लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पॉलिनीशियाई भाषाएँ

सूची पॉलिनीशियाई भाषाएँ

पॉलिनीशियाई भाषाएँ (Polynesian languages) प्रशांत महासागर के पॉलिनीशिया क्षेत्र में तथा दक्षिण-मध्य माइक्रोनीशिया से लेकर सोलोमन द्वीपसमूह के पूर्वोत्तरी छोर से आगे और वानुआतु में स्थित कुछ छोटे द्वीपों पर बोली जाने वाली भाषाओं का एक भाषा-परिवार है। यह ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा-परिवार की ओशियानी शाखा की एक उपशाखा है। विश्व में इस समय लगभग ४० पॉलिनीशियाई भाषाएँ जीवित हैं जिनमें हवाईवी, सामोई, टोंगी, तहीतवी और माओरी भाषाएँ प्रमुख हैं। .

13 संबंधों: द्वीप, प्रशान्त महासागर, पॉलिनीशियाई लोग, पोलीनेशिया, भाषा-परिवार, मध्य ओशियानी भाषाएँ, मलय-पोलेनीशियाई भाषाएँ, माइक्रोनीशिया, सोलोमन द्वीपसमूह, हवाईवी भाषा, वानूआतू, ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाएँ, ओशियानी भाषाएँ

द्वीप

फीजी का एक लघु द्वीप एड्रियाटिक सागर का एक द्वीप समुई द्वीप, थाईलैंड संयुक्त राज्य के निचले सैरैनैक झील में एक द्वीप द्वीप स्थलखण्ड के एसे भाग होतें हैं, जिनके चारों ओर जल का विस्तार पाया जाता हैं। आकार में द्वीप छोटे भी हो सकते हैं तथा बड़े भी। इनका आकार कुछ वर्ग मीटर से लेकर ह्ज़ारों वर्ग किलोमीटर तक पाया जाता हैं। .

नई!!: पॉलिनीशियाई भाषाएँ और द्वीप · और देखें »

प्रशान्त महासागर

श्रेणी:प्रशान्त महासागर प्रशान्त महासागरप्रशान्त महासागर अमेरिका और एशिया को पृथक करता है। यह विश्व का सबसे बड़ा तथा सबसे गहरा महासागर है। तुलनात्मक भौगौलिक अध्ययन से पता चलता है कि इस महासागर में पृथ्वी का भाग कम तथा जलीय क्षेत्र अधिक है। .

नई!!: पॉलिनीशियाई भाषाएँ और प्रशान्त महासागर · और देखें »

पॉलिनीशियाई लोग

पॉलिनीशियाई लोग (Polynesian people) प्रशांत महासागर के कई द्वीपों पर मूल-रूप से बसने वाले समुदयों का समूह है जो पॉलिनीशियाई भाषाएँ बोलते हैं, जो ओशियानी भाषा-परिवार की एक शाखा है। इस मानव समूह में टोंगा, सामोआ, निउए, हवाई, न्यू ज़ीलैण्ड (माओरी), तहीती, ईस्टर द्वीप और अन्य प्रशांत महासागरीय द्वीप-क्षेत्रों के लोग आते हैं। भाषा, संस्कृति और आनुवांशिकी (जेनेटिक) दृष्टि से पॉलिनीशियाई लोग सुन्दा द्वीपों, ताइवान और माडागास्कर के मूल-निवासियों से सम्बन्धित हैं जो सभी ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाएँ बोलते हैं। विश्व में लगभग २० लाख पॉलिनीशियाई लोग हैं। .

नई!!: पॉलिनीशियाई भाषाएँ और पॉलिनीशियाई लोग · और देखें »

पोलीनेशिया

प्रशांत महासागर में पोलीनेशियाई द्वीपों का मानचित्र। परिभाषित रूप से पोलीनेशिया का अर्थ पोलीनेशियाई त्रिकोण के भीतर स्थित द्वीपों से है।पोलीनेशिया (यूनानी से: πολύς "पोलस" कई + νῆσος "नेसोस" द्वीप) ओशिआनिया का एक उपक्षेत्र है, जिसके अन्तर्गत मध्य और दक्षिणी प्रशांत महासागर मे फैले लगभग 1000 द्वीपों का एक बड़ा समूह आता है। .

नई!!: पॉलिनीशियाई भाषाएँ और पोलीनेशिया · और देखें »

भाषा-परिवार

विश्व के प्रमुख भाषाकुलों के भाषाभाषियों की संख्या का पाई-चार्ट आपस में सम्बंधित भाषाओं को भाषा-परिवार कहते हैं। कौन भाषाएँ किस परिवार में आती हैं, इनके लिये वैज्ञानिक आधार हैं। इस समय संसार की भाषाओं की तीन अवस्थाएँ हैं। विभिन्न देशों की प्राचीन भाषाएँ जिनका अध्ययन और वर्गीकरण पर्याप्त सामग्री के अभाव में नहीं हो सका है, पहली अवस्था में है। इनका अस्तित्व इनमें उपलब्ध प्राचीन शिलालेखो, सिक्कों और हस्तलिखित पुस्तकों में अभी सुरक्षित है। मेसोपोटेमिया की पुरानी भाषा ‘सुमेरीय’ तथा इटली की प्राचीन भाषा ‘एत्रस्कन’ इसी तरह की भाषाएँ हैं। दूसरी अवस्था में ऐसी आधुनिक भाषाएँ हैं, जिनका सम्यक् शोध के अभाव में अध्ययन और विभाजन प्रचुर सामग्री के होते हुए भी नहीं हो सका है। बास्क, बुशमन, जापानी, कोरियाई, अंडमानी आदि भाषाएँ इसी अवस्था में हैं। तीसरी अवस्था की भाषाओं में पर्याप्त सामग्री है और उनका अध्ययन एवं वर्गीकरण हो चुका है। ग्रीक, अरबी, फारसी, संस्कृत, अंग्रेजी आदि अनेक विकसित एवं समृद्ध भाषाएँ इसके अन्तर्गत हैं। .

नई!!: पॉलिनीशियाई भाषाएँ और भाषा-परिवार · और देखें »

मध्य ओशियानी भाषाएँ

मध्य ओशियानी भाषाएँ (Central Oceanic languages, Central Pacific languages) या फ़िजियाई-पॉलिनीशियाई भाषाएँ (Fijian–Polynesian languages) ओशियानी भाषा-परिवार की मध्य-पूर्वी ओशियानी नामक शाखा की एक उपशाखा है। ओशियानी भाषा-परिवार स्वयं ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा-परिवार की एक शाखा है।, Psychology Press, 2002, ISBN 9780700711284, Alexandra Y. Aĭkhenvalʹd, Robert Malcolm Ward Dixon, pp.

नई!!: पॉलिनीशियाई भाषाएँ और मध्य ओशियानी भाषाएँ · और देखें »

मलय-पोलेनीशियाई भाषाएँ

मलय-पोलेनीशियाई भाषा-परिवार की उपशाखाएँ मलय-पोलेनीशियाई भाषाएँ (Malayo-Polynesian languages) ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा परिवार की एक उपश्रेणी है और विश्व में लगभग ३८.५५ करोड़ लोग मलय-पोलेनीशियाई भाषाएँ बोलते हैं। यह दक्षिण पूर्व एशिया के द्वीप-राष्ट्रों में, प्रशांत महासागर के बहुत से द्वीपों में और एशिया की मुख्यभूमि के कुछ छोटे इलाक़ों में (जैसे कि मलेशिया में) बोली जाती हैं। इसके अलावा हिंद महासागर में स्थित माडागास्कर की मालागासी नामक राजभाषा भी एक मलय-पोलेनीशियाई भाषा है। अलग भाषावैज्ञानिक इस परिवार की भाषाएँ अलग-अलग तरह से गिनते हैं लेकिन कुछ के अनुसार ९६० ज्ञात ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाओं में से ९४० मलय-पोलेनीशियाई शाखा में आती हैं।, pp.

नई!!: पॉलिनीशियाई भाषाएँ और मलय-पोलेनीशियाई भाषाएँ · और देखें »

माइक्रोनीशिया

माइक्रोनीशिया (Micronesia) ओशिआनिया का एक उपक्षेत्र है जिसमें प्रशान्त महासागर के पश्चिमी भाग में स्थित हज़ारों छोटे द्वीप आते है। यह अपने से दक्षिण में स्थित मेलानीशिया और पूर्व में स्थित पॉलिनीशिया इलाक़ों से भिन्न है।, Sue Farran, pp.

नई!!: पॉलिनीशियाई भाषाएँ और माइक्रोनीशिया · और देखें »

सोलोमन द्वीपसमूह

सोलोमन द्वीप पापुआ न्यू गिनी के पूर्व में मेलानेसिया में करीब एक हजार द्वीपों वाला एक देश है। करीबन 28,400 वर्ग किलोमीटर (10,965 वर्ग मील) में फैले इस देश की राजधानी गुआडलकैनाल द्वीप पर स्थित होनिअरा है। माना जाता है कि सोलोमन द्वीप पर हजारों साल पहले मेलोनेशियाई लोग रहा करते थे। यूनाइटेड किंगडम ने 1890 में सोलोमन द्वीप पर एक संरक्षित राज्य की स्थापना की। द्वितीय विश्व युद्ध की सबसे संघर्षपूर्ण लड़ाई 1942-45 के सोलोमन द्वीप अभियान के दौरान लड़ी गई, जिसमें गुआडलकैनाल की लड़ाई शामिल है। 1976 में लोगों ने स्वशासन और दो साल बाद आजादी हासिल की थी। सोलोमन द्वीप एक संवैधानिक राजतंत्र है, जिसकी मुखिया महारानी एलिजाबेथ द्वितीय हैं। 1998 में हुई जातीय हिंसा, सरकारी भ्रष्ट व्यवहार और अपराध ने देश और समाज की स्थिरता को कमजोर किया है। जून 2003 में ऑस्ट्रेलियाई नीत बहुराष्ट्रीय बल क्षेत्रीय सहायता मिशन सोलोमन द्वीप (RAMSI) सोलोमन द्वीप पर शांति बहाल करने, जातीय उपद्रवियों पर लगाम लगाने और नागरिक प्रशासन में सुधार के उद्देश्य से पहुंची है। उत्तर सोलोमन द्वीप स्वतंत्र सोलोमन द्वीप और बौगैन्विल्ले प्रांत के बीच पापुआ न्यू गिनी में विभाजित हैं। .

नई!!: पॉलिनीशियाई भाषाएँ और सोलोमन द्वीपसमूह · और देखें »

हवाईवी भाषा

हवाईवी भाषा (अंग्रेज़ी: Hawaiian language; हवाईवी: ʻŌlelo Hawaiʻi, ओलेलो हवाइ'इ) प्रशांत महासागर में स्थित हवाई द्वीपसमूह में बोली जाने वाली एक पॉलिनीशियाई भाषा है। यह उस द्वीपसमूह के सबसे बड़े द्वीप पर, जिसका नाम भी 'हवाई' है, विकसित हुई थी।, Lorrin Andrews, pp.

नई!!: पॉलिनीशियाई भाषाएँ और हवाईवी भाषा · और देखें »

वानूआतू

वानूआतू (बिस्लामा में; अंग्रेजी में या), आधिकारिक तौर पर वानूआतू गणराज्य (République de Vanuatu, बिस्लामा रिपब्लिक ब्लोंग वानूआतू), दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित एक द्वीप राष्ट्र है। ज्वालामुखी मूल का यह द्वीपसमूह उत्तरी ऑस्ट्रेलिया के लगभग पूर्व, न्यू कैलेडोनिया के पूर्वोत्तर, फिजी के पश्चिम और न्यू गिनी के निकट सोलोमन द्वीपों के दक्षिण-पूर्व में स्थित है। वानूआतू में मेलानेशियाई लोग सबसे पहले आकर बसे थे। यूरोप के लोगों ने 1605 में क्यूरॉस के नेतृत्व में स्पेनिश अभियान के एस्पिरिटू सैंटो में आने पर इन द्वीपों का पता लगाया था। 1880 के दशक में फ्रांस और युनाइटेड किंगडम ने देश के कुछ हिस्सों पर अपना दावा किया और 1906 में वे एक ब्रिटिश-फ्रांसीसी सहस्वामित्व के जरिये न्यू हेब्रिड्स के रूप में इस द्वीपसमूह के संयुक्त प्रबंधन के एक ढाँचे पर सहमत हुए.

नई!!: पॉलिनीशियाई भाषाएँ और वानूआतू · और देखें »

ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाएँ

ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाओं का ताइवान में ३००० ईपू में जन्मने के बाद फैलाव; संख्याएँ साल बताती हैं (– का अर्थ ईसापूर्व है और + का अर्थ ईसवी है) ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाएँ (Austronesian languages) एक भाषा परिवार है जिसकी सदस्य भाषाएँ दक्षिण-पूर्वी एशिया और प्रशांत महासागर के बहुत से द्वीपों पर विस्तृत हैं। एशिया के महाद्वीप की मुख्यभूमि के भी कुछ क्षेत्रों में यह बोली जाती हैं। कुल मिलकर ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाएँ बोलने वालों की जनसँख्या ३८.६ करोड़ अनुमानित की गई है। सबसे ज़्यादा लोगों द्वारा बोली जाने वाली ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा मलय भाषा है, जिसे लगभग १८ करोड़ लोग बोलते हैं और जो विश्व की ८वीं सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। कई ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाओं को १ करोड़ से अधिक लोग बोलते हैं हालांकि ऐसी भी कुछ भाषाएँ है जो गिनती के लोग ही बोलते हैं। लगभग २० ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाओं को अपने देशों की राजभाषा होने का दर्जा प्राप्त है। यह भाषाएँ सुदूर पश्चिम में अफ़्रीका के तट के क़रीब स्थित माडागैस्कर से लेकर सुदूर पूर्व में हवाई द्वीपों तक बोली जाती हैं। .

नई!!: पॉलिनीशियाई भाषाएँ और ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाएँ · और देखें »

ओशियानी भाषाएँ

ओशियानी भषाएँ (Oceanic languages) ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा परिवार की मलय-पोलेनीशियाई शाखा का एक भाषा-परिवार है। इस परिवार में ४५० से १,५०० के बीच सदस्य भाषाएँ आती हैं जो प्रशान्त महासागर के पॉलीनीशिया, मेलानीशिया और माइक्रोनीशिया क्षेत्रों पर विस्तृत हैं। इतने बड़े भूक्षेत्र पर फैले होने के बावजूद इन भाषाओं को कुल मिलाकर केवल २० लाख लोग बोलते हैं। ६ लाख मातृभाषियों वाली पूर्वी फ़ीजीयाई भाषा और ३.७ लाख मातृभाषियों वाली सामोआई भाषा इस परिवार की सबसे बड़ी सदस्य हैं। कीरीबती, टोंगवी, तहीतिवी, माओरी, पश्चिमी फ़ीजीयाई और कुआनुआ भाषाएँ भी प्रत्येक १ लाख लोगों से ज़्यादा वक्ता रखती हैं।, Psychology Press, 2002, ISBN 9780700711284, Alexandra Y. Aĭkhenvalʹd, Robert Malcolm Ward Dixon, pp.

नई!!: पॉलिनीशियाई भाषाएँ और ओशियानी भाषाएँ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

पॉलिनीशियाई भाषा

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »