लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पॉल वॅस्ले

सूची पॉल वॅस्ले

पॉल थॉमस वॅशिलॅव्सकी (Paul Thomas Wasilewski) (जन्म: जुलाई 23, 1982) पोलिश-अमेरिकी अभिनेता हैं, जो मुख्यतः सीडब्ल्यू टेलीविजन नेटवर्क के अलौकिक-किशोर ड्रामा टीवी श्रृंखला द वैंपायर्स डायरीज़ में निभाई गई अपनी स्टेफ़न सॅल्वाटोर और एबीसी फैमिली की लघु श्रृंखला फॉल्न में एरन कॉर्बेट की भूमिकाओं के लिए प्रसिद्ध हैं। .

6 संबंधों: द वैंपायर डायरीज़, न्यू जर्सी, पोलिश भाषा, पोलैंड, संयुक्त राज्य, आइस हॉकी

द वैंपायर डायरीज़

द वैंपायर डायरीज एक अमेरिकी किशोर-अलौकिक ड्रामा टेलीविजन श्रृंखला है जो कि एलेक्स लॉयड, केविन विलियमसन और जूली प्लेक द्वारा विकसित किया गया है। यह इसी नाम कि एल॰ जे॰ स्मिथ द्वारा लिखी गयी उपन्यास श्रृंखला पर आधारित है। श्रृंखला का प्रीमियर द CW टेलीविजन नेटवर्क पर सितंबर 10, 2009, को हुआ और वर्तमान समय में यह अपने तीसरे सत्र में है, जिसका प्रीमियर सितंबर 15, 2011, को हुआ था। श्रृंखला की कहानी एक काल्पनिक छोटे अलौकिक प्राणियों द्वारा प्रेतवाधित शहर मिस्टिक फॉल्स, वर्जीनिया, के निवासियों के इर्दगिर्द घूमती है। इस श्रृंखला का मुख्य ध्यान प्रमुख तीन पात्रों ऐलेना गिल्बर्ट, स्टेफ़न सेल्वाटोर और डेमन सेल्वाटोर के बीच के प्रेम त्रिकोण पर है, इन तीनों ही पात्रों का अपना-अपना काला अतीत है। इस शो को बहोत सारे नामांकन, दो पीपलस चॉइस पुरस्कार और बहोत सारे टीन चॉइस पुरस्कार जीत है, २६ अप्रैल,२०११ के दिन। .

नई!!: पॉल वॅस्ले और द वैंपायर डायरीज़ · और देखें »

न्यू जर्सी

अमेरिका में स्थिति न्यू जर्सी (New Jersey) संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्वोत्तर में एक राज्य है। यह उत्तर और पूर्व में न्यूयॉर्क से, दक्षिण-पूर्व और दक्षिण में अटलांटिक महासागर से, पेंसिल्वेनिया से पश्चिम में और डेलावेयर द्वारा दक्षिण-पश्चिम पर सीमा रखता है। न्यू जर्सी में मूल अमेरिकी निवासी ने 2,800 वर्षों से अधिक तक निवास किया। 17 वीं शताब्दी की शुरुआत में, डच और स्वीडन ने पहले यूरोपीय बस्तियां बनाईं। बाद में अंग्रेजों ने इस क्षेत्र पर कब्जा कर लिया और इसका नाम जर्सी द्वीप के ऊपर रखा। अमेरिका में न्यू जर्सी चौथा सबसे छोटा राज्य है। 2016 के अनुमान के मुताबिक राज्य की जनसंख्या 89,44,469 हैं। सबसे अधिक आबादी में वह 11वां स्थान रखता है लेकिन जनसंख्या घनत्व के मामले में इसका पहला स्थान है। लगभग 70% लोग सिर्फ अंग्रेज़ी भाषा बोलते हैं। 16% स्पेनिश और 2.7% लोग भारतीय भाषाएँ बोलते हैं। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य.

नई!!: पॉल वॅस्ले और न्यू जर्सी · और देखें »

पोलिश भाषा

पोलिश भाषा (język polski, polszczyzna) पूर्वी यूरोप में पोलैंड में और दुनिया-भर में रहने वाले पोलिश लोगों द्वारा बोली जाने वाली एक पश्चिमी स्लावी भाषा है जो उस भाषा परिवार की लेकितिक​ (Lechitic) उपशाखा की सदस्य है। यह पोलैंड की राष्ट्रभाषा है और रूसी भाषा के बाद विश्व में दूसरी सब से ज़्यादा लोगों द्वारा बोली जाने वाली स्लावी भाषा है। .

नई!!: पॉल वॅस्ले और पोलिश भाषा · और देखें »

पोलैंड

पोलैंड आधिकारिक रूप से पोलैंड गणराज्य एक मध्य यूरोप राष्ट्र है। पोलैंड पश्चिम में जर्मनी, दक्षिण में चेक गणराज्य और स्लोवाकिया, पूर्व में युक्रेन, बेलारूस और लिथुआनिया एवं उत्तर में बाल्टिक सागर व रूस के कालिनिनग्राद ओब्लास्ट के द्वारा घिरा हुआ है। पोलैंड का कुल क्षेत्रफ़ल ३ लगभग लाख वर्ग कि.मि. (1.20 लाख वर्ग मील) है, जिससे ये दुनिया का ६९वां व युरोप का ९वां विशालतम राष्ट्र बन जाता है। लगभग 4 करोड़ की जनसंख्या के साथ यह दुनिया का ३३वां सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश बन जाता है। एक राष्ट्र के रूप में पोलैंड की स्थापना को इसके शासक मिस्जको प्रथम द्वारा ९६६ इसवी में इसाई धर्म को राष्ट्रधर्म बनाने के साथ जोड़ कर देखा जाता है। तत्कालीन समय में पोलैंड का आकार वर्तमान पोलैंड के जैसा ही था। १०२५ में पोलैंड राजाओं के अधीन आया और १५६९ में पोलैंड ने लिथुआनिया के ग्रैंड डचि के साथ मिलकर पोलिश-लिथुआनियन कामनवेल्थ की स्थापना करते हुए एक लंबे रिश्ते की नींव डाली। ये कामनवेल्थ १७९५ में तोड़ दिया गया और पोलैंड को आस्ट्रिया, रूस और प्रुसिया के बीच बांट लिया गया। पोलैंड ने प्रथम विश्व युद्ध के बाद १९१८ में अपनी स्वाधीनता पुनः हसिल की मगर द्वितीय विश्वयुद्ध के समय फ़िर से पराधीन होकर नाजी जर्मनी और सोवियत संघ के अधीन चला गया। द्वितीय विश्वयुद्ध में पोलैंड ने अपने साठ लाख नागरिकों को खो दिया। कई साल बाद पोलैंड रूस से प्रभावित एक साम्यवादी गणराज्य के रूप में ईस्टर्न ब्लॉक में उभरा। १९८९ में साम्यवादी शासन का पतन हुआ और पोलैंड एक नये राष्ट्र के रूप में उभरा जिसे सांविधानिक तौर पे "तृतीय पोलिश गणतंत्र" कहा जाता है। पोलैंड एक स्वयंशासित स्वतंत्र राष्ट्र है जो कि सोलह अलग-अलग वोइवोदेशिप या राज्यों (पोलिश: वोयेवुद्ज़त्वो) को मिलाकर गठित हुआ है। पोलैंड यूरोपीय संघ, नाटो एवं ओ.ई.सि.डी का सदस्य राष्ट्र है। .

नई!!: पॉल वॅस्ले और पोलैंड · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: पॉल वॅस्ले और संयुक्त राज्य · और देखें »

आइस हॉकी

आइस हॉकी मेच आइस हॉकी या बर्फ हॉकी बर्फ पर खेला जाने वाला खेल है जो हॉकी खेल का एक स्वरुप है। इसमें प्रतिद्वंदी स्केटरों के की मदद से छड़ी द्वारा गोल करने की कोशिश करते हैं, मुख्यतः ये खेल कनाडा एवं संयुक्त राज्य अमेरिका में खेला जाता है। अंतर्राष्ट्रीय आइस हॉकी महासंघ बर्फ हॉकी से सम्बंधित कार्यक्रमों की देखरेख एवं आयोजन करता है। .

नई!!: पॉल वॅस्ले और आइस हॉकी · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »