लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पृथक्कारी स्विच

सूची पृथक्कारी स्विच

उच्च वोल्टता का पृथक्कारी स्विच विद्युत अभियांत्रिकी में पृथक्कारी स्विच (disconnector या disconnect switch या isolator switch) ऐसी युक्ति है जिसका उपयोग शक्ति-प्रणाली के किसी भाग को पूर्णतः पृथक (वोल्टेज रहित) करने के लिये किया जाता है ताकि उस भाग में सुधार (मरम्मत) आदि कार्य किया जा सके। अन्य स्थितियों में परिपथ को बन्द करने के लिये इस स्विच का उपयोग नहीं किया जाता बल्कि ब्रेकर आदि का उपयोग किया जाता है। ये स्विच हाथ से बन्द/चालू किये जाने वाले या स्वचालित, दोनों ही तरह के हो सकते हैं। श्रेणी:विद्युतशक्ति प्रणाली.

1 संबंध: विद्युत अभियान्त्रिकी

विद्युत अभियान्त्रिकी

विद्युत अभियन्ता, वैद्युत-शक्ति-तन्त्र का डिजाइन करते हैं; और … … जटिल एलेक्ट्रानिक तन्त्रों का डिजाइन भी करते हैं। नियंत्रण तंत्र आधुनिक सभ्यता का अभिन्न अंग है। यह विद्युत अभियान्त्रिकी का भी प्रमुख विषय है। विद्युत अभियान्त्रिकी विद्युत और विद्युतीय तरंग, उनके उपयोग और उनसे जुड़ी तमाम तकनीकी और विज्ञान का अध्ययन और कार्य है। प्रायः इसमें इलेक्ट्रॉनिक्स भी शामिल रहता है। इसमे मुख्य रूप से विद्युत मशीनों की कार्य विधि एवं डिजाइन; विद्युत उर्जा का उत्पादन, संचरण, वितरण, उपयोग; पावर एलेक्ट्रानिक्स; नियन्त्रण तन्त्र; तथा एलेक्ट्रानिक्स का अध्ययन किया जाता है। एक अलग व्यवसाय के रूप में वैद्युत अभियांत्रिकी का प्रादुर्भाव उन्नीसवीं शताब्दी के अन्तिम भाग में हुआ जब विद्युत शक्ति का व्यावसायिक उपयोग होना आरम्भ हुआ। आजकल वैद्युत अभियांत्रिकी के अनेकों उपक्षेत्र हो गये हैं। .

नई!!: पृथक्कारी स्विच और विद्युत अभियान्त्रिकी · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

पृथक्कारक स्विच

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »