लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पी जे कुरियन

सूची पी जे कुरियन

पल्लथ जोसेफ "पी जे" कुरियन (जन्म ३१ मार्च १९४१) एक केरल से भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो अगस्त २०१२ से राज्य सभा के वर्तमान उपाध्यक्ष हैं। वे लोक सभा के छह बार सदस्य और राज्य सभा के तीन बार। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता है। .

11 संबंधों: दसवीं लोक सभा, बारहवीं लोक सभा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, मावेलिक्करा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र, राज्य सभा, राज्य सभा के उपाध्यक्ष, लोक सभा, इदुक्की लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र, के रहमान खान, कोट्टयम लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र

दसवीं लोक सभा

10वीं लोक सभा, (20 जून 1991 – 10 मई 1996) के मई–जून 1991 में हुये भारतीय आम चुनाव, 1991 के चयनित सदस्यों की सूची। लोकसभा भारतीय संसद का निम्न सदन है। .

नई!!: पी जे कुरियन और दसवीं लोक सभा · और देखें »

बारहवीं लोक सभा

10/03/1998-26/04/1999 .

नई!!: पी जे कुरियन और बारहवीं लोक सभा · और देखें »

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, अधिकतर कांग्रेस के नाम से प्रख्यात, भारत के दो प्रमुख राजनैतिक दलों में से एक हैं, जिन में अन्य भारतीय जनता पार्टी हैं। कांग्रेस की स्थापना ब्रिटिश राज में २८ दिसंबर १८८५ में हुई थी; इसके संस्थापकों में ए ओ ह्यूम (थियिसोफिकल सोसाइटी के प्रमुख सदस्य), दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। १९वी सदी के आखिर में और शुरूआती से लेकर मध्य २०वी सदी में, कांग्रेस भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम में, अपने १.५ करोड़ से अधिक सदस्यों और ७ करोड़ से अधिक प्रतिभागियों के साथ, ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के विरोध में एक केन्द्रीय भागीदार बनी। १९४७ में आजादी के बाद, कांग्रेस भारत की प्रमुख राजनीतिक पार्टी बन गई। आज़ादी से लेकर २०१६ तक, १६ आम चुनावों में से, कांग्रेस ने ६ में पूर्ण बहुमत जीता हैं और ४ में सत्तारूढ़ गठबंधन का नेतृत्व किया; अतः, कुल ४९ वर्षों तक वह केन्द्र सरकार का हिस्सा रही। भारत में, कांग्रेस के सात प्रधानमंत्री रह चुके हैं; पहले जवाहरलाल नेहरू (१९४७-१९६५) थे और हाल ही में मनमोहन सिंह (२००४-२०१४) थे। २०१४ के आम चुनाव में, कांग्रेस ने आज़ादी से अब तक का सबसे ख़राब आम चुनावी प्रदर्शन किया और ५४३ सदस्यीय लोक सभा में केवल ४४ सीट जीती। तब से लेकर अब तक कोंग्रेस कई विवादों में घिरी हुई है, कोंग्रेस द्वारा भारतीय आर्मी का मनोबल गिराने का देश में विरोध किया जा रहा है । http://www.allianceofdemocrats.org/index.php?option.

नई!!: पी जे कुरियन और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस · और देखें »

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद

भाकृअनुप का प्रतीक चिन्ह। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (भाकृअनुप, Indian Council of Agricultural Research) भारत सरकार के कृषि मंत्रालय में कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग के तहत एक स्वायत्तशासी संस्था है। रॉयल कमीशन की कृषि पर रिपोर्ट के अनुसरण में सोसाइटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1860 के तहत पंजीकृत और 16 जुलाई 1929 को स्थापित इस सोसाइटी का पहले नाम इंपीरियल काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च था। इसका मुख्यालय नयी दिल्ली में है। .

नई!!: पी जे कुरियन और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद · और देखें »

मावेलिक्करा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र

मावेलिक्करा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र भारत के केरल राज्य का एक लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र है। श्रेणी:केरल के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र.

नई!!: पी जे कुरियन और मावेलिक्करा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र · और देखें »

राज्य सभा

राज्य सभा भारतीय लोकतंत्र की ऊपरी प्रतिनिधि सभा है। लोकसभा निचली प्रतिनिधि सभा है। राज्यसभा में 250 सदस्य होते हैं। जिनमे 12 सदस्य भारत के राष्ट्रपति के द्वारा नामांकित होते हैं। इन्हें 'नामित सदस्य' कहा जाता है। अन्य सदस्यों का चुनाव होता है। राज्यसभा में सदस्य 6 साल के लिए चुने जाते हैं, जिनमे एक-तिहाई सदस्य हर 2 साल में सेवा-निवृत होते हैं। किसी भी संघीय शासन में संघीय विधायिका का ऊपरी भाग संवैधानिक बाध्यता के चलते राज्य हितों की संघीय स्तर पर रक्षा करने वाला बनाया जाता है। इसी सिद्धांत के चलते राज्य सभा का गठन हुआ है। इसी कारण राज्य सभा को सदनों की समानता के रूप में देखा जाता है जिसका गठन ही संसद के द्वितीय सदन के रूप में हुआ है। राज्यसभा का गठन एक पुनरीक्षण सदन के रूप में हुआ है जो लोकसभा द्वारा पास किये गये प्रस्तावों की पुनरीक्षा करे। यह मंत्रिपरिषद में विशेषज्ञों की कमी भी पूरी कर सकती है क्योंकि कम से कम 12 विशेषज्ञ तो इस में मनोनीत होते ही हैं। आपातकाल लगाने वाले सभी प्रस्ताव जो राष्ट्रपति के सामने जाते हैं, राज्य सभा द्वारा भी पास होने चाहिये। भारत के उपराष्ट्रपति (वर्तमान में वैकेया नायडू) राज्यसभा के सभापति होते हैं। राज्यसभा का पहला सत्र 13 मई 1952 को हुआ था। .

नई!!: पी जे कुरियन और राज्य सभा · और देखें »

राज्य सभा के उपाध्यक्ष

राज्य सभा के उपाध्यक्ष राज्यसभा के अध्यक्ष के अभाव में राज्य सभा की कार्यवाही की अध्यक्षता करते हैं। भारत के उपराष्ट्रपति ही राज्यसभा के अध्यक्ष होते है। राज्य सभा के उपाध्यक्ष राज्य सभा द्वारा आंतरिक रूप से चुने जाते हैं। .

नई!!: पी जे कुरियन और राज्य सभा के उपाध्यक्ष · और देखें »

लोक सभा

लोक सभा, भारतीय संसद का निचला सदन है। भारतीय संसद का ऊपरी सदन राज्य सभा है। लोक सभा सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार के आधार पर लोगों द्वारा प्रत्यक्ष चुनाव द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों से गठित होती है। भारतीय संविधान के अनुसार सदन में सदस्यों की अधिकतम संख्या 552 तक हो सकती है, जिसमें से 530 सदस्य विभिन्न राज्यों का और 20 सदस्य तक केन्द्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। सदन में पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं होने की स्थिति में भारत का राष्ट्रपति यदि चाहे तो आंग्ल-भारतीय समुदाय के दो प्रतिनिधियों को लोकसभा के लिए मनोनीत कर सकता है। लोकसभा की कार्यावधि 5 वर्ष है परंतु इसे समय से पूर्व भंग किया जा सकता है .

नई!!: पी जे कुरियन और लोक सभा · और देखें »

इदुक्की लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र

इदुक्की लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र भारत के केरल राज्य का एक लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र है। श्रेणी:केरल के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र.

नई!!: पी जे कुरियन और इदुक्की लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र · और देखें »

के रहमान खान

के रहमान खान (जन्म ५ अप्रैल १९३९) भारतीय राजनीतिज्ञ है। वे कर्नाटक राज्य से राज्य सभा के सदस्य रहे हैं और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता है। वे २२ जुलाई २००४ से २ अप्रैल २००६ तक और फिर १२ मई २००६ से २ अप्रैल २०१२ तक राज्य सभा के उपाध्यक्ष थे। .

नई!!: पी जे कुरियन और के रहमान खान · और देखें »

कोट्टयम लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र

कोट्टयम लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र भारत के केरल राज्य का एक लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र है। श्रेणी:केरल के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र.

नई!!: पी जे कुरियन और कोट्टयम लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »