लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नॉरवॉक, कनेक्टिकट

सूची नॉरवॉक, कनेक्टिकट

नॉरवॉक फेअरफील्ड काउंटी, कनेक्टिकट, संयुक्त राज्य अमेरिका में एक शहर है। सन २००६ की जनगढना के मुताबिक इसकी जनसंख्या 84,437 है जो जनसंख्या के अनुसार कनेक्टिकट में इसे ६ठा स्थान प्रदान करता है। यह शहर अंतर्राजीय मार्ग 95 के Exit 13 से 16 के बीच में बसा हुआ है। इस शहर को भी उत्तरी पूर्वी अमरीका के बेहतरीन परिवहन की सुविधा उपलब्ध है। यह शहर न्यूयॉर्क शहर से उत्तरी मेट्रो (मेट्रो नौ्र्थ) के द्वारा जुड़ा हुआ है। .

6 संबंधों: न्यूयॉर्क नगर, महापौर, शहर, संयुक्त राज्य, कनेक्टिकट, २००६

न्यूयॉर्क नगर

न्यूयॉर्क के अन्य विकल्प के लिए देखे न्यूयॉर्क (बहुविकल्पी) न्यू यार्क अमेरिका का सबसे बड़ा और प्रमुख नगर है। यह न्यूयार्क राज्य में है, जो अमेरिका के उत्तरपूर्वी भाग में स्थित है। न्यूयार्क नगर १७९० से अमेरिका का सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर है, जबकि न्यूयार्क का महानगरीय क्षेत्र विश्व के सर्वाधिक जनसंख्या वाले महानगरीय क्षेत्रों में से एक है। यह विश्व का एक प्रमुख महानगर है और विश्व व्यापार, वाणिज्य, संस्कृति, फैशन और मनोरंजन पर इसका बहुत प्रभाव है। संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय यहाँ स्थित होने के कारण यह अन्तर्राष्ट्रीय मामलों का भी एक प्रमुख केन्द्र है। अटलांटिक की ओर मुख किए हुए विशाल बंदरगाह बाले इस महानगर में पाँच बरो (प्रशासनिक इकाईयाँ) हैं: ब्रॉन्क्स, ब्रुक्लिन, मैनहटन, क्वींस और स्टेटन द्वीप। नगर की अनुमानित जनसंख्या लगभग ८२ लाख है, जो ७९० वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में बसी हुई है, जो न्यूयार्क को अमेरिका का सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला नगर बनाता है। न्यूयार्क महानगरीय क्षेत्र की अनुमानित १.८८ करोड़ की जनसंख्या भी अमेरिका में सर्वाधिक है, जो १७,४०० किमी२ क्षेत्रफल में बसी हुई है। .

नई!!: नॉरवॉक, कनेक्टिकट और न्यूयॉर्क नगर · और देखें »

महापौर

महापौर किसी नगर के प्रशासक को कहते हैं। कई बार महापौर का चुनाव उस नगर में रहने वाले लोगों द्वारा किया जाता है और अन्य कई बार, एक केंद्रीय सरकारी समिति यह निर्णय लेती है की किसी नगर का महापौर कौन होगा। बहुत से संघीय देशों जैसे जर्मनी और संयुक्त राज्य अमेरिका में महापौर नगर-राज्य की सरकार का प्रमुख भी होता है। In श्रेणी:समाजशास्त्र.

नई!!: नॉरवॉक, कनेक्टिकट और महापौर · और देखें »

शहर

शहर बड़ी और स्थायी मानव बस्ती होती है। शहर में आम तौर पर आवास, परिवहन, स्वच्छता, भूमि उपयोग और संचार के लिए व्यापक सिस्टम होता हैं। ऐतिहासिक रूप से शहरवासियों का समग्र रूप से मानवता में छोटा सा अनुपात रहा है। लेकिन आज दो शताब्दियों से अभूतपूर्व और तेजी से शहरीकरण के कारण, कहा जाता है कि आज आधी आबादी शहरों में रह रही हैं। वर्तमान में शहर आमतौर पर बड़े महानगरीय क्षेत्र और शहरी क्षेत्र के केंद्र होते हैं। सबसे आबादी वाला उचित शहर शंघाई है। एक शहर अन्य मानव बस्तियों से अपने अपेक्षाकृत बड़े आकार के कारण भिन्न होता है। शहर अकेले आकार से ही अलग नहीं है, बल्कि यह एक बड़े राजनीतिक संदर्भ में भूमिका निभाता है। शहर अपने आसपास के क्षेत्रों के लिए प्रशासनिक, वाणिज्यिक, धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्रों के रूप में सेवा देता है। एक विशिष्ट शहर में पेशेवर प्रशासक, नियम-कायदे होते हैं और सरकार के कर्मचारियों को खिलाने के लिए कराधान भी। शहर शब्द फारसी से हिन्दी भाषा में आया है। पुराना संस्कृत शब्द नगर भी उपयोग किया जाता विशेषकर सरकारी कार्य में जैसे कि नगर निगम। .

नई!!: नॉरवॉक, कनेक्टिकट और शहर · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: नॉरवॉक, कनेक्टिकट और संयुक्त राज्य · और देखें »

कनेक्टिकट

कनेक्टिकट की स्थिति कनेक्टिकट पूर्वोत्तर संयुक्त राज्य के न्यू इंग्लैंड क्षेत्र में दक्षिणी राज्य है। कनेक्टिकट की सीमा पूर्व में रोड आइलैंड, मैसाचुसेट्स उत्तर में, पश्चिम में न्यूयॉर्क और दक्षिण में लांग आईलैंड साउंड से है। इसकी राजधानी हार्टफ़ोर्ड है। राज्य का नाम कनेक्टिकट नदी के नाम पर रखा गया है, जो कि एक प्रमुख अमेरिकी नदी है जो राज्य को लगभग दो भागों में बांटती है। कनेक्टिकट संयुक्त राज्य में क्षेत्र के हिसाब से तीसरा सबसे छोटा राज्य है। आबादी में 29वां और जनसंख्या घनत्व के मामले में यह राज्य चौथा स्थान रखता है। यह संयुक्त राज्य की संघीय सरकार के विकास में प्रभावशाली था। दक्षिणी और पश्चिमी कनेक्टिकट (राज्य की अधिकांश जनसंख्या के साथ) न्यू यॉर्क महानगरीय क्षेत्र का हिस्सा है; जिसे ट्राई स्टेट एरिया के रूप में व्यापक रूप से जाना जाता है। कनेक्टिकट में पहले बसने वाले यूरोपीय लोग डच थे। प्रारंभ में कनेक्टिकट का आधा क्षेत्र डच कॉलोनी न्यू नीदरलैंड का हिस्सा था। 1630 के दशक में इंग्लैंड द्वारा पहली बड़ी बस्तियों की स्थापना की गई। मैसाचुसेट्स बे कॉलनी ने कनेक्टिकट कॉलोनी की स्थापना की; यह कॉलोनी उन तेरह कालोनियों में से एक थी जिसने अमेरिकी क्रांति में ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह किया था। 2010 की जनगणना के अनुसार संयुक्त राज्य अमेरिका में, कनेक्टिकट की उच्चतम प्रति व्यक्ति आय है, मानव विकास सूचकांक (0.962) है और साथ ही सर्वाधिक औसत घरेलू आय है। .

नई!!: नॉरवॉक, कनेक्टिकट और कनेक्टिकट · और देखें »

२००६

२००६ ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। वर्ष २००६ रविवार से प्रारम्भ होने वाला वर्ष है। .

नई!!: नॉरवॉक, कनेक्टिकट और २००६ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

नौरवौक, कनेक्टिकट, नॉरवॉक, कनेक्टीकट

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »