लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पराना नदी

सूची पराना नदी

पराना नदी, दक्षिण मध्य अमेरिका में बहने वाली एक नदी है। यह ब्राजील, पैराग्वे और अर्जेंटीना में बहते हुए 4,880 किलोमीटर (3,030 मील) का सफ़र तय करती है। दक्षिण अमेरिका में बहने वाली नदियों में अमेज़न नदी के बाद यह दूसरी सबसे बड़ी नदी है। पराना नदी के नाम का अर्थ है 'समुद्र जैसी विशाल'। पहले यह पैराग्वे नदी में मिलती है और फिर और नीचे गिरते हुए उरुग्वे नदी में मिल जाती है और रिओ दे ला प्लाता नदी के मुहाने का निर्माण करते हुए अटलांटिक समुद्र में मिल जाती है। श्रेणी:दक्षिणी अमरीका में बहने वाली नदियाँ.

6 संबंधों: पैराग्वे, ब्राज़ील, रिओ दे ला प्लाता, अमेज़न नदी, अर्जेण्टीना, उरुग्वे नदी

पैराग्वे

पैराग्वे, दक्षिण अमेरिका में स्थित एक देश है। .

नई!!: पराना नदी और पैराग्वे · और देखें »

ब्राज़ील

ब्रास़ील (ब्राज़ील) दक्षिण अमरीका का सबसे विशाल एवं महत्त्वपूर्ण देश है। यह देश ५० उत्तरी अक्षांश से ३३० दक्षिणी अक्षांश एवँ ३५० पश्चिमी देशान्तर से ७४० पश्चिमी देशान्तरों के मध्य विस्तृत है। दक्षिण अमरीका के मध्य से लेकर अटलांटिक महासागर तक फैले हुए इस संघीय गणराज्य की तट रेखा ७४९१ किलोमीटर की है। यहाँ की अमेज़न नदी, विश्व की सबसे बड़ी नदियों मे से एक है। इसका मुहाना (डेल्टा) क्षेत्र अत्यंत उष्ण तथा आर्द्र क्षेत्र है जो एक विषुवतीय प्रदेश है। इस क्षेत्र में जन्तुओं और वनस्पतियों की अतिविविध प्रजातियाँ वास करती हैं। ब्राज़ील का पठार विश्व के प्राचीनतम स्थलखण्ड का अंग है। अतः यहाँ पर विभिन्न भूवैज्ञानिक कालों में अनेक प्रकार के भूवैज्ञानिक संरचना सम्बंधी परिवर्तन दिखाई देते हैं। ब्राज़ील के अधिकांश पूर्वी तट एवं मध्य अमेरिका की खोज अमेरिगो वाससक्की ने की एवं इसी के नाम से नई दुनिया अमेरिका कहलाई। सन् १५०० के बाद यहाँ उपनिवेश बनने आरंभ हुए। यहाँ की अधिकांश पुर्तगाली बस्तियों का विकास १५५० से १६४० के मध्य हुआ। २४ जनवरी १९६४ को इसका नया संविधान बना। इसकी प्रमुख भाषा पुर्तगाली है। .

नई!!: पराना नदी और ब्राज़ील · और देखें »

रिओ दे ला प्लाता

रिओ दे ला प्लाता (स्पेनी: Río de la Plata) दक्षिण अमरीका में उरुग्वे नदी और पराना नदी के संगम से बनने वाली एक ईस्टुअरी नदी है। संगम से अंध महासागर तक इसकी लंबाई २९० किलोमीटर है। आरजेन्टीना की राजधानी बुएनोस आइरेस और उरुग्वे की राजधानी मोन्तेविदेयो दोनों इसी नदी के किनारे बसी हुई हैं। अपने मार्ग के कुछ भाग में यह नदी आरजेन्टीना व उरुग्वे के बीच की अंतरराष्ट्रीय सीमा की भी भूमिका अदा करती है।, Maria Baez Kijac, pp.

नई!!: पराना नदी और रिओ दे ला प्लाता · और देखें »

अमेज़न नदी

आमेजन या अमेजॉन या आमेजॉन (पुर्तगाली: Rio Amazonas; स्पेनी: Río Amazonas; अंग्रेजी: Amazon River) दक्षिण अमेरिका से होकर बहने वाली एक नदी है। आयतन के हिसाब से यह विश्व की सबसे बड़ी और लम्बाई के हिसाब से दूसरी नदी है। यह ब्राजील, पेरु, बोलविया, कोलम्बिया तथा इक्वाडोर से होकर बहती है। यह पेरु के एंडीज़ पर्वतमाला से निकलकर पूर्व की ओर बहती है, और अटलांटिक महासागर में मिलती है। इसकी प्रवाह-घाटी विश्व में वृहत्तम है, तथा इसमें जल की प्रवाह दर इसके बाद की आठ नदियों के योग से भी अधिक है। इसके लम्बे-चौडे पाट के कारण इस नदी पर पुलों का अभाव है। .

नई!!: पराना नदी और अमेज़न नदी · और देखें »

अर्जेण्टीना

आर्जेंटीना दक्षिण अमेरिका में स्थित एक देश है। क्षेत्रफल एवं जनसंख्या की दृष्टि से दक्षिणी अमरीका का ब्राजील देश के बाद द्वितीय विशालतम देश है (क्षेत्रफल: २७,७६,६५६ वर्ग कि.मी.)। इसके उतत्र में ब्राजील पश्चिम में चिली तथा उत्तरपश्चिम में पराग्वे है। देश २२° द.अ. तथा ५५° द.अ. के मध्य ३७,७०० कि॰मी॰ की लंबाई में उत्तर दक्षिण फैला हुआ है। इसकी आकृति एक अधोमुखी त्रिभुज के समान है जो लगभग २,६०० कि॰मी॰ चौड़े आधार से दक्षिण की ओर संकरा होता चला गया है। उत्तर में यह बोलिविया एवं परागुए, उत्तर, पूर्व में युरुगए तथा ब्राजील और पश्चिम में चिली देश से घिरा है। अर्जेन्टीना का नाम अर्जेन्टम से पड़ा जिसाक अर्थ चाँदी होता है। चांदी के लिए प्रयुक्त लैटिन तथा स्पैनिश पर्यायवाची शब्दों से ही, जो क्रमश: 'अर्जेटम' एवं 'प्लाटा' हैं, अर्जेटीना और 'रायो डी ला प्लाटा' (देश की महान एस्चुअरी) का नामकरण हुआ है। आरंभ में यह उपनिवेश था जिसकी स्थापना स्पेन के चार्ल्स तृतीय ने पुर्तगाली दबाव को रोकने के लिए की थी। सन् १८१० ई. में देश की जनता ने स्पेन की सत्ता के विरुद्ध आंदोलन आरंभ किया जिसके परिणाम स्वरूप १८१६ ई. में यह स्वतंत्र हुआ। परंतु स्थायी सरकार की स्थापना १८५३ ई से ही संभव हुई। आर्जेटीना गणतंत्र के अतंर्गत २२ राज्यों के अतिरिक्त एक फेडरल जिला तथा टेरा डेल फ्यूगो, अंटार्कटिका महाद्वीप के कुछ भाग और दक्षिणी अतलांतक सागर के कुछ द्वीप हैं। .

नई!!: पराना नदी और अर्जेण्टीना · और देखें »

उरुग्वे नदी

उरुग्वे नदी (स्पेन: Río Uruguay, स्पेनिश उच्चारण:; पुर्तगाली: Rio Uruguai, पुर्तगाली उच्चारण) दक्षिण अमेरिका में बहने वाली एक नदी है। यह उत्तर से दक्षिण की ओर बहती है और ब्राजील, अर्जेंटीना और उरुग्वे की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं के कुछ हिस्सों का निमार्ण करते हुए, अर्जेंटीना के ला मेसोपोटामिया के कुछ प्रान्तों को अन्य दो देशों से अलग करती है। ब्राजील में यह सांता कैटरीना और रियो ग्रांडे डो सुल राज्यों के मध्य में बहती है; वहीं अर्जेंटीना में मिशिनेस, कोरिएँटेस और एंट्रे रिओस प्रान्तों की पूर्वी सीमा को बनाती है और उरुग्वे में अर्तिगास, साल्टो, पेयसांडु और कोलोनिया हिस्सों की दक्षिणी सीमाओं का निर्माण करती है। यह नदी 1,838 किलोमीटर लम्बी है और ब्राजील में सेरा डॉ मार से शुरू होती है। यह नदी अपने सफ़र में पाँच अन्तर्राष्ट्रीय पुलों को पार करती है। उरुग्वे नदी, पराना नदी के साथ मिल कर रिओ दे ला प्लाता नदी के मुहाने का निर्माण करते हुए अटलांटिक समुद्र में मिल जाती है।.

नई!!: पराना नदी और उरुग्वे नदी · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »