लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पुराना बड़ा गिरजाघर, सालामानका

सूची पुराना बड़ा गिरजाघर, सालामानका

पुराना बड़ा गिरजाघर सालामानका, स्पेन के दो बड़े गिरजाघरों में से एक है। दुसरे बड़े गिरजाघर का नाम नया बड़ा गिरजाघर, सालामनाका है। इसकी स्थापना बिशप पेरिगोर्द के खेरोनीमो द्वारा 12वीं सदी में की गई और 14वीं सदी में जाकर इसका निर्माण संपन्न हुआ। यह सांता मारिया दे ला सेदे(Santa Maria de la Sede) को समर्पित है। इसकी एक दीवार के ऊपर 53 चित्र बने हूए हैं जिनमें से 12 15वीं सदी के इतालवी चित्रकार देलो देली द्वारा बनाए गए हैं। इनमें ईसा और संत मेरी के जीवन का वर्णन किया गया है। .

4 संबंधों: सालामानका, स्पेन, स्मारक, कैथोलिक गिरजाघर

सालामानका

सालामानका उत्तरी-पक्ष्मी स्पेन में एक शहिर है जो खुदमुखतयार संगठन कास्तील और लीओन के सालामानका सूबे की राजधानी है। इसके पुराने शहिर को 1988 में यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत स्थान घोषित किया गया। यह कास्तील और लीओन का दूसरा सभ से ज्यादा आबादी वाला शहिर है। यह स्पेन के सभ से महत्वपूर्ण यूनिवर्सिटी शहिरों में से एक है और स्पेनी भाषा के अध्यापन की मंडी में इसका 16% योगदान है। सालामानका में हर साल हज़ारों विदेशी विधियार्थी आते हैं, जिस से एक अनोखा माहौल बनता है। .

नई!!: पुराना बड़ा गिरजाघर, सालामानका और सालामानका · और देखें »

स्पेन

स्पेन (स्पानी: España, एस्पाञा), आधिकारिक तौर पर स्पेन की राजशाही (स्पानी: Reino de España), एक यूरोपीय देश और यूरोपीय संघ का एक सदस्य राष्ट्र है। यह यूरोप के दक्षिणपश्चिम में इबेरियन प्रायद्वीप पर स्थित है, इसके दक्षिण और पूर्व में भूमध्य सागर सिवाय ब्रिटिश प्रवासी क्षेत्र, जिब्राल्टर की एक छोटी से सीमा के, उत्तर में फ्रांस, अण्डोरा और बिस्के की खाड़ी (Gulf of Biscay) तथा और पश्चिमोत्तर और पश्चिम में क्रमश: अटलांटिक महासागर और पुर्तगाल स्थित हैं। 674 किमी लंबे पिरेनीज़ (Pyrenees) पर्वत स्पेन को फ्रांस से अलग करते हैं। यहाँ की भाषा स्पानी (Spanish) है। स्पेनिश अधिकार क्षेत्र में भूमध्य सागर में स्थित बेलियरिक द्वीप समूह, अटलांटिक महासागर में अफ्रीका के तट पर कैनरी द्वीप समूह और उत्तरी अफ्रीका में स्थित दो स्वायत्त शहर सेउटा और मेलिला जो कि मोरक्को सीमा पर स्थित है, शामिल है। इसके अलावा लिविया नामक शहर जो कि फ्रांसीसी क्षेत्र के अंदर स्थित है स्पेन का एक ''बहि:क्षेत्र'' है। स्पेन का कुल क्षेत्रफल 504,030 किमी² का है जो पश्चिमी यूरोप में इसे यूरोपीय संघ में फ्रांस के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश बनाता है। स्पेन एक संवैधानिक राजशाही के तहत एक संसदीय सरकार के रूप में गठित एक लोकतंत्र है। स्पेन एक विकसित देश है जिसका सांकेतिक सकल घरेलू उत्पाद इसे दुनिया में बारहवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाता है, यहां जीवन स्तर बहुत ऊँचा है (20 वां उच्चतम मानव विकास सूचकांक), 2005 तक जीवन की गुणवत्ता सूचकांक की वरीयता के अनुसार इसका स्थान दसवां था। यह संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय संघ, नाटो, ओईसीडी और विश्व व्यापार संगठन का एक सदस्य है। .

नई!!: पुराना बड़ा गिरजाघर, सालामानका और स्पेन · और देखें »

स्मारक

पार्थेनोन को प्राचीन ग्रीस और अथीनियान लोकतंत्र के एक स्थायी प्रतीक के रूप में माना जाता है और दुनिया के सबसे बड़े सांस्कृतिक स्मारकों में से एक माना जाता है। इंडिया गेट (युद्ध स्मारक) ताजमहल, भारत, मुगल सम्राट शाहजहाँ द्वारा निर्मित, उनकी पत्नी अर्जुमंद बानो बेगम के लिए एक मकबरे के रूप में. अल्माडा में द क्रिस्टो रिए-अल्माडा (क्राइस्ट राजा), ब्राजील में दुनिया भर के सबसे बड़े स्मारकों में से एक है। पेरिस, फ्रांस में एफिल टॉवर सबसे प्रसिद्ध स्मारक है। Kosciuszko माउंड, क्राको, पोलैंड Tadeusz Kosciuszko को श्रद्धांजलि देता है राष्ट्रीय स्मारक, जकार्ता, इंडोनेशिया की स्वतंत्रता का उत्सव मनाते हुए स्मारक एक ऐसी संरचना है जो या तो खास तौर पर किसी व्यक्ति या महत्वपूर्ण घटना की स्मृति में बनाई गई है, या किसी सामाजिक तबके के लिए उसके पुराने अतीत की याद दिलाने के रूप में महत्वपूर्ण बन गई है। .

नई!!: पुराना बड़ा गिरजाघर, सालामानका और स्मारक · और देखें »

कैथोलिक गिरजाघर

कैथोलिक गिरजाघर, जिसे रोमन कैथोलिक गिरजाघर के रूप में भी जाना जाता है, दुनिया का सबसे बड़ा ईसाई गिरजाघर है, दावे के अनुसार इसके सौ करोड़ से अधिक सदस्य हैं।.

नई!!: पुराना बड़ा गिरजाघर, सालामानका और कैथोलिक गिरजाघर · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »