लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पन्नालाल बारुपाल

सूची पन्नालाल बारुपाल

पन्नालाल बारुपाल (6 अप्रैल 1913-19 मई 1983, गंगानगर) एक भारतीय राजनीतिज्ञ, भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस राजनीतिक दल के सदस्य थे। 1952-1977 के बीच पाँच बार वह राजस्थान राज्य में गंगानगर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले लोक सभा के सदस्य थे। वे राजस्थान में बीकानेर में पैदा हुए थे और सक्रिय रूप से असहयोग आंदोलन में भाग लिए थे। वे 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में भी भाग लिए थे। भारत सरकार ने 2006 में उनके सम्मान में एक डाक टिकट जारी किया था। .

1 संबंध: श्रीगंगानगर

श्रीगंगानगर

गंगानगर राजस्थान का एक जिला है। श्रीगंगानगर शहर गंगानगर जिला का मुख्यालय है। यह राजस्थान प्रदेश का सबसे उत्तरी जनपद है जिसके उत्तर में फाजिल्का (पंजाब) एवं हनुमानगढ़, दक्षिण में बीकानेर तथा चू़रू (राजस्थान), तथा पश्चिम में पाकिस्तान है। पहले यह बीकानेर राज्य का एक भाग था। गंगानगर जनपद का प्रमुख प्रशासकीय केंद्र तथा विकासशील नगर भी है। इसका नामकरण बीकानेर के महाराज गंगासिंह के नाम पर हुआ है। यह जिले के सर्वाधिक समुन्नत तथा सिंचित कृषिक्षेत्र में स्थित होने के कारण प्रमुख व्यापारिक मंडी तथा यातायात केंद्र हो गया है। श्रीगंगानगर को राजस्थान का अन्न का कटोरा भी कहा जाता है | यहाँ जनपदीय प्रशासनिक कार्यालयों तथा न्यायालयों के अतिरिक्त कई स्नातक महाविद्यालय तथा अन्य सांस्कृतिक संस्थान हैं। यह नगर पूर्णतया 20वीं शताब्दी की देन है। प्रारंभिक दशाब्दियों में यह अज्ञात ग्राम रहा। लेकिन गंगा-नहर सिंचाई परियोजना द्वारा क्षेत्र में कृषि का विकास होने के कारण इसकी जनसंख्या अधिक बढ़ गई है। यहाँ 1945 में चीनी का कारखाना खोला गया। यहाँ एक औद्योगिक संस्थान की भी स्थापना हुई है। श्रीगंगानगर में श्री बुड्ढाजोहड़ गुरुद्वारा व लैला-मजनुं की मजार प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं | .

नई!!: पन्नालाल बारुपाल और श्रीगंगानगर · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »