लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पनमाह मुज़ताग़

सूची पनमाह मुज़ताग़

पनमाह मुज़ताग़ (Panmah Muztagh) काराकोरम पर्वतमाला की एक उपश्रेणी है। काराकोरम के कई अन्य पहाड़ों की तुलना में इसके पर्वत अधिक ऊँचे नहीं हैं लेकिन वे अपनी लम्बी शिलाओं की मीनारनुमा आकृतियों के लिए जाने जाते हैं।Andy Fanshawe and Stephen Venables, Himalaya Alpine-Style, Hodder and Stoughton, 1995, ISBN 0-340-64931-3.

12 संबंधों: दिस्तग़िल सर, पाक अधिकृत कश्मीर, बाल्तोरो मुज़ताग़, बाइंथा ब्राक, बियाफो हिमनद, भूगोलीय निर्देशांक प्रणाली, सम्प्रभुता, स्थलाकृतिक उदग्रता, हिस्पर मुज़ताग़, वेस्म पर्वतमाला, गिलगित-बल्तिस्तान, काराकोरम

दिस्तग़िल सर

दिस्तग़िल सर या दिस्तेग़िल सर काराकोरम पर्वत शृंखला की हिस्पर मुज़ताग़ उपशृंखला का सबसे ऊँचा पर्वत है। यह पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बल्तिस्तान खंड के गोजल क्षेत्र में स्थित है। दिस्तग़िल सर विश्व का १९वाँ सबसे ऊँचा और पाकिस्तानी नियंत्रित क्षेत्रों का ७वाँ सबसे ऊँचा पर्वत है। इसके ऊपरी भाग में एक ३ किमी लम्बा और तंग क्षेत्र है जिसपर तीन मुख्य शिखर हैं। पश्चिम/पश्चिमोत्तर में ७,८८५ मी ऊँचा, मध्य में ७,७६० मी ऊँचा और पूर्व/पूर्वोत्तर में ७,६९६ मी ऊँचा। .

नई!!: पनमाह मुज़ताग़ और दिस्तग़िल सर · और देखें »

पाक अधिकृत कश्मीर

भारतीय कश्मीर है और अकसाई चिन चीन के अधिकार में है। इस क्षेत्र का अधिकार चीन को पाकिस्तान द्वारा सौंपा गया था। पाक अधिकृत कश्मीर मूल कश्मीर का वह भाग है, जिस पर पाकिस्तान ने १९४७ में हमला कर अधिकार कर लिया था। यह भारत और पाकिस्तान के बीच विवादित क्षेत्र है। इसकी सीमाएं पाकिस्तानी पंजाब एवं उत्तर पश्चिमी सीमांत प्रांत से पश्चिम में, उत्तर पश्चिम में अफ़गानिस्तान के वाखान गलियारे से, चीन के ज़िन्जियांग उयघूर स्वायत्त क्षेत्र से उत्तर और भारतीय कश्मीर से पूर्व में लगती हैं। इस क्षेत्र के पूर्व कश्मीर राज्य के कुछ भाग, ट्रांस-काराकोरम ट्रैक्ट को पाकिस्तान द्वारा चीन को दे दिया गया था व शेष क्षेत्र को दो भागों में विलय किया गया था: उत्तरी क्षेत्र एवं आजाद कश्मीर। इस विषय पर पाकिस्तान और भारत के बीच १९४७ में युद्ध भी हुआ था। भारत द्वारा इस क्षेत्र को पाक अधिकृत कश्मीर (पी.ओ.के) कहा जाता है।रीडिफ, २३ मई २००६ संयुक्त राष्ट्र सहित अधिकांश अंतर्राष्ट्रीय संस्थाएं एम.एस.एफ़, एवं रेड क्रॉस द्वारा इस क्षेत्र को पाक-अधिकृत कश्मीर ही कहा जाता है। .

नई!!: पनमाह मुज़ताग़ और पाक अधिकृत कश्मीर · और देखें »

बाल्तोरो मुज़ताग़

बाल्तोरो मुज़ताग़ काराकोरम पर्वतमाला की एक उपश्रृंखला है। विश्व की दूसरी सबसे ऊंची चोटी के2 इसी श्रृंखला में ही स्थित है। प्रशासनिक रूप से यह पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बल्तिस्तान क्षेत्र में और चीन द्वारा नियंत्रित शिनजिआंग प्रान्त में आता है। भारत लगभग इस पूरे क्षेत्र को अपना भाग मानता है। .

नई!!: पनमाह मुज़ताग़ और बाल्तोरो मुज़ताग़ · और देखें »

बाइंथा ब्राक

बाइंथा ब्राक (Baintha Brakk), जिसे दानव (The Ogre, द ओगर) भी कहा जाता है, काराकोरम पर्वतमाला की पनमाह मुज़ताग़ उपश्रेणी का सबसे ऊँचा पर्वत है और विश्व का 87वाँ सर्वोच्च पर्वत भी है। यह पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बल्तिस्तान क्षेत्र में है जिसपर भारत अपनी सम्प्रभुता और अपने जम्मू और कश्मीर राज्य का अंग होने का दावा करता है। यह एक तीखी ढलान और पत्थरीली चट्टानों वाला पर्वत है जिसे चढ़ना बहुत कठिन माना जाता है। यह बियाफ़ो हिमानी की उत्तरी तरफ़ खड़ा हुआ है। .

नई!!: पनमाह मुज़ताग़ और बाइंथा ब्राक · और देखें »

बियाफो हिमनद

बियाफो हिमनद पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के गिलगित बलिस्तान क्षेत्र में काराकोरम पर्वत श्रेणी पर स्थित (६७ कि॰मी॰ लम्बा) हिमनद है। यह हिस्पर ला दर्रे के समीप हिस्पर हिमनद (४९ कि॰मी॰ लम्बा) से मिलकर विश्व का सबसे लम्बा गैर ध्रुवीय (अल्पाइन) हिमनद तंत्र बनाता है। बियाफो हिमनद ताजिकिस्तान के फशेंको हिमनद (७७ कि॰मी॰) और सियाचिन हिमनद (७० कि॰मी॰) के बाद ध्रुवीय क्षेत्र के बाहर विश्व का तीसरा सबसे बड़ा हिमनद है। .

नई!!: पनमाह मुज़ताग़ और बियाफो हिमनद · और देखें »

भूगोलीय निर्देशांक प्रणाली

पृथ्वी के मानचित्र पर अक्षांश (क्षैतिज) व (देशांतर रेखाएं (लम्बवत), एकर्ट षष्टम प्रोजेक्शन; https://www.cia.gov/library/publications/the-world-factbook/graphics/ref_maps/pdf/political_world.pdf वृहत संस्करण (पीडीएफ़, ३.१२MB) भूगोलीय निर्देशांक प्रणाली (अंग्रेज़ी:जियोग्राफिक कोआर्डिनेट सिस्टम) एक प्रकार की निर्देशांक प्रणाली होती है, जिसके द्वारा पृथ्वी पर किसी भी स्थान की स्थिति तीन (३) निर्देशांकों के माध्यम से निश्चित की जा सकती है। ये गोलाकार निर्देशांक प्रणाली द्वारा दिये जाते हैं। पृथ्वी पूर्ण रूप से गोलाकार नहीं है, बल्कि एक अनियमित आकार की है, जो लगभग एक इलिप्सॉएड आकार बनाती है। इसके लिये इस प्रकार की निर्देशांक प्रणाली बनाना, जो पृथ्वी पर उपस्थित प्रत्येक बिन्दु के लिये अंकों के अद्वितीय मेल से बनने वाला स्पष्ट निर्देशांक प्रस्तुत करे, अपने आप में एक प्रकार की चुनौती था। .

नई!!: पनमाह मुज़ताग़ और भूगोलीय निर्देशांक प्रणाली · और देखें »

सम्प्रभुता

किसी भौगोलिक क्षेत्र या जन समूह पर सत्ता या प्रभुत्व के सम्पूर्ण नियंत्रण पर अनन्य अधिकार को सम्प्रभुता (Sovereignty) कहा जाता है। सार्वभौम सर्वोच्च विधि निर्माता एवं नियंत्रक होता है यानि संप्रभुता राज्य की सर्वोच्च शक्ति है। .

नई!!: पनमाह मुज़ताग़ और सम्प्रभुता · और देखें »

स्थलाकृतिक उदग्रता

स्थलाकृति विज्ञान में उदग्रता पर्वतों के वर्गीकरण से संबंधित एक अवधारणा है। उदग्रता शब्द उदग्र से बना है जिसका अर्थ बाहर को निकला हुआ होता है। सामान्य रूप से इसे चोटी भी कहा जाता है। इसे अंग्रेजी मे प्रोमिनेंस, ऑटोनोमस हाइट, शोल्डर ड्रोप (अमेरिका में), प्राइम फैक्टर (यूरोप में) कहते हैं। श्रेणी:स्थलाकृति श्रेणी:भौतिक भूगोल श्रेणी:पर्वतारोहण.

नई!!: पनमाह मुज़ताग़ और स्थलाकृतिक उदग्रता · और देखें »

हिस्पर मुज़ताग़

हिस्पर मुज़ताग़ (Hispar Muztagh) काराकोरम पर्वत शृंखला की एक उपशृंखला है। यह पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बल्तिस्तान खंड के गोजल क्षेत्र में स्थित है। इसके उत्तर में शिमशाल घाटी, दक्षिण में हिस्पर हिमानी (ग्लेशियर) और पश्चिम में हुन्ज़ा घाटी है। बाल्तोरो मुज़ताग़ के बाद यह काराकोरम पर्वतों की दूसरी सबसे ऊँची शृंखला है। हिस्पर मुज़ताग़ का सबसे लम्बा पहाड़ ७,८८५ मीटर (२५,८६९ फ़ुट) ऊँचा 'दिस्तग़िल सर' नामक पर्वत है। उइग़ुर भाषा में 'मुज़' (बर्फ़) और 'ताग़' (पर्वत) जोड़कर बने शब्द का अर्थ बर्फ़ीला-पर्वत होता है। .

नई!!: पनमाह मुज़ताग़ और हिस्पर मुज़ताग़ · और देखें »

वेस्म पर्वतमाला

वेस्म पर्वतमाला (Wesm Mountains) काराकोरम पर्वतमाला की एक उपश्रेणी है जो शक्सगाम घाटी के ऊपरी भाग में पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बल्तिस्तान क्षेत्र के समीप स्थित है। यह पर्वतमाला बाल्तोरो मुज़ताग़ के पश्चिमी छोर और पनमाह मुज़ताग़ के पूर्वी छोर से उत्तर में स्थित है। यह क्षेत्र चीन के क़ब्ज़े में है जो इसे शिंजियांग प्रान्त की प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वर्गीकृत करता है, लेकिन इस पूरे क्षेत्र को भारत अपने जम्मू और कश्मीर राज्य का अंग मानता है। चीन इस पर्वतमाला को येंगीसोगत (Yengisogat) नाम देता है। इसी क्षेत्र में वेस्म हिमानी (ग्लेशियर) और वेस्म दर्रा स्थित है। .

नई!!: पनमाह मुज़ताग़ और वेस्म पर्वतमाला · और देखें »

गिलगित-बल्तिस्तान

गिलगित-बल्तिस्तान (उर्दू:, बलती: གིལྒིཏ་བལྟིསྟན), पाक-अधिकृत कश्मीर के भीतर एक स्वायत्तशासी क्षेत्र है जिसे पहले उत्तरी क्षेत्र या शुमाली इलाक़े (शुमाली इलाक़ाजात) के नाम से जाना जाता था। यह पाकिस्तान की उत्तरतम राजनैतिक इकाई है। इसकी सीमायें पश्चिम में खैबर-पख़्तूनख्वा से, उत्तर में अफ़ग़ानिस्तान के वाख़ान गलियारे से, उत्तरपूर्व में चीन के शिन्जियांग प्रान्त से, दक्षिण में और दक्षिणपूर्व में भारतीय जम्मू व कश्मीर राज्य से लगती हैं। गिलगित-बल्तिस्तान का कुल क्षेत्रफल 72,971 वर्ग किमी (28,174 मील²) और अनुमानित जनसंख्या लगभग दस लाख है। इसका प्रशासनिक केन्द्र गिलगित शहर है, जिसकी जनसंख्या लगभग 2,50,000 है। 1970 में "उत्तरी क्षेत्र” नामक यह प्रशासनिक इकाई, गिलगित एजेंसी, लद्दाख़ वज़ारत का बल्तिस्तान ज़िला, हुन्ज़ा और नगर नामक राज्यों के विलय के पश्चात अस्तित्व में आई थी। पाकिस्तान इस क्षेत्र को विवादित कश्मीर के क्षेत्र से पृथक क्षेत्र मानता है जबकि भारत और यूरोपीय संघ के अनुसार यह कश्मीर के वृहत विवादित क्षेत्र का ही हिस्सा है। कश्मीर का यह वृहत क्षेत्र सन 1947 के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद का विषय है। .

नई!!: पनमाह मुज़ताग़ और गिलगित-बल्तिस्तान · और देखें »

काराकोरम

काराकोरम एक विशाल पर्वत श्रृंखला है जिसका विस्तार पाकिस्तान, भारत और चीन के क्रमश: गिलगित-बल्तिस्तान, लद्दाख़ और शिन्जियांग क्षेत्रों तक है। यह एशिया की विशाल पर्वतमालाओं में से एक है और हिमालय पर्वतमाला का एक हिस्सा है। काराकोरम किर्गिज़ भाषा का शब्द है जिस का मतलब है 'काली भुरभुरी मिट्टी'। विश्व के किसी भी स्थान की अपेक्षा, काराकोरम पर्वतमाला में पाँच मील से भी ऊँची सबसे अधिक चोटियों स्थित हैं (60 से ज़्यादा), जिनमें दुनिया की दूसरी सबसे ऊँची चोटी के2, (8611 मी / 28251 फुट) भी शामिल है। के2 की ऊँचाई विश्व के सर्वोच्च शिखर एवरेस्ट पर्वत (8848 मी / 29029 फुट) से सिर्फ 237 मीटर (778 फीट) कम है। काराकोरम श्रृंखला का विस्तार 500 किमी (311 मील) तक है और ध्रुवीय क्षेत्रों को छोड़कर दुनिया के सबसे अधिक हिमनद इसी इलाके में हैं। ध्रुवीय क्षेत्रों से बाहर सियाचिन ग्लेशियर 70 किमी और बिआफो ग्लेशियर 63 किमी की लंबाई के साथ दुनिया के दूसरे और तीसरे सबसे लंबे हिमनद हैं। काराकोरम, पूर्वोत्तर में तिब्बती पठार के किनारे और उत्तर में पामीर पर्वतों से घिरा है। काराकोरम की दक्षिणी सीमा, पश्चिम से पूर्व, गिलगित, सिंधु और श्योक नदियों से बनती है, जो इसे पश्चिमोत्तर हिमालय श्रृंखला के अंतिम किनारे से अलग कर दक्षिणपश्चिम दिशा में पाकिस्तान के मैदानी इलाकों की ओर बहती हैं। काराकोरम श्रृंखला का सब से ऊंचा पहाड़ के टू .

नई!!: पनमाह मुज़ताग़ और काराकोरम · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »