लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

वेस्ट वर्जीनिया

सूची वेस्ट वर्जीनिया

पश्चिमी वर्जीनिया या वेस्ट वर्जीनिया (अंग्रेजी:West Virginia), संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिण में अपालाचिया क्षेत्र में स्थित एक अमेरिकी राज्य है। इसकी सीमाएं दक्षिण-पूर्व में वर्जीनिया, दक्षिण पश्चिम में केंटकी, पूर्वोत्तर में ओहायो, उत्तर में पेंसिल्वेनिया और उत्तर पश्चिम में मेरीलैंड से मिलती हैं। पश्चिमी वर्जीनिया संयुक्त राज्य अमेरिका का 38 वां सबसे अधिक आबादी वाला और क्षेत्रफल के हिसाब से 41 वां सबसे बड़ा राज्य है। इसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर चार्ल्सटन है। संयुक्त राज्य अमेरिका में इसका विलय २० जून १८६३ को ३५वें राज्य के रूप में हुआ। .

10 संबंधों: पूर्वी समय मंडल, पेन्सिलवेनिया, मैरिलैण्ड, समन्वित सार्वत्रिक समय, संयुक्त राज्य, संयुक्त राज्य भूगर्भ सर्वेक्षण, वर्जीनिया, ओहायो, कॅण्टकी, अंग्रेज़ी भाषा

पूर्वी समय मंडल

पूर्वी समय मंडल ('Eastern Time Zone (ET)) संयुक्त राज्य अमेरिका के सत्रह पूर्वी राज्यों, पूर्वी कनाडा के कुछ हिस्सों और मेक्सिको के क़्विनताना रू राज्य, मध्य अमेरिका में पनामा और कैरिबियाई द्वीपों में इस्तेमाल होने वाला समय मंडल है। वो क्षेत्र जो पूर्वी मानक समय (EST) का इस्तेमाल करते हैं यूटीसी से पांच घंटे पीछे होते हैं। पूर्वी दिवालोक समय (EDT), जब बसंत ऋतु और गर्मियों में दिवालोक बचत समय का इस्तेमाल करते हैं तब यूटीसी से चार घंटे पीछे होते हैं। .

नई!!: वेस्ट वर्जीनिया और पूर्वी समय मंडल · और देखें »

पेन्सिलवेनिया

संयुक्त राज्य अमरीका में पेन्सिलवेनिया पेन्सिलवेनिया (Pennsylvania) राष्ट्रमण्डल जिसे आम तौर पर पी.ए. कहा जाता है, अमेरिका के पूर्वोत्तर में स्थित एक राज्य है। पेनसिल्वेनिया को १८०२ से कीस्टोन (keystone) राज्य के नाम से जाना जाता है क्योंकि वह अमरीका के प्रथम तेरह बस्तियो के मध्य में स्थित है। पेनसिल्वेनिया का एक और नाम "क्वेकर" (Quaker) राज्य भी है। साम्रराज्यीय समय में उसे क्वेकर राज्य भी कहा जाता था। पेनसिल्वेनिया की तटरेखा ईरि झील से लगकर ५१ मील और डेलावेर खाडी से लगकर ५७ मील है। फिलाडेल्फिया पेनसिल्वेनिया का सबसे बड़ा शहर है। ---- प्रमुख तथ्य राजधानीः हैरिसबर्ग प्रमुख शहरः पिट्सबर्ग, फिलाडेल्फिया क्षेत्रफलः 46,058 वर्ग मील जनसंख्याः 1,27,84,227 वर्ष 2016 के अनुमान अनुसार मुख्य उद्योगः स्टील, कृषि भुट्टा, सोयाबीन, मशरूम खनन, इलेक्ट्रानिक उत्पाद एवं औषधियाँ मुख्य नदियाँ: एलगेनी, सक्शीना, डेलावेयर, ओहायो एवं स्कूकिल ---- यह राज्य कीस्टोन राज्य के नाम से भी मशहूर है। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य.

नई!!: वेस्ट वर्जीनिया और पेन्सिलवेनिया · और देखें »

मैरिलैण्ड

thumbnail मैरिलैण्ड (Maryland) संयुक्त राज्य अमेरिका का एक राज्य है। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य.

नई!!: वेस्ट वर्जीनिया और मैरिलैण्ड · और देखें »

समन्वित सार्वत्रिक समय

सार्वत्रिय समय समन्वित सार्वत्रिक समय (ससस) (Coordinated Universal Time) विश्व के समय का प्राथमिक मानक है जिसके द्वारा विश्वभर में घड़ियाँ एवं समय नियंत्रित किये जाते हैं। यह ग्रीनविच माध्य समय (GMT) के बहुत सारे अनुवतियों (successors) में से एक है। साधारण कार्यों की दृष्टि से समन्वित सार्वत्रिक समय और ग्रीनविच माध्य समय एक ही हैं, किन्तु ग्रीनविच माध्य समय अब वैज्ञानिक समुदाय द्वारा परिशुद्धता पूर्वक (precisely) परिभाषित नहीं किया जाता है। अन्तर्राष्ट्रीय परमाण्विक समय(TAI) अनियमित अंतरालों पर जोड़े गये लोन सैकिण्ड सहित है। यह लोन सैकिण्ड पॄथ्वी की धीमी होती गति के कारण जोड़े जाते हैं। इनसे UTC की UT1 से समीपता बनी रहती है। UT1 औसत सौर समय है, जो कि ग्रीनविच की साही वेधशाला में देखा जाता है। UTC और UT1 के बीच का अन्तर 0.9 s से अधिक नहीं हो पाता, अतएव यदि उच्च परिशुद्धता आवश्यक ना हो, तो एक सामान्य टर्म विश्वव्यापी समय या युनिवर्सल टाइम, प्रयोग की जा सकती है। नैमित्तिक प्रयोगों हेतु, ग्रीनविच मानक समय (GMT) भी UTC और UT1 समान ही होता है। संशय मिटाने हेतु सामायतः सविस (UTC) ही प्रयोग होता है, GMT के प्रयोग से बचा जाता है। .

नई!!: वेस्ट वर्जीनिया और समन्वित सार्वत्रिक समय · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: वेस्ट वर्जीनिया और संयुक्त राज्य · और देखें »

संयुक्त राज्य भूगर्भ सर्वेक्षण

संयुक्त राज्य भूगर्भ सर्वेक्षण (अंग्रेज़ी: United States Geological Survey या USGS) अमेरिकी सरकार की वैज्ञानिक संस्था है। यूएसजीएस के वैज्ञानिक अमेरिकी धरती, प्राकृतिक संसाधन और प्राकृतिक आपदाओं इत्यादि के बारे में शोधकार्य करते हैं। इस संस्था की चार प्रमुख विज्ञान शाखाएं है जो हैं: भूगोल, जीव विज्ञान, भूगर्भविद्या और जलविज्ञान। यूएसजीएस एक अनुसंधान संस्था है और इसपर कोई विनियामक दायित्व नहीं है। यह संयुक्त राज्य का एकमात्र आंतरिक वैज्ञानिक विभाग है। यूएसजीएस में लगभग १०,००० लोग कार्यरत हैं और इसका मुख्यालय रेस्टन (वर्जीनिया) में स्थित है और अन्य प्रमुख कार्यालय डेनवर (कोलोरैडो) और मेन्लो पार्क (कैलीफोर्निया) में भी स्थित हैं। यूएसजीएस का भूकम्प सूचना केन्द्र गोल्डन (कोलोरैडो) में स्थित है और यह विभाग विश्वभर में भूकम्पों की स्थिति और तीव्रता का पता लगाने का काम करता है। .

नई!!: वेस्ट वर्जीनिया और संयुक्त राज्य भूगर्भ सर्वेक्षण · और देखें »

वर्जीनिया

मानचित्र में स्थिति वर्जीनिया (Virginia, अधिकारिक तौर कॉमनवेल्थ ऑफ़ वर्जीनिया) संयुक्त राज्य अमेरिका का एक राज्य है। 1607 में लंदन कंपनी ने पहली स्थायी अंग्रेज़ी कॉलोनी के रूप में वर्जीनिया कॉलोनी को स्थापित किया था। दास श्रम और विस्थापित मूल अमेरिकी जनजातियों से प्राप्त भूमि ने कॉलोनी की शुरुआती राजनीति और वृक्षारोपण अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्जीनिया अमेरिकी क्रांति में विद्रोह करने वाले तेरह उपनिवेश में से एक था। यह अमेरिकी नागरिक युद्ध में परिसंघीय राज्य अमेरिका में शामिल हो गया, जिसके दौरान रिचमंड (वर्जीनिया की राजधानी) को संघीय राजधानी बना दिया गया था। इस दौरान वर्जीनिया के उत्तर-पश्चिमी काउंटी ने अलग होकर वेस्ट वर्जीनिया राज्य का निर्माण किया। वर्जीनिया का गठन कॉमनवेल्थ के रूप में हुआ है। 2016 के अनुमान के अनुसार राज्य की आबादी 84,11,808 है। इससे इसका सभी राज्यों में 12वां स्थान हुआ। क्षेत्र के हिसाब से इसका 35वां स्थान है। अंग्रेज़ी अधिकारिक भाषा है। ईसाई धर्म को सबसे ज्यादा माना जाता है। .

नई!!: वेस्ट वर्जीनिया और वर्जीनिया · और देखें »

ओहायो

ओहायो (Ohio) संयुक्त राज्य अमेरिका के विशाल झीलों के क्षेत्र में एक मध्य-पश्चिमी राज्य है। राज्य का नाम ओहायो नदी से लिया गया है। 1 मार्च, 1803 को इस इलाके को 17वें राज्य के रूप में संघ में भर्ती किया गया था। कोलंबस राज्य की राजधानी है। राज्य की सीमा पूर्व में पेंसिल्वेनिया से, उत्तर पश्चिम में मिशिगन से, उत्तर में ओन्टारियो, कनाडा से, पश्चिम में इंडियाना से, दक्षिण में केंटकी से, और दक्षिण-पूर्व में वेस्ट वर्जिनिया से लगती है। ओहायो 34वां सबसे बड़ा अमेरिकी राज्य है। 2016 के अनुमान के अनुसार राज्य की आबादी 1,16,14,373 हैं जिससे उसका इस मामले में 7वां स्थान हुआ। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य.

नई!!: वेस्ट वर्जीनिया और ओहायो · और देखें »

कॅण्टकी

अमेरिका में स्थिति कॅण्टकी, आधिकारिक तौर पर कॅण्टकी राष्ट्रमंडल, संयुक्त राज्य के पूर्वी दक्षिण-मध्य क्षेत्र में स्थित एक राज्य है। कॅण्टकी चार अमेरिकी राज्यों में से एक है जिसे राष्ट्रमंडल के रूप में गठित किया गया है (दूसरे वर्जीनिया, पेंसिल्वेनिया और मैसाचुसेट्स है)। मूल रूप से कॅण्टकी वर्जीनिया का हिस्सा था। 1792 में इसे 15वें राज्य के रूप में संघ में शामिल किया गया। कॅण्टकी अमेरिका का क्षेत्र में 37वां और आबादी में 26वां सबसे सबसे बड़ा राज्य है। 2016 में कॅण्टकी की जनसंख्या 44,36,974 अनुमानित की गई है। अंग्रेज़ी अधिकारिक भाषा है जिसे 96% निवासी मातृभाषा के रूप में बोलते हैं। लगभग आधी जनता अपने को नास्तिक मानती हैं, 42% प्रोटेस्टैंट और 8% कैथोलिक। फ़्रैंकफ़ोर्ट राजधानी है। 2010 में इसका सकल राज्य उत्पाद 163.3 अरब डॉलर था, जिससे इसका देश में 28वां स्थान रहा। इसकी प्रति व्यक्ति व्यक्तिगत आय 28,513 अमेरिकी डॉलर थी, जो इसे देश में 43वां स्थान देती है। 2014 में, कॅण्टकी को यू.एस में रहने के लिये सबसे सस्ता राज्य पाया गया। .

नई!!: वेस्ट वर्जीनिया और कॅण्टकी · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: वेस्ट वर्जीनिया और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

पश्चिम वर्जिनिया, पश्चिम वर्जीनिया, पश्चिमी वर्जीनिया, वेस्ट वर्जिनिया

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »