लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पिरामिड

सूची पिरामिड

पिरामिड एक बहुविकल्पी शब्द है। इसके कई अर्थ हो सकते हैं। इनमें से कोई भी चुनें.

3 संबंधों: पिरामिड आकार, पिरैमिड (ज्यामिति), मिस्र के पिरामिड

पिरामिड आकार

मंदिरों के '''गोपुर''' भी '''पिरामिड''' आकार के होते हैं (तंजावुर मन्दिर) पिरैमिड जैसे ज्यामितीय आकार से मिलती जुलती संरचनाओं को पिरामिड कहते हैं। विश्व में बहुत सी संरचनाएँ पिरैमिड के आकार की हैं जिनमें मिस्र के पिरामिड बहुत प्रसिद्ध हैं। पिरैमिड आकार की संरचनाओं की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसके भार का अधिकांश भाग जमीन (आधार) के पास होता है। इस कारण प्राचीन सभ्यताओं में भी पिरामिड के रूप में अच्छे स्थायित्व वाले स्मारक बनाये जा सके। .

नई!!: पिरामिड और पिरामिड आकार · और देखें »

पिरैमिड (ज्यामिति)

यह लेख 'पिरामिड' नामक ठोस ज्यामितीय आकृति एवं उसके गणितीय विवरण के बारे में है। अन्य उपयोगों के लिए पिरामिड (बहुविकल्पी) देखें। ---- ठोस ज्यामिति में पिरैमिड (pyramid) उस बहुफलकीय ठोस को कहते हैं जिसका आधार कोई बहुभुज हो तथा शेष सभी त्रिभुजाकार फलक एक बिन्दु (शीर्ष) पर मिलते हों। दूसरे शब्दों में, आधार के प्रत्येक कोर और शीर्ष मिलकर एक त्रिभुजाकार फलक बनाते हैं। अतः किसी पिरैमिड का आधार n भुजाओं वाला बहुभुज हो तो उसमें कुल (n+1) फलक होते हैं जिसमें से n फलक त्रिभुजाकार होते हैं। चतुष्फलकी भी एक पिरैमिड है। n भुजाओं वाले आधार पर निर्मित पिरैमिड में (n+1) शीर्ष तथा 2n कोर (edges) होंगे। श्रेणी:ठोस ज्यामिति.

नई!!: पिरामिड और पिरैमिड (ज्यामिति) · और देखें »

मिस्र के पिरामिड

गीज़ा, मिस्र के एक पिरामिड समूह का दृश्य मिस्र के पिरामिड वहां के तत्कालीन फैरो (सम्राट) गणों के लिए बनाए गए स्मारक स्थल हैं, जिनमें राजाओं के शवों को दफनाकर सुरक्षित रखा गया है। इन शवों को ममी कहा जाता है। उनके शवों के साथ खाद्यान, पेय पदार्थ, वस्त्र, गहनें, बर्तन, वाद्य यंत्र, हथियार, जानवर एवं कभी-कभी तो सेवक सेविकाओं को भी दफना दिया जाता था। भारत की तरह ही मिस्र की सभ्यता भी बहुत पुरानी है और प्राचीन सभ्यता के अवशेष वहाँ की गौरव गाथा कहते हैं। यों तो मिस्र में १३८ पिरामिड हैं और काहिरा के उपनगर गीज़ा में तीन लेकिन सामान्य विश्वास के विपरीत सिर्फ गिजा का ‘ग्रेट पिरामिड’ ही प्राचीन विश्व के सात अजूबों की सूची में है। दुनिया के सात प्राचीन आश्चर्यों में शेष यही एकमात्र ऐसा स्मारक है जिसे काल प्रवाह भी खत्म नहीं कर सका। यह पिरामिड ४५० फुट ऊंचा है। ४३ सदियों तक यह दुनिया की सबसे ऊंची संरचना रहा। १९वीं सदी में ही इसकी ऊंचाई का कीर्तिमान टूटा। इसका आधार १३ एकड़ में फैला है जो करीब १६ फुटबॉल मैदानों जितना है। यह २५ लाख चूनापत्थरों के खंडों से निर्मित है जिनमें से हर एक का वजन २ से ३० टनों के बीच है। ग्रेट पिरामिड को इतनी परिशुद्धता से बनाया गया है कि वर्तमान तकनीक ऐसी कृति को दोहरा नहीं सकती। कुछ साल पहले तक (लेसर किरणों से माप-जोख का उपकरण ईजाद होने तक) वैज्ञानिक इसकी सूक्ष्म सममिति (सिमट्रीज) का पता नहीं लगा पाये थे, प्रतिरूप बनाने की तो बात ही दूर! प्रमाण बताते हैं कि इसका निर्माण करीब २५६० वर्ष ईसा पूर्व मिस्र के शासक खुफु के चौथे वंश द्वारा अपनी कब्र के तौर पर कराया गया था। इसे बनाने में करीब २३ साल लगे। म्रिस के इस महान पिरामिड को लेकर अक्सर सवाल उठाये जाते रहे हैं कि बिना मशीनों के, बिना आधुनिक औजारों के मिस्रवासियों ने कैसे विशाल पाषाणखंडों को ४५० फीट ऊंचे पहुंचाया और इस बृहत परियोजना को महज २३ वर्षों में पूरा किया? पिरामिड मर्मज्ञ इवान हैडिंगटन ने गणना कर हिसाब लगाया कि यदि ऐसा हुआ तो इसके लिए दर्जनों श्रमिकों को साल के ३६५ दिनों में हर दिन १० घंटे के काम के दौरान हर दूसरे मिनट में एक प्रस्तर खंड को रखना होगा। क्या ऐसा संभव था? विशाल श्रमशक्ति के अलावा क्या प्राचीन मिस्रवासियों को सूक्ष्म गणितीय और खगोलीय ज्ञान रहा होगा? विशेषज्ञों के मुताबिक पिरामिड के बाहर पाषाण खंडों को इतनी कुशलता से तराशा और फिट किया गया है कि जोड़ों में एक ब्लेड भी नहीं घुसायी जा सकती। मिस्र के पिरामिडों के निर्माण में कई खगोलीय आधार भी पाये गये हैं, जैसे कि तीनों पिरामिड आ॓रियन राशि के तीन तारों की सीध में हैं। वर्षों से वैज्ञानिक इन पिरामिडों का रहस्य जानने के प्रयत्नों में लगे हैं किंतु अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। .

नई!!: पिरामिड और मिस्र के पिरामिड · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

पिरमिड, पिरामिड आकार (बहुविकल्पी), मिस्र के पिरामिड (बहुविकल्पी)

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »