लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

परिमित अवयव विधि

सूची परिमित अवयव विधि

गणित में परिमित अवयव विधि (finite element method या FEM) बाउण्ड्री वैल्यू समस्याओं के सन्निकट हल प्राप्त करने की एक संख्यात्मक तकनीक है। यह विधि वैरिएशनल विधि का उपयोग करके एक त्रुटि फलन को न्यूनीकृत करती है जिससे स्थायी (stable) हल प्राप्त होता है। जिस प्रकार छोटी-छोटी सीधी रेखाओं को जोड़कर एक बड़ा वृत्त बनाने की कल्पना की जा सकती है उसी प्रकार FEM में बड़े आयतन या बड़े क्षेत्रफल को छोटे-छोटे टुकड़ों (finite elements) में बाँट दिया जाता है और इन परिमित अववयों के लिए समस्या से सम्बन्धित समीकरण (जैसे बलों के संतुलन के समीकरण, ऊष्मा के समीकरण आदि) लिखे जाते हैं। इन सभी समीकरणों (जिनकी संख्या प्रायः बहुत अधिक होती है) को एकसाथ (simultaneously) हल किया जाता है। परिमित अवयव विधि द्वारा आजकल अनेकों क्षेत्रों की समस्याओं का हल निकाला जाता है, जैसे - ढाँचों का स्थायित्व, वस्तुओं के अन्दर ताप का वितरण, विद्युत क्षेत्र का वितरण, चुम्बकीय क्षेत्र का वितरण, द्रवों का प्रवाह आदि। .

5 संबंधों: एल्मर, परिमित अन्तर विधि, परिमित अवयव सॉफ्टवेयरों की सूची, गणित, आंशिक अवकल समीकरण

एल्मर

एल्मर (Elmer) फाइनाइट एलिमेन्ट विधि द्वारा यांत्रिकी, विद्युतचुम्बकत्व, ऊष्मा प्रवाह, तरल प्रवाह आदि की समस्याएँ (मल्टी-फिजिक्स) हल करने वाला एक मुक्तस्रोत सॉफ्टवेयर है। इसका विकास मुख्य रूप से सी एस सी ने फिनलैण्ड के विश्वविद्यालयों के सहयोग जो से किया है। .

नई!!: परिमित अवयव विधि और एल्मर · और देखें »

परिमित अन्तर विधि

गणित में परिमित अन्तरों की विधियाँ (finite-difference methods) उन आंकिक विधियों को कहते हैं जो अवकल समीकरणों के हल के सन्निकटीकरण (approximating the solutions) के लिये विभिन्न अवकलजों (derivatives) के स्थान पर परिमित अन्तरों का उपयोग करतीं हैं। .

नई!!: परिमित अवयव विधि और परिमित अन्तर विधि · और देखें »

परिमित अवयव सॉफ्टवेयरों की सूची

यहाँ उन सॉफ्तवेयरों की सूची दी गयी है जो आंशिक अवकल समीकरणों का हल निकालने के लिए परिमित अवयव विधि का उपयोग करते हैं। .

नई!!: परिमित अवयव विधि और परिमित अवयव सॉफ्टवेयरों की सूची · और देखें »

गणित

पुणे में आर्यभट की मूर्ति ४७६-५५० गणित ऐसी विद्याओं का समूह है जो संख्याओं, मात्राओं, परिमाणों, रूपों और उनके आपसी रिश्तों, गुण, स्वभाव इत्यादि का अध्ययन करती हैं। गणित एक अमूर्त या निराकार (abstract) और निगमनात्मक प्रणाली है। गणित की कई शाखाएँ हैं: अंकगणित, रेखागणित, त्रिकोणमिति, सांख्यिकी, बीजगणित, कलन, इत्यादि। गणित में अभ्यस्त व्यक्ति या खोज करने वाले वैज्ञानिक को गणितज्ञ कहते हैं। बीसवीं शताब्दी के प्रख्यात ब्रिटिश गणितज्ञ और दार्शनिक बर्टेंड रसेल के अनुसार ‘‘गणित को एक ऐसे विषय के रूप में परिभाषित किया जा सकता है जिसमें हम जानते ही नहीं कि हम क्या कह रहे हैं, न ही हमें यह पता होता है कि जो हम कह रहे हैं वह सत्य भी है या नहीं।’’ गणित कुछ अमूर्त धारणाओं एवं नियमों का संकलन मात्र ही नहीं है, बल्कि दैनंदिन जीवन का मूलाधार है। .

नई!!: परिमित अवयव विधि और गणित · और देखें »

आंशिक अवकल समीकरण

गणित में आंशिक अवकल समीकरण वो अवकल समीकरणें होती हैं जिनमें बहुचर फलन और उनके आंशिक अवकल होते हैं। (यह साधारण अवकल समीकरणों से भिन्न है जिनमें एक ही चर और उसके अवकलों में बंटा हुआ होता है। आंशिक अवकल समीकरणों का उपयोग उन समस्याओं को हल करने में प्रयुक्त किया जाता है जो विभिन्न स्वतंत्र चरों की फलन होती हैं एवं जिन्हें साधारणतया हल कर सकते हैं अथवा हल करने के लिए अभिकलित्र प्रोग्राम बनाया जा सके। आंशिक अवकल समीकरणो का उपयोग विभिन्न दृष्टिगत घटनाओं यथा ध्वनि, ऊष्मा, स्थिरवैद्युतिकी, विद्युत-गतिकी, द्रव का प्रवाह, प्रत्यास्थता या प्रमात्रा यान्त्रिकी को समझने में किया जा सकता है। ये पृथक प्रतीत होने वाली प्रक्रियाओं को आंशिक अवकल समीकरणों के रूप में सूत्रित किया जा सकता है। .

नई!!: परिमित अवयव विधि और आंशिक अवकल समीकरण · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

फाइनाइट एलिमेन्ट विधि

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »