लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पुरानी काॅल्टन क़ब्रगाह

सूची पुरानी काॅल्टन क़ब्रगाह

पुरानी काॅल्टन क़ब्रगाह या ओल्ड काॅल्टन ब्यूरियल ग्राउण्ड(Old Calton Burial Ground) एडिनबर्ग के काॅल्टन हिल पर स्थित एक शवाधान भूमी है, जिसे १७१८ में ख़ोला गया था। यह कई नामचीन स्काॅटियाई हस्तियों का "अंत्यत विश्राम स्थान" भी है, जिनमें डेविड ह्यूम, वैज्ञानिक जाॅन प्लेफ़ेयर, प्रसारक व़िलियम ब्लैकवुड एवं आर्क़िबाॅल्ड काॅन्स्टेबल भी शामिल हैं। साथ ही इसके परिसर में पोलिटिकल माॅर्टर्स्एज़ माॅन्युमेन्ट(राजनैतिक शहीदों का स्मारक) एवं साकाॅटलैन्ड के अमरीकी गृहयुद्ध स्मृतिका भी स्थित है। 1891 में वाॅटरलू पैलॅस के निर्माण के कारण इसमें कुछ परिवर्तन भी किया था। एडिनबर्ग के अन्य ऐतिहासिक क़ब्रगाहों की तरह ही इसे भी एडिनबर्ग की नगर परिशद द्वारा ही प्रबंधित किया जाता है। यह यूके की ए श्रेणी(Category-A) के धरोहरों की सुची में अंकित है। .

11 संबंधों: एडिनबर्ग, डेविड ह्यूम, नई काॅल्टन क़ब्रगाह, न्यू टाउन, एडिनबर्ग, नेल्सन स्मारक, एडिनबर्ग, ब्रिटेन, यूनाइटेड किंगडम, होरेशियो नेलसन, व्यापारी, कैल्टन पहाड़ी, उद्योग

एडिनबर्ग

एडिनबर्ग या एडिनबर (Edinburgh,अंग्रेजी उच्चारण: / ए॑डिन्बर / Dùn Èideann डुन एडिऽन्न), स्कॉटलैंड की राजधानी, एवं ग्लासगो के बाद, स्कॉटलैंड का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यह स्काॅटलैन्ड के लोथियन क्षेत्र में फ़ाॅर्थ के नदमुख के दक्षिणी तट पर स्थित है। वर्ष 2013 के हिसाब से,इस शहर की आबादी 5,00,000 के करीब है। 15वीं सदी से ही यह ऐतिहासिक शहर स्कॉटलैंड की राजधानी है। शुरुआत से ही स्काॅटियाई राजशाही के सारे महत्वपूर्ण प्रशासनिक भवन इसी शहर में ही स्थित हुआ करते थे, परंतू 1603 और 1707 के बीच, इंग्लैंड से विलय के पश्चात इस शहर की काफ़ी राजनैतिक ताकत लंदन चली गई। 1999 में स्कॉटिश संसद को स्वायत्त रूप से शाही धोषणा द्वारा स्थापित किया गया तब से यह शहर स्काॅटलैंड की संसद व स्काॅटलैंड में राजगद्दी का आसन है। स्कॉटलैंड का राष्ट्रीय संग्रहालय, स्कॉटलैंड का राष्ट्रीय पुस्तकालय और स्कॉटलैंड की अन्य महत्वपूर्ण सांस्कृतिक संस्थाओं के मुख्यालय व नेशनल गैलरी यहीं एडिनबर्ग में स्थित हैं। आर्थिक रूप से, यह यूके में लंदन के बाहर का सबसे बड़ा वित्तीय केंद्र है। एडिनबर्ग का इतिहास काफ़ी लम्बा है, एवं यहां कई ऐतिहासिक इमारतों को भी अच्छी तरह से संरक्षित देखे जा सकते हैं। एडिनबर्ग कासल, हाॅलीरूड पैलेस, सेंट जाइल्स कैथेड्रल और कई अन्य महत्वपूर्ण ऐतिहासिक इमारतें यहां स्थित हैं। एडिनबर्ग का ओल्ड टाउन और न्यू टाउन, यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैं। 2004 में, एडिनबर्ग विश्व साहित्य में पहला शहर बन गया। साथी यह ऐतिहासिक रूप से शिक्षा का भी एक विकसित केन्द्र रहा है, यहाँ स्थित, एडिनबर्ग विश्वविद्यालय, ब्रिटेन के सबसे पुराने विश्वविद्यालयों में से एक है, एवं यह अब भी दुनिया के शीर्ष सिक्षा संस्थानों में शामिल है। इसके अलावा एडिनबर्ग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव और यहां आयोजित किये गए अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी विश्वविख्यात समारोहों में से एक है। लंडन के बाद ब्रिटेन में, एडिनबर्ग दूसरा सबसे बड़ा पर्यटन केन्द्र है। .

नई!!: पुरानी काॅल्टन क़ब्रगाह और एडिनबर्ग · और देखें »

डेविड ह्यूम

डेविड ह्यूम (१७११-१७७६) आधुनिक काल के विश्वविख्यात दार्शनिक थे। वे स्काटलैंड (एडिनबरा) के निवासी थे। आपके मुख्य ग्रंथ हैं - 'मानव प्रज्ञा की एक परीक्षा' (An Enquiry Concerning Human Understanding) और 'नैतिक सिद्धांतों की एक परीक्षा' (An Enquiry Concerning the Principles of Morals) ह्यूम का दर्शन अनुभव की पृष्ठभूमि में परमोत्कृष्ट है। आपके अनुसार यह अनुभव (impression) और एकमात्र अनुभव ही है जो वास्तविक है। अनुभव के अतिरिक्त कोई भी ज्ञान सर्वोपरि नहीं है। बुद्धि से किसी भी ज्ञान का आविर्भाव नहीं होता। बुद्धि के सहारे मनुष्य अनुभव से प्राप्त विषयों का मिश्रण (संश्लेषण) एवं विच्छेदन (विश्लेषण) करता है। इस बुद्धि से नए ज्ञान की वृद्धि नहीं होती। .

नई!!: पुरानी काॅल्टन क़ब्रगाह और डेविड ह्यूम · और देखें »

नई काॅल्टन क़ब्रगाह

नई काॅल्टन क़ब्रगाह या न्यू काॅल्टन ब्यूरियल ग्राउण्ड(New Calton Burial Ground) एडिनबर्ग के कैल्टन पहाड़ी के पास स्थित एक शवाधान भूमी(क़ब्रिस्तान) है। इसे पुरानी कैल्टन क़ब्रगाह के फ़ैलाव और कार्यात्मक प्रतिस्थापन के रूप में बनाया गया था। यह पुराने कब्रगाह से रीजेन्ट रोड पर करीब आधी मील की दूरी पर पूर्व दिशा कि ओर स्थित है। यह ऊंची ज़मीन पर स्थित है और यहां से हाॅलीरूड पैलस और स्काॅटिश संसद भवन क् विहंग नज़ारा देखा जा सकता है। इस कब्रिस्तान की भूमी में दफ़्न सारे लोगों में से विशेश उल्लेख राॅबर्ट लूइस स्टिफ़ेनसन के परिवार के सदस्यों का किया जा सकता है। .

नई!!: पुरानी काॅल्टन क़ब्रगाह और नई काॅल्टन क़ब्रगाह · और देखें »

न्यू टाउन, एडिनबर्ग

एडिनबर्ग के न्यू टाउन को 18 वीं सदी में ओल्ड टाउन में बढ़ती जनसंख्या के समाधान के तौर पर बनाया गया था। बढ़ती जनसंख्या के कारण शहर में आवास की असुविधाएं बढ़ गई थीं। इस नए शहर के नक़्शे को तईयार करने के लिए सन 1766 में, एक वास्तुप्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसे जेम्स क्रैग नामक एक 22 साल के वास्तुकार ने जीता था। इसे पूरे शहर को 1767 से 1850 के बीच के चरणों में बनाया गया था। हालांकी प्राथमिक चरण को जेम्स क्रैग नहीं बनवाया था परंतु इस शहर के, बाद के चरणों को बनाने में अन्य कई प्रमुख स्कॉट वास्तुकारों ने अपना योगदान दिया है। इस शहर के नक्शे एवं इमारतों को नव-शास्त्रीय(नियो-क्लासिकल) व ज्याॅर्जियन वास्तुशैली में बनाया गया था जिन्हें आज भी अच्छी तरह संरक्षित देखा जा सकता हैं। इसे अक्सर विश्व में ज्याॅर्जियन शैली में नगर निर्माण के सबसे बढिया नमूने के रूप में देखा जाता है। योजना अनुसार इस शहर मैं सड़कों का अभिन्यास, ग्रेड के आकार का था, जिनहे सड़को और गलियों के योग से, इस तरह तैयार किया गया था कि वे शहर के रिहाइशी इलाके को कई वर्गाकार टुकड़ों में बाटेंगे। इस परियोजना के अनुसार शहर की मुख्य सड़क जॉर्ज स्ट्रीट थी जोकि ढलान के बराबर, पूर्व ओर से पश्चिम की ओर जाती थी इस के समानांतर प्रिंसेस स्ट्रीट और क्वीन स्ट्रीट को निर्मित किया गया था इन मुख्य लंबी सड़कों को कई छोटी समकोणीया सड़कों से जोड़ा गया था। जो मिल कर एक ग्रेड रूपीस समझना निर्मित करते हैं। इस के बनने के बाद से ही प्रिंसेस स्ट्रीट एडिनबर्ग का मुख्य बाजार व खरीदारी साड़क बन गया, जो वह आज भी है। पूर्वी और पश्चिमी छोर पर सेंट ऐन्ड्र्यूज़ स्क्वैर(Saint Andrews Square; संत ऐन्ड्रू चौक) और शार्लाॅट स्क्वैर(Charlotte Square; शार्लौट चौक) स्थित है। शार्लाॅट स्क्वैर को रॉबर्ट ऐडम ने बनाया था और इसे अक्सर ज्याॅर्जियन शैली मैं चौक निर्माण के सबसे बेहतरीन नमूने के रूप में देखा जाता है। ब्यूट हाउस स्कॉटलैंड के प्रथम मंत्री का आधिकारिक निवास इसी के उत्तर में स्थित है। ओल्ड टाउन और न्यू टाउन के बीच, किसी समय, नाॅर लाॅच नामक एक झील हुआ करती थी, जिसे मूल रूप से शहर की सुरक्षा के लिए निर्मित किया गया था परंतु बाद में उसे नागरिकों द्वारा अपशिष्ट विक्रय के लिए भी उपयोग किया जाने लगा। 1820 के समय, यह झील सूख गई। कुछ परियोजनाओं एवं दस्तावेजों के अनुसार यहां पर, उसके स्थान सौनदर्य-निखार के लिये, एक नहर बनाने की योजना भी प्रस्तावित की गई थी। परंतु किसी वजह से ऐसा नहीं किया गया, और इसके बजाए प्रिंसेस स्ट्रीट गार्डन को बनाया गया। न्यू टाउन के निर्माण के लिए खनन से प्राप्त की गई अतिरिक्त मिट्टी को झील के गड्ढे में ही डाल दिया गया, जो की सूख कर दल-दल बन चुकी थी, इस अतिरिक्त मिट्टी से बने टीले को आजकल द माउंड के नाम से जाना जाता है। मध्य 19वीं सदी में स्कॉटलैंड की राष्ट्रीय प्रदर्शनी और राॅयल स्कॉटिश अकैडमी बिल्डिंग को द माउंड पर निर्मित किया गया और वेवर्ली स्टेशन को भी बनाया गया। न्यू टाउन की परियोजना इतनी सफल रही थी की इसका कई बार विस्तार भी किया गया। हालांकि, आगे के निर्माण कार्यों में प्राथमिक दृढ़ ग्रेड रचना को थोड़ा ढीला छोड़ दिया गया और पूरी तरह अनुरक्षित नहीं रखा गया था। आज इस शहरी निर्माण को जॉर्जियन शैली में नगर निर्माण का सबसे बेहतरीन नमूना माना जाता है। .

नई!!: पुरानी काॅल्टन क़ब्रगाह और न्यू टाउन, एडिनबर्ग · और देखें »

नेल्सन स्मारक, एडिनबर्ग

नेल्सन स्मारक या नेल्सन्स् माॅन्युमेन्ट(Nelson's Monument) एडिनबर्ग के नज़दीक काॅल्टन पहाड़ी पर स्थित एक टावर है जिसे एक ब्रिटिश नौसेना अधिकारी वाइस ऐडमिरल होराशियो नेल्सन की यादगार के तौर पर वर्ष १८०७ से १८१५ के बीच, नेल्सन की ट्रफ़ालगर की लड़ाई में स्पेनियाई और फ़्रान्सिसी सेनाओं पर वजय प्रापती की खुशी के स्मरण में, बनाया गया था। इसी लड़ाई में नेल्सन की मृत्यू भी हो गई थी। यह टावर काॅल्टन पहाड़ के सबसे ऊंचे स्थान पर स्थित है और इसे लीथ बंदर्गाह के किसी भी कोने से साफ़-साफ़ देखा जा सकता है। इसके पास में ही स्काॅटलैन्ड का अधनिर्मित राष्ट्रीय स्मारक भी स्थित है। इस पर एक टाइम बाॅल(कालगेंद) है, जो आज भी हर रोज़ ठीक १ बजे अपने मानक स्थान से गिरता है। हर ट्रफ़ालगर डेऽ(ट्रफ़ालगर दिवस) पर शाही नौसेना के सफेद पर्चम को इस पर से फ़हराया जाता है, जिसपर नेल्सन के प्रसिद्ध संदेश "इंगलेन्ड एक्सपेक्ट्स् दैट एव़्री मैन व़िल डू हिज़ ड्यूटी"("इंगलैंड उम्मीद करती है की हर व्यक्ती अपने करतव्य का पालन करेगा") अंकित होता है। २००९ में अंतिम बार इसकी मरम्मत की गई थी। .

नई!!: पुरानी काॅल्टन क़ब्रगाह और नेल्सन स्मारक, एडिनबर्ग · और देखें »

ब्रिटेन

ब्रिटेन शब्द का प्रयोग हालाँकि आम तौर पर हिंदी में संयुक्त राजशाही अर्थात् यूनाइटेड किंगडम देश का बोध करने के लिए होता है, परंतु इसका उपयोग अन्य सन्दर्भों के लिए भी हो सकता है.

नई!!: पुरानी काॅल्टन क़ब्रगाह और ब्रिटेन · और देखें »

यूनाइटेड किंगडम

वृहत् ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैण्ड का यूनाइटेड किंगडम (सामान्यतः यूनाइटेड किंगडम, यूके, बर्तानिया, UK, या ब्रिटेन के रूप में जाना जाने वाला) एक विकसित देश है जो महाद्वीपीय यूरोप के पश्चिमोत्तर तट पर स्थित है। यह एक द्वीपीय देश है, यह ब्रिटिश द्वीप समूह में फैला है जिसमें ग्रेट ब्रिटेन, आयरलैंड का पूर्वोत्तर भाग और कई छोटे द्वीप शामिल हैं।उत्तरी आयरलैंड, UK का एकमात्र ऐसा हिस्सा है जहां एक स्थल सीमा अन्य राष्ट्र से लगती है और यहां आयरलैण्ड यूके का पड़ोसी देश है। इस देश की सीमा के अलावा, UK अटलांटिक महासागर, उत्तरी सागर, इंग्लिश चैनल और आयरिश सागर से घिरा हुआ है। सबसे बड़ा द्वीप, ग्रेट ब्रिटेन, चैनल सुरंग द्वारा फ़्रांस से जुड़ा हुआ है। यूनाइटेड किंगडम एक संवैधानिक राजशाही और एकात्मक राज्य है जिसमें चार देश शामिल हैं: इंग्लैंड, उत्तरी आयरलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स. यह एक संसदीय प्रणाली द्वारा संचालित है जिसकी राजधानी लंदन में सरकार बैठती है, लेकिन इसमें तीन न्यागत राष्ट्रीय प्रशासन हैं, बेलफ़ास्ट, कार्डिफ़ और एडिनबर्ग, क्रमशः उत्तरी आयरलैंड, वेल्स और स्कॉटलैंड की राजधानी.जर्सी और ग्वेर्नसे द्वीप समूह, जिन्हें सामूहिक रूप से चैनल द्वीप कहा जाता है और मैन द्वीप (आईल ऑफ मान), यू के की राजत्व निर्भरता हैं और UK का हिस्सा नहीं हैं। इसके इलावा, UK के चौदह समुद्रपार निर्भर क्षेत्र हैं, ब्रिटिश साम्राज्य, जो १९२२ में अपने चरम पर था, दुनिया के तकरीबन एक चौथाई क्षेत्रफ़ल को घेरता था और इतिहास का सबसे बड़ा साम्रज्य था। इसके पूर्व उपनिवेशों की भाषा, संस्कृति और कानूनी प्रणाली में ब्रिटिश प्रभाव अभी भी देखा जा सकता है। प्रतीकत्मक सकल घरेलू उत्पाद द्वारा दुनिया की छठी बड़ी अर्थव्यवस्था और क्रय शक्ति समानता के हिसाब से सातवाँ बड़ा देश होने के साथ ही, यूके एक विकसित देश है। यह दुनिया का पहला औद्योगिक देश था और 19वीं और 20वीं शताब्दियों के दौरान विश्व की अग्रणी शक्ति था, लेकिन दो विश्व युद्धों की आर्थिक लागत और 20 वीं सदी के उत्तरार्ध में साम्राज्य के पतन ने वैश्विक मामलों में उसकी अग्रणी भूमिका को कम कर दिया फिर भी यूके अपने सुदृढ़ आर्थिक, सांस्कृतिक, सैन्य, वैज्ञानिक और राजनीतिक प्रभाव के कारण एक प्रमुख शक्ति बना हुआ है। यह एक परमाणु शक्ति है और दुनिया में चौथी सर्वाधिक रक्षा खर्चा करने वाला देश है। यह यूरोपीय संघ का सदस्य है, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक स्थायी सीट धारण करता है और राष्ट्र के राष्ट्रमंडल, जी8, OECD, नाटो और विश्व व्यापार संगठन का सदस्य है। .

नई!!: पुरानी काॅल्टन क़ब्रगाह और यूनाइटेड किंगडम · और देखें »

होरेशियो नेलसन

होरेशियो नेलसन ट्रफ़ैलगर की जीत की २००वीं सालगिरह पर समुद्री झंडे नेलसन का प्रसिद्ध कथन संकेत-भाषा में दिखाते हुए: "इंग्लॅण्ड हर आदमी से अपना कर्तव्य पूरा करने की अपेक्षा रखता है" होरेशियो नेलसन (अंग्रेज़ी: Horatio Nelson, जन्म: २९ सितम्बर १७५८, देहांत: २१ अक्टूबर १८०५) (अन्य उच्चारण: होराशियो नेल्सन या होरेटियो नेल्सन) ब्रिटेन की नौसेना के एक प्रसिद्ध सिपहसालार (ऐडमिरल) थे जिन्होनें फ्रांस के सम्राट नेपोलियन बोनापार्ट के ख़िलाफ़ हुए युद्धों में जीत पाने के लिए बहुत ख्याति प्राप्त करी। उन्हें एक प्रेरणात्मक फ़ौजी नेता के रूप में जाना जाता था और उनकी युद्ध-परिस्थितियों को जल्दी से भांपकर शत्रु को चौंकाने वाली चाल चलने के कौशल के लिए याद किया जाता है। वे बहुत दफ़ा लड़ियों में घायल हुए, जिसमें उन्हें एक बाज़ू और एक आँख भी खोनी पड़ी। नेलसन की बहुत-सी जीतों में से सन् १८०५ के ट्रफ़ैलगर के युद्ध में भारी जीत के लिए श्रेय मिलता है। इसमें उन्होने ब्रिटिश नौसेना के २७ जहाज़ों वाले दस्ते से फ़्रांसिसी-स्पेनी मिश्रित नौसेना के ३३ जहाज़ों वाले बेड़े से मुक़ाबला किया, जिसमें ब्रिटेन का एक भी जहाज़ नहीं डूबा जबकि दुश्मन के २२ जहाज़ ध्वस्त किये गए। इसी मुठभेड़ में उन्हें गहरी चोट लगी जिस से उनका देहांत हो गया। इस विजय की स्मृति में लन्दन के ट्रफ़ैलगर चौक (Trafalgar Square) में नेलसन काॅलम (Nelson's Column) नाम का एक स्तम्भ खड़ा किया गया साथ ही एडिनबर्ग के काॅल्टन पहाड़ी पर नेल्सन माॅन्युमेन्ट(Nelson Monument) नामक एक स्मारक भी खड़ा किया है। .

नई!!: पुरानी काॅल्टन क़ब्रगाह और होरेशियो नेलसन · और देखें »

व्यापारी

व्यापारी वह व्यक्ति कहलाता है जो व्यापार का कार्य करता है। श्रेणी:व्यापार.

नई!!: पुरानी काॅल्टन क़ब्रगाह और व्यापारी · और देखें »

कैल्टन पहाड़ी

कैल्टन पहाड़ी या काॅल्टन पहाड़ी(Calton hill; क़ैल्टन हिल्ल्) स्काॅटलैंड के एडिनबर्ग शहर के केन्द्र में स्थित एक पहाड़ी है। यह एडिनबर्ग के प्रिन्सेस् स्ट्रीट के पूर्वी छोर के आगे स्थित है और एडिनबर्ग के युनेस्को विश्व धरोहरों स्थलों की सूची में शामिल है। यहां से शहर का बेहद खूबसूरत नज़ारा देखा जा सकता है, और अकसर इसी पहाड़ी पर से ली गई एडिनबर्ग के नज़ारों की तस्वीरों को पोस्टकार्डों और चत्रों के लिये उपयोग किया जाता है। यह पहाड़ी स्काॅटिश सरकार का मुख्यालय है, जोकी इस पहाड़ी की दक्षिणी ढलानों पर स्थित सेन्ट ऐन्ड्र्यूज़ हाउस में आधारित है, एवं अन्य महत्वपूर्ण भवन, जैसे: स्काॅटिश संसद भवन और हाॅलीरूड पैलेस("स्काॅटलैंड के शासक" का आधिकारिक शाही निवास है), सब इसी पहाड़ी की तराईयों पर स्थित हैं। इस संदर्भ में इस पहाड़ी को स्काॅलैंड में, नई दिल्ली की रायसीना पहाड़ी के समभागी के रूप में देखा जा सकता है। इन महत्वपूर्ण सरकारी भवनों के अलावा इस पहाड़ी पर और भी कई प्रतिश्ठित इमारतें; जैसे की: नेल्सन स्मारक, डुगल स्टीवर्ट स्मारक, स्काॅटलैंड का राष्ट्रीय स्मारक, राॅबर्ट बर्नस् स्मारक, पुरानी राॅयल हाई स्कूल(शाही उच्चविद्यालय), पोलिटिकल मार्टर्सेज़ भाॅन्युमेन्ट(राजनैतिक शहीदों का स्मारक) और सिटी ऑब्ज़र्वेटरी(नगर वेधशाला), यहां स्थित हैं। इनके अलावा पुरानी और नई काॅल्टन क़ब्रगाह भी इसी के पास स्थित हैं, जहांपर एडिनबर्ग एवं स्काॅटलैंड की इतिहास के कई महत्वपूर्ण एवं मान्य हस्तिसों के क़ब्र हैं। .

नई!!: पुरानी काॅल्टन क़ब्रगाह और कैल्टन पहाड़ी · और देखें »

उद्योग

एक औद्योगिक क्षेत्र का दृश्य किसी विशेष क्षेत्र में भारी मात्रा में सामान का निर्माण/उत्पादन या वृहद रूप से सेवा प्रदान करने के मानवीय कर्म को उद्योग (industry) कहते हैं। उद्योगों के कारण गुणवत्ता वाले उत्पाद सस्ते दामों पर प्राप्त होते है जिससे लोगों का रहन-सहन के स्तर में सुधार होता है और जीवन सुविधाजनक होता चला जाता है। औद्योगिक क्रांति के परिणामस्वरूप यूरोप एवं उत्तरी अमेरिका में नये-नये उद्योग-धन्धे आरम्भ हुए। इसके बाद आधुनिक औद्योगीकरण ने पैर पसारना अरम्भ किया। इस काल में नयी-नयी तकनीकें एवं उर्जा के नये साधनों के आगमन ने उद्योगों को जबर्दस्त बढावा दिया। उद्योगों के दो मुख्य पक्ष हैं: १) भारी मात्रा में उत्पादन (मॉस प्रोडक्सन) उद्योगों में मानक डिजाइन के उत्पाद भारी मात्रा में उत्पन्न किये जाते हैं। इसके लिये स्वतः-चालित मशीनें एवं असेम्बली-लाइन आदि का प्रयोग किया जाता है। २) कार्य का विभाजन (डिविजन ऑफ् लेबर) उद्योगों में डिजाइन, उत्पादन, मार्कटिंग, प्रबन्धन आदि कार्य अलग-अलग लोगों या समूहों द्वारा किये जाते हैं जबकि परम्परागत कारीगर द्वारा निर्माण में एक ही व्यक्ति सब कुछ करता था/है। इतना ही नहीं, एक ही काम (जैसे उत्पादन) को छोटे-छोटे अनेक कार्यों में बांट दिया जाता है। सकल घरेलू उत्पाद (Gross domestic product/GDP) हरा - कृषि, लाल - उद्योग, नीला - सेवा क्षेत्र .

नई!!: पुरानी काॅल्टन क़ब्रगाह और उद्योग · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

पुरानी कैल्टन क़ब्रगाह, राॅबर्ट बऱ्न

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »