जिसका प्रसारण सोनी पर 12 दिसम्बर 2015 से शनिवार और रविवार रात 8:30 बजे होगा। मलाइका अरोड़ा खान और अरबाज़ ख़ान इसके प्रस्तोता हैं। .

नई!!: प्रत्युषा बनर्जी और पावर कपल · और देखें »

बालिका वधू

बालिका वधू एक भारतीय हिन्दी धारावाहिक है, जिसका प्रसारण कलर्स पर 21 जुलाई 2008 से 31 जुलाई 2016 तक होता था।ग्रामीण राजस्थान में स्थापित कहानी बचपन से बचपन तक एक बाल दुल्हन के जीवन के चारों ओर घूमती है। पहला सीजन आनंदी और जगदीश पर केंद्रित था, जो बचपन में विवाहित थे। दूसरा सीजन आनंदी की बेटी डॉ नंदिनी के जीवन को दर्शाता है जो कि बाल दुल्हन भी था। इस शो ने 2,000 से अधिक एपिसोड पूरे किया और सबसे लंबे समय तक चलने वाले धारावाहिक के रूप में लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में भी नाम दर्ज कराया है। बालिका वधू ने राजस्थानी लोक गीत छोटी सी उमर परनाइ रे बाबोसा का इस्तेमाल किया। .

नई!!: प्रत्युषा बनर्जी और बालिका वधू · और देखें »

बिग बॉस

कोई विवरण नहीं।

नई!!: प्रत्युषा बनर्जी और बिग बॉस · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: प्रत्युषा बनर्जी और भारत · और देखें »

भारतीय

भारत देश के निवासियों को भारतीय कहा जाता है। भारत को हिन्दुस्तान नाम से भी पुकारा जाता है और इसीलिये भारतीयों को हिन्दुस्तानी भी कहतें है।.

नई!!: प्रत्युषा बनर्जी और भारतीय · और देखें »

मन में है विश्वास

मन में है विश्वास एक हिंदी भाषा की भारतीय पौराणिक नाटक श्रृंखला है। इसका प्रसारण सोनी टीवी पर किया गया। इस श्रृंखला को 18 अगस्त 2006 से प्रत्येक शुक्रवार रात 8 बजे प्रसारित किया गया। .

नई!!: प्रत्युषा बनर्जी और मन में है विश्वास · और देखें »

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र भारत का एक राज्य है जो भारत के दक्षिण मध्य में स्थित है। इसकी गिनती भारत के सबसे धनी राज्यों में की जाती है। इसकी राजधानी मुंबई है जो भारत का सबसे बड़ा शहर और देश की आर्थिक राजधानी के रूप में भी जानी जाती है। और यहाँ का पुणे शहर भी भारत के बड़े महानगरों में गिना जाता है। यहाँ का पुणे शहर भारत का छठवाँ सबसे बड़ा शहर है। महाराष्ट्र की जनसंख्या सन २०११ में ११,२३,७२,९७२ थी, विश्व में सिर्फ़ ग्यारह ऐसे देश हैं जिनकी जनसंख्या महाराष्ट्र से ज़्यादा है। इस राज्य का निर्माण १ मई, १९६० को मराठी भाषी लोगों की माँग पर की गयी थी। यहां मराठी ज्यादा बोली जाती है। मुबई अहमदनगर पुणे, औरंगाबाद, कोल्हापूर, नाशिक नागपुर ठाणे शिर्डी-अहमदनगर आैर महाराष्ट्र के अन्य मुख्य शहर हैं। .

नई!!: प्रत्युषा बनर्जी और महाराष्ट्र · और देखें »

मुम्बई

भारत के पश्चिमी तट पर स्थित मुंंबई (पूर्व नाम बम्बई), भारतीय राज्य महाराष्ट्र की राजधानी है। इसकी अनुमानित जनसंख्या ३ करोड़ २९ लाख है जो देश की पहली सर्वाधिक आबादी वाली नगरी है। इसका गठन लावा निर्मित सात छोटे-छोटे द्वीपों द्वारा हुआ है एवं यह पुल द्वारा प्रमुख भू-खंड के साथ जुड़ा हुआ है। मुम्बई बन्दरगाह भारतवर्ष का सर्वश्रेष्ठ सामुद्रिक बन्दरगाह है। मुम्बई का तट कटा-फटा है जिसके कारण इसका पोताश्रय प्राकृतिक एवं सुरक्षित है। यूरोप, अमेरिका, अफ़्रीका आदि पश्चिमी देशों से जलमार्ग या वायुमार्ग से आनेवाले जहाज यात्री एवं पर्यटक सर्वप्रथम मुम्बई ही आते हैं इसलिए मुम्बई को भारत का प्रवेशद्वार कहा जाता है। मुम्बई भारत का सर्ववृहत्तम वाणिज्यिक केन्द्र है। जिसकी भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 5% की भागीदारी है। यह सम्पूर्ण भारत के औद्योगिक उत्पाद का 25%, नौवहन व्यापार का 40%, एवं भारतीय अर्थ व्यवस्था के पूंजी लेनदेन का 70% भागीदार है। मुंबई विश्व के सर्वोच्च दस वाणिज्यिक केन्द्रों में से एक है। भारत के अधिकांश बैंक एवं सौदागरी कार्यालयों के प्रमुख कार्यालय एवं कई महत्वपूर्ण आर्थिक संस्थान जैसे भारतीय रिज़र्व बैंक, बम्बई स्टॉक एक्स्चेंज, नेशनल स्टऑक एक्स्चेंज एवं अनेक भारतीय कम्पनियों के निगमित मुख्यालय तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियां मुम्बई में अवस्थित हैं। इसलिए इसे भारत की आर्थिक राजधानी भी कहते हैं। नगर में भारत का हिन्दी चलचित्र एवं दूरदर्शन उद्योग भी है, जो बॉलीवुड नाम से प्रसिद्ध है। मुंबई की व्यवसायिक अपॊर्ट्युनिटी, व उच्च जीवन स्तर पूरे भारतवर्ष भर के लोगों को आकर्षित करती है, जिसके कारण यह नगर विभिन्न समाजों व संस्कृतियों का मिश्रण बन गया है। मुंबई पत्तन भारत के लगभग आधे समुद्री माल की आवाजाही करता है। .

नई!!: प्रत्युषा बनर्जी और मुम्बई · और देखें »

लाइफ ओके

लाइफ ओके भारत का एक केबल और उपग्रह टीवी चैनल है जिसका स्वामित्व और निर्माणाधिकार स्टार टीवी के पास और वैश्विक वितरण अधिकार फॉक्स इंटरनेशनल चैनलस् के पास हैं। चैनल की शुरुआत 18 दिसम्बर 2011 को हुई थी। यह चैनल स्टार टीवी के एक अन्य चैनल स्टार वन के स्थान पर शुरु किया गया है। लाइफ ओके टीवी चैनल की सफलता का कारण इसका पौराणिक कार्यक्रम देवो के देव..महादेव था। लाइफ ओके को पुनः अगस्त 2017 में नए नाम के साथ स्टार भारत के रूप में बदला जायेगा। .

नई!!: प्रत्युषा बनर्जी और लाइफ ओके · और देखें »

ससुराल सिमर का

ससुराल सिमर का एक भारतीय धारावाहिक है जो कलर्स टीवी प्रसारित किया जाता था। इसका प्रथम प्रसारण 25 अप्रैल 2011 को किया गया था। इसका निर्माण रश्मि शर्मा टेलीफिल्मस् द्वारा किया गया था। इसमें दीपिका कक्कर, अविका गोर, शोएब इब्राहीम, धीरज धूपर, मनीष रायसिन्घन, कीर्ति केलकर, वैशाली टक्कर, सिद्धार्थ शिवपुरी, वरुण शर्मा, निक्की शर्मा, मोनिका शर्मा, कृषन बरेटो, रोहन मेहरा, मजहेर सायद और ज्याति भाटिया ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। यह छठा सबसे लंबे समय के लिए प्रसारित होने वाला भारतीय टेलीविजन शो है। इसका अन्तिम प्रसारण 2 मार्च 2018 को किया गया था। यह शो 2063 एपिसोड्स सफलतापूर्वक पूरा करके समाप्त हुआ। यह कार्यक्रम पहले तो दो बहनों, सिमर एवं रोली की कहानी व्यक्त करता था जिनका विवाह एक ही परिवार में दो भाइयों, क्रमश: प्रेम एवं सिद्धान्त के साथ हुआ था। बाद में, यह कार्यक्रम सिमर - प्रेम और उनके तीन बच्चों - अंजलि, संजना और पियूष की कहानी व्यक्त करता था। .

नई!!: प्रत्युषा बनर्जी और ससुराल सिमर का · और देखें »

सावधान इंडिया

सावधान इंडिया भारत में सत्य घटनाओं पर आधारित एक कार्यक्रम है। शुरू में यह कार्यक्रम स्टार प्लस पर प्रसारित किया जाने वाला था। लेकिन यह कार्यक्रम लाइफ ओके पर प्रसारित किया गया। लाइफ ओके चैनल का स्टार भारत के रूप में पुनर्नामकरण के बाद यह कार्यक्रम अब स्टार भारत पर प्रसारित किया जाता है। .

नई!!: प्रत्युषा बनर्जी और सावधान इंडिया · और देखें »

स्टार प्लस

स्टार प्लस भारत के सर्वाधिक देखे जाने वाले (सभी भाषाओं में) मनोरंजन चैनलों में से एक है और ये स्टार टीवी नेटवर्क का भाग है। स्टार प्लस के अधिकांश कार्यक्रम पारिवारिक पृष्ठभूमियों पर बने होते हैं जिनमें अधिकांशतः एक महिला मुख्य भूमिका में होती है। वर्ष 2000 ई° में स्टार प्लस द्बारा कई नए कार्यक्रमों का प्रसारण किया गया जिसनें भारतीय टेलिविज़न जगत में एक क्रान्ति सी ला दी। स्टार प्लस पिछले 14 वर्षों से लगातार भारत का सर्वाधिक देखा जाने वाला चैनल है। .

नई!!: प्रत्युषा बनर्जी और स्टार प्लस · और देखें »

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न (भारत)

सोनी एंटरटेनमैंट टेलीविजन भारत का एक लोकप्रिय टेलीविजन चैनल है जो अक्टूबर 1995 में प्रदर्शित हुआ था और यह मल्टी स्क्रीन मीडिया प्राइवेट लिमिटेड (जो पहले सेट इंडिया प्रा° लि° के नाम से जानी जाती थी) के अधिकार नियंत्रण में है। .

नई!!: प्रत्युषा बनर्जी और सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न (भारत) · और देखें »

हम हैं ना

हम हैं ना एक सोनी पर प्रसारित होने वाला धारावाहिक है। यह धारावाहिक १ सितम्बर २०१४ को शुरू हुआ और यह सोमवार से गुरुवार रात ९:३० को लगभग २०-२५ मिनट तक देता है। .

नई!!: प्रत्युषा बनर्जी और हम हैं ना · और देखें »

जमशेदपुर

जमशेदपुर जिसका दूसरा नाम टाटानगर भी है, भारत के झारखंड राज्य का एक शहर है। यह झारखंड के दक्षिणी हिस्से में स्थित पूर्वी सिंहभूम जिले का हिस्सा है। जमशेदपुर की स्थापना को पारसी व्यवसायी जमशेदजी नौशरवान जी टाटा के नाम से जोड़ा जाता है। १९०७ में टाटा आयरन ऐंड स्टील कंपनी (टिस्को) की स्थापना से इस शहर की बुनियाद पड़ी। इससे पहले यह साकची नामक एक आदिवासी गाँव हुआ करता था। यहाँ की मिट्टी काली होने के कारण यहाँ पहला रेलवे-स्टेशन कालीमाटी के नाम से बना जिसे बाद में बदलकर टाटानगर कर दिया गया। खनिज पदार्थों की प्रचुर मात्रा में उपलब्धता और खड़कई तथा सुवर्णरेखा नदी के आसानी से उपलब्ध पानी, तथा कोलकाता से नजदीकी के कारण यहाँ आज के आधुनिक शहर का पहला बीज बोया गया। जमशेदपुर आज भारत के सबसे प्रगतिशील औद्योगिक नगरों में से एक है। टाटा घराने की कई कंपनियों के उत्पादन इकाई जैसे टिस्को, टाटा मोटर्स, टिस्कॉन, टिन्पलेट, टिमकन, ट्यूब डिवीजन, इत्यादि यहाँ कार्यरत है। .

नई!!: प्रत्युषा बनर्जी और जमशेदपुर · और देखें »

ज़ी टीवी

ज़ी टीवी एक भारतीय हिन्दी चैनल है। इसकी स्थापना 1 अक्टूबर और प्रसारण 2 अक्टूबर 1992 से शुरू हुआ और यह भारत का पहला हिन्दी केबल चैनल बना। .

नई!!: प्रत्युषा बनर्जी और ज़ी टीवी · और देखें »

विक्रम भट्ट

विक्रम भट्ट (जन्म: 27 जनवरी, 1969) हिन्दी फ़िल्मों के एक निर्देशक हैं। .

नई!!: प्रत्युषा बनर्जी और विक्रम भट्ट · और देखें »

गुलमोहर ग्रैंड

गुलमोहर ग्रैंड एक भारतीय टेलीविजन श्रृंखला है, जिस का स्टार प्लस पर मई 2015 को 3 प्रीमियर हुआ। शो सनशाइन प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है। यह एक मिनी श्रृंखला है जी होटल उद्योग पर आधारित है। यह एक साप्ताहिक शो है जिसका रविवार रात को प्रसारण किया जाता है। भारतीय टेलीविजन अभिनेता असीम गुलाटी, आकांक्षा सिंह और गौरव चोपड़ा ने इस श्रृंखला के लिए हस्ताक्षर किए हैं। .

नई!!: प्रत्युषा बनर्जी और गुलमोहर ग्रैंड · और देखें »

गोरेगाँव

गोरेगाँव, मुंबई का एक उप-क्षेत्र है। यह मुंबई उपनगरीय रेलवे का एक स्टेशन भी है। श्रेणी:मुम्बई श्रेणी:मुंबई के क्षेत्र.

नई!!: प्रत्युषा बनर्जी और गोरेगाँव · और देखें »

आहट

आहट सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला एक धारावाहिक है। इसके अब तक ६ संस्करण बन चुके हैं। यह सर्वप्रथम ५ अक्टूबर १९९५ को प्रदर्शित हुआ था। .

नई!!: प्रत्युषा बनर्जी और आहट · और देखें »

इतना करो ना मुझे प्यार

इतना करो ना मुझे प्यार एक सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला धारावाहिक है। जिसमें रॉनित रॉय मुख्य किरदार निभा रहे हैं। यह धारावाहिक 18 नवम्बर 2014 से शुरू हुआ जो सोमवार से गुरुवार रात 10:30 बजे देता है। .

नई!!: प्रत्युषा बनर्जी और इतना करो ना मुझे प्यार · और देखें »

कलर्स (टीवी चैनल)

कलर्स एक हिन्दी टी वी चैनल है, जो भारत और पड़ोसी देशों में प्रसारित होता है। यह वायकॉम 18 नेटवर्क का भाग है। इसे 21 जुलाई, 2008 को आरंभ किया गया था। इस चैनल को अपने स्थापन के एकदम बाद से ही बहुत प्रसिद्धि मिली। अपनी अपार रेटिंग्स ने इसे हिन्दी मनोरंजन चैनलों की सूची में स्टार प्लस के बाद दूसरे स्थान पर ला कर खड़ा कर दिया है। हाल ही में कलर्स टीवी ने ब्रिटेन में भी स्काई डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर चैनल लॉन्च किया है। .

नई!!: प्रत्युषा बनर्जी और कलर्स (टीवी चैनल) · और देखें »

कांदिवली

कांदिवली, मुंबई का एक उप-क्षेत्र है। यह मुंबई उपनगरीय रेलवे का एक स्टेशन भी है। कांदिवली.

नई!!: प्रत्युषा बनर्जी और कांदिवली · और देखें »

कुमकुम भाग्य

कुमकुम भाग्य ज़ी टीवी पर आने वाला एक भारतीय हिन्दी धारावाहिक है, जो 15 अप्रैल 2014 से प्रारम्भ हुआ और सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे देता है। इसका निर्माण एकता कपूर ने किया है। इसके निर्देशन का कार्य मुजम्मिल देसाई और शरद यादव ने किया है। यह पवित्र रिश्ता नामक धारावाहिक के स्थान पर प्रसारित हो रहा है। इसमें मुख्य किरदार में शब्बीर अहलूवालिया और सृति झा हैं। .

नई!!: प्रत्युषा बनर्जी और कुमकुम भाग्य · और देखें »

कॉमेडी क्लासेज़

कॉमेडी क्लासेज़ एक भारतीय हास्य-वास्तविक कार्यक्रम है जो लाइफ ओके पर प्रसारित किया जाता है। इसका आरंभ 7 अक्टूबर 2014 को हुआ। .

नई!!: प्रत्युषा बनर्जी और कॉमेडी क्लासेज़ · और देखें »

अंधेरी

अंधेरी मुंबई का एक उपनगर है। श्रेणी:मुम्बई श्रेणी:चित्र जोड़ें.

नई!!: प्रत्युषा बनर्जी और अंधेरी · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »