लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पालखेड़ का युद्ध

सूची पालखेड़ का युद्ध

पालखेड़ का युद्ध २८ फरवरी १७२८ को बाजीराव प्रथम तथा हैदराबाद के निजाम के बीच हुआ था। बाजीराव ने निजाम को पराजित किया। यह युद्ध सैन्य रणनीति के उत्कृष्ट क्रियान्यवन का अच्छा उदाहरण है। पालखेड़, नासिक के पास एक छोटा सा गाँव है। .

3 संबंधों: नासिक, बाजीराव प्रथम, सैन्य रणनीति

नासिक

नासिक अथवा नाशिक भारत के महाराष्ट्र राज्य का एक शहर है। नसिक महाराष्ट्र के उत्तर पश्चिम में, मुम्बई से १५० किमी और पुणे से २०५ किमी की दुरी में स्थित है। यह शहर प्रमुख रूप से हिन्दू तीर्थयात्रियों का प्रमुख केन्द्र है। नासिक पवित्र गोदावरी नदी के तट पर स्थित है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 565 मीटर है। गोदावरी नदी के तट पर बहुत से सुंदर घाट स्थित है। इस शहर का सबसे प्रमुख भाग पंचवटी है। इसके अलावा यहां बहुत से मंदिर भी है। नासिक में त्योहारों के समय में बहुत अधिक संख्या में भीड़ दिखलाई पड़ती है। .

नई!!: पालखेड़ का युद्ध और नासिक · और देखें »

बाजीराव प्रथम

पेशवा बाजीराव प्रथम (१७०० - १७४०) महान सेनानायक थे। वे १७२० से १७४० तक मराठा साम्राज्य के चौथे छत्रपति शाहूजी महाराज के पेशवा (प्रधानमन्त्री) रहे। इनको 'बाजीराव बल्लाल' तथा 'थोरले बाजीराव' के नाम से भी जाना जाता है। इन्हें प्रेम से लोग अपराजित हिन्दू सेनानी सम्राट भी कहते थे। इन्होंने अपने कुशल नेतृत्व एवं रणकौशल के बल पर मराठा साम्राज्य का विस्तार (विशेषतः उत्तर भारत में) किया। इसके कारण ही उनकी मृत्यु के २० वर्ष बाद उनके पुत्र के शासनकाल में मराठा साम्राज्य अपने चरमोत्कर्ष पर पहुँच सका। बाजीराव प्रथम को सभी ९ महान पेशवाओं में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। इनके पिता बालाजी विश्वनाथ पेशवा भी शाहूजी महाराज के पेशवा थे। बचपन से बाजीराव को घुड़सवारी करना, तीरंदाजी, तलवार भाला, बनेठी, लाठी आदि चलाने का शौक था। १३-१४ वर्ष की खेलने की आयु में बाजीराव अपने पिताजी के साथ घूमते थे।। वेबदुनिया उनके साथ घूमते हुए वह दरबारी चालों व रीतिरिवाजों को आत्मसात करते रहते थे।यह क्रम १९-२० वर्ष की आयु तक चलता रहा। जब बाजीराव के पिता का अचानक निधन हो गया तो मात्र बीस वर्ष की आयु के बाजीराव को शाहूजी महाराज ने पेशवा बना दिया। जब महाराज शाहू ने १७२० में बालाजी विश्वनाथ के मृत्यूपरांत उसके १९ वर्षीय ज्येष्ठपुत्र बाजीराव को पेशवा नियुक्त किया तो पेशवा पद वंशपरंपरागत बन गया। अल्पवयस्क होते हुए भी बाजीराव ने असाधारण योग्यता प्रदर्शित की। पेशवा बनने के बाद अगले बीस वर्षों तक बाजीराव मराठा साम्राज्य को बढ़ाते रहे। उनका व्यक्तित्व अत्यंत प्रभावशाली था; तथा उनमें जन्मजात नेतृत्वशक्ति थी। अपने अद्भुत रणकौशल, अदम्य साहस और अपूर्व संलग्नता से, तथा प्रतिभासंपन्न अनुज श्रीमान चिमाजी साहिब अप्पा के सहयोग द्वारा शीघ्र ही उसने मराठा साम्राज्य को भारत में सर्वशक्तिमान् बना दिया।हिन्दी विश्वकोश, भाग-7, नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी, संस्करण 1966, पृष्ठ 339.

नई!!: पालखेड़ का युद्ध और बाजीराव प्रथम · और देखें »

सैन्य रणनीति

वाटरलू के युद्ध की रणनीति रणक्षेत्र में वांछित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिये सैन्य संस्थानों द्वारा अपनायी गयी नीति सैन्य रणनीति (Military strategy) कहलाती है। 'स्ट्रेटेजी' शब्द ग्रीक शब्द 'strategos' से बना है। १८वीं शताब्दी में जब इस शब्द का उपयोग आरम्भ हुआ तब इसे 'सेनानायक की कला' (art of the general) या 'सैनिकों का विन्यास (arrangement) बनाने की कला' के रूप में संकुचित अर्थों में ही लिया जाता था। विस्तृत अर्थ में, सैन्य रणनीति के अन्तर्गत सैनिक अभियानों की योजना बनाना एवं उन्हें कार्यान्वित करना, सेना की गति एवं विन्यास (disposition), तथा शत्रु को धोखा देना आदि सब सम्मिलित हैं। .

नई!!: पालखेड़ का युद्ध और सैन्य रणनीति · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »