लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पूर्वोत्‍तर पर्वतीय विश्‍वविद्यालय

सूची पूर्वोत्‍तर पर्वतीय विश्‍वविद्यालय

पूर्वोत्‍तर पर्वतीय विश्वविद्यालय भारत का एक केन्द्रीय विश्‍वविद्यालय है। विश्वविद्यालय की स्थापना संसदीय अधिनियम के तहत की गई जिसे १९ जुलाई १९७३ को अधिसूचित किया गया। विश्वविद्यालय का मुख्य कार्यालय एवं स्थाई परिसर शिलांग है तथा दूसरा परिसर तुरा में स्थित है। विश्वविद्यालय के अंतर्गत ८ अध्ययन संकाय हैं, जिनके अंतर्गत ३४ विभाग एवं २ अध्ययन केंद्र हैं। ६६ महाविद्यालय भी इसके अंतर्गत अंगीभूत किये गये हैं। .

9 संबंधों: नागालैण्ड विश्वविद्यालय, भारत, भारत में विश्वविद्यालयों की सूची, मणिपुर विश्वविद्यालय, मेघालय, शहरी क्षेत्र, शिलांग, विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग (भारत), केन्द्रीय विश्‍वविद्यालय

नागालैण्ड विश्वविद्यालय

नागालैण्ड विश्वविद्यालय भारत का एक केन्द्रीय विश्‍वविद्यालय है। .

नई!!: पूर्वोत्‍तर पर्वतीय विश्‍वविद्यालय और नागालैण्ड विश्वविद्यालय · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: पूर्वोत्‍तर पर्वतीय विश्‍वविद्यालय और भारत · और देखें »

भारत में विश्वविद्यालयों की सूची

यहाँ भारत में विश्वविद्यालयों की सूची दी गई है। भारत में सार्वजनिक और निजी, दोनों विश्वविद्यालय हैं जिनमें से कई भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा समर्थित हैं। इनके अलावा निजी विश्वविद्यालय भी मौजूद हैं, जो विभिन्न निकायों और समितियों द्वारा समर्थित हैं। शीर्ष दक्षिण एशियाई विश्वविद्यालयों के तहत सूचीबद्ध विश्वविद्यालयों में से अधिकांश भारत में स्थित हैं। .

नई!!: पूर्वोत्‍तर पर्वतीय विश्‍वविद्यालय और भारत में विश्वविद्यालयों की सूची · और देखें »

मणिपुर विश्वविद्यालय

मणिपुर विश्वविद्यालय का प्रवेशद्वार मणिपुर विश्वविद्यालय भारत का एक केन्द्रीय विश्‍वविद्यालय है। यह विश्वविद्यालय मणिपुर की राजधानी इम्फाल में स्थित है। इसकी स्थापना ५ जून १९८० को मणिपुर विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत की गई। १३ अक्टूबर २००५ को इसे केन्द्रीय विश्‍वविद्यालय का दर्जा दिया गया। विश्वविद्यालय का परिसर मणिपुर के पुराने महल, ऐतिहासिक कांचीपुर में स्थित है और २८७ एकड़ के क्षेत्र में फैला है। विश्वविद्यालय से ७६ महाविद्यालय सम्बद्ध हैं। .

नई!!: पूर्वोत्‍तर पर्वतीय विश्‍वविद्यालय और मणिपुर विश्वविद्यालय · और देखें »

मेघालय

मेघालय पूर्वोत्तर भारत का एक राज्य है। इसका अर्थ है बादलों का घर। २०१६ के अनुसार यहां की जनसंख्या ३२,११,४७४ है। मेघालय का विस्तार २२,४३० वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में है, जिसका लम्बाई से चौडाई अनुपात लगभग ३:१ का है। IBEF, India (2013) राज्य का दक्षिणी छोर मयमनसिंह एवं सिलहट बांग्लादेशी विभागों से लगता है, पश्चिमी ओर रंगपुर बांग्लादेशी भाग तथा उत्तर एवं पूर्वी ओर भारतीय राज्य असम से घिरा हुआ है। राज्य की राजधानी शिलांग है। भारत में ब्रिटिश राज के समय तत्कालीन ब्रिटिश शाही अधिकारियों द्वारा इसे "पूर्व का स्काटलैण्ड" की संज्ञा दी थी।Arnold P. Kaminsky and Roger D. Long (2011), India Today: An Encyclopedia of Life in the Republic,, pp.

नई!!: पूर्वोत्‍तर पर्वतीय विश्‍वविद्यालय और मेघालय · और देखें »

शहरी क्षेत्र

वो क्षेत्र जिनका जनसंख्या घनत्व उनके आसपास के क्षेत्रों की तुलना में अधिक और जहां मानवीय सुविधाओं की उपलब्धता प्रचुर मात्रा में होती है, शहरी क्षेत्र कहलाते हैं। एक शहरी क्षेत्र, शहर या कस्बा हो सकता है पर ग्रामीण क्षेत्र जैसे कि गांव और अर्ध ग्रामीण बस्तियाँ इसकी परिभाषा के अंतर्गत नहीं आते। शहरी क्षेत्रों का सृजन और विकास शहरीकरण नामक प्रक्रिया द्वारा होता है। किसी शहरी क्षेत्र का सीमा निर्धारण उस क्षेत्र के जनसंख्या घनत्व और शहरी फैलाव के विश्लेषण और शहरी और ग्रामीण जनसंख्या को निर्धारित करने में मदद करता है, (क्यूबिलास 2007)। .

नई!!: पूर्वोत्‍तर पर्वतीय विश्‍वविद्यालय और शहरी क्षेत्र · और देखें »

शिलांग

शिलांग भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य मेघालय की राजधानी है। भारत के पूर्वोत्तर में बसा शिलांग हमेशा से पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र रहा है। इसे भारत के पूरब का स्कॉटलैण्ड भी कहा जाता है। पहाड़ियों पर बसा छोटा और खूबसूरत शहर पहले असम की राजधानी था। असम के विभाजन के बाद मेघालय बना और शिलांग वहां की राजधानी। लगभग 1695 मीटर की ऊंचाई पर बसे इस शहर में मौसम हमेशा सुहावना बना रहता है। मानसून के दौरान जब यहां बारिश होती है, तो पूरे शहर की खूबसूरती और निखर जाती है और शिलांग के चारों तरफ के झरने जीवंत हो उठते है। .

नई!!: पूर्वोत्‍तर पर्वतीय विश्‍वविद्यालय और शिलांग · और देखें »

विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग (भारत)

आयोग की स्थापना के समय मौलाना आजाद एवं डॉ॰सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत का विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (अंग्रेज़ी:University Grants Commission, लघु:UGC) केन्द्रीय सरकार का एक उपक्रम है जो सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों को अनुदान प्रदान करता है। यही आयोग विश्वविद्यालयों को मान्यता भी देता है। इसका मुख्यालय नयी दिल्ली में है और इसके छः क्षेत्रीय कार्यालय पुणे, भोपाल, कोलकाता, हैदराबाद, गुवाहाटी एवं बंगलुरु में हैं।। हिन्दुस्तान लाइव। २२ फ़रवरी २०१० .

नई!!: पूर्वोत्‍तर पर्वतीय विश्‍वविद्यालय और विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग (भारत) · और देखें »

केन्द्रीय विश्‍वविद्यालय

भारत मे ४5 केन्द्रीय विश्वविद्यालय हैं। इनमे से ४० केन्द्रीय विश्वविद्यालय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अंतर्गत आते हैं एवं कृषि मंत्रालय, जहाज़रानी मंत्रालय, विदेश मन्त्रालय के अंतर्गत एक-एक केंद्रीय विश्वविद्यालय आते हैं।जिसमें इलाहाबाद विश्वविद्यालय सबसे पुराना है। यह भारत की चौथा सबसे पुराना विश्वविद्यालय है। .

नई!!: पूर्वोत्‍तर पर्वतीय विश्‍वविद्यालय और केन्द्रीय विश्‍वविद्यालय · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

नार्थ इस्टर्न हिल युनिवर्सिटी, पूर्वोत्तर पर्वतीय विश्वविद्यालय

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »