लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सावित्रीबाई फुले पुणे विद्यापीठ

सूची सावित्रीबाई फुले पुणे विद्यापीठ

सावित्रीबाई फुले पुणे विद्यापीठ (पूराना नाम: पुणे विद्यापीठ) पुणे मे स्थित एक विश्वविद्यालय है, जो पुणे के उत्तरपश्चिम में स्थित है। यह भारत के प्रमुख विश्वविद्यालयों में से एक है। इसकी स्थापना १० फरवरी, १९४९ को की गई थी। ४०० एकड़ (१.६ किमी²) में फैले इस विश्वविद्यालय मॅम ४६ शैक्षणिक विभाग हैं। .

15 संबंधों: धुले, नासिक, नगरीय क्षेत्र, पुणे, भारत, महाराष्ट्र, जलगाँव, विश्वविद्यालय, विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग (भारत), कोल्हापुर, अहमदनगर, उत्तर महाराष्ट्र विश्वविद्यालय, १० फ़रवरी, १९४९, १९६४

धुले

धुले (मराठी: धुळे) महाराष्ट्र के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित एक महानगर एवं महानगरपालिका है। यह धुले जिले में है। यह नगर भारत के गिने-चुने नगरों में से एक है जो सुनियोजित ढंग से बसाये गये हैं। इस नगर की योजना भारतरत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या द्वारा निर्मित की गयी थी। श्रेणी:महाराष्ट्र के शहर.

नई!!: सावित्रीबाई फुले पुणे विद्यापीठ और धुले · और देखें »

नासिक

नासिक अथवा नाशिक भारत के महाराष्ट्र राज्य का एक शहर है। नसिक महाराष्ट्र के उत्तर पश्चिम में, मुम्बई से १५० किमी और पुणे से २०५ किमी की दुरी में स्थित है। यह शहर प्रमुख रूप से हिन्दू तीर्थयात्रियों का प्रमुख केन्द्र है। नासिक पवित्र गोदावरी नदी के तट पर स्थित है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 565 मीटर है। गोदावरी नदी के तट पर बहुत से सुंदर घाट स्थित है। इस शहर का सबसे प्रमुख भाग पंचवटी है। इसके अलावा यहां बहुत से मंदिर भी है। नासिक में त्योहारों के समय में बहुत अधिक संख्या में भीड़ दिखलाई पड़ती है। .

नई!!: सावित्रीबाई फुले पुणे विद्यापीठ और नासिक · और देखें »

नगरीय क्षेत्र

बृहत्तर टोक्यो क्षेत्र, विश्व का सबसे विशाल नगरीय क्षेत्र है, जिसकी जनसंख्या लगभग ३.५ करोड़ है। २००६ में कम से कम दस लाख जनसंख्या वाले नगरीय क्षेत्र। सन् १८०० में विश्व की केवल ३% जनसंख्या नगरों में निवास करती थी और बीसवीं सदी के अन्त तक यह आँकड़ा ४७% पहुँच गया था। २०१० में भारत की ३०.१% जनसंख्या नगरीय क्षेत्रों में निवास करती थी जो विश्व औसत से कम था।http://www.guardian.co.uk/news/datablog/2009/aug/18/percentage-population-living-cities ''Percentage of global population living in cities, by continent'' ''guardian.co.uk'' अंग्रेज़ी नगरीय पर्यावरण में रहने वाली जनसंख्या को प्रतिशत में दर्शाता एक विश्व मानचित्र। नगरीय क्षेत्र का अर्थ एक ऐसे क्षेत्र से होता है जहाँ पर जनसंख्या घनत्व और मनवीय क्रियाकलाप उस क्षेत्र के आसपास के क्षेत्रों से अधिक होता है। नगरीय क्षेत्र आमतौर पर नगरों, कस्बों, या उपनगरीय विस्तारों को सम्मिलित किया जाता है लेकिन इसमें ग्रामीण क्षेत्रों को सम्मिलित नहीं किया जाता। नगरीय क्षेत्रों का निर्माण और आगे का विकास नगरीकरण द्वारा किया जाता है। नगरीय क्षेत्र के विस्तार का मापन जनसंख्या घनत्व और अव्यवस्थित फैलाव के विश्लेषण के लिए और नगरीय और ग्रामीण जनसंख्या के निर्धारण के लिए किया जाता है। .

नई!!: सावित्रीबाई फुले पुणे विद्यापीठ और नगरीय क्षेत्र · और देखें »

पुणे

पुणे भारत के महाराष्ट्र राज्य का एक महत्त्वपूर्ण शहर है। यह शहर महाराष्ट्र के पश्चिम भाग, मुला व मूठा इन दो नदियों के किनारे बसा है और पुणे जिला का प्रशासकीय मुख्यालय है। पुणे भारत का छठवां सबसे बड़ा शहर व महाराष्ट्र का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। सार्वजनिक सुखसुविधा व विकास के हिसाब से पुणे महाराष्ट्र मे मुंबई के बाद अग्रसर है। अनेक नामांकित शिक्षणसंस्थायें होने के कारण इस शहर को 'पूरब का ऑक्सफोर्ड' भी कहा जाता है। पुणे में अनेक प्रौद्योगिकी और ऑटोमोबाईल उपक्रम हैं, इसलिए पुणे भारत का ”डेट्राइट” जैसा लगता है। काफी प्राचीन ज्ञात इतिहास से पुणे शहर महाराष्ट्र की 'सांस्कृतिक राजधानी' माना जाता है। मराठी भाषा इस शहर की मुख्य भाषा है। पुणे शहर मे लगभग सभी विषयों के उच्च शिक्षण की सुविधा उपलब्ध है। पुणे विद्यापीठ, राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला, आयुका, आगरकर संशोधन संस्था, सी-डैक जैसी आंतरराष्ट्रीय स्तर के शिक्षण संस्थान यहाँ है। पुणे फिल्म इन्स्टिट्युट भी काफी प्रसिद्ध है। पुणे महाराष्ट्र व भारत का एक महत्त्वपूर्ण औद्योगिक केंद्र है। टाटा मोटर्स, बजाज ऑटो, भारत फोर्ज जैसे उत्पादनक्षेत्र के अनेक बड़े उद्योग यहाँ है। 1990 के दशक मे इन्फोसिस, टाटा कंसल्टंसी सर्विसे, विप्रो, सिमैंटेक, आइ.बी.एम जैसे प्रसिद्ध सॉफ्टवेअर कंपनियों ने पुणे मे अपने केंन्द्र खोले और यह शहर भारत का एक प्रमुख सूचना प्रौद्योगिकी उद्योगकेंद्र के रूप मे विकसित हुआ। .

नई!!: सावित्रीबाई फुले पुणे विद्यापीठ और पुणे · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: सावित्रीबाई फुले पुणे विद्यापीठ और भारत · और देखें »

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र भारत का एक राज्य है जो भारत के दक्षिण मध्य में स्थित है। इसकी गिनती भारत के सबसे धनी राज्यों में की जाती है। इसकी राजधानी मुंबई है जो भारत का सबसे बड़ा शहर और देश की आर्थिक राजधानी के रूप में भी जानी जाती है। और यहाँ का पुणे शहर भी भारत के बड़े महानगरों में गिना जाता है। यहाँ का पुणे शहर भारत का छठवाँ सबसे बड़ा शहर है। महाराष्ट्र की जनसंख्या सन २०११ में ११,२३,७२,९७२ थी, विश्व में सिर्फ़ ग्यारह ऐसे देश हैं जिनकी जनसंख्या महाराष्ट्र से ज़्यादा है। इस राज्य का निर्माण १ मई, १९६० को मराठी भाषी लोगों की माँग पर की गयी थी। यहां मराठी ज्यादा बोली जाती है। मुबई अहमदनगर पुणे, औरंगाबाद, कोल्हापूर, नाशिक नागपुर ठाणे शिर्डी-अहमदनगर आैर महाराष्ट्र के अन्य मुख्य शहर हैं। .

नई!!: सावित्रीबाई फुले पुणे विद्यापीठ और महाराष्ट्र · और देखें »

जलगाँव

जलगाँव ऊत्तरी महाराष्ट्र का एक शहर है। यह केला, कपास तथा गन्ने के लिए प्रसिध्द है। जगप्रसिध्द अजंता गुंफा यहाँ से करीब 60 किमी दक्षिण में है। jitendra tiwari श्रेणी:शहर श्रेणी:भारत.

नई!!: सावित्रीबाई फुले पुणे विद्यापीठ और जलगाँव · और देखें »

विश्वविद्यालय

विश्वविद्यालय (युनिवर्सिटी) वह संस्था है जिसमें सभी प्रकार की विद्याओं की उच्च कोटि की शिक्षा दी जाती हो, परीक्षा ली जाती हो तथा लोगों को विद्या संबंधी उपाधियाँ आदि प्रदान की जाती हों। इसके अंतर्गत विश्वविद्यालय के मैदान, भवन, प्रभाग, तथा विद्यार्थियों का संगठन आदि भी सम्मिलित हैं। .

नई!!: सावित्रीबाई फुले पुणे विद्यापीठ और विश्वविद्यालय · और देखें »

विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग (भारत)

आयोग की स्थापना के समय मौलाना आजाद एवं डॉ॰सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत का विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (अंग्रेज़ी:University Grants Commission, लघु:UGC) केन्द्रीय सरकार का एक उपक्रम है जो सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों को अनुदान प्रदान करता है। यही आयोग विश्वविद्यालयों को मान्यता भी देता है। इसका मुख्यालय नयी दिल्ली में है और इसके छः क्षेत्रीय कार्यालय पुणे, भोपाल, कोलकाता, हैदराबाद, गुवाहाटी एवं बंगलुरु में हैं।। हिन्दुस्तान लाइव। २२ फ़रवरी २०१० .

नई!!: सावित्रीबाई फुले पुणे विद्यापीठ और विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग (भारत) · और देखें »

कोल्हापुर

thumb कोल्हापुर महाराष्ट्र प्रान्त का एक शहर है। मुंबई से 400 किलोमीटर दूर कोल्‍हापुर महाराष्‍ट्र का एक जिला है। मुंबई से पास होने के कारण बड़ी संख्‍या में पर्यटक सप्‍ताहंत में यहां आते हैं। यह स्‍थान ऐतिहासिक तथा धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्‍वपूर्ण है। कोल्‍हापुर का मराठी कला के क्षेत्र में बहुत महत्‍वपूर्ण योगदान रहा है। विशेष रूप से कोल्‍हापुरी हस्‍तशिल्‍प बहुत प्रसिद्ध है। कोल्‍हापुरी चप्‍पलें तो देश विदेश में मशहूर हैं ही। प्रकृ‍ति, इतिहास, संस्‍कृति और आध्‍यात्‍म से रूबरू कराता कोल्‍हापुर सभी आयु के लोगों को कुछ न कुछ अवश्‍य देता है। .

नई!!: सावित्रीबाई फुले पुणे विद्यापीठ और कोल्हापुर · और देखें »

अहमदनगर

अहमदनगर महाराष्ट्र का एक शहर है। अहमदनगर महाराष्ट्र का सबसे बडा जिला है। .

नई!!: सावित्रीबाई फुले पुणे विद्यापीठ और अहमदनगर · और देखें »

उत्तर महाराष्ट्र विश्वविद्यालय

सी॰ विद्यासागर राव - उत्तर महाराष्ट्र विश्वविद्यालय के कुलपति। उत्तर महाराष्ट्र विश्वविद्यालय भारत के सबसे आशाजनक आगामी विश्वविद्यालयों में से एक है। यह विश्वविद्यालय पहले पुणे विश्वविद्यालय का भाग था, लेकिन यह उससे विलग हो गया और १५ अगस्त, १९८९ को इसकी स्थापना की गई। ४०४ एकड़ में फैला इसका प्राणंग बहुत विशाल और सुंदर बनाया गया है। विश्वविद्यालय प्राणंग में मिट्टी की प्राकृतिक सुंदरता को बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कार्यकरम चलाया गया है। यहाँ छः स्नातकोत्तर विभाग हैं: रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, गणितीय विज्ञान और तुलनात्मक भाषाएँ जिनके विभिन्न अनुभाग हैं: रसायन प्रौद्योगिकी, प्रबंधन शिक्षा, संगणक विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी, पुस्तकालय और सूचना विज्ञान जो विश्वविद्यालय प्राणंग में ही स्थित हैं। इस सभी विभागों और अनुभागों की अध्यापक-मंडली अनुभवी है और सभी देश के प्रतिष्ठित संस्थानों और उद्योगों से आते हैं। वर्तमान में अध्यापक-मंडली की संख्या ६२ है। .

नई!!: सावित्रीबाई फुले पुणे विद्यापीठ और उत्तर महाराष्ट्र विश्वविद्यालय · और देखें »

१० फ़रवरी

10 फरवरी ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 41वॉ दिन है। साल में अभी और 324 दिन बाकी है (लीप वर्ष में 325)। .

नई!!: सावित्रीबाई फुले पुणे विद्यापीठ और १० फ़रवरी · और देखें »

१९४९

१९४९ ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: सावित्रीबाई फुले पुणे विद्यापीठ और १९४९ · और देखें »

१९६४

1964 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: सावित्रीबाई फुले पुणे विद्यापीठ और १९६४ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

पुणे विद्यापीठ, पुणे विश्वविद्यालय, पूना विश्वविद्यालय

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »