लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नॉर्फ़ोक द्वीप

सूची नॉर्फ़ोक द्वीप

नॉर्फ़ोक द्वीप, प्रशांत महासागर में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और न्यू कैलेडोनिया के बीच स्थित एक छोटा सा टापू है। द्वीप ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रमंडल का हिस्सा है, लेकिन इसे उच्च स्तर का स्वशासन अधिकार हासिल है। दो अन्य पड़ोसी द्वीपों के साथ, यह एक ऑस्ट्रेलिया के बाहरी प्रदेशों मे से एक का निर्माण करता है। इसके ध्वज पर अंकित सदाबहार नॉरफ़ॉक द्वीप सनोबर, का पेड़ द्वीप का प्रतीक है। द्वीप की स्थानीय प्रजाति का यह वृक्ष ऑस्ट्रेलिया में एक सजावटी पेड़ के रूप में बहुत लोकप्रिय है। .

10 संबंधों: एलिज़ाबेथ द्वितीय, नया कैलेडोनिया, न्यूज़ीलैण्ड, प्रशान्त महासागर, स्वशासन, स्वायत्तता, ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रेलियाई डॉलर, किंग्स्टन, नॉर्फ़ोक द्वीप, अंग्रेज़ी भाषा

एलिज़ाबेथ द्वितीय

एलिज़ाबेथ द्वितीय (Elizabeth II) (एलिजाबेथ ऐलैग्ज़ैण्ड्रा मैरी, जन्म: २१ अप्रैल १९२६) यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैण्ड, जमैका, बारबाडोस, बहामास, ग्रेनेडा, पापुआ न्यू गिनी, सोलोमन द्वीपसमूह, तुवालू, सन्त लूसिया, सन्त विन्सेण्ट और ग्रेनाडाइन्स, बेलीज़, अण्टीगुआ और बारबूडा और सन्त किट्स और नेविस की महारानी हैं। इसके अतिरिक्त वह राष्ट्रमण्डल के ५४ राष्ट्रों और राज्यक्षेत्रों की प्रमुख हैं और ब्रिटिश साम्राज्ञी के रूप में, वह अंग्रेज़ी चर्च की सर्वोच्च राज्यपाल हैं और राष्ट्रमण्डल के सोलह स्वतन्त्र सम्प्रभु देशों की संवैधानिक महारानी हैं। एलिज़ाबेथ को निजी रूप से पर घर पर शिक्षित किया गया था। उनके पिता, जॉर्ज षष्ठम को १९३६ में ब्रिटेन और ब्रिटिश उपनिवेश भारत का सम्राट बनाया गया था। ६ फरवरी १९५२ को अपने राज्याभिषेक के बाद एलिज़ाबेथ राष्ट्रकुल की अध्यक्ष व साथ स्वतंत्र देशों यूनाइटेड किंगडम, पाकिस्तान अभिराज्य, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका व सिलोन की शासक रानी बन गयीं। उनका राज्याभिषेक समारोह अपने तरह का पहला ऐसा राज्याभिषेक था जिसका दूरदर्शन पर प्रसारण हुआ था। 1956 से 1992 के दौरान विभिन्न देशों को स्वतंत्रता मिलते रहने से उनकी रियासतों की संख्या कम होती गई। वह विश्व में सबसे वृद्ध शासक और ब्रिटेन पर सबसे ज्यादा समय तक शासन करने वाली रानी है। ९ सितम्बर २०१५ को उन्होंने अपनी परदादी महारानी विक्टोरिया के सबसे लंबे शासनकाल के कीर्तिमान को तोड़ दिया व ब्रिटेन पर सर्वाधिक समय तक शासन करने वाली व साम्राज्ञी बन गयीं। एलिज़ाबेथ का जन्म लंदन में ड्यूक जॉर्ज़ षष्टम व राजमाता रानी एलिज़ाबेथ के यहाँ पैदा हुईं व उनकी पढाई घर में ही हुई। उनके पिता ने १९३६ में एडवर्ड ८ के राज-पाठ त्यागने के बाद राज ग्रहण किया। तब वह राज्य की उत्तराधिकारी हो गयी थीं। उन्होंने दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान जनसेवाओं में हिस्सा लेना शुरु किया व सहायक प्रादेशिक सेवा में हिस्सा लिया। १९४७ में उनका विवाह राजकुमार फिलिप से हुआ जिनसे उनके चार बच्चे, चार्ल्स, ऐने, राजकुमार एँड्रयू और राजकुमार एडवर्ड हैं। एलिज़ाबेथ के शासन के दौरान यूनाइटेड किंगडम में कई महत्वपूर्ण बदलाव हुए, जैसे अफ्रीका की ब्रिटिश उपनिवेशीकरण से स्वतंत्रता, यूके की संसद की शक्तियों का वेल्स, स्कॉटलैंड, इंग्लैंड व आयरलैंड की संसदों में विभाजन इत्यादि। अपने शासनकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न युद्धों के दौरान अपने राज्य का नेतृत्व किया। .

नई!!: नॉर्फ़ोक द्वीप और एलिज़ाबेथ द्वितीय · और देखें »

नया कैलेडोनिया

नया कैलेडोनिया (फ्रांसीसी: Nouvelle-Calédonie), फ्रांस का एक विदेशी क्षेत्र है। श्रेणी:फ़्रांस का भूगोल श्रेणी:फ़्रांस के अधीनस्थ क्षेत्र.

नई!!: नॉर्फ़ोक द्वीप और नया कैलेडोनिया · और देखें »

न्यूज़ीलैण्ड

न्यूज़ीलैंड प्रशान्त महासागर में ऑस्ट्रेलिया के पास स्थित देश है। ये दो बड़े द्वीपों से बना है। न्यूजीलैंड (माओरी भाषा में: Aotearoa आओटेआरोआ) दक्षिण पश्चिमि पेसिफ़िक ओशन में दो बड़े द्वीप और अन्य कई छोटे द्वीपों से बना एक देश है। न्यूजीलैंड के ४० लाख लोगों में से लगभग तीस लाख लोग उत्तरी द्वीप में रहते हैं और दस लाख लोग दक्षिणि द्वीप में। यह द्वीप दुनिया के सबसे बडे द्वीपों में गिने जाते हैं। अन्य द्वीपों में बहुत कम लोग रहतें हैं और वे बहुत छोटे हैं। इनमें मुख्य है.

नई!!: नॉर्फ़ोक द्वीप और न्यूज़ीलैण्ड · और देखें »

प्रशान्त महासागर

श्रेणी:प्रशान्त महासागर प्रशान्त महासागरप्रशान्त महासागर अमेरिका और एशिया को पृथक करता है। यह विश्व का सबसे बड़ा तथा सबसे गहरा महासागर है। तुलनात्मक भौगौलिक अध्ययन से पता चलता है कि इस महासागर में पृथ्वी का भाग कम तथा जलीय क्षेत्र अधिक है। .

नई!!: नॉर्फ़ोक द्वीप और प्रशान्त महासागर · और देखें »

स्वशासन

स्वशासन या 'होम रूल' (Home rule) का अर्थ है - राज्य के किसी अंग (प्रशासनिक प्रभाग) द्वारा कुछ शक्तियों का उपभोग जो केन्द्रीय शासन द्वारा उसे प्रदान की जांय। इंग्लैण्ड के सन्दर्भ में होम रूल का अर्थ आयरलैण्ड, स्कॉटलैण्ड, वेल्स और उत्तरी आयरलैण्ड आदि को अपना शासन करने का अधिकार या स्वतन्त्रता देना था। यूएसए के सन्दर्भ में होम रूल का अर्थ अलग है। किन्तु होम रूल की तुलना 'संघवाद' से नहीं की जा सकती। .

नई!!: नॉर्फ़ोक द्वीप और स्वशासन · और देखें »

स्वायत्तता

विकास अथवा सदाचार, राजनैतिक और जैवनीति दर्शनशास्त्र में स्वायत्तता (autonomy) उस शक्ति को कहते हैं जिसमें किसी को अपना स्वयं पर फैसला लेने का अधिकार मिलता है। स्वायत्त संगठन अथवा संस्थायें स्वतंत्र और स्वयंशासी होती हैं। .

नई!!: नॉर्फ़ोक द्वीप और स्वायत्तता · और देखें »

ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया, सरकारी तौर पर ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रमंडल दक्षिणी गोलार्द्ध के महाद्वीप के अर्न्तगत एक देश है जो दुनिया का सबसे छोटा महाद्वीप भी है और दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप भी, जिसमे तस्मानिया और कई अन्य द्वीप हिंद और प्रशांत महासागर में है। ऑस्ट्रेलिया एकमात्र ऐसी जगह है जिसे एक ही साथ महाद्वीप, एक राष्ट्र और एक द्वीप माना जाता है। पड़ोसी देश उत्तर में इंडोनेशिया, पूर्वी तिमोर और पापुआ न्यू गिनी, उत्तर पूर्व में सोलोमन द्वीप, वानुअतु और न्यू कैलेडोनिया और दक्षिणपूर्व में न्यूजीलैंड है। 18वी सदी के आदिकाल में जब यूरोपियन अवस्थापन प्रारंभ हुआ था उसके भी लगभग 40 हज़ार वर्ष पहले, ऑस्ट्रेलियाई महाद्वीप और तस्मानिया की खोज अलग-अलग देशो के करीब 250 स्वदेशी ऑस्ट्रेलियाईयो ने की थी। तत्कालिक उत्तर से मछुआरो के छिटपुट भ्रमण और होलैंडवासियो (Dutch) द्वारा 1606, में यूरोप की खोज के बाद,1770 में ऑस्ट्रेलिया के अर्द्वपूर्वी भाग पर अंग्रेजों (British) का कब्ज़ा हो गया और 26 जनवरी 1788 में इसका निपटारा "देश निकला" दण्डस्वरुप बने न्यू साउथ वेल्स नगर के रूप में हुआ। इन वर्षों में जनसंख्या में तीव्र गति से वृद्धि हुई और महाद्वीप का पता चला,19वी सदी के दौरान दूसरे पांच बड़े स्वयं-शासित शीर्ष नगर की स्थापना की गई। 1 जनवरी 1901 को, छ: नगर महासंघ हो गए और ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रमंडल का गठन हुआ। महासंघ के समय से लेकर ऑस्ट्रेलिया ने एक स्थायी उदार प्रजातांत्रिक राजनैतिक व्यवस्था का निर्वहन किया और प्रभुता संपन्न राष्ट्र बना रहा। जनसंख्या 21.7मिलियन (दस लाख) से थोडा ही ऊपर है, साथ ही लगभग 60% जनसंख्या मुख्य राज्यों सिडनी,मेलबर्न,ब्रिस्बेन,पर्थ और एडिलेड में केन्द्रित है। राष्ट्र की राजधानी केनबर्रा है जो ऑस्ट्रेलियाई प्रधान प्रदेश (ACT) में अवस्थित है। प्रौद्योगिक रूप से उन्नत और औद्योगिक ऑस्ट्रेलिया एक समृद्ध बहुसांस्कृतिक राष्ट्र है और इसका कई राष्ट्रों की तुलना में इन क्षत्रों में प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है जैसे स्वास्थ्य, आयु संभाव्यता, जीवन-स्तर, मानव विकास, जन शिक्षा, आर्थिक स्वतंत्रता और मूलभूत अधिकारों की रक्षा और राजनैतिक अधिकार.

नई!!: नॉर्फ़ोक द्वीप और ऑस्ट्रेलिया · और देखें »

ऑस्ट्रेलियाई डॉलर

ऑस्ट्रेलियाई डालर ऑस्ट्रेलिया के अलावा क्रिसमस आईलैंड, कोकोस आईलैंड और नारफाल्क आईलैंड के अलावा स्वतंत्र पेसेफिक आईलैंड स्टेट्स ऑफ किरीबाती, नारु और तुवालू की आधिकारिक मुद्रा है। आस्ट्रेलियाई डालर वर्तमान में अमेरिकी डॉलर, यूरो, येन, पाउंड स्टर्लिंग और स्विस फ्रांक के बाद विदेशी विनियम बाजार में छठवीं सर्वाधिक प्रचलित मुद्रा है। ऑस्ट्रेलिया में ज्यादा ब्याज दर, विदेशी विनियम बाजार में सरकार का हस्ताक्षेप कम होने, ऑस्ट्रेलिया की अर्थव्यवस्था के कमोबेश स्थिर होने और अन्य मुद्राओं की तुलना में विविधता की चाह रखने की वजह से यह मुद्रा करेंसी ट्रेडर्स के बीच काफी लोकप्रिय है। .

नई!!: नॉर्फ़ोक द्वीप और ऑस्ट्रेलियाई डॉलर · और देखें »

किंग्स्टन, नॉर्फ़ोक द्वीप

किंग्स्टन, ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण प्रशांत क्षेत्र, नॉरफ़ॉक द्वीप की राजधानी है। द्वीप के उपशाही, विधायी, प्रशासनिक और न्यायिक सभी कार्यालय किंग्स्टन में ही स्थित हैं। यह शहर ऑस्ट्रेलिया का दूसरा सबसे पुराना शहर है और पूरे ऑस्ट्रेलियाई क्षेत्र में इसका विशेष ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व है। .

नई!!: नॉर्फ़ोक द्वीप और किंग्स्टन, नॉर्फ़ोक द्वीप · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: नॉर्फ़ोक द्वीप और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

नॉरफ़ॉक द्वीप, नॉरफ़ोक द्वीप, नॉरफोक द्वीप, नॉर्फोक द्वीप

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »