लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

छिद्रक

सूची छिद्रक

केन्द्र छेदक शीघ्रातिशीघ्र छेद करने के लिए छिद्रक (Punch) का उपयोग होता है। कागज, दफ्ती, चमड़ा, कपड़ा तथा टिन, लोहा इत्यादि धातुओं के छेद करने के लिए पृथक-पृथक छिद्रक होते हैं। धातु में छेद करने का छिद्रक (punch) मोटी नोंक युक्त एक छोटा सा मजबूत औजार होता है, जिससे बलपूर्वक दबाकर या ठोंककर धातु की किसी पट्टिका इत्यादि में छेद कर दिया जाता है। छेद की आकृति छिद्रक की नोंक के अनुरूप ही होती है, जबकि बरमे से सदैव गोल छेद ही बन सकता है। पतली चीजों में छोटे छेद करने का काम छिद्रक पर हथौड़े या घन की चोट लगाकर किया जाता है। जब बहुत अधिक मात्रा में छेद बनाने, अथवा मोटी चीजों में छेद करने, होते हैं तब छिद्रक को दबाने का काम यंत्रों द्वारा किया जाता है, जो लीवर (lever), पेंचों की दाब या किरों द्वारा चलाए जाते हैं। किरें युक्त यंत्र पट्टे द्वारा और प्लंजर युक्त यंत्र द्रव शक्ति से भी चलाए जाते हैं। .

10 संबंधों: चमड़ा, टिन, ड्रिल, तापानुशीतन, लोहा, हथौड़ा, घन, वस्त्र, कठोरीकरण, काग़ज़

चमड़ा

चमड़े के आधुनिक औजारचमड़ा जानवरों की खाल को कमा कर प्राप्त की गयी एक सामग्री है। कमाना या चर्मशोधन एक प्रक्रिया है जो पूयकारी खाल को एक टिकाऊ और विभिन्न प्रयोगों मे आने वाली सामग्री में परिवर्तित कर देती है। चमड़ा बनाने में मुख्यतः गाय और भैंस की खाल का प्रयोग किया जाता है। लकड़ी और चमड़ा ही दो ऐसी सामग्री हैं जो अधिसंख्य प्राचीन तकनीकों का आधार हैं। चमड़ा उद्योग और लोम उद्योग अलग अलग उद्योग हैं और उनकी यह भिन्नता उनके द्वारा प्रयुक्त कच्चे माल के महत्व से पता चलती है। जहां चमड़ा उद्योग का कच्चा माल मांस उद्योग का एक उपोत्पाद है वहीं लोम चर्म उद्योग में लोम की मांस से अधिक महत्वता है। चर्मप्रसाधन भी जानवरों की खालों का इस्तेमाल करता है, लेकिन इसमें आमतौर पर सिर और पीठ का हिस्सा ही प्रयोग में आता है। चर्म और खाल से गोंद और सरेस (जिलेटिन) का उत्पादन भी किया जाता है। .

नई!!: छिद्रक और चमड़ा · और देखें »

टिन

वंग या रांगा या टिन (Tin) एक रासायनिक तत्त्व है। लैटिन में इसका नाम स्टैन्नम (Stannum) है जिससे इसका रासायनिक प्रतीक Sn लिया गया है। यह आवर्त सारणी के चतुर्थ मुख्य समूह (main group) की एक धातु है। वंग के दस स्थायी समस्थानिक (द्रव्यमान संख्या ११२, ११४, ११५, ११६, ११७, ११८, ११९, १२०, १२२ तथा १२४) प्राप्त हैं। इनके अतिरिक्त चार अन्य रेडियोऐक्टिव समस्थानिक (द्रव्यमान संख्या ११३, १२१, १२३ और १२५) भी निर्मित हुए हैं। .

नई!!: छिद्रक और टिन · और देखें »

ड्रिल

ड्रिल (अंग्रेजी:Drill) एक मशीनी औज़ार है जो फर्नीचर बनाने पत्थर में छेद तथा कहीं भी छेद करने में ड्रिल का प्रयोग किया जाता है। इसमें बिट डाला जाता है। .

नई!!: छिद्रक और ड्रिल · और देखें »

तापानुशीतन

तापानुशीतन या 'अनीलन' या एनिंलिंग (Annealing) धातुकर्म और पदार्थ विज्ञान में एक प्रकार का ऊष्मा उपचार है। इसका उपयोग किसी वस्तु या पदार्थ में आवश्यक गुण (जैसे कठोरता, नम्रता आदि) लाने के लिए किया जाता है। इस प्रक्रिया में एक क्रान्तिक ताप से अधिक ताप तक वस्तु को गरम किया जाता है तत्पश्चात कुछ समय तक एक नियत ताप पर बनाए रखते हैं और अन्ततः नियंत्रित रूप में उसे ठण्डा कर दिया जाता है। तापानुशीतन का उपयोग तन्यता बढ़ाने, पदार्थ को मुलायम बनाने, पदार्थ में किसी कारण उत्पन्न प्रतिबलों को समाप्त करने, पदार्थ की संरचना को बदलने आदि के लिए किया जाता है। तापानुशीतन का उपयोग निम्नलिखित में से किसी एक या अधिक लक्ष्यों की पूर्ति के लिए किया जाता है-.

नई!!: छिद्रक और तापानुशीतन · और देखें »

लोहा

एलेक्ट्रोलाइटिक लोहा तथा उसका एक घन सेमी का टुकड़ा लोहा या लोह (Iron) आवर्त सारणी के आठवें समूह का पहला तत्व है। धरती के गर्भ में और बाहर मिलाकर यह सर्वाधिक प्राप्य तत्व है (भार के अनुसार)। धरती के गर्भ में यह चौथा सबसे अधिक पाया जाने वाला तत्व है। इसके चार स्थायी समस्थानिक मिलते हैं, जिनकी द्रव्यमान संख्या 54, 56, 57 और 58 है। लोह के चार रेडियोऐक्टिव समस्थानिक (द्रव्यमान संख्या 52, 53, 55 और 59) भी ज्ञात हैं, जो कृत्रिम रीति से बनाए गए हैं। लोहे का लैटिन नाम:- फेरस .

नई!!: छिद्रक और लोहा · और देखें »

हथौड़ा

तरह-तरह के हथौड़े हथौड़ा अनेक प्रकार के व्यवसायियों (प्रोफेशनल्स्) द्वारा उपयोग में लाया जाने वाला मूल उपकरण है। किसी वस्तु पर बलाघात (इम्पैक्ट) या क्षणिक किन्तु महान बल लगाने के लिये हथौड़े का उअप्योग किया जाता है। इसका उपयोग कील (नेल) धसाने, अलग-अलग भागों को जोडने, किसी वीज को तोडज्ञे, पीटकर बड़अ करने आदि के लिये किया जाता है। इसका उपयोग हथियार के रूप में भी किया जा सकता है। हथौड़े तरह-तरह के होते हैं एवं कार्य-विशेष के अनुरूप उनकी डिजाइन की जाती है (जैसा कार्य वैसी डिजाइन)। हथौड़े के मुख्यतः दो भाग होते हैं - हत्था (हैंडिल) एवं सिर (हेड्)। इसका अधिआंश भार इसके सिर में ही निहित होता है। हथौड़ा मुख्यतः मानव-हस्त-चालित ही होता है किन्तु कुछ मशीन द्वारा स्वतः-चालित हथौड़े भी हो सकते हैं। .

नई!!: छिद्रक और हथौड़ा · और देखें »

घन

घन का अर्थ होता है बादल। .

नई!!: छिद्रक और घन · और देखें »

वस्त्र

पाकिस्तान के कराची में रविवार को फुटपाथ पर वस्त्रों की बिक्री वस्त्र या कपड़ा एक मानव-निर्मित चीज है जो प्राकृतिक या कृत्रिम तंतुओं के नेटवर्क से निर्मित होती है। इन तंतुओं को सूत या धागा कहते हैं। धागे का निर्माण कच्चे ऊन, कपास (रूई) या किसी अन्य पदार्थ को करघे की सहायता से ऐंठकर किया जाता है। .

नई!!: छिद्रक और वस्त्र · और देखें »

कठोरीकरण

भट्ठी से १२०० डिग्री सेल्सियस के तापमान पर ढलाई से बने भागों का ठंडा होने पर कठोरीकरण होता है। कठोरीकरण एक विधि है जिस से किसीभी नर्म पदार्थ, आमतौर पर धातु, को कठोर बना दिया जाता है। यह पूरी प्रक्रिया कठोरीकरण कहलाती हैं। मिश्र धातुओं के लिए तापोपचार की प्रक्रिया से कठोरीकरण किया जाता है। इस क्रिया से पूर्ण धातु कठोर बनता है जिस कारण प्लास्टिक विरूपण के लिए वो प्रतिरोध प्रदान करता है। कई बार सिर्फ़ सतह का कठोरीकरण भी किया जाता है; जैसे कि लकडी का या प्राकृतिक तरीके से पत्थरोंका। .

नई!!: छिद्रक और कठोरीकरण · और देखें »

काग़ज़

कागज का पुलिन्दा चीन में कागज का निर्माण कागज एक पतला पदार्थ है जिस पर लिखा या प्रिन्ट किया जाता है। कागज मुख्य रूप से लिखने और छपाई के लिए प्रयुक्त होता है। यह वस्तुओं की पैकेजिंग करने के काम भी आता है। मानव सभ्यता के विकास में कागज का बहुत बड़ा योगदान है। गीले तन्तुओं (फाइबर्स्) को दबाकर एवं तत्पश्चात सुखाकर कागज बनाया जाता है। ये तन्तु प्राय: सेलुलोज की लुगदी (पल्प) होते हैं जो लकड़ी, घास, बांस, या चिथड़ों से बनाये जाते हैं। पौधों में सेल्यूलोस नामक एक कार्बोहाइड्रेट होता है। पौधों की कोशिकाओं की भित्ति सेल्यूलोज की ही बनी होतीं है। अत: सेल्यूलोस पौधों के पंजर का मुख्य पदार्थ है। सेल्यूलोस के रेशों को परस्पर जुटाकर एकसम पतली चद्दर के रूप में जो वस्तु बनाई जाती है उसे कागज कहते हैं। कोई भी पौधा या पदार्थ, जिसमें सेल्यूलोस अच्छी मात्रा में हो, कागज बनाने के लिए उपयुक्त हो सकता है। रुई लगभग शुद्ध सेल्यूलोस है, किंतु कागज बनाने में इसका उपयोग नहीं किया जाता क्योंकि यह महँगी होती है और मुख्य रूप से कपड़ा बनाने के काम में आती है। परस्पर जुटकर चद्दर के रूप में हो सकने का गुण सेल्यूलोस के रेशों में ही होता है, इस कारण कागज केवल इसी से बनाया जा सकता है। रेशम और ऊन के रेशों में इस प्रकार परस्पर जुटने का गुण न होने के कारण ये कागज बनाने के काम में नहीं आ सकते। जितना अधिक शुद्ध सेल्यूलोस होता है, कागज भी उतना ही स्वच्छ और सुंदर बनता है। कपड़ों के चिथड़े तथा कागज की रद्दी में लगभग शतप्रतिशत सेल्यूलोस होता है, अत: इनसे कागज सरलता से और अच्छा बनता है। इतिहासज्ञों का ऐसा अनुमान है कि पहला कागज कपड़ों के चिथड़ों से ही चीन में बना था। पौधों में सेल्यूलोस के साथ अन्य कई पदार्थ मिले रहते हैं, जिनमें लिग्निन और पेक्टिन पर्याप्त मात्रा में तथा खनिज लवण, वसा और रंग पदार्थ सूक्ष्म मात्राओं में रहते हैं। इन पदार्थों को जब तक पर्याप्त अंशतक निकालकर सूल्यूलोस को पृथक रूप में नहीं प्राप्त किया जाता तब तक सेल्यूलोस से अच्छा कागज नहीं बनाया जा सकता। लिग्निन का निकालना विशेष आवश्यक होता है। यदि लिग्निन की पर्याप्त मात्रा में सेल्यूलोस में विद्यमान रहती है तो सेल्यूलोस के रेशे परस्पर प्राप्त करना कठिन होता है। आरंभ में जब तक सेल्यूलोस को पौधों से शुद्ध रूप में प्राप्त करने की कोई अच्छी विधि ज्ञात नहीं हो सकी थी, कागज मुख्य रूप से फटे सूती कपड़ों से ही बनाया जाता था। चिथड़ों तथा कागज की रद्दी से यद्यपि कागज बहुत सरलता से और उत्तम कोटि का बनता है, तथापि इनकी इतनी मात्रा का मिल सकना संभव नहीं है कि कागज़ की हामरी पूरी आवश्यकता इनसे बनाए गए कागज से पूरी हो सके। आजकल कागज बनाने के लिए निम्नलिखित वस्तुओं का उपयोग मुख्य रूप से होता है: चिथड़े, कागज की रद्दी, बाँस, विभिन्न पेड़ों की लकड़ी, जैसे स्प्रूस और चीड़, तथा विविध घासें जैसे सबई और एस्पार्टो। भारत में बाँस और सबई घास का उपयोग कागज बनाने में मुख्य रूप से होता है। .

नई!!: छिद्रक और काग़ज़ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

पंच (औजार)

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »