लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पतकाई हिल्स

सूची पतकाई हिल्स

पत-काई पर्वत (उच्चारण: ˈpʌtˌkaɪ) या पतकाइ बम का अर्थ है काटना (पट)+ मुर्गे (काई) को। यह ताई अहोम भाषा खा शब्द है और भारत के पूर्वोत्तर सीमा पर असम-बर्मा सीमा के लोगों द्वारा बोला जाता है। इसका अर्थ एक पहाड़ी से है जो इस क्षेत्र में स्थित हैं। ये फाड़ टेक्टोनिक पर्त के खिसकने से हिमालय के निर्माण के समय बने थे। .

4 संबंधों: ताई लोग, भारत, म्यान्मार, अहोम

ताई लोग

ताई लोग (Tai) उन भिन्न समुदायों का सामूहिक नाम है जो आदि-ताई भाषा बोलने वाले प्राचीन लोगों के आधुनिक वंशज हैं। इनमें से कुछ ऐसे भी हैं जो अब ताई भाषाएँ नहीं बोलते। पूर्वोत्तर भारत के अहोम लोग जो अब हिन्द-आर्य भाषा-परिवार की असमिया भाषा बोलते हैं, चीन के युन्नान और अन्य दक्षिणी भागों के कुछ समुदाय, थाई लोग (जो थाईलैण्ड में बहुसंख्यक हैं), वियतनामी लोग, लाओस के लाओ समुदाय के लोग, बर्मा के शान लोग सभी इस विविध ताई महासमुदाय के सदस्य हैं। .

नई!!: पतकाई हिल्स और ताई लोग · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: पतकाई हिल्स और भारत · और देखें »

म्यान्मार

म्यांमार यो ब्रह्मदेश दक्षिण एशिया का एक देश है। इसका आधुनिक बर्मी नाम 'मयन्मा' (မြန်မာ .

नई!!: पतकाई हिल्स और म्यान्मार · और देखें »

अहोम

अहोम (Pron:, असमिया আহোম, Tai/Thai อาหม) लोग असम, भारत के वाशिंदे हैं। वे ताई जाति के वंशज हैं जो १२२० में अपने ताई राजकुमार चुकाफ़ा के साथ ब्रह्मपुत्र घाटी आये और छह सदियों तक इस क्षेत्र में अधिपत्य जमाया। चुकाफ़ा और उनके अनुयायियों ने असम में अहोम वंश की स्थापना की। चुकाफ़ा और उसे उत्तराधिकारियों ने अहोम साम्राज्य को ६ शताब्दी (१२२८-१८२६) तक चलाया और विस्तार किया। १८२६ में प्रथम एंग्लो-बर्मी युद्ध जीतने के बाद ब्रिटिश लोगों ने अहोम राजाओं के साथ यांडूबु संधि की और इस क्षेत्र में नियंत्रण स्थापित किया। आधुनिक अहोम लोग और उनकी संस्कृति मूलत: ताई संस्कृति, स्थानीय तिब्बती-बर्मी और हिंदू धर्म के एक समधर्मी मिश्रण हैं। चुकाफ़ा के ताई अनुयायियों जो अविवाहित थे, उनमे से अधिकतरों ने बाद में स्थानीय समुदायों में शादी की। कालक्रम में तिब्बती-बर्मी बोलने वाले बोराही सहित कई जातीय समूह पूरी तरह से अहोम समुदाय में सम्मिलित हो गए। अहोम साम्राज्य ने अन्य समुदायों के लोगों को भी उनकी प्रतिभा की उपयोगिता के लिए तथा उनकी निष्ठा के आधार पर अहोम सदस्य के रूप में स्वीकार किया। समय के साथ साथ अहोम लोगों ने हिंदू धर्म और भारतीय संस्कृति के अन्य पहलुओं को अपना लिया। साथ ही उन्होंने अहोम भाषा के बदले असमिया भाषा को अपनी बोल चाल की भाषा के रूप में अपना लिया। हालांकि अहोम आबादी के एक तिहाई लोग अभी भी प्राचीन ताई धर्म फुरलांग का पालन करते हैं। २०वीं शताब्दी के मध्य तक अहोम लोगों के पुरोहित और उच्च वर्ग के लगभग ४००-५०० लोग अहोम भाषा ही बोलते थे। परन्तु अब अहोम भाषा बोलने वाले नहीं या नाममात्र को रह गए हैं। अहोम जनगोष्ठी के लिए यह एक चिंतनीय विषय है। अब फिर से आम जनता के बीच फिर से ताई अहोम भाषा को पुनर्जीवित करने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए विभिन्न ताई अहोम संगठनों द्वारा ऊपरी असम में ताई स्कूलों की स्थापना की जा रही है और बच्चों को ताई भाषा पढने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अनेकों ताई भाषा संस्थान जैसे- पी.

नई!!: पतकाई हिल्स और अहोम · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »