लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पनामा नहर

सूची पनामा नहर

डिजिटल उच्चावच प्रतिदर्श) वर्तमान समय में पनामा नहर पनामा नहर (Canal de Panamá) मानव निर्मित एक जलमार्ग अथवा जलयान नहर है जो पनामा में स्थित है और प्रशांत महासागर तथा (कैरेबियन सागर होकर) अटलांटिक महासागर को जोड़ती है। इस नहर की कुल लम्बाई 82 कि॰मी॰, औसत चौड़ाई 90 मीटर, न्यूनतम गहराई 12 मीटर है। यह नहर पनामा स्थलडमरूमध्य को काटते हुए निर्मित है और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के प्रमुखतम जलमार्गों में से एक है। पनामा नहर पर वर्तमान में संयुक्त राज्य अमेरिका का नियंत्रण है। पनामा नहर जल पास या जल लोक पद्धति पर आधारित है। अमेरिका के पूर्वी और पश्चिमी तटों के बीच की दूरी इस नहर से होकर गुजरने पर तकरीबन 8000 मील (12,875 कि॰मी॰) घट जाती है क्योंकि इसके न होने की स्थिति में जलपोतों को दक्षिण अमेरिका के हॉर्न अंतरीप से होकर चक्कर लगाते हुए जाना पड़ता था। पनामा नहर को पार करने में जलयानों को 8 घंटे का समय लगता हैं। इस नहर का निर्माण 14 अगस्त 1914 को पूरा हुआ और 15 अगस्त 1914 को यह जलपोतों के आवागमन हेतु खोल दी गई। अभी हाल ही में (14 अगस्त 2014 को) पनामा नहर के निर्माण की 100वीं बरसी मनाई गयी है। जब यह नहर बनी थी तब इससे लगभग 1000 जलपोत प्रतिवर्ष गुजरते थे और अब सौ वर्षों बाद इनकी संख्या लगभग 42 जलपोत प्रतिदिन हो चुकी है। यह नहर अपने आप में अभियांत्रिकी की एक बड़ी उपलब्धि और विलक्षण उदाहरण भी मानी जाती है। यह नहर एक मीठे पानी की गाटुन झील से होकर गुजरती है और चूँकि इस झील का जलस्तर समुद्रतल से 26 मीटर ऊपर है, इसमें जलपोतों को प्रवेश करने के लिये तीन लॉक्स का निर्माण किया गया है जिनमें जलपोतों को प्रवेश करा कर और पानी भरकर उन्हें पहले ऊपर उठाया जाता है, ताकि यह झील से होकर गुजर सके। इन लॉक्स की वर्तमान चौड़ाई 35 मीटर है और यह समकालीन बड़े जलपोतों के लिये पर्याप्त नहीं है अतः इसके विस्तार का प्रोजेक्ट चल रहा है जिसके 2015 तक पूरा होने की उम्मीद है। पनामा नहर को अमेरिकन सोसायटी ऑफ सिविल इंजीनियर्स ने आधुनिक अभियांत्रिकी के सात आश्चर्यों में स्थान दिया है। .

21 संबंधों: डॉयचे वेले, दक्षिण अमेरिका, निकारागुआ, निकारागुआ नहर, पनामा, पवित्र रोम साम्राज्य, पुर्तगाल, प्रशान्त महासागर, मानचेस्टर नहर, रेडियो रूस, संयुक्त राज्य, स्वेज़ नहर, स्कॉट्लैण्ड, हॉर्न अंतरीप, जहाज़ी नहर, जैव विविधता, वर्जिनिया विश्वविद्यालय, गाटुन झील, कॅरीबियाई सागर, कील नहर, अटलांटिक महासागर

डॉयचे वेले

डॉयचे वेले (संक्षिप्तकरण: डीडब्ल्यू या डी॰डब्ल्यू॰) जर्मन अन्तराष्ट्रीय प्रसारणकर्ता है। इसका उद्देश्य विदेशी मीडिया बाजारों में जगह बनाना है। यह अपनी डीडब्ल्यू रेडियो सेवा द्वारा लघु तरंग, अंतरजाल और उपग्रह रेडियो पर 30 भाषाओं में प्रसारण करता है। जर्मन भाषा के वाक्यांश "डॉयचे वेले" का अर्थ जर्मन तरंग होता है व इसकी सेवाएँ वैसी ही हैं जैसी अन्य अन्तराष्ट्रीय प्रसारणकर्ताओं बीबीसी वर्ल्ड सर्विस, फ़्रांस 24, वॉयस ऑफ़ अमेरिका, रेडियो कैनेडा इंटरनेशनल, रेडियो फ्री यूरोप और रेडियो फ़्रांस इंटरनेशनल आदि की हैं। 1953 से डॉयचे वेले नियमित रूप से प्रसारण कर रहा है। 2003 तक इसका मुख्यालय कोलोन शहर में था तथा इसके बाद इसे बॉन शहर के पूर्व सरकारी कार्यालय क्षेत्र शिरमान-बाओ में स्थानांतरित कर दिया गया। टेलिविज़न प्रसारण राजधानी बर्लिन से उत्पादित किए जाते हैं। डॉयचे वेले का जालपृष्ठ बर्लिन और बॉन दोनों शहरों से संचालित किया जाता है। 6 फ़रवरी 2012 ने अपने ब्रांड में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए। .

नई!!: पनामा नहर और डॉयचे वेले · और देखें »

दक्षिण अमेरिका

दक्षिण अमेरिका (स्पेनी: América del Sur; पुर्तगाली: América do Sul) उत्तर अमेरिका के दक्षिण पूर्व में स्थित पश्चिमी गोलार्द्ध का एक महाद्वीप है। दक्षिणी अमेरिका उत्तर में १३० उत्तरी अक्षांश (गैलिनस अन्तरीप) से दक्षिण में ५६० दक्षिणी अक्षांश (हार्न अन्तरीप) तक एवं पूर्व में ३५० पश्चिमी देशान्तर (रेशिको अन्तरीप) से पश्चिम में ८१० पश्चिमी देशान्तर (पारिना अन्तरीप) तक विस्तृत है। इसके उत्तर में कैरीबियन सागर तथा पनामा नहर, पूर्व तथा उत्तर-पूर्व में अन्ध महासागर, पश्चिम में प्रशान्त महासागर तथा दक्षिण में अण्टार्कटिक महासागर स्थित हैं। भूमध्य रेखा इस महाद्वीप के उत्तरी भाग से एवं मकर रेखा मध्य से गुजरती है जिसके कारण इसका अधिकांश भाग उष्ण कटिबन्ध में पड़ता है। दक्षिणी अमेरिका की उत्तर से दक्षिण लम्बाई लगभग ७,२०० किलोमीटर तथा पश्चिम से पूर्व चौड़ाई ५,१२० किलोमीटर है। विश्व का यह चौथा बड़ा महाद्वीप है, जो आकार में भारत से लगभग ६ गुना बड़ा है। पनामा नहर इसे पनामा भूडमरुमध्य पर उत्तरी अमरीका महाद्वीप से अलग करती है। किंतु पनामा देश उत्तरी अमरीका में आता है। ३२,००० किलोमीटर लम्बे समुद्रतट वाले इस महाद्वीप का समुद्री किनारा सीधा एवं सपाट है, तट पर द्वीप, प्रायद्वीप तथा खाड़ियाँ कम हैं जिससे अच्छे बन्दरगाहों का अभाव है। खनिज तथा प्राकृतिक सम्पदा में धनी यह महाद्वीप गर्म एवं नम जलवायु, पर्वतों, पठारों घने जंगलों तथा मरुस्थलों की उपस्थिति के कारण विकसित नहीं हो सका है। यहाँ विश्व की सबसे लम्बी पर्वत-श्रेणी एण्डीज पर्वतमाला एवं सबसे ऊँची टीटीकाका झील हैं। भूमध्यरेखा के समीप पेरू देश में चिम्बोरेजो तथा कोटोपैक्सी नामक विश्व के सबसे ऊँचे ज्वालामुखी पर्वत हैं जो लगभग ६,०९६ मीटर ऊँचे हैं। अमेजन, ओरीनिको, रियो डि ला प्लाटा यहाँ की प्रमुख नदियाँ हैं। दक्षिण अमेरिका की अन्य नदियाँ ब्राज़ील की साओ फ्रांसिस्को, कोलम्बिया की मैगडालेना तथा अर्जेण्टाइना की रायो कोलोरेडो हैं। इस महाद्वीप में ब्राज़ील, अर्जेंटीना, चिली, उरुग्वे, पैराग्वे, बोलिविया, पेरू, ईक्वाडोर, कोलोंबिया, वेनेज़ुएला, गुयाना (ब्रिटिश, डच, फ्रेंच) और फ़ाकलैंड द्वीप-समूह आदि देश हैं। .

नई!!: पनामा नहर और दक्षिण अमेरिका · और देखें »

निकारागुआ

निकारागुआ, आधिकारिक तौर पर निकारागुआ गणतंत्र एक प्रतिनिधि लोकतांत्रिक गणतंत्र है। यह १३०,३७३ वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ मध्य अमेरिका का सबसे बड़ा देश है। देश की सीमा उत्तर में हॉण्डुरास और दक्षिण में कोस्टा रिका से मिलती है। देश के पश्चिम में प्रशांत महासागर और पूर्व में कैरेबियन सागर स्थित है। उष्णकटिबंधीय में आने वाला निकारागुआ भूमध्य रेखा के उत्तर में ११ अंश और १४ अंश के बीच उत्तरी गोलार्ध में स्थित है। निकारागुआ की राजधानी मनागुआ है, यहां लगभग एक चौथाई निकारागुअन रहते हैं। श्रेणी:देश श्रेणी:मध्य अमेरिका श्रेणी:निकरागुआ श्रेणी:स्पेनी-भाषी देश व क्षेत्र.

नई!!: पनामा नहर और निकारागुआ · और देखें »

निकारागुआ नहर

निकारागुआ नहर या महान निकारागुआ नहर एक प्रस्तावित जहाज़ी नहर है जो निकारागुआ में बनाई जानी है और यह प्रशांत महासागर और (कैरेबियन सागर होकर) अटलांटिक महासागर को जोड़ने के लिये बनाई जानी है। इसके बनाने में चीन की कंपनी की सहायता ली जानी है। हालाँकि इसके बनाये जाने से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान और इसकी आर्थिक लागत को लेकर इसकी उपादेयता पर कई प्रश्नचिह्न भी खड़े किये गये हैं। .

नई!!: पनामा नहर और निकारागुआ नहर · और देखें »

पनामा

पनामा का नक़्शा पनामा की राजधानी (सियुदाद दे पानामा) पनामा, जिसका औपचारिक नाम पनामा गणतंत्र (स्पेनी: República de Panamá, रेपुब्लिका पानामा) है, मध्य अमेरिका का सबसे दक्षिणतम राष्ट्र है। यह पनामा भूडमरु पर स्थित है जो उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के दो महाद्वीपों को धरती की एक पतले डमरू से जोड़ता है। इसके उत्तरपश्चिम में कोस्टा रीका, दक्षिणपूर्व में कोलम्बिया, दक्षिण में प्रशांत महासागर और पूर्व में कैरिबियाई समुद्र है जो अंध महासागर का एक भाग है। पनामा की राजधानी का नाम पनामा नगर है (स्पेनी में Ciudad de Panama, "सियुदाद दे पानामा")। पनामा की जनसंख्या २०१० में ३४,०५,८१३ थी और इसका क्षेत्रफल ७५,५१७ वर्ग किमी है। पनामा स्पेन का उपनिवेश हुआ करता था लेकिन सन् १८२१ में स्पेन से नाता तोड़कर वह नुएवा ग्रानादा (Nueva Granada), एकुआदोर और वेनेज़ुएला के साथ एक "ग्रान कोलम्बिया" नाम के संघ में शामिल हो गया। यह संघ १८३० में टूट गया। नुएवा ग्रानादा एक ही राष्ट्र में जुड़े रहे और इसने अपना नाम बदलकर कोलम्बिया रख लिया। बीसवी सदी के आरम्भ में संयुक्त राज्य अमेरिका पनामा के क्षेत्र में से पनामा नहर बनाना चाहता था, क्योंकि इस से अमेरिका के पूर्वी और पश्चिमी तटों के बीच में समुद्री यातायात को बहुत बड़ा फ़ायदा होने वाला था। अमेरिका के उकसाने पर पनामा में कोलम्बिया से अलगाववाद की लहर उठी और १९०३ में पनामा कोलम्बिया से अलग होकर एक स्वतन्त्र राष्ट्र बन गया। अमेरिकी सेना के अभियंताओं ने १९०४ और १९१४ के बीच में खुदाई कर के पनामा नहर तैयार कर दी, लेकिन अमेरिका और पनामा के समझौते के अंतर्गत इस नाहर पर अमेरिका का नियंत्रण रहा। यह बात पनामा को खटकती रही और वह अमेरिका से नहर के क्षेत्र की वापसी की मांग करता रहा। १९७७ में अमेरिका इस नाहर को २०वी शताब्दी के अंत तक पनामा को वापस करने के लिए राज़ी हो गया। .

नई!!: पनामा नहर और पनामा · और देखें »

पवित्र रोम साम्राज्य

पवित्र रोम साम्राज्य (Holy Roman Empire; लैटिन: Imperium Romanum Sacrum) केन्द्रीय यूरोप का एक बहुजातीय जटिल राजनैतिक संघ था जो ९६२ से १८०६ तक अस्तित्व में रहा। पवित्र रोम साम्राज्य न ही पवित्र था और ना ही रोमन। मध्ययुग में यह मध्य यूरोप का हिस्सा था और आरंभिक आधुनिक काल में यह पवित्र रोमन सम्राट के अंदर आ गया। पवित्र रोम साम्राज्य के पहले सम्राट का राज्याभिषेक 962 में हुआ। .

नई!!: पनामा नहर और पवित्र रोम साम्राज्य · और देखें »

पुर्तगाल

पुर्तगाली गणराज्य यूरोप खंड में स्थित देश है। यह देश स्पेन के साथ आइबेरियन प्रायद्वीप बनाता है। इस राष्ट्र का भाषा पुर्तगाली भाषा है। इस राष्ट्र का राजधानी लिस्बन है। पुर्तगाली नाविक वास्को द गामा ने 1498 AD में भारत के समुद्री मार्ग की खोज की थी। .

नई!!: पनामा नहर और पुर्तगाल · और देखें »

प्रशान्त महासागर

श्रेणी:प्रशान्त महासागर प्रशान्त महासागरप्रशान्त महासागर अमेरिका और एशिया को पृथक करता है। यह विश्व का सबसे बड़ा तथा सबसे गहरा महासागर है। तुलनात्मक भौगौलिक अध्ययन से पता चलता है कि इस महासागर में पृथ्वी का भाग कम तथा जलीय क्षेत्र अधिक है। .

नई!!: पनामा नहर और प्रशान्त महासागर · और देखें »

मानचेस्टर नहर

मानचेस्टर नहर से गुजरता एक मालवाहक जहाज मानचेस्टर नहर ग्रेट ब्रिटेन का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण जलमार्ग है। इस जलमार्ग के विकास से यहां के उद्दोग-घन्धों में आशातीत प्रगति हुई है। इस नहर के द्वारा मरसी नदी के पूर्वी तट पर स्थित ईस्थम को मानचेस्टर से मिलाया गया है। यह लगभग 58 किलोमीटर लम्बी तथा 37 मीटर चौड़ी है। इसकी गहराई लगभग 8.5 मीटर है। इस नहर का निर्माण 1 जनवरी 1894 को पूर्ण हुआ। आधिकारिक रूप से इसमें परिवहन 21 मई 1884 को शूरू हुआ। जब यह बनकर तैयार हुई तो अपने समय की सबसे बड़ी परिवहन नहर थी। इसका निर्माण लिवरपूल से कपास के परिवहन के लिए किया गया था क्योंकि रेल के द्वारा परिवहन पर बहुत अधिक खर्च होता था। .

नई!!: पनामा नहर और मानचेस्टर नहर · और देखें »

रेडियो रूस

रेडियो रूस (Голос России) अखिल रूस राज्य टेलीविजन और रेडियो कंपनी द्वारा स्वामित्व रूसी सरकार की अंतरराष्ट्रीय रेडियो प्रसारण सेवा है। इसका पूर्ववर्ती रेडियो मास्को सोवियत सोशलिस्ट गणराज्यों के संघ का आधिकारिक अंतरराष्ट्रीय प्रसारण स्टेशन था। .

नई!!: पनामा नहर और रेडियो रूस · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: पनामा नहर और संयुक्त राज्य · और देखें »

स्वेज़ नहर

स्वेज नहर की स्थिति तथा उसका अंतरिक्ष से लिया गया चित्र स्वेज नहर (Suez canal) लाल सागर और भूमध्य सागर को संबंद्ध करने वाली एक नहर है। सन् 1859 में एक फ्रांसीसी इंजीनियर फर्डीनेण्ड की देखरेख में स्वेज नहर का निर्माण शुरु हुआ था। यह नहर आज 165 किमी लंबी, 48 मी चौड़ी और 10 मी गहरी है। दस वर्षों में बनकर यह तैयार हो गई थी। सन् 1869 में यह नहर यातायात के लिए खुल गई थी। पहले केवल दिन में ही जहाज नहर को पार करते थे पर 1887 ई. से रात में भी पार होने लगे। 1866 ई. में इस नहर के पार होने में 36 घंटे लगते थे पर आज 18 घंटे से कम समय ही लगता है। यह वर्तमान में मिस्र देश के नियंत्रण में है। इस नहर का चुंगी कर बहुत अधिक है। इस नहर की लंबाई पनामा नहर की लंबाई से दुगुनी होने के बाद भी इसमें पनामा नहर के खर्च का 1/3 धन ही लगा है। .

नई!!: पनामा नहर और स्वेज़ नहर · और देखें »

स्कॉट्लैण्ड

स्काटलैंड यूनाइटेड किंगडम का एक देश है। यह ग्रेट ब्रिटेन का उत्तरी भाग है। यह पहाड़ी देश है जिसका क्षेत्रफल ७८,८५० वर्ग किमी है। यह इंगलैंड के उत्तर में स्थित है। यहां की राजधानी एडिनबरा है। ग्लासगो यहाँ का सबसे बड़ा शहर है। स्कॉटलैण्ड की सीमा दक्षिण में इंग्लैंड से सटी है। इसके पूरब में उत्तरी सागर तथा दक्षिण-पश्चिम में नॉर्थ चैनेल और आयरिश सागर हैं। मुख्य भूमि के अलावा स्कॉटलैण्ड के अन्तर्गत ७९० से भी अधिक द्वीप हैं। यूँ तो स्कॉटलैंड यूनाइटेड किंगडम के अधीन एक राज्य है लेकिन यहाँ का अपना मंत्रिमंडल है। यहाँ की मुद्रा का रंग और उस पर बने चित्र भी लंदन के पौंड से कुछ अलग है। लेकिन उनकी मान्यता और मूल्य दोनों ही पौंड के समान है। यहाँ घूमने और लोगों से बात करने पर पता चलता है कि यहाँ के लोग इंग्लैंड सरकार से थोड़े से खफा रहते हैं। .

नई!!: पनामा नहर और स्कॉट्लैण्ड · और देखें »

हॉर्न अंतरीप

हॉर्न अंतरीप (Cabo de Hornos) तिएर्रा देल फ़ुएगो द्वीप समूह का दक्षिणतम बिंदु है। यह डार्क पारपथ की उत्तरी सीमा बनाता है। .

नई!!: पनामा नहर और हॉर्न अंतरीप · और देखें »

जहाज़ी नहर

वर्तमान समय में पनामा नहर की वीथिकाएँ जहाज़ी नहर अथवा जलयान नहर (Ship canal) एक ऐसी नहर होती है जिसे जलयानों के आवागमन हेतु निर्मित किया जाता है। बहुधा ये नदियों अथवा झीलों से होकर बनाई जाती हैं। इनके बनाने के प्रमुख कारणों में.

नई!!: पनामा नहर और जहाज़ी नहर · और देखें »

जैव विविधता

--> वर्षावन जैव विविधता जीवन और विविधता के संयोग से निर्मित शब्द है जो आम तौर पर पृथ्वी पर मौजूद जीवन की विविधता और परिवर्तनशीलता को संदर्भित करता है। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (युएनईपी), के अनुसार जैवविविधता biodiversity विशिष्टतया अनुवांशिक, प्रजाति, तथा पारिस्थितिकि तंत्र के विविधता का स्तर मापता है। जैव विविधता किसी जैविक तंत्र के स्वास्थ्य का द्योतक है। पृथ्वी पर जीवन आज लाखों विशिष्ट जैविक प्रजातियों के रूप में उपस्थित हैं। सन् 2010 को जैव विविधता का अंतरराष्ट्रीय वर्ष, घोषित किया गया है। .

नई!!: पनामा नहर और जैव विविधता · और देखें »

वर्जिनिया विश्वविद्यालय

श्रेणी:अमेरिकी विश्वविद्यालय श्रेणी:वर्जिनिया.

नई!!: पनामा नहर और वर्जिनिया विश्वविद्यालय · और देखें »

गाटुन झील

गाटुन झील मध्य अमेरिका के पनामा में स्थित एक कृत्रिम मीठे पानी की झील है। यह पनामा नहर का हिस्सा है और इस नहर का लगभग 33 किलोमीटर हिस्सा इस झील से गुजरता है। इसके जलस्तर की ऊंचाई 26 मीटर है और इसमें प्रवेश करने के लिये जहाज़ों को लॉक्स के सहारे ऊपर उठाना पड़ता है। जब इसका निर्माण हुआ था तब यह विश्व की सबसे बड़ी कृत्रिम झील थी। इसके मीठे जल के जीवों और जैवविविधता पर खारे पानी के मिश्रण से खतरा उत्पन्न हो गया है। .

नई!!: पनामा नहर और गाटुन झील · और देखें »

कॅरीबियाई सागर

कैरिबियाई सागर दोमिनिकी गणतंत्र के इस्ला साओना द्वीप का एक तटीय क्षेत्र कॅरीबियाई सागर (अंग्रेज़ी: Caribbean Sea) अंध महासागर के मध्य-पश्चिमी भाग से जुड़ा हुआ एक समुद्र है। यह उष्ण कटिबंधीय क्षेत्र में पश्चिमी गोलार्ध में आता है। इसके पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम में मेक्सिको और मध्य अमेरिका हैं, उत्तर में बड़े ऐंटिलीस के द्वीप हैं और पूर्व में छोटे ऐंटिलीस के द्वीप हैं। इस सागर का कुल क्षेत्रफल २७,५४,००० वर्ग किमी है। इसका सबसे गहरा बिंदु केमन खाई (Cayman Trough) में पड़ता है और सतह से ७,६८६ मीटर नीचे है। .

नई!!: पनामा नहर और कॅरीबियाई सागर · और देखें »

कील नहर

कील नहर (Nord-Ostsee-Kanal, शाब्दिक अर्थ- "उत्तर--बाल्टिक सागर नहर"), जिसे 1948 तक केसर विल्हेम नहर कहा जाता था एक लम्बी जहाजी नहर है जो जर्मनी के श्लेश्विग होल्सटीन में स्थित है। यह विश्व की सबसे व्यस्ततम नहर है। कील नहर उत्तरी सागर को बाल्टिक सागर से जोड़ती है। खासकर यूरोप के व्यापार के क्षेत्र से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है। .

नई!!: पनामा नहर और कील नहर · और देखें »

अटलांटिक महासागर

ग्लोब पर अंध महासागर की स्थिति अन्ध महासागर या अटलांटिक महासागर उस विशाल जलराशि का नाम है जो यूरोप तथा अफ्रीका महाद्वीपों को नई दुनिया के महाद्वीपों से पृथक करती है। क्षेत्रफल और विस्तार में दुनिया का दूसरे नंबर का महासागर है जिसने पृथ्वी का १/५ क्षेत्र घेर रखा है। इस महासागर का नाम ग्रीक संस्कृति से लिया गया है जिसमें इसे नक्शे का समुद्र भी बोला जाता है। इस महासागर का आकार लगभग अंग्रेजी अक्षर 8 के समान है। लंबाई की अपेक्षा इसकी चौड़ाई बहुत कम है। आर्कटिक सागर, जो बेरिंग जलडमरूमध्य से उत्तरी ध्रुव होता हुआ स्पिट्सबर्जेन और ग्रीनलैंड तक फैला है, मुख्यतः अंधमहासागर का ही अंग है। इस प्रकार उत्तर में बेरिंग जल-डमरूमध्य से लेकर दक्षिण में कोट्सलैंड तक इसकी लंबाई १२,८१० मील है। इसी प्रकार दक्षिण में दक्षिणी जार्जिया के दक्षिण स्थित वैडल सागर भी इसी महासागर का अंग है। इसका क्षेत्रफल इसके अंतर्गत समुद्रों सहित ४,१०,८१,०४० वर्ग मील है। अंतर्गत समुद्रों को छोड़कर इसका क्षेत्रफल ३,१८,१४,६४० वर्ग मील है। विशालतम महासागर न होते हुए भी इसके अधीन विश्व का सबसे बड़ा जलप्रवाह क्षेत्र है। उत्तरी अंधमहासागर के पृष्ठतल की लवणता अन्य समुद्रों की तुलना में पर्याप्त अधिक है। इसकी अधिकतम मात्रा ३.७ प्रतिशत है जो २०°- ३०° उत्तर अक्षांशों के बीच विद्यमान है। अन्य भागों में लवणता अपेक्षाकृत कम है। .

नई!!: पनामा नहर और अटलांटिक महासागर · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »