लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पुलाउ युजौंग

सूची पुलाउ युजौंग

पुलाउ युजौंग (मलयः जिसका शाब्दिक अर्थ है, 'प्रायद्वीप के मुहाने का द्वीप') या सिंगापुर द्वीप द्वीपीय देश, सिंगापुर की मुख्य भूमि है। सिंगापुर के क्षेत्रफल और जनसंख्या का अधिकांश भाग यहीं है। सिंगापुर द्वीप के लिए यह सबसे सरल संदर्भ था, क्योंकि जब कोई मलक्का जलसन्धि से दक्षिणी चीन सागर की ओर या इसके विपरीत यात्रा करता तो इस द्वीप से होकर गुजरना आवश्यक होता, जिससे इसका यह नाम पड़ा। जोहर के पुराने नाम के समान, युजौंग तानाह का अर्थ है "धरती का अंत", लेकिन यह द्वीप ओरांग लौत के नाम से अपेक्षाकृत अधिक जाना जाता है, क्योंकि पुलाउ युजौंग का अर्थ है "अंतिम द्वीप"। आरंभिक चीनी संदर्भों में पु लुओ चुंग, मलय संदर्भ पुलाउ जुओंग से मेल खाता है। १८ वीं शताब्दी में इस द्वीप को पुलाउ पंजांग (लम्ब द्वीप) के नाम से जाना जाता था। .

3 संबंधों: दक्षिणी चीन सागर, मलक्का जलडमरूमध्य, सिंगापुर

दक्षिणी चीन सागर

दक्षिणी चीन सागर का मानचित्र। दक्षिणी चीन सागर चीन के दक्षिण में स्थित एक सीमांत सागर है। यह प्रशांत महासागर का एक भाग है, जो सिंगापुर से लेकर ताईवान की खाड़ी लगभग ३५,००,००० वर्ग किमी में फैला हुआ है। पाँच महासागरों के बाद यह विश्व के सबसे बड़े जलक्षेत्रों में से एक है। इस सागर में बहुत से छोटे-छोटे द्वीप हैं, जिन्हें संयुक्त रूप से द्वीपसमूह कहा जाता है। सागर और इसके इन द्वीपों पर, इसके तट से लगते विभिन्न देशों का संप्रभुता की दावेदारी है। इन दावेदारियों को इन देशों द्वारा इन द्वीपों के लिए प्रयुक्त होने वाले नामों में भी दिखाई देती है।, Monique Chemillier-Gendreau, Martinus Nijhoff Publishers, 2000, ISBN 978-90-411-1381-8,...

नई!!: पुलाउ युजौंग और दक्षिणी चीन सागर · और देखें »

मलक्का जलडमरूमध्य

300px यह विश्व की एक प्रमुख जलसन्धि हैं। इसकी लंबाई 805 किमी या 500 मील है। इसका नाम मलक्का के सल्तनत (सोलहवीं सदी) पर पड़ा है। यह जलसंधि अधिक गहरा नहीं (२५ मीटर) जिसके कारण अधिक बड़े जहाज यहाँ से नहीं जा सकते। लेकिन प्रशांत महासागर और हिंदमहासागर के बीच के जल-मार्ग में स्थित होने के कारण इसका बहुत महत्व है। सोलहवीं सदी में पुर्तगालियों ने इस महत्वपूर्ण मार्ग पर कब्ज़ा करने का अभियान चलाया था। सत्रहवीं सदी में डचों ने इसे पुर्तगालियो से छीन लिया और ८० सालों के बाद इसे ब्रिटिशों को एक संधि के तहत दे दिया। .

नई!!: पुलाउ युजौंग और मलक्का जलडमरूमध्य · और देखें »

सिंगापुर

सिंगापुर (अंग्रेज़ी: Singapore सिंगपोर, चीनी: 新加坡 शीन्जियापो, मलय: Singapura सिंगापुरा, Tamil: சிங்கப்பூர் चिंकाप्पूर) विश्व के प्रमुख बंदरगाहों और व्यापारिक केंद्रों में से एक है। यह दक्षिण एशिया में मलेशिया तथा इंडोनेशिया के बीच में स्थित है। सिंगापुर यानी सिंहों का पुर। यानी इसे सिंहों का शहर कहा जाता है। यहाँ पर कई धर्मों में विश्वास रखने वाले, विभिन्न देशों की संस्कृति, इतिहास तथा भाषा के लोग एकजुट होकर रहते हैं। मुख्य रूप से यहाँ चीनी तथा अँग्रेजी दोनों भाषाएँ प्रचलित हैं। आकार में मुंबई से थोड़े छोटे इस देश में बसने वाली करीब 35 लाख की आबादी में चीनी, मलय व 8 प्रतिशत भारतीय लोग रहते हैं। .

नई!!: पुलाउ युजौंग और सिंगापुर · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »