लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अडोबी पेजमेकर

सूची अडोबी पेजमेकर

पेजमेकर अडोबी द्वारा विकसित एक पेज लेआउट सॉफ्टवेयर है। यह डीटीपी के कार्यों में काफी प्रयुक्त होता है। इसका नवीनतम संस्करण अडोबी इनडिजाइन के नाम से है। अभी भी भारत में पेजमेकर का छोटे-मोटे व्यवसायों एवं दुकानों में काफी कार्य होता है। .

13 संबंधों: डेस्कटॉप प्रकाशन, बरह डायरॅक्ट, भारत, माध्यम (सम्पादित्र), यूनिकोड, रेमिंगटन (हिन्दी कुञ्जीपटल), हिन्दी, हिन्दीपैड, विंडोज़ ऍक्सपी, इण्डिक यूनिकोड, इण्डिकप्लस, इन्स्क्रिप्ट, अडोबी सिस्टम्स

डेस्कटॉप प्रकाशन

'''स्क्राइबस''' नामक मुक्त-स्रोत डेस्कटॉप प्रकाशन सॉफ्टवेयर डेस्कटॉप प्रकाशन (Desktop publishing) या डीटीपी, प्रकाशन की आधुनिकतम् तकनीक है जिसके आने के कारण प्रकाशन का कार्य कम खर्च में एवं अत्यन्त सुविधा के साथ होने लगा है। डेस्कटॉप प्रकाशन के मुख्य तीन अवयव हैं - व्यक्तिगत कम्यूटर (पीसी), पेज-लेआउट करने के लिये एक यथा दृश्य तथा प्राप्ति (WYSIWYG) सॉसफ्टवेयर एवं अच्छे गुणवत्ता वाला एक प्रिन्टर। इसकी सहायता से लघु-स्तर पर के साथ-साथ वृहद-स्तर पर भी प्रकाशन सम्भव है। वस्तुत: इसके पदार्पण से फोटोटाइपसेटिंग नामक प्रचलित तकनीक का अन्त हो गया। .

नई!!: अडोबी पेजमेकर और डेस्कटॉप प्रकाशन · और देखें »

बरह डायरॅक्ट

बरह डायरॅक्ट बरह नामक भारतीय भाषी टाइपिंग सॉफ्टवेयर का एक अंग है। यह एक वर्चुअल कीबोर्ड है जो कि बिना कॉपी-पेस्ट के झंझट के विंडोज़ में किसी भी ऍप्लीकेशन में सीधे हिन्दी में लिखने की सुविधा प्रदान करता है। यह यूनिकोड एवं नॉन-यूनिकोड दोनों तरह की टाइपिंग हेतु उपयोगी है। इण्टरनेट पर भारतीय भाषी यूनिकोड टाइपिंग के प्रसार के बाद यह काफी लोकप्रिय हो गया। बाद में इसकी लोकप्रियता को देखते हुए इसे बरह आइऍमई के नाम से एक अलग औजार के तौर पर भी उपलब्ध करवाया जाने लगा। नॉन-यूनिकोड समर्थन के कारण यह फोटोशॉप, पेजमेकर आदि अयूनिकोडित प्रोग्रामों में ध्वन्यात्मक लिप्यंतरण विधि से हिन्दी टाइप करने के लिए उपयोगी है। जिन भी अयूनिकोडित प्रोग्रामों में फॉण्ट को चुनकर बदला जा सकता है यह उनमें काम कर सकता है। .

नई!!: अडोबी पेजमेकर और बरह डायरॅक्ट · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: अडोबी पेजमेकर और भारत · और देखें »

माध्यम (सम्पादित्र)

माध्यम कृतिदेव फॉण्ट में हिन्दी लिखने के लिये एक पाठ सम्पादित्र है। कृतिदेव फॉण्ट रेमिंगटन लेआउट पर आधारित है जिस कारण इन्स्क्रिप्ट के प्रयोक्ताओं को इसमें टाइप करने में ससस्या आती है। माध्यम इन्स्क्रिप्ट लेआउट द्वारा कृतिदेव में टाइप करने की सुविधा प्रदान करता है। माध्यम में टैक्स्ट टाइप कर लेने के उपरान्त आप उसे किसी भी ऍप्लीकेशन में कॉपी कर सकते हैं। माध्यम द्वारा विकसित किया गया है। फोटोशॉप तथा पेजमेकर जैसे सॉफ्टवेयर इण्डिक यूनिकोड का समर्थन नहीं करते, अत: उनमें मजबूरन नॉन-यूनिकोड हिन्दी में कार्य करना पड़ता है जिस कारण इन्स्क्रिप्ट एवं फोनेटिक के अभ्यस्तों को दिक्कत होती है। माध्यम इन प्रोग्रामों में हिन्दी टाइप करने हेतु काम आता है। माध्यम में टैक्स्ट टाइप कर लेने के उपरान्त आप उसे इन ऍप्लिकेशन में कॉपी कर सकते हैं। माध्यम खुद में तो कोई विशेष सम्पादित्र नहीं है पर अयूनिकोडित प्रोग्रामों में हिन्दी टाइप करने हेतु उपयोगी औजार है। यह एक निःशुल्क देवनागरी वर्ड प्रोसैसर (शब्द संसाधक) है। इसके माध्यम से आप हिन्दी, संस्कृत, मराठी, कोंकणी, मैथिली, भोजपुरी तथा नेपाली आदि में आसानी से काम कर सकते हैं। RTF फॉर्मेटिंग के अलावा इसमें एक सामान्य टैक्स्ट ऍडीटर की सभी सुविधायें मौजूद हैं। इसके माध्यम से हिन्दी में ईमेल भी भेजी जा सकती है। फिलहाल माध्यम में यूनिकोड समर्थन नहीं है तथा इसका इण्टरफ़ेस अंग्रेज़ी में ही है। इसे सॉफ्टपीडिया ने '100 प्रतिशत स्वच्छ साफ्टवेयर पुरस्कार' भी प्रदान किया है। .

नई!!: अडोबी पेजमेकर और माध्यम (सम्पादित्र) · और देखें »

यूनिकोड

यूनिकोड का प्रतीक-चिह्न यूनिकोड (Unicode), प्रत्येक अक्षर के लिए एक विशेष संख्या प्रदान करता है, चाहे कोई भी कम्प्यूटर प्लेटफॉर्म, प्रोग्राम अथवा कोई भी भाषा हो। यूनिकोड स्टैंडर्ड को एपल, एच.पी., आई.बी.एम., जस्ट सिस्टम, माइक्रोसॉफ्ट, ऑरेकल, सैप, सन, साईबेस, यूनिसिस जैसी उद्योग की प्रमुख कम्पनियों और कई अन्य ने अपनाया है। यूनिकोड की आवश्यकता आधुनिक मानदंडों, जैसे एक्स.एम.एल, जावा, एकमा स्क्रिप्ट (जावास्क्रिप्ट), एल.डी.ए.पी., कोर्बा 3.0, डब्ल्यू.एम.एल के लिए होती है और यह आई.एस.ओ/आई.ई.सी. 10646 को लागू करने का अधिकारिक तरीका है। यह कई संचालन प्रणालियों, सभी आधुनिक ब्राउजरों और कई अन्य उत्पादों में होता है। यूनिकोड स्टैंडर्ड की उत्पति और इसके सहायक उपकरणों की उपलब्धता, हाल ही के अति महत्वपूर्ण विश्वव्यापी सॉफ्टवेयर प्रौद्योगिकी रुझानों में से हैं। यूनिकोड को ग्राहक-सर्वर अथवा बहु-आयामी उपकरणों और वेबसाइटों में शामिल करने से, परंपरागत उपकरणों के प्रयोग की अपेक्षा खर्च में अत्यधिक बचत होती है। यूनिकोड से एक ऐसा अकेला सॉफ्टवेयर उत्पाद अथवा अकेला वेबसाइट मिल जाता है, जिसे री-इंजीनियरिंग के बिना विभिन्न प्लेटफॉर्मों, भाषाओं और देशों में उपयोग किया जा सकता है। इससे आँकड़ों को बिना किसी बाधा के विभिन्न प्रणालियों से होकर ले जाया जा सकता है। .

नई!!: अडोबी पेजमेकर और यूनिकोड · और देखें »

रेमिंगटन (हिन्दी कुञ्जीपटल)

रेमिंगटन (Remington) एक टच टाइपिंग प्रणाली है। यह हिन्दी टाइपिंग की सबसे पुरानी विधि है। इसके लिए पहले से टाइपराइटर पर हिन्दी टाइपिंग सीखी होनी चाहिए। कंप्यूटर पर इस प्रणाली से टाइपिंग सीखना मुश्किल कार्य है। यह सिर्फ उनके लिए उपयोगी है जिन्होंने पहले से टाइपराइटर पर हिन्दी टाइपिंग सीखी हो तथा इसके अभ्यस्त हों। हाँ यदि आप पहले से रेमिंगटन टाइपिंग जानते हों तब यह आपके लिए एकदम सही है। यह विधि अब काफी हद तक समयातीत (आउटडेटेड) हो चुकी है तथा नए सिरे से हिन्दी टाइपिंग सीखने वालों के लिए उपयोगी नहीं है। आजकल इसका प्रयोग मुख्य रूप से नॉन-यूनिकोड ग्राफिक्स तथा डीटीपी (डेस्कटॉप पब्लिशिंग) प्रोग्रामों में किया जाता है। कृतिदेव एक प्रसिद्ध तथा प्रचलित रेमिंगटन फॉण्ट है। .

नई!!: अडोबी पेजमेकर और रेमिंगटन (हिन्दी कुञ्जीपटल) · और देखें »

हिन्दी

हिन्दी या भारतीय विश्व की एक प्रमुख भाषा है एवं भारत की राजभाषा है। केंद्रीय स्तर पर दूसरी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। यह हिन्दुस्तानी भाषा की एक मानकीकृत रूप है जिसमें संस्कृत के तत्सम तथा तद्भव शब्द का प्रयोग अधिक हैं और अरबी-फ़ारसी शब्द कम हैं। हिन्दी संवैधानिक रूप से भारत की प्रथम राजभाषा और भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है। हालांकि, हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं है क्योंकि भारत का संविधान में कोई भी भाषा को ऐसा दर्जा नहीं दिया गया था। चीनी के बाद यह विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भी है। विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार यह विश्व की दस शक्तिशाली भाषाओं में से एक है। हिन्दी और इसकी बोलियाँ सम्पूर्ण भारत के विविध राज्यों में बोली जाती हैं। भारत और अन्य देशों में भी लोग हिन्दी बोलते, पढ़ते और लिखते हैं। फ़िजी, मॉरिशस, गयाना, सूरीनाम की और नेपाल की जनता भी हिन्दी बोलती है।http://www.ethnologue.com/language/hin 2001 की भारतीय जनगणना में भारत में ४२ करोड़ २० लाख लोगों ने हिन्दी को अपनी मूल भाषा बताया। भारत के बाहर, हिन्दी बोलने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका में 648,983; मॉरीशस में ६,८५,१७०; दक्षिण अफ्रीका में ८,९०,२९२; यमन में २,३२,७६०; युगांडा में १,४७,०००; सिंगापुर में ५,०००; नेपाल में ८ लाख; जर्मनी में ३०,००० हैं। न्यूजीलैंड में हिन्दी चौथी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसके अलावा भारत, पाकिस्तान और अन्य देशों में १४ करोड़ १० लाख लोगों द्वारा बोली जाने वाली उर्दू, मौखिक रूप से हिन्दी के काफी सामान है। लोगों का एक विशाल बहुमत हिन्दी और उर्दू दोनों को ही समझता है। भारत में हिन्दी, विभिन्न भारतीय राज्यों की १४ आधिकारिक भाषाओं और क्षेत्र की बोलियों का उपयोग करने वाले लगभग १ अरब लोगों में से अधिकांश की दूसरी भाषा है। हिंदी हिंदी बेल्ट का लिंगुआ फ़्रैंका है, और कुछ हद तक पूरे भारत (आमतौर पर एक सरल या पिज्जाइज्ड किस्म जैसे बाजार हिंदुस्तान या हाफ्लोंग हिंदी में)। भाषा विकास क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी हिन्दी प्रेमियों के लिए बड़ी सन्तोषजनक है कि आने वाले समय में विश्वस्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व की जो चन्द भाषाएँ होंगी उनमें हिन्दी भी प्रमुख होगी। 'देशी', 'भाखा' (भाषा), 'देशना वचन' (विद्यापति), 'हिन्दवी', 'दक्खिनी', 'रेखता', 'आर्यभाषा' (स्वामी दयानन्द सरस्वती), 'हिन्दुस्तानी', 'खड़ी बोली', 'भारती' आदि हिन्दी के अन्य नाम हैं जो विभिन्न ऐतिहासिक कालखण्डों में एवं विभिन्न सन्दर्भों में प्रयुक्त हुए हैं। .

नई!!: अडोबी पेजमेकर और हिन्दी · और देखें »

हिन्दीपैड

हिन्दीपैड एक नॉन-यूनिकोड हिन्दी पाठ सम्पादित्र है। यह कृतिदेव फॉण्ट (जो कि मूल रूप से रेमिंगटन लेआउट आधारित है) में ध्वन्यात्मक रूप से हिन्दी टाइप करने की सुविधा प्रदान करता है। यद्यपि हिन्दीपैड एक पूर्ण पाठ सम्पादित्र है तथापि इसका एक अन्य उपयोग नॉन-यूनिकोड प्रोग्रामों जैसे फोटोशॉप तथा पेजमेकर आदि में हिन्दी टाइप करना है। फोटोशॉप तथा पेजमेकर जैसे सॉफ्टवेयर इण्डिक यूनिकोड का समर्थन नहीं करते, अत: उनमें मजबूरन नॉन-यूनिकोड हिन्दी में कार्य करना पड़ता है जिस कारण इनस्क्रिप्ट एवं फोनेटिक के अभ्यस्तों को दिक्कत होती है। हिन्दीपैड इन प्रोग्रामों में हिन्दी टाइप करने हेतु काम आता है। हिन्दीपैड में ध्वन्यात्मक रूप से टैक्स्ट टाइप कर लेने के उपरान्त आप उसे इन ऍप्लीकेशन में कॉपी कर सकते हैं। .

नई!!: अडोबी पेजमेकर और हिन्दीपैड · और देखें »

विंडोज़ ऍक्सपी

विंडोज़ ऍक्सपी माइक्रोसॉफ़्ट-रचित प्रचालन तंत्रों की श्रेणी है। इसका प्रयोग व्यक्तिगत संगणकों पर किया जाता है। यह विंडोज़ ऍनटी बीज पर आधारित पहला सरल प्रचालन तंत्र है। यह सबसे पहले 24 अक्टूबर 2001 को प्रकाशित किया गया। जनवरी 2006 तक इसकी 40 करोड़ से ज्यादा प्रतिलिपियाँ संसार-भर में प्रयोग की जा रहीं थीं। माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज़ एक्स पी के मुख्य अवतरण बाजार में उतारे है !.

नई!!: अडोबी पेजमेकर और विंडोज़ ऍक्सपी · और देखें »

इण्डिक यूनिकोड

इण्डिक यूनिकोड यूनिकोड के भारतीय लिपियों से सम्बंधित सॅक्शन को कहा जाता है। यूनिकोड के नवीनतम संस्करण ५.२ में विविध भारतीय लिपियों को मानकीकृत किया गया है जिनमें देवनागरी भी शामिल है। .

नई!!: अडोबी पेजमेकर और इण्डिक यूनिकोड · और देखें »

इण्डिकप्लस

इण्डिकप्लस अडॉबी इनडिजाइन, इलस्ट्रेटर तथा इनकॉपी में हिन्दी, अन्य भारतीय भाषाओं एवं इण्डिक श्रेणी की अन्य भाषा लिपियों के लिये समर्थन सक्षम करने हेतु एक प्लगइन है। यह इण्डिक लिपियों हेतु कॉम्पलॅक्स टैक्स्ट सपोर्ट सक्षम करता है। यह इण्डिक करॅक्टरों को सही प्रकार से रॅण्डर करता है जिससे कि यूनिकोड फॉण्टों का सही प्रकार से प्रयोग हो सके। यह मात्राओं को सही जगह लगाता है जिससे कि संयक्ताक्षर आदि सही से प्रकट हो सकें। .

नई!!: अडोबी पेजमेकर और इण्डिकप्लस · और देखें »

इन्स्क्रिप्ट

इन्स्क्रिप्ट (इण्डियन स्क्रिप्ट का लघुरूप) भारतीय भाषी लिपियों का मानक कीबोर्ड है। यह कम्यूटर हेतु एक टच टाइपिंग कुंजीपटल खाका है। यह कुंजीपटल खाका भारत सरकार द्वारा भारतीय लिपियों के लिये मानक के रूप में स्वीकृत है। यह भारत की भाषायी सॉफ्टवेयर के लिये नामी कम्पनी सी-डैक द्वारा विकसित है। यह देवनागरी, बंगाली, गुजराती, गुरुमुखी, कन्नड़, मलयालम, ओड़िया, तमिल तथा तेलुगू आदि सहित १२ भारतीय लिपियों का मानक कीबोर्ड है। .

नई!!: अडोबी पेजमेकर और इन्स्क्रिप्ट · और देखें »

अडोबी सिस्टम्स

अडोबी सिस्टम्स, इंक॰ सैन होज़े, कैलिफोर्निया में स्थित एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंप्यूटर सॉफ्टवेयर कंपनी है। यह कंपनी मुख्य रूप से मल्टीमीडिया और रचनात्मक सॉफ्टवेयर उत्पादों के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करती है। कंपनी का नाम लॉस एल्टोस, कैलिफोर्निया में स्थित अडोबी क्रीक नाम की जलधारा पर रखा गया है, जो की कंपनी संस्थापकों के घरों के पीछे बहती थी। अडोबी के कॉर्पोरेट लोगो की रचना संस्थापक जॉन वारनॉक की पत्नी मार्वा वारनॉक ने की है, जो की स्वयं भी एक ग्राफ़िक डिज़ाइनर हैं। 2010 के रूप में अडोबी सिस्टम्स में कुल 9117 कर्मचारी हैं, जिनमे से 40% सैन होज़े में आधारित हैं। इसके आलावा अमेरिका में वाल्टहैम, ऑरलैंडो, मिनियापोलिस, लीहाय, सिएटल, सैन फ्रांसिस्को, सैन लूइस ओबिस्पो; ओटावा, कनाडा; हैम्बर्ग, जर्मनी; बुखारेस्ट, रोमानिया; बेज़ल, स्विट्जरलैंड; बीजिंग, चीन और भारत में नोएडा और बंगलौर में भी अडोबी के कार्यालय स्थित हैं। .

नई!!: अडोबी पेजमेकर और अडोबी सिस्टम्स · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

पेजमेकर, अडॉबी पेजमेकर

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »