लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पु ललथनहवला

सूची पु ललथनहवला

पु ललथनहवला (जन्म ६ मई १९४२) भारतीय राज्य मिजोरम के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। इनके नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने २००८ के मिजोरम के विधानसभा चुनावों में जबरदस्त जीत दर्ज की। .

6 संबंधों: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, मिज़ोरम, मिज़ोरम के मुख्यमंत्रियों की सूची, सेरछिप, ज़ोरामथंगा, अइज़ोल

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, अधिकतर कांग्रेस के नाम से प्रख्यात, भारत के दो प्रमुख राजनैतिक दलों में से एक हैं, जिन में अन्य भारतीय जनता पार्टी हैं। कांग्रेस की स्थापना ब्रिटिश राज में २८ दिसंबर १८८५ में हुई थी; इसके संस्थापकों में ए ओ ह्यूम (थियिसोफिकल सोसाइटी के प्रमुख सदस्य), दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। १९वी सदी के आखिर में और शुरूआती से लेकर मध्य २०वी सदी में, कांग्रेस भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम में, अपने १.५ करोड़ से अधिक सदस्यों और ७ करोड़ से अधिक प्रतिभागियों के साथ, ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के विरोध में एक केन्द्रीय भागीदार बनी। १९४७ में आजादी के बाद, कांग्रेस भारत की प्रमुख राजनीतिक पार्टी बन गई। आज़ादी से लेकर २०१६ तक, १६ आम चुनावों में से, कांग्रेस ने ६ में पूर्ण बहुमत जीता हैं और ४ में सत्तारूढ़ गठबंधन का नेतृत्व किया; अतः, कुल ४९ वर्षों तक वह केन्द्र सरकार का हिस्सा रही। भारत में, कांग्रेस के सात प्रधानमंत्री रह चुके हैं; पहले जवाहरलाल नेहरू (१९४७-१९६५) थे और हाल ही में मनमोहन सिंह (२००४-२०१४) थे। २०१४ के आम चुनाव में, कांग्रेस ने आज़ादी से अब तक का सबसे ख़राब आम चुनावी प्रदर्शन किया और ५४३ सदस्यीय लोक सभा में केवल ४४ सीट जीती। तब से लेकर अब तक कोंग्रेस कई विवादों में घिरी हुई है, कोंग्रेस द्वारा भारतीय आर्मी का मनोबल गिराने का देश में विरोध किया जा रहा है । http://www.allianceofdemocrats.org/index.php?option.

नई!!: पु ललथनहवला और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस · और देखें »

मिज़ोरम

मिजोरम भारत का एक उत्तर पूर्वी राज्य है। २००१ में यहाँ की जनसंख्या लगभग ८,९०,००० थी। मिजोरम में साक्षरता का दर भारत में सबसे अधिक ९१.०३% है। यहाँ की राजधानी आईजोल है। .

नई!!: पु ललथनहवला और मिज़ोरम · और देखें »

मिज़ोरम के मुख्यमंत्रियों की सूची

मिज़ोरम के मुख्यमंत्री उत्तर-पुर्व भारत के मिज़ोरम राज्य के सरकार के प्रमुख हैं। भारत के संविधान के मुताबिक, मिज़ोरम के राज्यपाल राज्य के न्यायपालिक है, लेकिन वास्तविक कार्यकारी प्राधिकारी मुख्यमंत्री है। मिज़ोरम विधान सभा के चुनावों के बाद, राज्यपाल आम तौर पर सरकार बनाने के लिए बहुसंख्य पक्ष (या गठबंधन) को आमंत्रित करता है। राज्यपाल मुख्यमंत्री को नियुक्त करता है, जिनके मंत्रिमंडल में सामूहिक रूप से विधानसभा के लिए जिम्मेदार है। यह देखते हुए कि उन्हें विधानसभा का विश्वास है, मुख्यमंत्री का कार्यकाल पांच साल के लिए है और यह कोई अवधि सीमा नहीं है। .

नई!!: पु ललथनहवला और मिज़ोरम के मुख्यमंत्रियों की सूची · और देखें »

सेरछिप

सेरछिप भारतीय राज्य मिज़ोरम के सेरछिप ज़िले तथा सेरछिप सदर तहसील का मुख्यालय है। यह कस्बा राजधानी अइज़ोल से ११२ किमी दूर है। .

नई!!: पु ललथनहवला और सेरछिप · और देखें »

ज़ोरामथंगा

ज़ोरामथंगा (जन्म 13 जुलाई 1944) भारतीय राज्य मिज़ोरम के पूर्व मुख्यमंत्री हैं जो इस पद पर 4 दिसम्बर 1998 से दिसम्बर 2008 तक रहे। उनकी पार्टी मिज़ो नेशनल फ्रण्ट २००८ के चुनावों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से चुनाव हार गई। इस हार के बाद उन्होंने मदन मोहन लखेरा को 8 दिसम्बर 2008 को त्याग पत्र दे दिया और तीन दिन बाद अगले मुख्यमंत्री के कार्यभार ग्रहण करते ही कार्यभार समाप्त हुआ। .

नई!!: पु ललथनहवला और ज़ोरामथंगा · और देखें »

अइज़ोल

अइज़ोल (Aizawl) भारत के मिज़ोरम प्रान्त की राजधानी है। यहाँ की जनसंख्या २९३,४१६ है, जिसके कारण यह मिज़ोरम का सबसे बड़ा नगर है। यहाँ पर राज्य के सभी प्रशासनिक भवन जैसे महत्वपूर्ण सरकारी भवन, विधानसभा तथा सचिवालय स्थित है। .

नई!!: पु ललथनहवला और अइज़ोल · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

ललथनहवला

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »