लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

समाचार संस्था

सूची समाचार संस्था

समाचार संस्था (news agency) ऐसे संगठन को कहते हैं जो समाचार एकत्रित करता है और फिर उसे समाचारपत्रों, पत्रिकाओं और रेडियो व टेलीविज़न प्रसारकों को बेचता है। समाचार संस्थाओं को कभी-कभी समाचार सेवा (news service) भी कहा जाता है। विश्व में बहुत सारी समाचार संस्थाएँ हैं, जैसे कि रॉयटर्स, इत्यादि। .

6 संबंधों: दूरदर्शन, पत्रिका, रेडियो, रॉयटर्स, समाचार, समाचारपत्र

दूरदर्शन

दूरदर्शन या टेलीविजन (या संक्षेप में, टीवी) एक ऐसी दूरसंचार प्रणाली है जिसके द्वारा चलचित्र व ध्वनि को दो स्थानों के बीच प्रसारित व प्राप्त किया जा सके। यह शब्द दूरदर्शन सेट, दूरदर्शन कार्यक्रम तथा प्रसारण के लिये भी प्रयुक्त होता है। दूरदर्शन का अंग्रेजी शब्द 'टेलिविज़न' लैटिन तथा यूनानी शब्दों से बनाया गया है जिसका अर्थ होता है दूर दृष्टि (यूनानी - टेली .

नई!!: समाचार संस्था और दूरदर्शन · और देखें »

पत्रिका

पत्रिकाएँ पत्रिका वह नियतकालिक कृति है जो मुख्यतः साप्ताहिक होती है। जिसमे विचारतत्व प्रधान होता है। पत्रिकाओं का प्रकाशन एक दिवसीय से लेकर साप्ताहिक भी होता है। .

नई!!: समाचार संस्था और पत्रिका · और देखें »

रेडियो

कुछ पुराने रेडियो (रिसिवर) 24 दिसम्बर 1906 की शाम कनाडाई वैज्ञानिक रेगिनाल्ड फेसेंडेन ने जब अपना वॉयलिन बजाया और अटलांटिक महासागर में तैर रहे तमाम जहाजों के रेडियो ऑपरेटरों ने उस संगीत को अपने रेडियो सेट पर सुना, वह दुनिया में रेडियो प्रसारण की शुरुआत थी। इससे पहले जगदीश चन्द्र बसु ने भारत में तथा गुल्येल्मो मार्कोनी ने सन 1900 में इंग्लैंड से अमरीका बेतार संदेश भेजकर व्यक्तिगत रेडियो संदेश भेजने की शुरुआत कर दी थी, पर एक से अधिक व्यक्तियों को एक साथ संदेश भेजने या ब्रॉडकास्टिंग की शुरुआत 1906 में फेसेंडेन के साथ हुई। ली द फोरेस्ट और चार्ल्स हेरॉल्ड जैसे लोगों ने इसके बाद रेडियो प्रसारण के प्रयोग करने शुरु किए। तब तक रेडियो का प्रयोग सिर्फ नौसेना तक ही सीमित था। 1917 में प्रथम विश्व युद्ध की शुरुआत के बाद किसी भी गैर फौज़ी के लिये रेडियो का प्रयोग निषिद्ध कर दिया गया। .

नई!!: समाचार संस्था और रेडियो · और देखें »

रॉयटर्स

रॉयटर्स ग्रुप लिमिटेड (अनौपचारिक रूप से रॉयटर्स) एक विश्वव्यापी समाचार संस्था है "पुलिस ने 'आतंकवादी हमले' पर कहा -- फिलीस्तीनी स्ट्राइक के लिए इसराइल के टर्म" जिसका मुख्यालय यूनाइटेड किंगडम के लंदन शहर में है और जिसके मालिक थॉमसन रॉयटर्स हैं। 2008 में द थॉमसन कॉर्पोरेशन में इसका विलय होने तक रॉयटर्स समाचार एजेंसी एक स्वतंत्र कंपनी रॉयटर्स ग्रुप पीएलसी का एक हिस्सा बनी रही जो एक वित्तीय बाजार डेटा प्रदाता भी थी, समाचार रिपोर्टिंग से कंपनी की आय का 10% से कम थी। थॉमसन रॉयटर्स की सभी वित्तीय बाजार डेटा गतिविधियों को अब एक सिंगल मार्केट्स डिवीजन में एकजुट कर दिया गया है जिसका एक हिस्सा रॉयटर्स समाचार एजेंसी है। .

नई!!: समाचार संस्था और रॉयटर्स · और देखें »

समाचार

समाचार नवीनतम घटनाओं और समसामयिक विषयों पर अद्यतन सूचनाओं को कहते हैं, जिन्हें मुद्रण, प्रसारण, अंतर्जाल या अन्य माध्यमों की सहायता से आम लोगों यानी, पाठकों, दर्शकों और श्रोताओं तक पहुंचाया जाता है। समाचार अंग्रेजी शब्द न्यूज का हिंदी रूपांतरण है। .

नई!!: समाचार संस्था और समाचार · और देखें »

समाचारपत्र

अर्जेंटीना की एक सड़क पर स्थित एक समाचारपत्र की टपरी समाचार पत्र या अख़बार, समाचारो पर आधारित एक प्रकाशन है, जिसमें मुख्यत: सामयिक घटनायें, राजनीति, खेल-कूद, व्यक्तित्व, विज्ञापन इत्यादि जानकारियां सस्ते कागज पर छपी होती है। समाचार पत्र संचार के साधनो में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। समाचारपत्र प्रायः दैनिक होते हैं लेकिन कुछ समाचार पत्र साप्ताहिक, पाक्षिक, मासिक एवं छमाही भी होतें हैं। अधिकतर समाचारपत्र स्थानीय भाषाओं में और स्थानीय विषयों पर केन्द्रित होते हैं। .

नई!!: समाचार संस्था और समाचारपत्र · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

न्यूज़ एजेन्सी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »