लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पामीर-अलाय

सूची पामीर-अलाय

अज़नोब दर्रे के पास ज़रफ़शान शृंखला का नज़ारा पामीर-अलाय (रूसी: Памиро-Алай, अंग्रेज़ी: Pamir-Alay) मध्य एशिया में ताजिकिस्तान, किर्गिज़स्तान, उज़बेकिस्तान और पूर्वी तुर्कमेनिस्तान में पर्वत-शृंखलाओं का एक गुट है, जो पामीर पर्वतमाला का एक हिस्सा समझे जाते हैं। यह उत्तर में सिर दरिया (फ़रग़ना वादी) की वादी से लेकर दक्षिण में वख़्श नदी तक विस्तृत हैं। इन पर्वतों की सबसे ऊँची चोटी तुर्किस्तान शृंखला में स्थित ५६२१ लम्बा पिक स्कालिस्ती (пик Скалистый, Pik Skalisty) है, जिसका अर्थ 'पत्थरीला पर्वत' है।, Maria Shahgedanova, Oxford University Press, 2003, ISBN 978-0-19-823384-8, Chapter 16 .

15 संबंधों: ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, तुर्किस्तान शृंखला, पामीर पर्वतमाला, मध्य एशिया, रूसी भाषा, सिर दरिया, ज़रफ़शान शृंखला, वख़्श नदी, गिस्सार पर्वत, किर्गिज़स्तान, कोयतेनदाग़ शृंखला, अलाय पर्वत शृंखला, अंग्रेज़ी भाषा, उज़्बेकिस्तान

ताजिकिस्तान

अंतरिक्ष से ताजिकिस्तान का मंज़र ताज़िकिस्तान (ताजिक: Тоҷикистон,, तोजिकिस्तोन) मध्य एशिया मे स्थित एक देश है जो चारों ओर से ज़मीन से घिरा (स्थलवेष्ठित) है। यह पहले सोवियत संघ का हिस्सा था और उस देश के विघटन के बाद सन् १९९१ में एक स्वतंत्र देश बना। १९९२-९७ के काल में गृहयुद्धों की मार झेल चुके इस देश की कूटनीतिक-भौगोलिक स्थिति बहुत महत्वपूर्ण है। यह उज़बेकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान, किर्गिज़स्तान तथा चीन के मध्य स्थित है। इसके अलावा पाकिस्तान के उत्तरी इलाके से इसे केवल अफ़ग़ानिस्तान के बदख़्शान प्रान्त का पतला-सा वाख़ान गलियारा ही अलग करता है। ताजिकिस्तान की राजधानी दुशानबे शहर है और यहाँ की भाषा को ताजिक कहा जाता है जो फ़ारसी भाषा का एक रूप माना जाता है। इस भाषा को सीरीलिक अक्षरों में लिखा जाता है जिसमें रूसी तथा कुछ अन्य भाषाएँ भी लिखी जाती हैं। .

नई!!: पामीर-अलाय और ताजिकिस्तान · और देखें »

तुर्कमेनिस्तान

तुर्कमेनिस्तान (तुर्कमेनिया के नाम से भी जाना जाता है) मध्य एशिया में स्थित एक तुर्किक देश है। १९९१ तक तुर्कमेन सोवियत समाजवादी गणराज्य (तुर्कमेन SSR) के रूप में यह सोवियत संघ का एक घटक गणतंत्र था। इसकी सीमा दक्षिण पूर्व में अफ़ग़ानिस्तान, दक्षिण पश्चिम में ईरान, उत्तर पूर्व में उज़्बेकिस्तान, उत्तर पश्चिम में कज़ाख़िस्तान और पश्चिम में कैस्पियन सागर से मिलती है। 'तुर्कमेनिस्तान' नाम फारसी से आया है, जिसका अर्थ है, 'तुर्कों की भूमि'। देश की राजधानी अश्गाबात (अश्क़ाबाद) है। इसका हल्के तौर पर "प्यार का शहर" या "शहर जिसको मोहब्बत ने बनाया" के रूप में अनुवाद होता है। यह अरबी के शब्द 'इश्क़' और फारसी प्रत्यय 'आबाद' से मिलकर बना है।, Bradley Mayhew, Lonely Planet, 2007, ISBN 978-1-74104-614-4,...

नई!!: पामीर-अलाय और तुर्कमेनिस्तान · और देखें »

तुर्किस्तान शृंखला

तुर्किस्तान पर्वत शृंखला मध्य एशिया में स्थित एक पर्वत शृंखला है जो पामीर-अलाय पर्वत मंडल का एक भाग है। यह पर्वतों की कतार ज़रफ़शान पर्वत शृंखला से उत्तर में स्थित है और किर्गिज़स्तान और ताजिकिस्तान की सरहद पर अलाय पर्वत शृंखला से शुरू होकर पश्चिम में ३४० किमी दूर उज़्बेकिस्तान में समरक़ंद के नख़्लिस्तान (ओएसिस) पर ख़त्म होती है। .

नई!!: पामीर-अलाय और तुर्किस्तान शृंखला · और देखें »

पामीर पर्वतमाला

पामीर (अंग्रेजी: Pamir Mountains, फ़ारसी), मध्य एशिया में स्थित एक प्रमुख पठार एवं पर्वत शृंखला है, जिसकी रचना हिमालय, तियन शान, काराकोरम, कुनलुन और हिन्दू कुश शृंखलाओं के संगम से हुआ है। पामीर विश्व के सबसे ऊँचे पहाड़ों में से हैं और १८वीं सदी से इन्हें 'विश्व की छत' कहा जाता है। इसके अलावा इन्हें इनके चीनी नाम 'कोंगलिंग' के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ उगने वाले जंगली प्याज़ के नाम पर इन्हें प्याज़ी पर्वत भी कहा जाता था।, John Navazio, pp.

नई!!: पामीर-अलाय और पामीर पर्वतमाला · और देखें »

मध्य एशिया

मध्य एशिया एशिया के महाद्वीप का मध्य भाग है। यह पूर्व में चीन से पश्चिम में कैस्पियन सागर तक और उत्तर में रूस से दक्षिण में अफ़ग़ानिस्तान तक विस्तृत है। भूवैज्ञानिकों द्वारा मध्य एशिया की हर परिभाषा में भूतपूर्व सोवियत संघ के पाँच देश हमेशा गिने जाते हैं - काज़ाख़स्तान, किरगिज़स्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज़बेकिस्तान। इसके अलावा मंगोलिया, अफ़ग़ानिस्तान, उत्तरी पाकिस्तान, भारत के लद्दाख़ प्रदेश, चीन के शिनजियांग और तिब्बत क्षेत्रों और रूस के साइबेरिया क्षेत्र के दक्षिणी भाग को भी अक्सर मध्य एशिया का हिस्सा समझा जाता है। इतिहास में मध्य एशिया रेशम मार्ग के व्यापारिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए जाना जाता है। चीन, भारतीय उपमहाद्वीप, ईरान, मध्य पूर्व और यूरोप के बीच लोग, माल, सेनाएँ और विचार मध्य एशिया से गुज़रकर ही आते-जाते थे। इस इलाक़े का बड़ा भाग एक स्तेपी वाला घास से ढका मैदान है हालाँकि तियान शान जैसी पर्वत शृंखलाएँ, काराकुम जैसे रेगिस्तान और अरल सागर जैसी बड़ी झीलें भी इस भूभाग में आती हैं। ऐतिहासिक रूप मध्य एशिया में ख़ानाबदोश जातियों का ज़ोर रहा है। पहले इसपर पूर्वी ईरानी भाषाएँ बोलने वाली स्किथी, बैक्ट्रियाई और सोग़दाई लोगों का बोलबाला था लेकिन समय के साथ-साथ काज़ाख़, उज़बेक, किरगिज़ और उईग़ुर जैसी तुर्की जातियाँ अधिक शक्तिशाली बन गई।Encyclopædia Iranica, "CENTRAL ASIA: The Islamic period up to the Mongols", C. Edmund Bosworth: "In early Islamic times Persians tended to identify all the lands to the northeast of Khorasan and lying beyond the Oxus with the region of Turan, which in the Shahnama of Ferdowsi is regarded as the land allotted to Fereydun's son Tur.

नई!!: पामीर-अलाय और मध्य एशिया · और देखें »

रूसी भाषा

विश्व में रूसी भाषा का प्रसार रूसी भाषा (русский язык,रूस्किय् यज़ीक्) - पूर्वी स्लाविक भाषाओं में सर्वाधिक प्रचलित भाषा है। रूसी यूरोप की एक प्रमुख भाषा तो है ही, विश्व की प्रमुख भाषाओं में भी इस का विशेष स्थान है, हालाँकि भौगोलिक दृष्टि से रूसी बोलने वालों की अधिकतर संख्या यूरोप की बजाय एशिया में निवास करती है। रूसी भाषा रूसी संघ की आधिकारिक भाषा है। इसके अतिरिक्त बेलारूस, कज़ाकिस्तान, क़िर्गिस्तान, उक्राइनी स्वायत्त जनतंत्र क्रीमिया, जॉर्जियाई अस्वीकृत जनतंत्र अब्ख़ाज़िया और दक्षिणी ओसेतिया, मल्दावियाई अस्वीकृत जनतंत्र ट्रांसनीस्ट्रिया (नीस्टर का क्षेत्र) और स्वायत्त जनतंत्र गगऊज़िया नामक देशों और जनतंत्रों में रूसी भाषा सहायक आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार की गई है। रूसी भूतपूर्व सोवियत संघ के सभी १५ सोवियत समाजवादी जनतंत्रों की राजकीय भाषा थी। सन् 1991 में सोवियत संघ के विघटन के बाद भी इन सभी आधुनिक स्वतंत्र देशों में अपनी-अपनी राष्ट्रीय भाषाओं के साथ-साथ परस्पर आपसी व्यवहार के लिए सम्पर्क भाषा के रूप में रूसी भाषा का प्रयोग किया जाता है। इन १५ देशों में रहने वाले निवासियों में से भी अधिकांश की मातृभाषा रूसी ही है। विश्व के विभिन्न देशों में (इसराइल, जर्मनी, संयुक्त राज्य अमरीका, कनाडा, तुर्की, ऑस्ट्रेलिया इत्यादि) जहाँ कहीं भी भूतपूर्व सोवियत संघ या रूस के प्रवासी बसे हुए हैं, वहाँ कई जगहों पर रूसी पत्र-पत्रिकाएँ प्रकाशित होती हैं, रूसी भाषा में रेडियो और दूरदर्शन काम करते हैं तथा स्कूलों में रूसी सिखाई जाती है। कुछ वर्ष पहले तक पूर्वी यूरोपियाई देशों के स्कूलों में रूसी भाषा विदेशी भाषा के रूप में पढ़ाई जाती थी। कुल मिला कर विश्व में रूसी भाषा बोलने वालों की संख्या ३०-३५ करोड़ है, जिस में से 16 करोड़ लोग इसे अपनी मातृभाषा मानते हैं। इसके आधार पर रूसी संसार की भाषाओं में पाँचवे स्थान पर है और वह संयुक्त राष्ट्र (UN) की ५ आधिकारिक भाषाओं में से एक है। .

नई!!: पामीर-अलाय और रूसी भाषा · और देखें »

सिर दरिया

तियन शान पर्वतों से अरल सागर तक सिर दरिया का मार्ग ख़ुजन्द, ताजिकिस्तान से गुज़रता हुआ सिर दरिया सिर दरिया (फ़ारसी:, ताजिकी: Сирдарё, अंग्रेज़ी: Syr Darya) मध्य एशिया की एक बड़ी नदी है। यह २,२१२ किलोमीटर लम्बी नदी किर्गिज़स्तान, ताजिकिस्तान, उज़बेकिस्तान और काज़ाख़स्तान के देशों से निकलती है। आमू दरिया और सिर दरिया को मध्य एशिया की दो सब से महत्वपूर्ण नदियाँ माना जाता है, हालांकि आमू दरिया में सिर दरिया से कहीं ज़्यादा पानी बहता है।, Michael Kort, Infobase Publishing, 2004, ISBN 978-0-8160-5074-1,...

नई!!: पामीर-अलाय और सिर दरिया · और देखें »

ज़रफ़शान शृंखला

अन्ज़ोब दर्रे के पास ज़रफ़शान पर्वत ज़रफ़शान पर्वत शृंखला (रूसी: Зеравшанский хребет, ज़ेरवशान्स्की ख़्रेबेत​; अंग्रेज़ी: Zarafshan Range) मध्य एशिया में ताजिकिस्तान और उज़्बेकिस्तान की एक पर्वत शृंखला है जो पामीर-अलाय पर्वत मंडल का एक भाग है। यह ३७० किमी लम्बी शृंखला ज़रफ़शान नदी से दक्षिण में विस्तृत हैं और पूर्व-पश्चिम दिशा में ताजिकिस्तान के सुग़्द प्रान्त के दक्षिण हिस्से से गुज़रती है। ज़रफ़शान पर्वतों का सबसे ऊँचा पहाड़ ५,४८९ मीटर ऊँचा चिमतर्गा पर्वत (Чимтарга, Chimtarga) है। सुग़्द प्रान्त के पंजाकॅन्त शहर से आगे यह शृंखला उज़्बेकिस्तान में दाख़िल हो जाती है जहाँ इसके पहाड़ों की ऊँचाई १,५०० से २,००० मीटर तक कम होती जाती है। उज़्बेकिस्तान में ज़रफ़शान पर्वत समरक़न्द प्रान्त और सुरख़ानदरिया प्रान्त के बीच की प्रांतीय सरहद माने जाते हैं। यहाँ से आगे जाकर यह पहाड़ धीरे-धीरे समरक़न्द से दक्षिण-पश्चिम के रेगिस्तानी क्षेत्र में लुप्त हो जाते हैं। .

नई!!: पामीर-अलाय और ज़रफ़शान शृंखला · और देखें »

वख़्श नदी

वख़्श नदी (नीले रंग में) ताजिकिस्तान में नुरेक बाँध के पीछे वख़्श नदी एक सरोवर बना देती है वख़्श नदी, जिसे सुरख़ोब नदी और किज़िल सूउ भी कहा जाता है, मध्य एशिया में स्थित एक नदी है जो आमू दरिया की एक उपनदी भी है। यह ताजिकिस्तान की मुख्य नदियों में से एक है।, Food & Agriculture Org., 1999, ISBN 978-92-5-104309-7,...

नई!!: पामीर-अलाय और वख़्श नदी · और देखें »

गिस्सार पर्वत

गिस्सार या हिस्सार (रूसी: Гиссарский хребет, अंग्रेज़ी: Gissar Range) मध्य एशिया की एक पर्वत शृंखला का नाम है जो पामीर-अलाय पर्वत मंडल के पश्चिमी भाग में ताजिकिस्तान और उज़बेकिस्तान में विस्तृत हैं। २०० किमी तक चलने वाली यह पर्वतमाला ज़रफ़शान शृंखला से दक्षिण में है। यह ताजीकिस्तान की राजधानी दुशान्बे से शुरू होकर, हिस्सार ज़िले से गुज़रते हुए, उज़बेकिस्तान के सुरख़ानदरिया प्रान्त के उत्तरी छोर पर अंत होती है। गिस्सार शृंखला का सबसे ऊँचा पहाड़ ४,६४३ मीटर (१५,२३३ फ़ुट​) ऊँचा ख़ज़रेत​ सुलतान (हज़रत सुलतान) है, जो उज़बेकिस्तान का सबसे ऊँचा बिन्दु भी है। यह ताजिक सीमा के पास दुशान्बे के पश्चिमोत्तर में स्थित है।, Gustave Gintzburger, pp.

नई!!: पामीर-अलाय और गिस्सार पर्वत · और देखें »

किर्गिज़स्तान

किर्ग़िज़स्तान, आधिकारिक तौर पर किर्ग़िज़ गणतंत्र, मध्य एशिया में स्थित एक देश है। चारों तरफ जमीन और पहाड़ियों से घिरे इस देश की सीमा उत्तर में कज़ाख़िस्तान, पश्चिम में उज़्बेकिस्तान, दक्षिण पश्चिम में ताजिकिस्तान और पूर्व में चीन से मिलती है। "किरगिज़", जिससे देश का नाम पड़ा है, शब्द की उत्पति मूलतः "चालीस लड़कियां" या फिर "चालीस जनजातियां" मानी जाती है। जो संभवतः महानायक मानस की ओर इंगित करती हैं, जिन्होंने किंवदंती के अनुसार, खितान के खिलाफ चालीस जनजातियों को एकजुट किया था। किर्ग़िज़स्तान के झंडे में सूर्य की चालीस किरणें मानस के इन्हीं चालीस जनजातियों का प्रतीक हैं। .

नई!!: पामीर-अलाय और किर्गिज़स्तान · और देखें »

कोयतेनदाग़ शृंखला

कोयतेनदाग़ (तुर्कमेनी: Köýtendag), जिन्हें कुगितांगताऊ (Kugitangtau) भी कहते हैं, मध्य एशिया में दक्षिण-पूर्वी तुर्कमेनिस्तान में स्थित पामीर-अलाय पर्वतों की एक शाखा है। यह तुर्कमेनिस्तान की उज़बेकिस्तान के सुरख़ानदरिया प्रान्त के साथ लगी सरहद पर स्थित हैं। इस शृंखला का सबसे ऊँचा पहाड़ ३,१३९ मीटर लम्बा 'अयिरिबाबा' (Aýrybaba) है, जो पूरे तुर्कमेनिस्तान का सबसे ऊँचा पर्वत भी है। कोयतेनदाग़ प्राकृतिक आरक्षित क्षेत्र भी इन्ही पर्वतों के इलाक़े में स्थित है। .

नई!!: पामीर-अलाय और कोयतेनदाग़ शृंखला · और देखें »

अलाय पर्वत शृंखला

इस नक़्शे में अलाय (Alai) पर्वत देखे जा सकते हैं अलाय पर्वत शृंखला (किरगिज़: Алай тоо кыркасы, अंग्रेज़ी: Alay Mountains) मध्य एशिया में किर्गिज़स्तान के तियान शान पर्वतों से पश्चिम में ताजिकिस्तान तक ३५० किमी की लम्बाई तय करने वाली पामीर-अलाय पर्वतों की एक शाखा है। इस शृंखला का सबसे ऊँचा पहाड़ ५,५४४ मीटर लम्बा 'पिक तन्दिकूल' (пик Тандыкуль, Pik Tandykul) है। इस शृंखला की दक्षिणी ढलानों से कई नदी-झरने वख़्श नदी में एकत्रित होते हैं जो आमू दरिया की एक उपनदी है। इसकी उत्तरी ढलानों से उभरने वाले झरनों का पानी फरग़ना वादी की तरफ़ उतरता है और सिर दरिया की उपनदियों को जल देता है। .

नई!!: पामीर-अलाय और अलाय पर्वत शृंखला · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: पामीर-अलाय और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

उज़्बेकिस्तान

एशिया के केन्द्रीय भाग में स्थित एक देश है जो चारो ओर से जमीन से घिरा है। इतना ही नहीं, इसके चहुँदिश के देश की खुद भी समुद्र तक कोई पहुँच नहीं है। इसके उत्तर में कज़ाख़िस्तान, पूरब में ताज़िकिस्तान दक्षिण में तुर्कमेनिस्तान और अफ़गानिस्तान स्थित है। यह 1991 तक सोवियत संघ का एक घटक था। उज़्बेकिस्तान के प्रमुख शहरों में राजधानी ताशकंत के अलावा समरकंद तथा बुख़ारा का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है। यहाँ के मूल निवासी मुख्यतः उज़्बेक नस्ल के हैं, जो बोलचाल में उज्बेक भाषा का प्रयोग करते हैं। .

नई!!: पामीर-अलाय और उज़्बेकिस्तान · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

पामीर-अलाय पर्वत, पामीर-अलाय पर्वत मंडल, पामीर-अलाय पर्वतों

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »