लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पश्चिम पापुआ (क्षेत्र)

सूची पश्चिम पापुआ (क्षेत्र)

पश्चिम पापुआ (West Papua) दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश का एक क्षेत्र है जो नया गिनी द्वीप के पश्चिमी हिस्से पर विस्तृत है। इस द्वीप का पूर्वी भाग पापुआ न्यू गिनी नामक एक भिन्न राष्ट्र है। यह पश्चिम पापुआ और पापुआ नामक प्रान्तों में विभाजित है। यहाँ के अधिकतर लोग पापुआई, मॅलानिशियाई और ऑस्ट्रोनीशियाई हैं। इस क्षेत्र में ईसाई बहुसंख्यक हैं और उसके बाद मुस्लिमों की संख्या है। भिन्न समुदायों के बीच इण्डोनेशियाई भाषा का प्रयोग होता है। प्रान्त का अधिकतर भाग घने जंगलों से ढका है जहाँ कई जनजातियाँ रहती हैं। .

14 संबंधों: दक्षिण पूर्व एशिया, नया गिनी, पश्चिम पापुआ (प्रांत), पापुआ (प्रान्त), पापुआ न्यू गिनी, पुंचाक जाया, मनोक्वारी, मॅलानिशियाई लोग, जयपुरा, ईसाई, वन, ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाएँ, इंडोनेशिया, इंडोनेशियाई भाषा

दक्षिण पूर्व एशिया

दक्षिण पूर्व एशिया या दक्षिण पूर्वी एशिया एशिया का एक उपभाग है, जिसके अंतर्गत भौगोलिक दृष्टि से चीन के दक्षिण, भारत के पूर्व, न्यू गिनी के पश्चिम और ऑस्ट्रेलिया के उत्तर के देश आते हैं। यह क्षेत्र भूगर्भीय प्लेटों के चौराहे पर स्थित है, जिसकी वजह से इस क्षेत्र में भारी भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधियाँ होती हैं। दक्षिण पूर्व एशिया को दो भौगोलिक भागों में बांटा जा सकता है: मुख्यभूमि दक्षिण पूर्व एशिया, जिसे इंडोचायना भी कहते हैं, के अन्दर कंबोडिया, लाओस, बर्मा (म्यांमार), थाईलैंड, वियतनाम और प्रायद्वीपीय मलेशिया आते हैं और समुद्री दक्षिण पूर्व एशिया, जिसमें ब्रुनेई, पूर्व मलेशिया, पूर्वी तिमोर, इंडोनेशिया, फिलीपींस, क्रिसमस द्वीप और सिंगापुर शामिल हैं। श्रेणी:दक्षिण पूर्व एशिया श्रेणी:एशिया के क्षेत्र.

नई!!: पश्चिम पापुआ (क्षेत्र) और दक्षिण पूर्व एशिया · और देखें »

नया गिनी

नया गिनी (New Guinea), ऑस्ट्रेलिया के उत्तर में स्थित विश्व का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है। यह ऑस्ट्रेलिया की मुख्य भूमि से उस समय अलग हो गया जब इस क्षेत्र को जिसे अब टॉरेस जलडमरुमध्य के नाम से जाना जाता है को, पिछले हिमयुग के बाद आयी बाढ़ ने पानी से भर दिया। पापुआ नाम एक लंबे समय से इस द्वीप के साथ संबद्ध रहा है। द्वीप के पश्चिमी आधे भाग में इंडोनेशिया के प्रांत पापुआ और पश्चिम पापुआ स्थित हैं, जबकि पूर्वी आधा भाग एक स्वतंत्र देश पापुआ नया गिनी स्थित है। .

नई!!: पश्चिम पापुआ (क्षेत्र) और नया गिनी · और देखें »

पश्चिम पापुआ (प्रांत)

पश्चिम पापुआ दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश के पश्चिमी पापुआ क्षेत्र में स्थित एक प्रान्त है। यह नया गिनी द्वीप के पश्चिमी भाग में स्थित है। पक्षीशिर प्रायद्वीप, बोम्बेराई प्रायद्वीप और राजा अम्पात द्वीपसमूह इस प्रान्त का भाग है। .

नई!!: पश्चिम पापुआ (क्षेत्र) और पश्चिम पापुआ (प्रांत) · और देखें »

पापुआ (प्रान्त)

पापुआ दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश के पश्चिमी पापुआ क्षेत्र में स्थित एक प्रान्त है। यह नया गिनी द्वीप के पश्चिमी भाग में स्थित है। .

नई!!: पश्चिम पापुआ (क्षेत्र) और पापुआ (प्रान्त) · और देखें »

पापुआ न्यू गिनी

कोई विवरण नहीं।

नई!!: पश्चिम पापुआ (क्षेत्र) और पापुआ न्यू गिनी · और देखें »

पुंचाक जाया

पुंचाक जाया (इंडोनेशियाई: पुंचाक: पर्वत, जाया: जय, जीत), जिसे कई बार कारस्टेन्स शिखर (Carstensz Pyramid) भी कहा जाता है, इंडोनेशिया के पापुआ प्रांत में स्थित सुदिरमन पर्वतमाला का एक पर्वत है। यह इंडोनेशिया का सबसे ऊँचा पर्वत है, और साथ ही यह नये गिनी द्वीप और पूरे ओशिआनिया क्षेत्र का भी सबसे ऊँचा पर्वत है। इस पर्वत के भूमध्य रेखा के समीप होने के बावजूद इसकी ऊँचाई के कारण इसपर बर्फ़ का जमावड़ा रहता है और इसपर हिमानियाँ (ग्लेशियर) चलती हैं। वैश्विक ग्रीष्मीकरण की वजह से यह हिमानियाँ सिकुड़ रही हैं और यह पर्यावरणीय वैज्ञानिकों के लिये चिंता का विषय है। .

नई!!: पश्चिम पापुआ (क्षेत्र) और पुंचाक जाया · और देखें »

मनोक्वारी

मनोक्वारी दक्षिणपूर्वी एशिया के इण्डोनेशिया देश के पश्चिम पापुआ प्रान्त की प्रान्तीय राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। भौगोलिक रूप से यह नया गिनी द्वीप के पश्चिमोत्तरी भाग में स्थित पक्षीशिर प्रायद्वीप (बर्ड्स आई पेनिनसूला) के पूर्वी तट पर चेन्देरावासिह खाड़ी के किनारे बसा हुआ है। यह एक मुख्य बंदरगाह, वित्तीय केन्द्र और पर्यटन क्षेत्र है। .

नई!!: पश्चिम पापुआ (क्षेत्र) और मनोक्वारी · और देखें »

मॅलानिशियाई लोग

मॅलानिशियाई प्रशांत महासागर के मॅलानिशिया क्षेत्र के निवासी हैं। वे पॉलिनीशिया क्षेत्र के पड़ोसी हैं लेकिन जहाँ पॉलिनीशियाई लोगों का रंग ज़रा हल्का होता है वहाँ मॅलानिशियाई लोग अधिकतर कृष्णवर्णीय होते हैं। इतिहासकारों का मानना है के मॅलानिशिया के मूल निवासी आधुनिक युग में पापुई भाषाओं को बोलने वाले लोगों के पूर्वज थे। यह मूल मॅलानिशियाई लोग कई द्वीपों पर फैले हुए थे जिसमें सोलोमोन द्वीप समूह भी शामिल था। आज से लगभग ४००० साल पूर्व इन मूल निवासियों का ऑस्ट्रोनेशियाई लोगों के साथ सम्पर्क हुआ। माना जाता है के यह पहला सम्पर्क नया गिनी के उत्तरी तट पर या उस से उत्तर के कुछ द्वीपों पर हुआ। इसके बाद मॅलानिशिया की भाषा, संस्कृति और जाती में कुछ ऑस्ट्रोनेशियाई मिश्रण भी हुआ जो आज के मॅलानिशियाई लोगों में देखा जाता है। .

नई!!: पश्चिम पापुआ (क्षेत्र) और मॅलानिशियाई लोग · और देखें »

जयपुरा

जयपुरा दक्षिणपूर्वी एशिया के इण्डोनेशिया देश के पापुआ प्रान्त की प्रान्तीय राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। भौगोलिक रूप से यह नया गिनी द्वीप के उत्तरी भाग में इण्डोनेशिया की पापुआ न्यू गिनी के साथ की अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पस स्थित है। यह नया गिनी द्वीप के इण्डोनेशियाई भाग का सबसे बड़ा शहर भी है। .

नई!!: पश्चिम पापुआ (क्षेत्र) और जयपुरा · और देखें »

ईसाई

ईसाई वो व्यक्ति है जो ईसाई धर्म को मानता है। ईसाइयों कई साम्प्रदायों में बटे हैं, जैसे रोमन कैथोलिक, प्रोटेस्टेंट और ऑर्थोडॉक्स। देखिये: ईसाई धर्म। श्रेणी:ईसाई धर्म.

नई!!: पश्चिम पापुआ (क्षेत्र) और ईसाई · और देखें »

वन

National Park)). एक क्षेत्र जहाँ वृक्षों का घनत्व अत्यधिक रहता है उसे वन कहते हैं। पेड़ जंगल के कई परिभाषाएँ, है जो कि विभिन्न मानदंडों पर आधारित हैं। वनों ने पृथ्वी के लगभग ९.४% भाग को घेर रखा है और कुल भूमि क्षेत्र का लगभग 30% भाग घेर रखा है। कभी वन कुल भूमि क्षेत्र के ५०% भाग में फैल हुए थे। वन जीव जन्तुओं के लिए आवास स्थल, जल-चक्र को प्रभावित करते हैं और मृदा संरक्षण के काम आते हैं इसी कारण यह पृथ्वी के जैवमण्डल का अहम हिस्सा कहलाते हैं। इतिहास बताता है, कि "वन" एक बीहड़ क्षेत्र जिसका मतलब कानूनी तौर पर बाजू के लिए निर्धारित शिकार के द्वारा सामंती कुलीनता है और इन शिकार जंगलों जरूरी ज्यादा अगर में सभी (देखें जंगली नहीं थे रॉयल वन। हालांकि, शिकार के जंगलों अक्सर वुडलैंड के महत्वपूर्ण क्षेत्रों को शामिल किया जबकि, शब्द वन अंततः जंगली भूमि अधिक सामान्यतः मतलब करने के लिए आया था। एक वुडलैंड जो की एक जंगल से भिन्न है। .

नई!!: पश्चिम पापुआ (क्षेत्र) और वन · और देखें »

ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाएँ

ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाओं का ताइवान में ३००० ईपू में जन्मने के बाद फैलाव; संख्याएँ साल बताती हैं (– का अर्थ ईसापूर्व है और + का अर्थ ईसवी है) ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाएँ (Austronesian languages) एक भाषा परिवार है जिसकी सदस्य भाषाएँ दक्षिण-पूर्वी एशिया और प्रशांत महासागर के बहुत से द्वीपों पर विस्तृत हैं। एशिया के महाद्वीप की मुख्यभूमि के भी कुछ क्षेत्रों में यह बोली जाती हैं। कुल मिलकर ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाएँ बोलने वालों की जनसँख्या ३८.६ करोड़ अनुमानित की गई है। सबसे ज़्यादा लोगों द्वारा बोली जाने वाली ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा मलय भाषा है, जिसे लगभग १८ करोड़ लोग बोलते हैं और जो विश्व की ८वीं सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। कई ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाओं को १ करोड़ से अधिक लोग बोलते हैं हालांकि ऐसी भी कुछ भाषाएँ है जो गिनती के लोग ही बोलते हैं। लगभग २० ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाओं को अपने देशों की राजभाषा होने का दर्जा प्राप्त है। यह भाषाएँ सुदूर पश्चिम में अफ़्रीका के तट के क़रीब स्थित माडागैस्कर से लेकर सुदूर पूर्व में हवाई द्वीपों तक बोली जाती हैं। .

नई!!: पश्चिम पापुआ (क्षेत्र) और ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाएँ · और देखें »

इंडोनेशिया

इंडोनेशिया गणराज्य (दीपान्तर गणराज्य) दक्षिण पूर्व एशिया और ओशिनिया में स्थित एक देश है। १७५०८ द्वीपों वाले इस देश की जनसंख्या लगभग 26 करोड़ है, यह दुनिया का तीसरा सबसे अधिक आबादी और दुनिया में दूसरी सबसे बड़ी बौद्ध आबादी वाला देश है। देश की राजधानी जकार्ता है। देश की जमीनी सीमा पापुआ न्यू गिनी, पूर्वी तिमोर और मलेशिया के साथ मिलती है, जबकि अन्य पड़ोसी देशों सिंगापुर, फिलीपींस, ऑस्ट्रेलिया और भारत का अंडमान और निकोबार द्वीप समूह क्षेत्र शामिल है। .

नई!!: पश्चिम पापुआ (क्षेत्र) और इंडोनेशिया · और देखें »

इंडोनेशियाई भाषा

इंडोनेशियाई (इंडोनेशियाई भाषा: Bahasa Indonesia, बहासा इंदोनेसिया) इंडोनेशिया की एकमात्र आधिकारिक और राष्ट्रीय भाषा है। यह मलय भाषा की एक मानक प्रयुक्ति पर आधारित है। मलय एक ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा है जो बहुभाषीय इंडोनेशियाई द्वीपसमूह पर सम्पर्क भाषा के रूप में शताब्दियों से विस्तृत रही है। इंडोनेशिया विश्व का चौथी सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है और इस कारण से इंडोनेशियाई विश्व की सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। इसे बोलने वाले अधिकांश लोग इसके साथ-साथ अक्सर एक क्षेत्रीय भाषा या स्थानीय उपभाषा सतति भी बोलते हैं। .

नई!!: पश्चिम पापुआ (क्षेत्र) और इंडोनेशियाई भाषा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

पश्चिम पापुआ, पश्चिम पापुआ क्षेत्र, पश्चिमी नया गिनी, पश्चिमी पापुआ (क्षेत्र)

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »