लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पूर्वी सिंहभूम

सूची पूर्वी सिंहभूम

पूर्वी सिंहभूम झारखंड प्रान्तका एक जिला है। .

7 संबंधों: चाकुलिया, झारखण्ड, पटमदा, प्रांत, जमशेदपुर, जादूगोड़ा, घाटशिला

चाकुलिया

चाकुलिया झारखंड प्रान्त में स्थित पूर्वी सिंहभूम जिले का एक शहर है जो पश्चिम बंगाल और झारखंड की सीमा पर स्थित है और हावड़ा टाटानगर मुख्य रेलमार्ग पर स्थित है। .

नई!!: पूर्वी सिंहभूम और चाकुलिया · और देखें »

झारखण्ड

झारखण्ड यानी 'झार' या 'झाड़' जो स्थानीय रूप में वन का पर्याय है और 'खण्ड' यानी टुकड़े से मिलकर बना है। अपने नाम के अनुरुप यह मूलतः एक वन प्रदेश है जो झारखंड आंदोलन के फलस्वरूप सृजित हुआ। प्रचुर मात्रा में खनिज की उपलबध्ता के कारण इसे भारत का 'रूर' भी कहा जाता है जो जर्मनी में खनिज-प्रदेश के नाम से विख्यात है। 1930 के आसपास गठित आदिवासी महासभा ने जयपाल सिंह मुंडा की अगुआई में अलग ‘झारखंड’ का सपना देखा.

नई!!: पूर्वी सिंहभूम और झारखण्ड · और देखें »

पटमदा

पटमदा झारखंड (भारत) के पूर्वी सिंहभूम जिले में स्थित कस्बा है। यह एक आदिवासी बहुल क्षेत्र है। पटमदा के पास माचाबिरला गाँव है, जहां ब्रितानी काल में नील की खेती होती थी। अभी भी वहाँ नील की भट्टियाँ स्थित हैं हालांकि ये बंद पड़ी है लेकिन ब्रिटिश काल का एक निशानी है। श्रेणी:झारखण्ड के गाँव.

नई!!: पूर्वी सिंहभूम और पटमदा · और देखें »

प्रांत

प्रान्त एक प्रादेशिक इकाई है, जो कि लगभग हमेशा ही एक देश या राज्य के अंतर्गत एक प्रशासकीय खंड होता है। .

नई!!: पूर्वी सिंहभूम और प्रांत · और देखें »

जमशेदपुर

जमशेदपुर जिसका दूसरा नाम टाटानगर भी है, भारत के झारखंड राज्य का एक शहर है। यह झारखंड के दक्षिणी हिस्से में स्थित पूर्वी सिंहभूम जिले का हिस्सा है। जमशेदपुर की स्थापना को पारसी व्यवसायी जमशेदजी नौशरवान जी टाटा के नाम से जोड़ा जाता है। १९०७ में टाटा आयरन ऐंड स्टील कंपनी (टिस्को) की स्थापना से इस शहर की बुनियाद पड़ी। इससे पहले यह साकची नामक एक आदिवासी गाँव हुआ करता था। यहाँ की मिट्टी काली होने के कारण यहाँ पहला रेलवे-स्टेशन कालीमाटी के नाम से बना जिसे बाद में बदलकर टाटानगर कर दिया गया। खनिज पदार्थों की प्रचुर मात्रा में उपलब्धता और खड़कई तथा सुवर्णरेखा नदी के आसानी से उपलब्ध पानी, तथा कोलकाता से नजदीकी के कारण यहाँ आज के आधुनिक शहर का पहला बीज बोया गया। जमशेदपुर आज भारत के सबसे प्रगतिशील औद्योगिक नगरों में से एक है। टाटा घराने की कई कंपनियों के उत्पादन इकाई जैसे टिस्को, टाटा मोटर्स, टिस्कॉन, टिन्पलेट, टिमकन, ट्यूब डिवीजन, इत्यादि यहाँ कार्यरत है। .

नई!!: पूर्वी सिंहभूम और जमशेदपुर · और देखें »

जादूगोड़ा

जादूगोड़ा झारखंड प्रान्त के पूर्वी सिंहभूम जिले का एक शहर है जो शहर के दक्षिण पश्चिम हिस्से में स्थित है। जादूगोड़ा अपने यूरेनियम की खानों के लिये मशहूर है। जादूगोड़ा का पुराना नाम जारागोरा हुआ करता था, जादूगोड़ा में एक छोटी सी कॉलोनी है जिसमें यूरेनियम खान को नियंत्रित करने वाली कंपनी यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में काम करने वाले लोग रहते हैं। कॉलोनी के आसपास अन्य लोग भी रहते हैं और इन छोटे छोटे गांवों के अलग अलग नाम हैं। श्रेणी:झारखंड श्रेणी:झारखंड के शहर.

नई!!: पूर्वी सिंहभूम और जादूगोड़ा · और देखें »

घाटशिला

घाटशिला झारखंड में जमशेदपुर के पास स्थित एक छोटा शहर है जो अपने यूरेनियम, ताँबा और अन्य खनिजों की खान के लिये प्रसिद्ध है। यहीं पास में भारतीय यूरेनियम निगम का कारखाना स्थित है जो पूरे देश के यूरेनियम की जरूरत पूरी करता है। .

नई!!: पूर्वी सिंहभूम और घाटशिला · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »