लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

परमानन्द सिंह

सूची परमानन्द सिंह

परमानन्द सिंह (जन्म: 1905) फिजी के राजनेता, भूस्वामी तथा व्यापार-उद्यमी थे। वे उन तीन भारतीय-फिजियों में शामिल हैं जो फिजी के विधान परिषद (Legislative Council) के लिये अक्टूबर 1929 में चुने गये थे जब फिजी के भारतीयों को पहली बार अपना प्रतिनिधि चुनने का अवसर दिया गया था। अन्य दो व्यक्ति थे - विष्णु देव तथा जेम्स रामचन्दर राव। परमानन्द सिंह बा (Ba) के भूस्वामी थे तथा उन्होने समाचार पत्र प्रकाशन एवं अन्य व्यापारिक कार्यों को अंजाम दिया। परमानंद सिंह का जन्म फिजी में 'बा' के यालालेवु (Yalalevu) में सन् 1905 को हुआ था। उनके पितर फिजी में ठेके के श्रमिक के रूप में लये गये थे। किन्तु अवसर पाकर वे सम्पन्न हो गये। वे आकलैण्ड कॉलेज में सन् १९२३ में स्नातक हुए। जब वे न्यू जीलैण्ड में थे तो रग्बी खेलते थे जो बहुत कम फीजी-भारतीय खेलते थे। जब वे फिजी लौटे तो व्यापारिक अवसर का लाभ लिया और 'कॉलोनियल सुगर रिफाइनिंग कम्पनी' (CSR) से जमीन लीज पर लेकर छोटे किसानों को पुनः लीज कर दी। श्रेणी:फिजी के लोग.

1 संबंध: फ़िजी

फ़िजी

फ़िजी जो कि आधिकारिक रूप से फ़िजी द्वीप समूह गणराज्य (फ़िजीयाई: Matanitu Tu-Vaka-i-koya ko Viti) के नाम से जाना जाता है, दक्षिण प्रशान्त महासागर के मेलानेशिया मे एक द्वीप देश है। यह न्यू ज़ीलैण्ड के नॉर्थ आईलैण्ड से करीब २००० किमी उत्तर-पूर्व मे स्थित है। इसके समीपवर्ती पड़ोसी राष्ट्रों मे पश्चिम की ओर वनुआतु, पूर्व में टोंगा और उत्तर मे तुवालु हैं। १७वीं और १८वीं शताब्दी के दौरान डच एवं अंग्रेजी खोजकर्तओं ने फ़िजी की खोज की थी। १९७० तक फ़िजी एक अंग्रेजी उपनिवेश था। प्रचुर मात्रा मे वन, खनिज एवं जलीय स्रोतों के कारण फ़िजी प्रशान्त महासागर के द्वीपों मे सबसे उन्नत राष्ट्र है। वर्तमान मे पर्यटन एवं चीनी का निर्यात इसके विदेशी मुद्रा के सबसे बड़े स्रोत हैं। यहाँ की मुद्रा फ़िजी डॉलर है। फ़िजी के अधिकांश द्वीप १५ करोड़ वर्ष पूर्व आरम्भ हुए ज्वालामुखीय गतिविधियों से गठित हुए। इस देश के द्वीपसमूह में कुल ३२२ द्वीप हैं, जिनमें से १०६ स्थायी रूप से बसे हुए हैं। इसके अतिरिक्त यहाँ लगभग ५०० क्षुद्र द्वीप हैं जो कुल मिला कर १८,३०० वर्ग किमी के क्षेत्रफल का निर्माण करते हैं। द्वीपसमूह के दो प्रमुख द्वीप विती लेवु और वनुआ लेवु हैं जिन पर देश की लगभग ८,५०,००० आबादी का ८७% निवास करती है। .

नई!!: परमानन्द सिंह और फ़िजी · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »