लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

प्रक्रम अभियान्त्रिकी

सूची प्रक्रम अभियान्त्रिकी

प्रक्रम अभियान्त्रिकी (Process engineering) अभियान्त्रिकी की वह शाखा है जिसमें किसी लाभदायक जीववैज्ञानिक, रासायनिक या भौतिक प्रक्रिया की रूपरेखा निर्धारित, उसकी गति व उत्पादन पर नियंत्रण और उसके चालन में सबसे अधिक दक्षता (एफ़िशियेन्सी) प्राप्त की जाती है। .

7 संबंधों: टोयोटा, प्रक्रम, भौतिक, रसायन विज्ञान, जापानी भाषा, जीव विज्ञान, अभियान्त्रिकी

टोयोटा

टोयोटा मोटर निगम (トヨタ自動車株式会社), एक जापानी मोटर वाहन निर्मान करने वाली कंपनी है। इसका मुख्यालय आएची,जापान के टोयोटा में है। वर्ष 2013 में इस बहुराष्ट्रीय निगम में 333,498 कर्मचारी थे, और मार्च २०१३ तक आय के मामले में विश्व की तेरहवी के साथ सबसे बड़ी कंपनी बनी। टोयोटा मोटर्स वर्ष २०१२ मैं दूसरी सबसे बड़ी यात्री वाहन निर्माण करने वाली कंपनी थी, वाणिज्यिक वाहन सहित टोयोटा मोटर्स कुल उत्पादन में सबसे बड़ा था और उसी वर्ष के जुलाई में, कंपनी ने अपने 200000000 वाहन के उत्पादन की सूचना दी थी। नवम्बर २०१३ तक बाजार पूंजीकरण द्वारा और राजस्व से जापान में सबसे बड़ी सूचीबद्ध कंपनी है। किछोरो टोयोडा ने ऑटोमोबाइल बनाने के लिए अपने पिता की कंपनी टोयोटा इंडस्ट्रीज के एक अलग हिस्से के रूप में कंपनी की स्थापना १९३७ की थी। तीन साल पहले, १९३४ मई जब टोयोटा इंडस्ट्रीज का एक विभाग मात्र था, तब इसने अपना पहला उत्पाद तैयार किया जो एक 'टाइप ए' इंजन था और १९३६ मैं पहले यात्री कार, टोयोटा ए.ए. का निर्माण किया। टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन टोयोटा ब्रांड, हिनो (Hino), लेक्सस (Lexus), रन्ज़् (RANZ), और स्चिओन (Scion) सहित 5 ब्रांड के तहत वाहनों का उत्पादन करता है। टीएमसी टोयोटा समूह, दुनिया में सबसे बड़ी कंपनियों के संगठन में से एक का हिस्सा है। .

नई!!: प्रक्रम अभियान्त्रिकी और टोयोटा · और देखें »

प्रक्रम

किसी काम को पूरा करने के लिये कई छोटे-छोटे कार्यों को एक निश्चित क्रम में करना होता है। इसे ही प्रक्रम (Process) कहते हैं और इस क्रिया को प्रक्रमण (processing) कहते हैं। उदाहरण के लिये दूध से घी बनाने में एक के बाद एक कई काम क्रम से करने पड़ते हैं। .

नई!!: प्रक्रम अभियान्त्रिकी और प्रक्रम · और देखें »

भौतिक

भौतिक अर्थात भौतिक तत्त्व संदर्भी। विज्ञान में भौतिक शब्द का तात्पर्य किसी पदार्थ या पर्यावरण के गुणों से होता है। विज्ञान की इस शाखा को भौतिक शास्त्र कहा जाता है। श्रेणी:भौतिकी.

नई!!: प्रक्रम अभियान्त्रिकी और भौतिक · और देखें »

रसायन विज्ञान

300pxरसायनशास्त्र विज्ञान की वह शाखा है जिसमें पदार्थों के संघटन, संरचना, गुणों और रासायनिक प्रतिक्रिया के दौरान इनमें हुए परिवर्तनों का अध्ययन किया जाता है। इसका शाब्दिक विन्यास रस+अयन है जिसका शाब्दिक अर्थ रसों (द्रवों) का अध्ययन है। यह एक भौतिक विज्ञान है जिसमें पदार्थों के परमाणुओं, अणुओं, क्रिस्टलों (रवों) और रासायनिक प्रक्रिया के दौरान मुक्त हुए या प्रयुक्त हुए ऊर्जा का अध्ययन किया जाता है। संक्षेप में रसायन विज्ञान रासायनिक पदार्थों का वैज्ञानिक अध्ययन है। पदार्थों का संघटन परमाणु या उप-परमाण्विक कणों जैसे इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन और न्यूट्रॉन से हुआ है। रसायन विज्ञान को केंद्रीय विज्ञान या आधारभूत विज्ञान भी कहा जाता है क्योंकि यह दूसरे विज्ञानों जैसे, खगोलविज्ञान, भौतिकी, पदार्थ विज्ञान, जीवविज्ञान और भूविज्ञान को जोड़ता है। .

नई!!: प्रक्रम अभियान्त्रिकी और रसायन विज्ञान · और देखें »

जापानी भाषा

जापानी भाषा (जापानी: 日本語 नीहोंगो) जापान देश की मुख्यभाषा और राजभाषा है। द्वितीय महायुद्ध से पहले कोरिया, फार्मोसा और सखालीन में भी जापानी बोली जाती थी। अब भी कोरिया और फार्मोसा में जापानी जाननेवालों की संख्या पर्याप्त है, परंतु धीरे धीरे उनकी संख्या कम होती जा रही है। भाषाविद इसे 'अश्लिष्ट-योगात्मक भाषा' मानते हैं। जापानी भाषा चीनी-तिब्बती भाषा-परिवार में नहीं आती। भाषाविद इसे ख़ुद की जापानी भाषा-परिवार में रखते हैं (कुछ इसे जापानी-कोरियाई भाषा-परिवार में मानते हैं)। ये दो लिपियों के मिश्रण में लिखी जाती हैं: कांजी लिपि (चीन की चित्र-लिपि) और काना लिपि (अक्षरी लिपि जो स्वयं चीनी लिपिपर आधारित है)। इस भाषा में आदर-सूचक शब्दों का एक बड़ा तंत्र है और बोलने में "पिच-सिस्टम" ज़रूरी होता है। इसमें कई शब्द चीनी भाषा से लिये गये हैं। जापानी भाषा किस भाषा कुल में सम्मिलित है इस संबंध में अब तक कोई निश्चित मत स्थापित नहीं हो सका है। परंतु यह स्पष्ट है कि जापानी और कोरियाई भाषाओं में घनिष्ठ संबंध है और आजकल अनेक विद्वानों का मत है कि कोरियाई भाषा अलटाइक भाषाकुल में संमिलित की जानी चाहिए। जापानी भाषा में भी उच्चारण और व्याकरण संबंधी अनेक विशेषताएँ है जो अन्य अलटाइ भाषाओं के समान हैं परंतु ये विशेषताएँ अब तक इतनी काफी नहीं समझी जाती रहीं जिनमें हम निश्चित रूप से कह सकें कि जापानी भाषा अलटाइक भाषाकुल में ऐ एक है। हाइकु इसकी प्रमुख काव्य विधा है। .

नई!!: प्रक्रम अभियान्त्रिकी और जापानी भाषा · और देखें »

जीव विज्ञान

जीवविज्ञान भांति-भांति के जीवों का अध्ययन करता है। जीवविज्ञान प्राकृतिक विज्ञान की तीन विशाल शाखाओं में से एक है। यह विज्ञान जीव, जीवन और जीवन के प्रक्रियाओं के अध्ययन से सम्बन्धित है। इस विज्ञान में हम जीवों की संरचना, कार्यों, विकास, उद्भव, पहचान, वितरण एवं उनके वर्गीकरण के बारे में पढ़ते हैं। आधुनिक जीव विज्ञान एक बहुत विस्तृत विज्ञान है, जिसकी कई शाखाएँ हैं। 'बायलोजी' (जीवविज्ञान) शब्द का प्रयोग सबसे पहले लैमार्क और ट्रविरेनस नाम के वैज्ञानिको ने १८०२ ई० में किया। जिन वस्तुओं की उत्पत्ति किसी विशेष अकृत्रिम जातीय प्रक्रिया के फलस्वरूप होती है, जीव कहलाती हैं। इनका एक परिमित जीवनचक्र होता है। हम सभी जीव हैं। जीवों में कुछ मौलिक प्रक्रियाऐं होती हैं.

नई!!: प्रक्रम अभियान्त्रिकी और जीव विज्ञान · और देखें »

अभियान्त्रिकी

लोहे का 'कड़ा' (O-ring): कनाडा के इंजिनियरों का परिचय व गौरव-चिह्न सन् 1904 में निर्मित एक इंजन की डिजाइन १२ जून १९९८ को अंतरिक्ष स्टेशन '''मीर''' अभियान्त्रिकी (Engineering) वह विज्ञान तथा व्यवसाय है जो मानव की विविध जरूरतों की पूर्ति करने में आने वाली समस्याओं का व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत करता है। इसके लिये वह गणितीय, भौतिक व प्राकृतिक विज्ञानों के ज्ञानराशि का उपयोग करती है। इंजीनियरी भौतिक वस्तुओं और सेवाओं का उत्पादन करती है; औद्योगिक प्रक्रमों का विकास एवं नियंत्रण करती है। इसके लिये वह तकनीकी मानकों का प्रयोग करते हुए विधियाँ, डिजाइन और विनिर्देश (specifications) प्रदान करती है। .

नई!!: प्रक्रम अभियान्त्रिकी और अभियान्त्रिकी · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »