लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

न्यू डील

सूची न्यू डील

आर्थिक महामन्दी से उबरने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति रूजवेल्ट ने १९३३ से १९३८ के बीच न्यू डील नामक कार्य-योजना की घोषणा की जिसके अन्तर्गत कई सामाजिक उदारवादी नीतियों को अमल में लाया गया। न्यू डील के उद्देश्यों का सार रूजवेल्ट ने इन शब्दों में बताया- रूजवेल्ट द्वारा अपनाई गई आर्थिक नीति को 3-r नीति द्वारा प्रदर्शित किया जाता है। 3-r अर्थात् relief (उन्मुक्ति), recovery (प्रतिलाभ) एवं reform (सुधार) होता है। इस नवीन अर्थनीति का उद्देश्य कुछ सुधारों द्वारा पूँजीवादी व्यवस्था को बरकरार रखना था। न्यू डील के तहत अपनाई गई औद्योगिक नीति से उद्योगों में विस्तार हुआ। कृषि नीति से कृषि क्षेत्रों में विस्तार हुआ। सामाजिक सुरक्षा का ध्यान रखा गया। कई जनकल्याणकारी योजनाएँ लागू की गयी। टेनिसी घाटी परियोजना के लागू होने से आर्थिक समृद्धि एवं उन्नति का मार्ग प्रशस्त हुआ। न्यू डील अमेरिकी जनता के लिए एक स्थायी परियोजना थी। रूजवेल्ट ने स्वर्णमान मुद्रा का परित्याग कर दिया। आयात को घटाने व निर्यात को बढ़ाने के लिए डॉलर का अवमूल्यन किया और आर्थिक मंदी को दूर करने के अन्य उपाय किये गये जैसे -.

1 संबंध: महामन्दी

महामन्दी

इतिहास में महामंदी या भीषण मन्दी (द ग्रेट डिप्रेशन) (१९२९-१९३९) के नाम से जानी जाने वाली यह घटना एक विश्वव्यापी आर्थिक मंदी थी। यह सन १९२९ के लगभग शुरू हुई और १९३९-४० तक जारी रही। विश्व के आधुनिक इतिहास में यह सबसे बड़ी और सर्वाधिक महत्व की मंदी थी। इस घटना ने पूरी दुनिया में ऐसा कहर मचाया था कि उससे उबरने में कई साल लग गए। उसके बड़े व्यापक आर्थिक व राजनीतिक प्रभाव हुए। इससे फासीवाद बढ़ा और अंतत: द्वितीय विश्वयुद्ध की नौबत आई। हालांकि यही युद्ध दुनिया को महामंदी से निकालने का माध्यम भी बना। इसी दौर ने साहित्यकारों और फिल्मकारों को भी आकर्षित किया और इस विषय पर कई किताबें लिखी गईं। अनेक फिल्में भी बनीं और खूब लोकप्रिय भी हुईं। .

नई!!: न्यू डील और महामन्दी · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »