लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पितृसत्ता

सूची पितृसत्ता

पितृसत्ता एक सामाजिक व्यवस्था है जिसमे पुरुषों की प्राथमिक सत्ता होती हैं। राजनैतिक नेतृत्व, नैतिक अधिकार, सामाजिक सम्मान, सम्पत्ति का नियंत्रण की भूमिकाओं में प्रबल होते हैं। परिवार के क्षेत्र में पिता या अन्य पुरुष महिलाओं और बच्चों के ऊपर अधिकार जमाते है। इस व्यवस्था में स्त्री तथा पुरुष को समाज द्वारा दिए गए कार्यो के अनुसार चलना पढता है। धर्म, समाज व रूढ़िवादी परम्पराएं पितृसत्ता को अधिक ताक़तवर बनाती हैं। सदियों से महिलाएं पितृसत्ता के कारण उत्पीड़ित हो रही हैं। .

6 संबंधों: धर्म, नारीवाद, परिवार, मातृतंत्र, समाज, ज्येष्ठाधिकार

धर्म

धर्मचक्र (गुमेत संग्रहालय, पेरिस) धर्म का अर्थ होता है, धारण, अर्थात जिसे धारण किया जा सके, धर्म,कर्म प्रधान है। गुणों को जो प्रदर्शित करे वह धर्म है। धर्म को गुण भी कह सकते हैं। यहाँ उल्लेखनीय है कि धर्म शब्द में गुण अर्थ केवल मानव से संबंधित नहीं। पदार्थ के लिए भी धर्म शब्द प्रयुक्त होता है यथा पानी का धर्म है बहना, अग्नि का धर्म है प्रकाश, उष्मा देना और संपर्क में आने वाली वस्तु को जलाना। व्यापकता के दृष्टिकोण से धर्म को गुण कहना सजीव, निर्जीव दोनों के अर्थ में नितांत ही उपयुक्त है। धर्म सार्वभौमिक होता है। पदार्थ हो या मानव पूरी पृथ्वी के किसी भी कोने में बैठे मानव या पदार्थ का धर्म एक ही होता है। उसके देश, रंग रूप की कोई बाधा नहीं है। धर्म सार्वकालिक होता है यानी कि प्रत्येक काल में युग में धर्म का स्वरूप वही रहता है। धर्म कभी बदलता नहीं है। उदाहरण के लिए पानी, अग्नि आदि पदार्थ का धर्म सृष्टि निर्माण से आज पर्यन्त समान है। धर्म और सम्प्रदाय में मूलभूत अंतर है। धर्म का अर्थ जब गुण और जीवन में धारण करने योग्य होता है तो वह प्रत्येक मानव के लिए समान होना चाहिए। जब पदार्थ का धर्म सार्वभौमिक है तो मानव जाति के लिए भी तो इसकी सार्वभौमिकता होनी चाहिए। अतः मानव के सन्दर्भ में धर्म की बात करें तो वह केवल मानव धर्म है। हिन्दू, मुस्लिम, ईसाई, जैन या बौद्ध आदि धर्म न होकर सम्प्रदाय या समुदाय मात्र हैं। “सम्प्रदाय” एक परम्परा के मानने वालों का समूह है। (पालि: धम्म) भारतीय संस्कृति और दर्शन की प्रमुख संकल्पना है। 'धर्म' शब्द का पश्चिमी भाषाओं में कोई तुल्य शब्द पाना बहुत कठिन है। साधारण शब्दों में धर्म के बहुत से अर्थ हैं जिनमें से कुछ ये हैं- कर्तव्य, अहिंसा, न्याय, सदाचरण, सद्-गुण आदि। .

नई!!: पितृसत्ता और धर्म · और देखें »

नारीवाद

नारीवाद राजनैतिक आंदोलन का एक सामाजिक सिद्धांत है जो स्त्रियों के अनुभवों से जनित है। हालाकि मूल रूप से यह सामाजिक संबंधो से अनुप्रेरित है लेकिन कई स्त्रीवादी विद्वान का मुख्य जोर लैंगिक असमानता और औरतों के अधिकार इत्यादि पर ज्यादा बल देते हैं। नारीवादी सिद्धांतो का उद्देश्य लैंगिक असमानता की प्रकृति एवं कारणों को समझना तथा इसके फलस्वरूप पैदा होने वाले लैंगिक भेदभाव की राजनीति और शक्ति संतुलन के सिद्धांतो पर इसके असर की व्याख्या करना है। स्त्री विमर्श संबंधी राजनैतिक प्रचारों का जोर प्रजनन संबंधी अधिकार, घरेलू हिंसा, मातृत्व अवकाश, समान वेतन संबंधी अधिकार, यौन उत्पीड़न, भेदभाव एवं यौन हिंसापर रहता है। स्त्रीवादी विमर्श संबंधी आदर्श का मूल कथ्य यही रहता है कि कानूनी अधिकारों का आधार लिंग न बने। आधुनिक स्त्रीवादी विमर्श की मुख्य आलोचना हमेशा से यही रही है कि इसके सिद्धांत एवं दर्शन मुख्य रूप से पश्चिमी मूल्यों एवं दर्शन पर आधारित रहे हैं। हालाकि जमीनी स्तर पर स्त्रीवादी विमर्श हर देश एवं भौगोलिक सीमाओं मे अपने स्त्र पर सक्रिय रहती हैं और हर क्षेत्र के स्त्रीवादी विमर्श की अपनी खास समस्याएँ होती हैं। .

नई!!: पितृसत्ता और नारीवाद · और देखें »

परिवार

सन् 1880 का एक मराठा परिवार परिवार (family) साधारणतया पति, पत्नी और बच्चों के समूह को कहते हैं, किंतु दुनिया के अधिकांश भागों में वह सम्मिलित वासवाले रक्त संबंधियों का समूह है जिसमें विवाह और दत्तक प्रथा द्वारा स्वीकृत व्यक्ति भी सम्मिलित हैं। .

नई!!: पितृसत्ता और परिवार · और देखें »

मातृतंत्र

मातृतंत्र (Matriarchy) से अभिप्राय ऐसे समाज से है जिसमें स्त्रियों (मुख्यतः माताओं) की केन्द्रीय भूमिका हो। ऐसे समाज का राजनैतिक नेतृत्व, नैतिक प्राधिकार एवं सम्पत्ति का अधिकार आदि स्त्रियों के पास होता है। कभी-कभी इसे 'स्त्रीतंत्र' (gynarchy) भी कहते हैं। .

नई!!: पितृसत्ता और मातृतंत्र · और देखें »

समाज

समाज एक से अधिक लोगों के समुदाय को कहते हैं जिसमें सभी व्यक्ति मानवीय क्रियाकलाप करते है। मानवीय क्रियाकलाप में आचरण, सामाजिक सुरक्षा और निर्वाह आदि की क्रियाएं सम्मिलित होती है। समाज लोगों का ऐसा समूह होता है जो अपने अंदर के लोगों के मुकाबले अन्य समूहों से काफी कम मेलजोल रखता है। किसी समाज के अंतर्गत आने वाले व्यक्ति एक दूसरे के प्रति परस्पर स्नेह तथा सहृदयता का भाव रखते हैं। दुनिया के सभी समाज अपनी एक अलग पहचान बनाते हुए अलग-अलग रस्मों-रिवाज़ों का पालन करते हैं। .

नई!!: पितृसत्ता और समाज · और देखें »

ज्येष्ठाधिकार

ज्येष्ठाधिकार (Primogeniture) कानून या रिवाजों के तहत ज्येष्ठ और जायज़ पुत्र का वो अधिकार होता है जिसके तहत उसका अपने छोटे भाई बहनों या बड़े नाजायज़ भाईयों की तुलना में अपने पिता की सम्पत्ति और राज पर पहला अधिकार होता है। यह अधिकार उसके ज्येष्ठ पुत्र को भी विरासत में प्राप्त होता है और उसकी मृत्यु या उसके हटने पर उसके जीवित छोटे भाई के बजाय उसका बड़ा बेटा उसकी सम्पत्ति या ज्येष्ठता की वजह से मिले उसके राज अधिकारों को ग्रहण करता है। किसी संतान के ना होने की अवस्था में उस व्यक्ति के छोटे भाई (उम्र के क्रम में) उसके अधिकारों को ग्रहण करते हैं। भाई बहनों में बहन से पहले भाई को अधिकार मिलता है भले वो बहन से छोटा हो। पुरुष वंशजों की अनुपस्थिति में ज्येष्ठाधिकार के कई संस्करण हैं जो या तो बेटियों, या फिर भाई या फिर किसी सगे-संबंधी को क्रमानुसार मिलते हैं। यह बहुत हद तक उस व्यक्ति की इच्छा पर निर्भर कर्ता है जिससे यह अधिकार दूसरे के पास जाने वाले हैं। इतिहास में यह बात व्यक्ति की सम्पत्ति, उसके स्थायी कार्यालयों, अधिकारों, राजपाठों पर लागू होते आई है। ज्येष्ठाधिकार के विभिन्न संस्करणों में बड़े बेटे के अधिकारों में परिवर्तन कर उसे पूरे परिवार में विभाजित कर दिया गया है। पश्चिम में दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से पुरुष वंशजों की महिला वंशजों पर श्रेष्ठता समाप्त कर दी गई है। यूरोप की अधिकांश राजशाहियों जैसे बेल्जियम, डेनमार्क, लक्ज़मबर्ग, नीदरलैंड, नॉर्वे, स्वीडन, युनाईटेड किंगडम आदि ने भी उत्तराधिकार में पुरुषों की श्रेष्ठता समाप्त कर दी है। श्रेणी:कानूनी शब्दावली श्रेणी:विरासत श्रेणी:अधिकार .

नई!!: पितृसत्ता और ज्येष्ठाधिकार · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

पित्रसत्ता, पितृतंत्र

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »