लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पिंक (फ़िल्म)

सूची पिंक (फ़िल्म)

पिंक अनिरुद्ध रॉय चौधरी द्वारा निर्देशित 2016 की हिन्दी फिल्म है। इसमें अमिताभ बच्चन, तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हरी, अंगद बेदी, एंड्रिया तारियांग, पीयूष मिश्रा, और धृतिमान चटर्जी ने मुख्य किरदार निभाए हैं। फिल्म 16 सितम्बर 2016 को अच्छी समीक्षाओं के साथ रिलीज़ हुई और व्यावसायिक सफल रही। .

12 संबंधों: एबीपी न्यूज़, तापसी पन्नू, दिल चाहता है, द्विध्रुवी विकार, नवभारत टाइम्स, पीयूष मिश्रा, बीबीसी हिन्दी, वेबदुनिया, वीरे दी वेडिंग, आज तक, अमिताभ बच्चन, अंगद बेदी

एबीपी न्यूज़

एबीपी न्यूज़ एबीपी समूह के स्वामित्व वाला एक भारतीय समाचार चैनल है। यह चैनल पहले स्टार न्यूज़ के नाम से जाना जाता था जो स्टार टीवी के स्वामित्व में प्रदर्शित होता था। .

नई!!: पिंक (फ़िल्म) और एबीपी न्यूज़ · और देखें »

तापसी पन्नू

तापसी पन्नू (जन्म 1 अगस्त 1987) भारतीय मॉडल और बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। तापसी ने तेलुगु, तमिल, मलयालम और हिन्दी फिल्मों में काम किया है। फिल्मों से पहले तापसी सॉफटवेयर पेशेवर के रूप में काम करती थी। मॉडलिंग करियर के समय उन्होंने विज्ञापनों में भी काम किया है। इसके लिए तापसी को 2008 में पैंटालून फेमिना मिस फ्रेश फेस और साफी फेमिना मिस ब्यूटीफुल स्किन के रूप में खिताब जीते हैं। मॉडलिंग के साथ एक संक्षिप्त कार्यकाल के बाद, तापसी राघवेंद्र राव द्वारा निर्देशित 2010 में बनी तेलुगू फिल्म झुम्माण्डि नादां साथ अपने अभिनय कैरियर की शुरुआत की। तापसी ने चश्मे बद्दूर फिल्म से हिन्दी सिनेमा में आगाज किया था। बेबी,पिंक और नाम शबाना से उन्हे सराहना मिली। अगली फिल्म जुड़वां 2 है। .

नई!!: पिंक (फ़िल्म) और तापसी पन्नू · और देखें »

दिल चाहता है

दिल चाहता है 2001 में फ़रहान अख्तर द्वारा निर्देशित की गई हिन्दी नाटकीय हास्य फिल्म है। आमिर खान, सैफ अली खान, अक्षय खन्ना, प्रीति जिंटा, सोनाली कुलकर्णी और डिंपल कपाड़िया अभिनीत ये फिल्म फरहाँ अख्तर द्वारा लिखित और निर्देशित पहली फिल्म है। 2001 में, फिल्म ने हिन्दी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता था। .

नई!!: पिंक (फ़िल्म) और दिल चाहता है · और देखें »

द्विध्रुवी विकार

द्रिध्रुवी विकार एक गंभीर प्रकार का मानसिक रोग है जो एक प्रकार का मनोदशा विकार है। इस रोग से ग्रसित रोगी की मनोदशा बारी-बारी से दो विपरीत अवस्थाओं में जाती रहती है। एक मनोदशा को सनक या उन्माद और दूसरी मनोदशा को अवसाद कहते हैं। सनक की मनोदशा में रोगी अति-आशावादी हो सकता है; अपने बारे मे बढ़ी-चढ़ी धारणा रख सकता है (जैसे मैं बहुत धनी, रचनाशील या शक्तिशाली हूँ); व्यक्ति अति-क्रियाशील हो सकता है (धड़ाधड़ भाषण, तेज गति से बदलते हुए विचार आदि); रोगी सोना नहीं चाहता या सोने को अनावश्यक कहता है आदि। दूसरी तरफ अवसाद की मनोदशा में रोगी उदास रहता है; उसको थकान लगती है; अपने को दोषी महसूस करता है या उसमें आशाहीनता दिखायी देती है। .

नई!!: पिंक (फ़िल्म) और द्विध्रुवी विकार · और देखें »

नवभारत टाइम्स

नवभारत टाइम्स दिल्ली और मुंबई से प्रकाशित होने वाला एक दैनिक समाचार पत्र है। इसकी प्रकाशक कम्पनी बेनेट, कोलमैन एवं कम्पनी है, जो द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक्स टाइम्स, महाराष्ट्र टाइम्स जैसे दैनिक अखबारों एवं फ़िल्मफ़ेर व फेमिना जैसी पत्रिकाओं का प्रकाशन भी करती है। नवभारत टाइम्स इस समूह के सबसे पुराने प्रकाशनों में से एक है। दिल्ली में करीब 4.23 लाख की प्रसार संख्या और 19.7 लाख की पाठक संख्या के साथ यह अखबार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में छाया हुआ है। हिन्दी मुम्बई में चौथे नम्बर की भाषा मानी जाती है, इसके बावजूद ग्रेटर मुम्बई क्षेत्र में नवभारत टाइम्स की प्रसार संख्या 1.3 लाख और पाठक संख्या 4.7 लाख है। इन दोनों शहरों में शुरू से ही नवभारत टाइम्स प्रथम स्थान पर है। .

नई!!: पिंक (फ़िल्म) और नवभारत टाइम्स · और देखें »

पीयूष मिश्रा

पीयूष मिश्रा (जन्म १३ जनवरी १९६३) एक भारतीय नाटक अभिनेता, संगीत निर्देशक, गायक, गीतकार, पटकथा लेखक हैं। मिश्रा का पालन-पोषण ग्वालियर में हुआ और १९८६ में उन्होंने दिल्ली स्थिति नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने मकबूल, गुलाल, गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी फ़िल्मों में गाने गाये हैं। .

नई!!: पिंक (फ़िल्म) और पीयूष मिश्रा · और देखें »

बीबीसी हिन्दी

बीबीसी हिन्दी एक अन्तरराष्ट्रीय समाचार सेवा है। इसका आरम्भ ११ मई १९४० को हुआ। प्रारम्भ में यह सेवा रेडियो के माध्यम से संचालित होती थी। वर्तमान में ये सेवा रेडियो के साथ-साथ वेबसाइट एवं सामाजिक जालस्थलों पर भी संचालित हो रही है। .

नई!!: पिंक (फ़िल्म) और बीबीसी हिन्दी · और देखें »

वेबदुनिया

वेबदुनिया एक भारतीय समाचार जालस्थल है। यह हिन्दी के साथ साथ तमिल, मलयालम, तेलुगू आदि भाषाओं में उपलब्ध है। .

नई!!: पिंक (फ़िल्म) और वेबदुनिया · और देखें »

वीरे दी वेडिंग

वीरे दी वेडिंग (अंग्रेजी: फ्रेंड्स वेडिंग) एक 2018 भारतीय हिंदी महिला दोस्त कॉमेडी फिल्म है, जिसे शशांक घोष द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म को रिया कपूर, एकता कपूर और निखिल द्विवेदी द्वारा सह-निर्मित किया गया है और करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया की प्रमुख भूमिकाओं में सितारों की भूमिका निभाई गई है। .

नई!!: पिंक (फ़िल्म) और वीरे दी वेडिंग · और देखें »

आज तक

आज तक एक हिन्दी समाचार टी वी चैनल है। इसका स्वामित्व टीवी टुडे नेटवर्क लिमिटेड के पास है। आज तक भारत के सर्वाधिक देखे जाने वाले हिन्दी समाचार चैनलों में से एक है। आज तक का मुख्यालय नई दिल्ली, भारत में स्थित है। आज तक को लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स द्वारा भी सर्वश्रेष्ठ समाचार चैनल के रूप में सम्मनित किया जा चुका है। .

नई!!: पिंक (फ़िल्म) और आज तक · और देखें »

अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन (जन्म-११ अक्टूबर, १९४२) बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय अभिनेता हैं। १९७० के दशक के दौरान उन्होंने बड़ी लोकप्रियता प्राप्त की और तब से भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे प्रमुख व्यक्तित्व बन गए हैं। बच्चन ने अपने करियर में कई पुरस्कार जीते हैं, जिनमें तीन राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार और बारह फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार शामिल हैं। उनके नाम सर्वाधिक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता फ़िल्मफेयर अवार्ड का रिकार्ड है। अभिनय के अलावा बच्चन ने पार्श्वगायक, फ़िल्म निर्माता और टीवी प्रस्तोता और भारतीय संसद के एक निर्वाचित सदस्य के रूप में १९८४ से १९८७ तक भूमिका की हैं। इन्होंने प्रसिद्द टी.वी.

नई!!: पिंक (फ़िल्म) और अमिताभ बच्चन · और देखें »

अंगद बेदी

अंगद सिंह बेदी (जन्म ६ फरवरी १९८३) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता और मॉडल है जो बॉलीवुड और टेलीविजन में अपने कामों के लिए जाने जाते हैं। .

नई!!: पिंक (फ़िल्म) और अंगद बेदी · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »