लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पेपे मेंढक

सूची पेपे मेंढक

सांता क्लॉज़ एवं पेपे पेपे मेंढक एक अंतरजाल मीम है। पेपे को अक्सर एक हरे रंग के मानवरूपी मेंढक के रूप में चित्रित किया जाता है। प्राचीन काल से मानव सभ्यता में मेंढक को ईश्वर की अभिव्यक्ति माना जाता है। ऋग्वेद ७-१०३ में कहा गया है - "गवां मण्डूका ददतः शतानि सहस्रसावे पर तिरन्त आयुः"। प्राचीन मिस्र में भी मेंढकरूपी भगवान श्री केक की पूजा की जाती थी। वर्त्तमान काल में श्री मैट फ्यूरी ने २००५ में पेपे को रचकर मण्डूक-अर्चना का पुनर्स्थापन किया। २००८ में आर्थिक मंदी के समय पेपे ने माइस्पेस, गैया ऑनलाइन और ४चैन जैसे जालस्थलों पर लोकप्रियता प्राप्त की। २०१५ में टम्बलर पर यह विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय मीमों से एक बन गया। इसी वर्ष दुर्लभ पेपे चित्रों की बिक्री और नीलामी ई-बेय और क्रेगलिस्ट जैसे जालस्थलों पर होने लगी। पेपे की लोकप्रियता इतने बढ़ गयी कि न्यूजीलैंड सरकार के समक्ष पेपे वाले राष्ट्रीय ध्वज का प्रस्ताव रखा गया। भारतीय अंग्रेज़ी समाचार पत्र डेली न्यूज़ एण्ड एनालिसिस ने पेपे को २०१५ के सबसे महान मीमों की सूची में पांचवे स्थान पर शामिल किया। त्रिनिदाद कोकिला सुश्री निकी मिनाज एवं अमरीका-कोकिला सुश्री कैटी पेरी जैसी प्रसिद्ध हस्तियों ने अपनी भावनाओं को प्रकट करने के लिए पेपे का सहारा लिया है। २०१६ में संयुक्त राज्य अमेरिका के भावी राष्ट्रपति महामहिम श्रीमान डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने अभियान में पेपे को प्रयुक्त किया। इसके उत्तर में कुटिल हिलेरी ने पेपे को गोरी श्वेत राष्ट्रवाद का एक प्रतीक करार दे दिया। .

9 संबंधों: डेली न्यूज़ एण्ड एनालिसिस, निकी मिनाज, प्राचीन मिस्र, मीम, ई-बेय, क्रेगलिस्ट, कैटी पेरी, ऋग्वेद, ४चैन

डेली न्यूज़ एण्ड एनालिसिस

डेली न्यूज एंड एनालिसिस (Daily News and Analysis) (डीएनए) एक भारतीय व्यापकपर्ण अंरेज़ी भाषा समाचार पत्र है इसकी संस्थापना 2005 में मुम्बई, अहमदाबाद, पुणे, जयपुर, बंगलोर और इन्दौर से आरम्भ हुई। यह अंग्रेज़ी में प्रकशित भारतीय अखबारों में प्रथम है जिसके सभी पृष्ठ रंगीन होते हैं। .

नई!!: पेपे मेंढक और डेली न्यूज़ एण्ड एनालिसिस · और देखें »

निकी मिनाज

ओनिका तान्या माराज (जन्म: दिसम्बर 8, 1982), मुख्यतः अपने मंचीय नाम निकी मिनाज द्वारा जानी जाती हैं, त्रिनिदाद में जन्मी अमेरिकी संगीतकार हैं। मिनाज का जन्म सेन्ट जेम्स, त्रिनिदाद और टोबैगो में हुआ था और पाँच वर्ष की आयु में यह न्यूयॉर्क शहर के क्वींस बोरो में चली गईं। 2007 से 2009 के बीच तीन मिक्स-टेप निकालने और 2009 में यंग मनी एंटरटेनमेंट के साथ हुए अपने अनुबंध के पश्चात्, मिनाज ने नवंबर 2010 में अपनी पहली एल्बम पिंक फ्राइडे जारी की। .

नई!!: पेपे मेंढक और निकी मिनाज · और देखें »

प्राचीन मिस्र

गीज़ा के पिरामिड, प्राचीन मिस्र की सभ्यता के सबसे ज़्यादा पहचाने जाने वाले प्रतीकों में से एक हैं। प्राचीन मिस्र का मानचित्र, प्रमुख शहरों और राजवंशीय अवधि के स्थलों को दर्शाता हुआ। (करीब 3150 ईसा पूर्व से 30 ई.पू.) प्राचीन मिस्र, नील नदी के निचले हिस्से के किनारे केन्द्रित पूर्व उत्तरी अफ्रीका की एक प्राचीन सभ्यता थी, जो अब आधुनिक देश मिस्र है। यह सभ्यता 3150 ई.पू.

नई!!: पेपे मेंढक और प्राचीन मिस्र · और देखें »

मीम

रिचर्ड डॉकिंस, जिन्होंने मीम शब्द को गढा था मीम (अंग्रेजी: Meme), एक विचार, व्यवहार, या शैली है जो किसी संस्कृति के भीतर एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को अंतरित होता है। जहाँ एक जीन जैविक जानकारियों को संचारित करता है वहीं एक मीम, विचारों और मान्यताओं की जानकारी को संचारित करने का काम करता है। मीम एक सैद्धांतिक इकाई है जो सांस्कृतिक विचारों, प्रतीकों या मान्यताओं आदि को लेखन, भाषण, रिवाजों या अन्य किसी अनुकरण योग्य घटना के माध्यम से एक मस्तिष्क से दूसरे मस्तिष्क में पहँचाने का काम करती है। मीम की अवधारणा के समर्थक इन्हें अनुवांशिक इकाई जीन का सांस्कृतिक समकक्ष मानते हैं, जो स्वयं की प्रतिकृति बनाते हैं, उत्परिवर्तित होते हैं और चयनात्मक दबाव के विरुद्ध प्रतिक्रिया करते हैं। "मीम" शब्द प्राचीन यूनानी शब्द μίμημα; मीमेमा का संक्षिप्त रूप है जिसका अर्थ हिन्दी में नकल करना या नकल उतारना होता है। इस शब्द को गढ़ने और पहली बार प्रयोग करने का श्रेय ब्रिटिश विकासवादी जीवविज्ञानी रिचर्ड डॉकिंस को जाता है जिन्होने 1976 में अपनी पुस्तक द सेल्फिश जीन (यह स्वार्थी जीन) में इसका प्रयोग किया था। इस शब्द को जीन शब्द को आधार बना कर गढ़ा गया था और इस शब्द को एक अवधारणा के रूप में प्रयोग कर उन्होने विचारों और सांस्कृतिक घटनाओं के प्रसार को विकासवादी सिद्धांतों के जरिए समझाने की कोशिश की थी। पुस्तक में मीम के उदाहरण के रूप में गीत, वाक्यांश, फैशन और मेहराब निर्माण की प्रौद्योगिकी शामिल है। मीम के विचार के समर्थकों का कहना है कि मीम जैविक विकास के अनुरूप, प्राकृतिक चयन द्वारा विकसित हो सकता है। मीम इसे भिन्नता, उत्परिवर्तन, प्रतियोगिता और विरासत की प्रक्रिया के माध्यम से करते हैं, जिनमें से प्रत्येक किसी मीम की प्रजनन सफलता को प्रभावित करती है। मीम अपने पोषक के व्यवहार के माध्यम से फैलते है जिसे वो स्वयं अपने पोषक में उत्पन्न करते हैं। कम व्यवहृत मीम विलुप्त हो जाते हैं, जबकि दूसरे बच सकते हैं, संचारित हो सकते हैं और और उत्परिवर्तित (रूप बदलना)(अच्छे या बुरे के लिए) हो सकते हैं। जो मीम स्वयं की प्रतिकृति बना सकते हैं इस दौड़ में सफल रहते हैं। कुछ मीम प्रभावी ढंग से स्वयं की प्रतिकृति बनाने में सफल रहते हैं जबकि उनका ऐसा करना उनके पोषक के कल्याण के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। मीमों के अध्ययन के क्षेत्र को मीमेटिक्स कहा जाता है जिसकी शुरुआत 1990 के दशक में एक विकासवादी मॉडल के संदर्भ में अवधारणाओं और मीमों के संचरण का पता लगाने के लिए हुई थी। विभिन्न आलोचकों ने इस धारणा कि मीमों का अनुभवाश्रित परीक्षण किया जा सकता है को चुनौती दी है। तथापि न्यूरोइमेजिंग में हुआ विकास अनुभवजन्य अध्ययन को संभव बना सकता है। .

नई!!: पेपे मेंढक और मीम · और देखें »

ई-बेय

ई-बेय इंका (eBay Inc.) एक अमरीकी बहुराष्ट्रीय निगम कंपनी है जो इंटरनेट के माध्यम से क्रय उपभोक्ताओं को विक्रय उपभोक्ताओं का जाल उपलब्ध कराती है। इसकी स्थापन १९९५ में हुई थी। .

नई!!: पेपे मेंढक और ई-बेय · और देखें »

क्रेगलिस्ट

2006 में, क्रेगलिस्ट के संस्थापक, क्रेग न्यूमार्क क्रेगलिस्ट ऑनलाइन समुदायों का एक केंद्रीकृत नेटवर्क है, जिसमें नौकरी, आवास, व्यक्तिगत, बिक्री हेतु, सेवाएं, समुदाय, गिग्स, जीवनवृत्त-सारांश और चर्चा मंचों सहित - निःशुल्क ऑनलाइन वर्गीकृत विज्ञापन दिए जाते हैं। .

नई!!: पेपे मेंढक और क्रेगलिस्ट · और देखें »

कैटी पेरी

कैथरिन एलिज़ाबेथ हडसन (जन्म 25 अक्टूबर 1984), अपने मंचीय नाम कैटी पेरी द्वारा अधिक प्रसिद्ध, एक अमरीकी गायक-गीतकार और संगीतकार हैं। पेरी 2007 में अपने इंटरनेट हिट "यूर सो गे" से प्रसिद्ध हुईं और 2008 में उन्होंने अपना भेदक एकल गीत "आय किस्ड अ गर्ल" प्रस्तुत किया। पेरी का जन्म और लालन-पालन सैन्टा बार्बरा, कैलिफोर्निया में ईसाई पादरी अभिभावकों द्वारा हुआ और वे केवल गॉस्पेल संगीत को सुनते हुए बड़ी हुईं.

नई!!: पेपे मेंढक और कैटी पेरी · और देखें »

ऋग्वेद

ऋग्वेद सनातन धर्म का सबसे आरंभिक स्रोत है। इसमें १०२८ सूक्त हैं, जिनमें देवताओं की स्तुति की गयी है इसमें देवताओं का यज्ञ में आह्वान करने के लिये मन्त्र हैं, यही सर्वप्रथम वेद है। ऋग्वेद को इतिहासकार हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार की अभी तक उपलब्ध पहली रचनाऔं में एक मानते हैं। यह संसार के उन सर्वप्रथम ग्रन्थों में से एक है जिसकी किसी रूप में मान्यता आज तक समाज में बनी हुई है। यह एक प्रमुख हिन्दू धर्म ग्रंथ है। ऋक् संहिता में १० मंडल, बालखिल्य सहित १०२८ सूक्त हैं। वेद मंत्रों के समूह को सूक्त कहा जाता है, जिसमें एकदैवत्व तथा एकार्थ का ही प्रतिपादन रहता है। ऋग्वेद में ही मृत्युनिवारक त्र्यम्बक-मंत्र या मृत्युंजय मन्त्र (७/५९/१२) वर्णित है, ऋग्विधान के अनुसार इस मंत्र के जप के साथ विधिवत व्रत तथा हवन करने से दीर्घ आयु प्राप्त होती है तथा मृत्यु दूर हो कर सब प्रकार का सुख प्राप्त होता है। विश्व-विख्यात गायत्री मन्त्र (ऋ० ३/६२/१०) भी इसी में वर्णित है। ऋग्वेद में अनेक प्रकार के लोकोपयोगी-सूक्त, तत्त्वज्ञान-सूक्त, संस्कार-सुक्त उदाहरणतः रोग निवारक-सूक्त (ऋ०१०/१३७/१-७), श्री सूक्त या लक्ष्मी सूक्त (ऋग्वेद के परिशिष्ट सूक्त के खिलसूक्त में), तत्त्वज्ञान के नासदीय-सूक्त (ऋ० १०/१२९/१-७) तथा हिरण्यगर्भ सूक्त (ऋ०१०/१२१/१-१०) और विवाह आदि के सूक्त (ऋ० १०/८५/१-४७) वर्णित हैं, जिनमें ज्ञान विज्ञान का चरमोत्कर्ष दिखलाई देता है। ऋग्वेद के विषय में कुछ प्रमुख बातें निम्नलिखित है-.

नई!!: पेपे मेंढक और ऋग्वेद · और देखें »

४चैन

४चैन ४चैन एक अंतरजाल-स्थित विचार-विमर्श मंच, जो विश्व के सबसे लोकप्रिय जालस्थलों से एक है। यहाँ पर चर्चा आंग्ल भाषा में होती है, हालांकि विश्वभर के बुद्धिजीवी यहाँ एकत्रित होते हैं। कर्मचारियों के सिवाय यहाँ कोई पंजीकृत सदस्य नहीं है - ४चैन पर बुद्धिजीवी प्रायः अज्ञात नाम से अपने विचार व्यक्त करते हैं। यह विश्व के सबसे अधिक अराजकतावादी और प्रभावशाली जालस्थलों में से एक है। ४चैन की स्थापना वि.

नई!!: पेपे मेंढक और ४चैन · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »