लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नाउरु

सूची नाउरु

नाउरु, आधिकारिक तौर पर नाउरु गणराज्य, मैक्रोनेशियाई दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित एक द्वीप राष्ट्र है। इसका निकटतम पड़ोसी बनावा द्वीप जो किरिबाती गणराज्य का भाग है, इसके पूर्व मे 300 किमी पर स्थित है। नौरू दुनिया का सबसे छोटा द्वीप राष्ट्र है, इसका क्षेत्रफल केवल 21 किमी² (8.1 वर्ग मील) है, यह विश्व का सबसे छोटा स्वतंत्र गणराज्य और दुनिया में सिर्फ एकमात्र ऐसा गणतांत्रिक राष्ट्र है जिसकी कोई राजधानी नहीं है। URL accessed 2006-05-02.

8 संबंधों: नाउरुई भाषा, राजधानी, स्वतन्त्रता, ऑस्ट्रेलियाई डॉलर, किरिबाती, अंग्रेज़ी भाषा, १९६८, ३१ जनवरी

नाउरुई भाषा

नाउरुई भाषा (Nauruan language) प्रशांत महासागर के नाउरु देश में लगभग ६००० लोगों द्वारा बोली जाने वाली माइक्रोनेशियाई शाखा की एक ओशियानी भाषा है। .

नई!!: नाउरु और नाउरुई भाषा · और देखें »

राजधानी

राजधानी वह नगरपालिका होती है, जिसे किसी देश, प्रदेश, प्रान्त या अन्य प्रशासनिक ईकाई अथवा क्षेत्र में सरकार की गद्दी होने का प्राथमिक दर्जा हासिल होता है। राजधानी मिसाली तौर पर एक शहर होता है, जहाँ संबंधित सरकार के दफ़्तर और सम्मेलन -टिकाने स्थित होते हैं और आम तौर पर अपने क़ानून या संविधान द्वारा निर्धारित होती है। .

नई!!: नाउरु और राजधानी · और देखें »

स्वतन्त्रता

स्वतंत्रता आधुनिक काल का प्रमुख राजनैतिक दर्शन है। यह उस दशा का बोध कराती है जिसमें कोई राष्ट्र, देश या राज्य द्वारा अपनी इच्छा के अनुसार कार्य करने पर किसी दूसरे व्यक्ति/ समाज/ देश का किसी प्रकार का प्रतिबन्ध या मनाही नहीं होती। अर्थात स्वतंत्र देश/ राष्ट्र/ राज्य के सदस्य स्वशासन (सेल्फ-गवर्नमेन्ट) से शासित होते हैं। स्वतंत्रता का विलोम शब्द 'परतंत्रता' है। जरूरी नहीं कि 'स्वतंत्रता' का अर्थ 'आजादी' (freedom) भी हो। .

नई!!: नाउरु और स्वतन्त्रता · और देखें »

ऑस्ट्रेलियाई डॉलर

ऑस्ट्रेलियाई डालर ऑस्ट्रेलिया के अलावा क्रिसमस आईलैंड, कोकोस आईलैंड और नारफाल्क आईलैंड के अलावा स्वतंत्र पेसेफिक आईलैंड स्टेट्स ऑफ किरीबाती, नारु और तुवालू की आधिकारिक मुद्रा है। आस्ट्रेलियाई डालर वर्तमान में अमेरिकी डॉलर, यूरो, येन, पाउंड स्टर्लिंग और स्विस फ्रांक के बाद विदेशी विनियम बाजार में छठवीं सर्वाधिक प्रचलित मुद्रा है। ऑस्ट्रेलिया में ज्यादा ब्याज दर, विदेशी विनियम बाजार में सरकार का हस्ताक्षेप कम होने, ऑस्ट्रेलिया की अर्थव्यवस्था के कमोबेश स्थिर होने और अन्य मुद्राओं की तुलना में विविधता की चाह रखने की वजह से यह मुद्रा करेंसी ट्रेडर्स के बीच काफी लोकप्रिय है। .

नई!!: नाउरु और ऑस्ट्रेलियाई डॉलर · और देखें »

किरिबाती

किरिबाती, आधिकारिक तौर पर किरिबाती गणराज्य, मध्य उष्णकटिबंधीय प्रशांत महासागर में स्थित एक द्वीप देश है। यह ३५,००,००० वर्ग किलोमीटर (१३,५१,००० वर्ग मील) में बिखरे ३२ द्वीपों (एटॉल) और एक उठे हुए प्रवाल द्वीप से बना देश है। भूमध्य रेखा में विस्तारित इस देश के पूर्व से अंतरराष्ट्रीय तिथि रेखा गुजरती है। किरिबाती को स्थानीय जबान में "गिल्बेर्ट्स" कहा जाता है, जो मुख्य द्वीप श्रृंखला गिल्बर्ट द्वीप से ली गई है। किरिबाती 1979 में ब्रिटेन से स्वतंत्र हुआ। यह राष्ट्रमंडल, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष व विश्व बैंक का सदस्य है, १९९९ में यह देश संयुक्त राष्ट्र का पूर्ण सदस्य बन गया। श्रेणी:प्रशान्त महासागर के द्वीप श्रेणी:माइक्रोनेशिया श्रेणी:अविकसित देश श्रेणी:गणराज्य श्रेणी:अंग्रेज़ी भाषी देश श्रेणी:राष्ट्रमंडल का सदस्य श्रेणी:१९७९.

नई!!: नाउरु और किरिबाती · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: नाउरु और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

१९६८

1968 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: नाउरु और १९६८ · और देखें »

३१ जनवरी

31 जनवरी ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 31वाँ दिन है। साल में अभी और 334 दिन बाकी हैं (लीप वर्ष में 335)। .

नई!!: नाउरु और ३१ जनवरी · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

नौरु

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »