लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

परेंदा

सूची परेंदा

परेंदा महाराष्ट्र के उस्मानाबाद ज़िले में स्थित एक नगर है। परेंदा में बहमनी राज्य के प्रसिद्ध बुद्धिमान मन्त्री महमूद गवाँ का बनवाया हुआ क़िला मुख्य ऐतिहासिक स्मारक है। इसमें कई बड़ी-बड़ी तोपें रखी हुई हैं। 1605 ई. में मुग़लों का अहमदनगर पर अधिकार होने के पश्चात निज़ामशाही सुल्तानों ने अपनी राजधानी यहाँ बनाई। तत्पश्चात बीजापुर के सुल्तान आदिलश ने इस पर अधिकार कर लिया। 1630 ई. में शाहजहाँ ने परेंदा को अपने घेर में लिया लेकिन औरंगजेब ने अपनी दक्षिण की सूबेदारी के समय इस पर पूर्ण रूप से अधिकार कर लिया। परेंदा का क़िला तो अच्छी दशा में है, किंतु पुराना नगर अब खंडहर हो गया है। खंडहरों का विस्तार देखते हुए जान पड़ता है कि प्राचीन समय में यह नगर काफ़ी लम्बा-चौड़ा रहा होगा। श्रेणी:महाराष्ट्र के शहर.

2 संबंधों: महाराष्ट्र, उस्मानाबाद

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र भारत का एक राज्य है जो भारत के दक्षिण मध्य में स्थित है। इसकी गिनती भारत के सबसे धनी राज्यों में की जाती है। इसकी राजधानी मुंबई है जो भारत का सबसे बड़ा शहर और देश की आर्थिक राजधानी के रूप में भी जानी जाती है। और यहाँ का पुणे शहर भी भारत के बड़े महानगरों में गिना जाता है। यहाँ का पुणे शहर भारत का छठवाँ सबसे बड़ा शहर है। महाराष्ट्र की जनसंख्या सन २०११ में ११,२३,७२,९७२ थी, विश्व में सिर्फ़ ग्यारह ऐसे देश हैं जिनकी जनसंख्या महाराष्ट्र से ज़्यादा है। इस राज्य का निर्माण १ मई, १९६० को मराठी भाषी लोगों की माँग पर की गयी थी। यहां मराठी ज्यादा बोली जाती है। मुबई अहमदनगर पुणे, औरंगाबाद, कोल्हापूर, नाशिक नागपुर ठाणे शिर्डी-अहमदनगर आैर महाराष्ट्र के अन्य मुख्य शहर हैं। .

नई!!: परेंदा और महाराष्ट्र · और देखें »

उस्मानाबाद

महाराष्ट्र का एक जिला है। उस्मानाबाद महाराष्ट्र राज्य के स्थित एक नगर है, जो कर्नाटक राज्य की सीमा पर, दक्षिण–पश्चिम भारत में स्थित है। उस्मानाबाद उस्मानाबाद पठार पर अवस्थित है, जो मांजरा नदी द्वारा अपवाहित होती है। यह जगह गुप्तकालीन गुहाओं के लिए उल्लेखनीय है। देवी तुलजा भवानी के कारण यह स्थान पूरे देश में लोकप्रिय है। 7550 वर्ग किलोमीटर में फैले इस नगर की जलवायु शुष्क है। भजन, कीर्तन और गोंधल यहां की लोकप्रिय लोक कलाएं हैं। पर्यटकों के देखने के लिए यहाँ अनेक दर्शनीय स्थल हैं। नलदुर्ग क़िला, तुलजापुर, परांडा क़िला, कुंतल गिरी, जैन मंदिर, घाट शिला, गरीब बाबा मठ आदि यहाँ के लोकप्रिय और प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल हैं। इन दर्शनीय स्थलों को देखने के लिए यहां देश के अनेक हिस्सों से सैलानियों का आना लगा रहता है। श्रेणी:महाराष्ट्र श्रेणी:महाराष्ट्र के शहर.

नई!!: परेंदा और उस्मानाबाद · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »