लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पलंग

सूची पलंग

पलंग एक प्रकार का फर्नीचर होता है जिसे सोने एवं लेटने के लिए प्रयोग किया जाता है। पलंग के दो मुख्य भाग होते हैं, पलंग का फ़्रेम, जो लकड़ी अथवा किसी धातु से बनाया जाता है, एवं उसके ऊपर रखा गद्दा। पलंग पर आम तौर पर चादर बिछाई जाती है एवं तकिये रखे जाते हैं। पलंग एक या अधिक व्यक्तियों के लिए बनाए जा सकते हैं। एक एवं दो व्यक्तियों वाले पलंग आम तौर पर पाए जा सकते हैं। कई पलंगों में सर टिकाने के लिए फ़्रेम में पीछे सिराना बना होता है, जिसमें सामान रखने के लिए शेल्फ़ भी बना हो सकता है। कुछ पलंगों में नीचे सामान रखने के लिए बक्से भी बने होते हैं। श्रेणी:घरेलू उपकरण.

3 संबंधों: चादर, तकिया, गद्दा

चादर

thumb एक चादर या चद्दर, कपड़े का एक बड़ा चौकोर टुकड़ा होता है जिसका प्रयोग बिस्तर तैयार करते समय एक गद्दे को ढकने के लिए किया जाता है। आम तौर पर इसी के उपर एक व्यक्ति लेटता है। चादर दो प्रयोजनो के लिये इस्तेमाल की जाती हैं, ओढ़ने और बिछाने के लिये। पहले चादरें आम तौर पर सफेद ही होती थीं पर अब रंगीन और छींटदार चादरें भी प्रयोग मे लायी जाती हैं। ओढ़ने वाली चादरें आज भी सामान्य रूप से सफेद या हल्के रंगों की ही होती हैं। बिस्तर लगाते समय सर की तरक से चादर को गद्दे के नीचे अधिक दबाया जाता है जबकि पैर की तरफ् से कम। दाएं और बाएं दोनो पासों को दबाया भी जा सकता है या बस ऐसे ही छोडा़ भी जा सकता है। चादर बनाने मे मुख्यतः कपास (सूत), लिनन (छालुकी) और कपास और पॉलिएस्टर के मिश्रण का प्रयोग किया जाता है। अन्य सामग्रियों मे कभी कभी रेयान, रेशम और बांस तंतु का प्रयोग भी किया जाता है। चादर को चढा़वे के रूप मे भी प्रयुक्त किया जाता है और यह आम तौर पर सूफी संतो की दरगाह पर चढाई (भेंट) जाती है। चढा़वे की चादर फूल से भी बनी हो सकती हैं। श्रेणी:उपादान en:Bedding ru:Постельное бельё sv:Sängkläder.

नई!!: पलंग और चादर · और देखें »

तकिया

एक सजावटी तकिया तकिया सिर के लिये एक गुदगुदा आलंब या सहारा होता है, जिसका प्रयोग आमतौर पर सोते समय किया जाता है, या फिर इसे एक सोफे या कुर्सी पर बैठते समय शरीर को आराम देने के लिए किया जाता है। .

नई!!: पलंग और तकिया · और देखें »

गद्दा

गद्दा एक चौकोर वस्तु होती है जिसे मनुष्य के लेटने के लिए बनाया जाता है। गद्दे आम तौर पर एक या दो व्यक्तियों के लिए बनाए जाते हैं और इन्हें आम तौर पर पलंग पर रखा जाता है, यद्यपि इन्हें फ़र्श जैसी किसी अन्य ठोस सतह पर भी रखा जा सकता है। गद्दे आम तौर पर भारी कपड़े से बने होते हैं और इनके अन्दर रूई, फ़ोम, नारियल के रेशे जैसी चीज़ें भरी जाती हैं। कुछ गद्दों के अन्दर स्प्रिंग भी लगे होते हैं, एवं कुछ गद्दे हवा अथवा पानी से भी भरे जाते हैं। आम तौर पर गद्दों पर सोने से पहले चादर बिछाई जाती हैं। श्रेणी:उपादान.

नई!!: पलंग और गद्दा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »