लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पुकार (2000 फ़िल्म)

सूची पुकार (2000 फ़िल्म)

पुकार 2000 की राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित और सह-लिखित एक्शन नाटकीय हिन्दी भाषा की भारतीय फिल्म है। इसमें अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, नम्रता शिरोडकर, डैनी डेन्जोंगपा, शिवाजी साटम और ओम पुरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसने दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते, जिनमें राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए नर्गिस दत्त पुरस्कार और मेजर जयदेव राजवंश के रूप में अनिल कपूर के प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार शामिल था। पार्श्व संगीत और गीतों के लिये संगीत ए आर रहमान द्वारा रचित थे। .

35 संबंधों: एक्शन फिल्म, ए॰ आर॰ रहमान, डैनी डेन्जोंगपा, नम्रता शिरोडकर, नीरज वोरा, पार्श्व संगीत, फ़रीदा जलाल, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार, भारत, माधुरी दीक्षित, मजरुह सुल्तानपुरी, मुकेश ऋषि, यशपाल शर्मा, राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार, राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार - सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार, राजकुमार सन्तोषी, रोहिणी हट्टंगड़ी, लता मंगेशकर, शिवाजी साटम, शंकर महादेवन, सोनू निगम, हिन्दी, जावेद जाँनिसार अख्तर, विजू खोटे, गिरीश कर्नाड, गोविन्द नामदेव, ओम पुरी, कविता कृष्णमूर्ति, कुलभूषण खरबंदा, अनिल कपूर, अनुराधा पौडवाल, अंजान श्रीवास्तव, उदित नारायण, २०००

एक्शन फिल्म

एक्शन फिल्म एक फ़िल्मी विधा है, जिसमें एक अथवा अधिक नायक चुनौतियों की एक श्रृंखला का सामना करते रहते हैं जो आदर्श रूप से शारीरिक रूप से पूर्ण कारनामे, विस्तारित लड़ाई के दृश्य, हिंसा और प्रचंड घटनाओं का सामना करते रहते हैं। एक्शन फिल्मों का कलाकार अविश्वसनीय बाधाओं के खिलाफ संघर्ष करता रहता है जिनमें जीवन तक दाँव पर लगा रहता है। एक खलनायक अथवा खोज जिस पर जीत के पश्चात नायक का कार्य पूर्ण होता है। .

नई!!: पुकार (2000 फ़िल्म) और एक्शन फिल्म · और देखें »

ए॰ आर॰ रहमान

अल्लाह रक्खा रहमान लोकप्रिय रूप से ए॰ आर॰ रहमान भारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार हैं, जिन्होंने मुख्य रूप से हिन्दी और तमिल फिल्मों में संगीत दिया है। इनका जन्म 6 जनवरी, 1967 को चेन्नई, तमिलनाडु, भारत में हुआ। जन्मतः उनका नाम ‘अरुणाचलम् शेखर दिलीप कुमार मुदलियार’ रखा गया। धर्मपरिवर्तन के पश्चात उन्होंने अल्लाह रक्खा रहमान नाम धारण किया। ए. आर.

नई!!: पुकार (2000 फ़िल्म) और ए॰ आर॰ रहमान · और देखें »

डैनी डेन्जोंगपा

डैनी डेन्जोंगपा (जन्म- २५ फ़रवरी १९४८) एक भारतीय अभिनेता हैं। ये हिन्दी फ़िल्मों में काम करते हैं। ये भारत के चौथे सर्वोच्च सम्मान पद्मश्री से सम्मानित कलाकार हैं।सिक्किम में जन्म डैनी भुटिया जाति के हैं एवं भुटिया इनकी मातृभाषा है। अपने शूरूवाती दिनों में ये नेपाली तथा हिन्दी फ़िल्मों में गीत गाते थे। .

नई!!: पुकार (2000 फ़िल्म) और डैनी डेन्जोंगपा · और देखें »

नम्रता शिरोडकर

नम्रता शिरोडकर (जन्म: 22 जनवरी, 1972) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: पुकार (2000 फ़िल्म) और नम्रता शिरोडकर · और देखें »

नीरज वोरा

नीरज वोरा (22 जनवरी 1963 - 14 दिसंबर 2017), एक भारतीय फिल्म निर्देशक, लेखक, अभिनेता और संगीतकार थे। उन्होंने बॉलीवुड में आमिर खान की फिल्म रंगीला के लिए एक लेखक के रूप में अपना काम किया था। 2000 में उनकी पहली निर्देशित फिल्म खिलाड़ी 420 आई थी। बाद में 2006 में उन्होंने "फिर हेरा फेरी" फिल्म की पट्कथा और निर्देशन दोनो किया था। अक्टूबर 2016 में एक मस्तिष्क आघात के कारण वो कोमा में चले गये। कोमा में जाने से पहले वो "हेरा फेरी 3" पर काम कर रहे थे। दिसंबर 2017 में उनका निधन हो गया। .

नई!!: पुकार (2000 फ़िल्म) और नीरज वोरा · और देखें »

पार्श्व संगीत

फ़िल्म या नाटक में दृश्य के साथ साथ चलने वाला ऐसा संगीत जो प्रत्यक्ष रूप से फ़िल्म का हिस्सा नहीं होता किंतु फ़िल्म की घटनाओं और संवादों को सजीव बनाने के लिए पृष्ठभूमि में चलता रहता है, पार्श्व संगीत कहलाता है। श्रेणी:फ़िल्म श्रेणी:फ़िल्म निर्माण.

नई!!: पुकार (2000 फ़िल्म) और पार्श्व संगीत · और देखें »

फ़रीदा जलाल

फ़रीदा जलाल हिन्दी फिल्मों की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। .

नई!!: पुकार (2000 फ़िल्म) और फ़रीदा जलाल · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर पत्रिका द्वारा प्रति वर्ष दिया जाने वाला पुरस्कार है। यह हिन्दी फ़िल्म में सबसे बेहतर अभिनय के लिये फ़िल्म के अभिनेता को फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार समारोह में दिया जाता है। .

नई!!: पुकार (2000 फ़िल्म) और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर पत्रिका द्वारा प्रति वर्ष दिया जाने वाला पुरस्कार है। यह हिन्दी फ़िल्म में बेहतर अभिनय के लिये अभिनेत्री फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार समारोह में दिया जाता है। .

नई!!: पुकार (2000 फ़िल्म) और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: पुकार (2000 फ़िल्म) और भारत · और देखें »

माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित (जन्म: 15 मई, 1965) हिन्दी फ़िल्मों की एक सुप्रसिद्ध अभिनेत्री एवं नृत्यांगना हैं। .

नई!!: पुकार (2000 फ़िल्म) और माधुरी दीक्षित · और देखें »

मजरुह सुल्तानपुरी

मजरुह सुल्तानपुरी (مجرُوح سُلطانپُوری) (1 अक्टूबर 1919 − 24 मई 2000) एक भारती उर्दू शायर थे। हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध गीतकार और प्रगतिशील आंदोलन के उर्दू के सबसे बड़े शायरों में से एक थे। Retrieved 11 May 2018 वह 20वीं सदी के उर्दु साहिती जगत के बेहतरीन शायरों में गिना जाता है। बॉलीवुड में गीतकार के रूप में प्रसिद्ध हुवे। उन्होंने अपनी रचनाओं के जरिए देश, समाज और साहित्य को नयी दिशा देने का काम किया। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा सुल्तानपुर जिले के गनपत सहाय कालेज में मजरुह सुल्तानपुरी ग़ज़ल के आइने में शीर्षक से मजरूह सुल्तानपुरी पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। देश के प्रमुख विश्वविद्यालयों के शिक्षाविदों ने इस सेमिनार में हिस्सा लिया और कहा कि वे ऐसी शख्सियत थे जिन्होंने उर्दू को एक नयी ऊंचाई दी है। लखनऊ विश्वविद्यालय की उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ॰सीमा रिज़वी की अध्यक्षता व गनपत सहाय कालेज की उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ॰जेबा महमूद के संयोजन में राष्ट्रीय सेमिनार को सम्बोधित करते हुए इलाहाबाद विश्वविद्यालय के उर्दू विभागाध्यक्ष प्रो॰अली अहमद फातिमी ने कहा मजरूह, सुल्तानपुर में पैदा हुए और उनके शायरी में यहां की झलक साफ मिलती है। वे इस देश के ऐसे तरक्की पसंद शायर थे जिनकी वजह से उर्दू को नया मुकाम हासिल हुआ। उनकी मशहूर पंक्तियों में 'मै अकेला ही चला था, जानिबे मंजिल मगर लोग पास आते गये और कारवां बनता गया' का जिक्र भी वक्ताओं ने किया। लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो॰मलिक जादा मंजूर अहमद ने कहा कि यूजीसी ने मजरूह पर राष्ट्रीय सेमिनार उनकी जन्मस्थली सुल्तानपुर में आयोजित करके एक नयी दिशा दी है। .

नई!!: पुकार (2000 फ़िल्म) और मजरुह सुल्तानपुरी · और देखें »

मुकेश ऋषि

मुकेश ऋषि हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: पुकार (2000 फ़िल्म) और मुकेश ऋषि · और देखें »

यशपाल शर्मा

यशपाल शर्मा एक भारतीय हिन्दी फिल्म अभिनेता हैं। इन्हें सुधीर मिश्रा की 2003 में बनी फिल्म "हजारों ख्वाइशें ऐसी" के अपने रणधीर सिंह के किरदार के लिए जाना जाता है। इसके अलावा इन्होंने लगान (2001), गंगाजल (2003), अब तक छप्पन (2004), अपहरण (2005), सिंह इज़ किंग (2008), आरक्षण (2011) और रावड़ी राठौड़ (2012) में भी अपने अच्छे अभिनय के लिए जाने जाते हैं। ये फिल्मों के अलावा टीवी के धारावाहिकों में भी काम किए हैं, जिसमें ज़ी टीवी का "मेरा नाम करेगी रोशन" में कुंवर सिंह की भूमिका के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा ये थिएटर में भी कई सारे नाटकों में काम कर चुके हैं। इन्हें हरियाणवी फिल्म "पगड़ी द ऑनर" के लिए 62वाँ राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है। .

नई!!: पुकार (2000 फ़िल्म) और यशपाल शर्मा · और देखें »

राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार

राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार फ़िल्मों के क्षेत्र में दिये जाने वाले भारत के काफी पुराने पुरस्कार हैं जो सन १९५४ से दिये जा रहे हैं। यह पुरस्कार तीन खंडो मे प्रदान किये जाते है; फीचर फिल्म,गैर फीचर फिल्म और सिनेमा पर श्रेष्ठ लेखन| .

नई!!: पुकार (2000 फ़िल्म) और राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार · और देखें »

राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार - सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार

राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार - सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार प्रति वर्ष फ़िल्म में सबसे बेहतर अभिनय के लिये फ़िल्म की अभिनेता को दिया जाता है। श्रेणी:राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार.

नई!!: पुकार (2000 फ़िल्म) और राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार - सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार · और देखें »

राजकुमार सन्तोषी

राजकुमार सन्तोषी फ़िल्मफेयर पुरस्कार विजेता हिन्दी फ़िल्मों के भारतीय फ़िल्म निर्देशक और निर्माता हैं। वो निर्माता-निर्देशक पी॰ एल॰ सन्तोषी के पुत्र हैं। .

नई!!: पुकार (2000 फ़िल्म) और राजकुमार सन्तोषी · और देखें »

रोहिणी हट्टंगड़ी

रोहिणी हट्टंगड़ी भारतीय सिनेमा की एक प्रमुख अभिनेत्री हैं। .

नई!!: पुकार (2000 फ़िल्म) और रोहिणी हट्टंगड़ी · और देखें »

लता मंगेशकर

लता मंगेशकर (जन्म 28 सितंबर, 1929 इंदौर) भारत की सबसे लोकप्रिय और आदरणीय गायिका हैं, जिनका छ: दशकों का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा पड़ा है। हालाँकि लता जी ने लगभग तीस से ज्यादा भाषाओं में फ़िल्मी और गैर-फ़िल्मी गाने गाये हैं लेकिन उनकी पहचान भारतीय सिनेमा में एक पार्श्वगायक के रूप में रही है। अपनी बहन आशा भोंसले के साथ लता जी का फ़िल्मी गायन में सबसे बड़ा योगदान रहा है। लता की जादुई आवाज़ के भारतीय उपमहाद्वीप के साथ-साथ पूरी दुनिया में दीवाने हैं। टाईम पत्रिका ने उन्हें भारतीय पार्श्वगायन की अपरिहार्य और एकछत्र साम्राज्ञी स्वीकार किया है। .

नई!!: पुकार (2000 फ़िल्म) और लता मंगेशकर · और देखें »

शिवाजी साटम

शिवाजी साटम एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता है। जिन्होंने सीआईडी आदि धारावाहिकों में भी कार्य किया है। .

नई!!: पुकार (2000 फ़िल्म) और शिवाजी साटम · और देखें »

शंकर महादेवन

शंकर महादेवन (சங்கர் மகாதேவன்) एक भारतीय गायक है और शंकर-एहसान-लॉय तिहरी का हिस्सा है। शंकर महादेवन को चार बार राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार, जिसमें तीन बार सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक के लिए और एक बार सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक के लिए दिया जा चुका है। महादेवन ने शंकर महादेवन अकादमी की स्थापना की, जो दुनिया भर के संगीत के छात्रों को ऑनलाइन भारतीय संगीत सीखाता है। 2015 में, उन्होंने मराठी फ़िल्म कटयार कलजात घुसली में एक अभिनेता के रूप में पहली बार अभिनय करते नजर आये थे, जो कि 1960 के दशक के प्रशिध्द नाटक का रूपांतर था। उन्होंने तमिल, मराठी, हिंदी, कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में गीत गाये है। उनका पहला एलबम "ब्रीथलेस" था, जिसमें उन्होंने एक सांस मेँ गाने गाये थे। .

नई!!: पुकार (2000 फ़िल्म) और शंकर महादेवन · और देखें »

सोनू निगम

सोनू निगम (जन्म: ३० जुलाई १९७३, फरीदाबाद, हरियाणा, भारत) हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध गायक हैँ। वे हिन्दी के अलावा कन्नड़, उड़िया, तमिल, असमिया, पंजाबी, बंगाली, मराठी और तेलुगु फ़िल्मों में भी गा चुके हैं। इन्होने बहुत से इन्डि-पॉप एलबम बनाए हैं और कुछ हिंदी फिल्मों में काम किया है। .

नई!!: पुकार (2000 फ़िल्म) और सोनू निगम · और देखें »

हिन्दी

हिन्दी या भारतीय विश्व की एक प्रमुख भाषा है एवं भारत की राजभाषा है। केंद्रीय स्तर पर दूसरी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। यह हिन्दुस्तानी भाषा की एक मानकीकृत रूप है जिसमें संस्कृत के तत्सम तथा तद्भव शब्द का प्रयोग अधिक हैं और अरबी-फ़ारसी शब्द कम हैं। हिन्दी संवैधानिक रूप से भारत की प्रथम राजभाषा और भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है। हालांकि, हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं है क्योंकि भारत का संविधान में कोई भी भाषा को ऐसा दर्जा नहीं दिया गया था। चीनी के बाद यह विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भी है। विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार यह विश्व की दस शक्तिशाली भाषाओं में से एक है। हिन्दी और इसकी बोलियाँ सम्पूर्ण भारत के विविध राज्यों में बोली जाती हैं। भारत और अन्य देशों में भी लोग हिन्दी बोलते, पढ़ते और लिखते हैं। फ़िजी, मॉरिशस, गयाना, सूरीनाम की और नेपाल की जनता भी हिन्दी बोलती है।http://www.ethnologue.com/language/hin 2001 की भारतीय जनगणना में भारत में ४२ करोड़ २० लाख लोगों ने हिन्दी को अपनी मूल भाषा बताया। भारत के बाहर, हिन्दी बोलने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका में 648,983; मॉरीशस में ६,८५,१७०; दक्षिण अफ्रीका में ८,९०,२९२; यमन में २,३२,७६०; युगांडा में १,४७,०००; सिंगापुर में ५,०००; नेपाल में ८ लाख; जर्मनी में ३०,००० हैं। न्यूजीलैंड में हिन्दी चौथी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसके अलावा भारत, पाकिस्तान और अन्य देशों में १४ करोड़ १० लाख लोगों द्वारा बोली जाने वाली उर्दू, मौखिक रूप से हिन्दी के काफी सामान है। लोगों का एक विशाल बहुमत हिन्दी और उर्दू दोनों को ही समझता है। भारत में हिन्दी, विभिन्न भारतीय राज्यों की १४ आधिकारिक भाषाओं और क्षेत्र की बोलियों का उपयोग करने वाले लगभग १ अरब लोगों में से अधिकांश की दूसरी भाषा है। हिंदी हिंदी बेल्ट का लिंगुआ फ़्रैंका है, और कुछ हद तक पूरे भारत (आमतौर पर एक सरल या पिज्जाइज्ड किस्म जैसे बाजार हिंदुस्तान या हाफ्लोंग हिंदी में)। भाषा विकास क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी हिन्दी प्रेमियों के लिए बड़ी सन्तोषजनक है कि आने वाले समय में विश्वस्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व की जो चन्द भाषाएँ होंगी उनमें हिन्दी भी प्रमुख होगी। 'देशी', 'भाखा' (भाषा), 'देशना वचन' (विद्यापति), 'हिन्दवी', 'दक्खिनी', 'रेखता', 'आर्यभाषा' (स्वामी दयानन्द सरस्वती), 'हिन्दुस्तानी', 'खड़ी बोली', 'भारती' आदि हिन्दी के अन्य नाम हैं जो विभिन्न ऐतिहासिक कालखण्डों में एवं विभिन्न सन्दर्भों में प्रयुक्त हुए हैं। .

नई!!: पुकार (2000 फ़िल्म) और हिन्दी · और देखें »

जावेद जाँनिसार अख्तर

जावेद अख्तर हिन्दी फिल्मों के एक गीतकार हैं। .

नई!!: पुकार (2000 फ़िल्म) और जावेद जाँनिसार अख्तर · और देखें »

विजू खोटे

विजू खोटे हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: पुकार (2000 फ़िल्म) और विजू खोटे · और देखें »

गिरीश कर्नाड

गिरीश कार्नाड (जन्म 19 मई, 1938 माथेरान, महाराष्ट्र) भारत के जाने माने समकालीन लेखक, अभिनेता, फ़िल्म निर्देशक और नाटककार हैं। कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा दोनों में इनकी लेखनी समानाधिकार से चलती है। 1998 में ज्ञानपीठ सहित पद्मश्री व पद्मभूषण जैसे कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों के विजेता कार्नाड द्वारा रचित तुगलक, हयवदन, तलेदंड, नागमंडल व ययाति जैसे नाटक अत्यंत लोकप्रिय हुये और भारत की अनेकों भाषाओं में इनका अनुवाद व मंचन हुआ है। प्रमुख भारतीय निदेशको - इब्राहीम अलकाजी, प्रसन्ना, अरविन्द गौड़ और बी.वी. कारंत ने इनका अलग- अलग तरीके से प्रभावी व यादगार निर्देशन किया हैं। .

नई!!: पुकार (2000 फ़िल्म) और गिरीश कर्नाड · और देखें »

गोविन्द नामदेव

गोविन्द नामदेव हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: पुकार (2000 फ़िल्म) और गोविन्द नामदेव · और देखें »

ओम पुरी

ओम पुरी हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता थे। इनका जन्म 18 अक्टूबर 1950 में अम्बाला, पंजाब (अब हरियाणा) में हुआ। इन्होने ब्रिटिश तथा अमेरिकी सिनेमा में भी योगदान किया है। ये पद्मश्री पुरस्कार विजेता भी हैं, जोकि भारत के नागरिक पुरस्कारों के पदानुक्रम में चौथा पुरस्कार है। दिल का दौरा पड़ने के कारण 6 जनवरी 2017 को 66 साल की उम्र में इनका निधन हो गया। - नवभारत टाइम्स - 6 जनवरी 2016 .

नई!!: पुकार (2000 फ़िल्म) और ओम पुरी · और देखें »

कविता कृष्णमूर्ति

कविता कृष्णमूर्ति(जन्म:१९५८) भारतीय सिनेमा की एक महत्वपूर्ण पार्श्वगायिका है।कविता जब आठ साल की थीं तो उन्होंने एक गायन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीता। तभी से वह बड़ी होकर एक मशहूर गायिका बनने का सपना देखने लगी थीं। .

नई!!: पुकार (2000 फ़िल्म) और कविता कृष्णमूर्ति · और देखें »

कुलभूषण खरबंदा

कुलभूषण खरबंदा हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं। .

नई!!: पुकार (2000 फ़िल्म) और कुलभूषण खरबंदा · और देखें »

अनिल कपूर

अनिल कपूर (जन्म: 24 दिसंबर, 1959) हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं। .

नई!!: पुकार (2000 फ़िल्म) और अनिल कपूर · और देखें »

अनुराधा पौडवाल

अनुराधा पौडवाल हिन्दी सिनेमा की एक प्रमुख पार्श्वगायिका हैं। इन्होंने फिल्म कैरियर की शुरुआत की फ़िल्म अभिमान से, जिसमें इन्होंने जया भादुड़ी के लिए एक श्लोक गाया। यह श्लोक उन्होंने संगीतकार सचिन देव वर्मन के निर्देशन में गाया था। उसके बाद उन्होंने 1974 में अपने पति संगीतकार अरुण पौडवाल के संगीत निर्देशन में भगवान समाये संसार में फ़िल्म में मुकेश ओर महेंद्र कपूर के साथ गाया। .

नई!!: पुकार (2000 फ़िल्म) और अनुराधा पौडवाल · और देखें »

अंजान श्रीवास्तव

अंजन श्रीवास्तव हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: पुकार (2000 फ़िल्म) और अंजान श्रीवास्तव · और देखें »

उदित नारायण

उदित नारायण हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध नेपाली गायक हैं। उदित नारायण का जन्म 27 नवम्बर को नेपाल के सप्तरी जिले में हुआ। उन्होंने अपना पहला हिन्दी गाना मुकेश जी के साथ गाया। उन्हें तीन देशीय पुरस्कार तथा पांच फिल्म फेयर पुरस्कार मिले हैं। वर्ष 2009 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया। उदित नारायण नेपाल में और भारत में भी एक प्रख्यात गायक के रूप में जाने जाते हैं। नेपाली फ़िल्म में उन्होंने बहुत हिट गाने गाए हैं और उनका गीत अधिकतर लोगों को पसंद है। उनके स्वर में जादू है। वे किशोर अवस्था से ही गायन कला के क्षेत्र में लग गये थे जो कि आज इस मुकाम पर है। संपूर्ण बॉलीवुड में उन्हें आज भी एक बेहतर गायक माना जाता है। नेपाल में अभी के समय में भी उनके स्वर से तुलना किसी भी गायक से नहीं की जा सकती है। उदित जी का मातृभाषा मैथिली हैं और वो नेपाल के मिथिलांचल इलाके से आते हैं। जैसे कि नेपाल और भारत के बीच बेटी और रोटी का सम्बन्ध है उसी तरह उनका ननिहाल भारत के बिहार राज्य में है। .

नई!!: पुकार (2000 फ़िल्म) और उदित नारायण · और देखें »

२०००

2000 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: पुकार (2000 फ़िल्म) और २००० · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »