लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नेहा कक्कड़

सूची नेहा कक्कड़

नेहा कक्कड़ एक भारतीय पार्श्व गायिका है। इन्होने कई बॉलीवुड फिल्मों में गाने गए हैं। २००६ में कक्कड़ ने भारतीय टेलीविज़न शो "इंडियन आइडल सीजन २" में हिस्सा लिया था। उनके हिट गानों में कुछ हैं - "सन्नी सन्नी", "मनाली ट्रेंस", "आओ राजा", "धतिंग नाच", "लंदन ठुमकदा" और "जादू की झप्पी"। नेहा के भाई टोनी कक्कड़ बॉलीवुड संगीतकार हैं। .

31 संबंधों: एक पहेली लीला, दिलवाले (2015 फ़िल्म), नकाश अज़ीज़, फटा पोस्टर निकला हीरो, बादशाह, बार बार देखो, भारत, मस्तीज़ादे, मिस पूजा, मीत ब्रदर्स, मीका सिंह, यारियां (२०१४ फ़िल्म), यो यो हनी सिंह, रफ़्तार (रैपर), लवशुदा, सनम रे, सिद्धार्थ महादेवन, सोनू कक्कड़, हर्षित तोमर, हिन्दी सिनेमा, जेल (२००९ फ़िल्म), गब्बर इज़ बैक, गिप्पी ग्रेवाल, इंडियन आइडल, इक्का सिंह, कनिका कपूर, क्वीन (फ़िल्म), कैलेंडर गर्ल्स (2015 फ़िल्म), कॉकटेल, अरिजीत सिंह, अग्नि-२

एक पहेली लीला

एक पहेली लीला एक भारतीय थ्रिलर बॉलीवुड फ़िल्म है जिसका निर्देशन बॉबी खान नें किया है। इसका निर्माण भूषण कुमार, कृशन कुमार और अहमद खान ने किया है। फिल्म में सन्नी लियोन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म एक पुनर्जन्म की कहानी हैं। फिल्म की कहानी 300 साल पहले की है। लीला और उसके प्रेमी की हत्या कर दी जाती है। फिल्म में दर्शाया गया है कि कैसे लीला की अधूरी कहानी पूरी होती जब वे आज के समय में वापस जन्म लेते हैं। यह फ़िल्म 10 अप्रैल 2015 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई और अच्छी कमाई के साथ हिट हुई। .

नई!!: नेहा कक्कड़ और एक पहेली लीला · और देखें »

दिलवाले (2015 फ़िल्म)

दिलवाले एक भारतीय हिन्दी बॉलीवुड हास्य फ़िल्म है, जिसका निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है तथा गौरी ख़ान ने फ़िल्म को निर्माता किया है। फ़िल्म में शाहरुख ख़ान, काजोल, वरुण धवन तथा कृति सैनॉन प्रमुख किरदार है। फ़िल्म १८ दिसम्बर २०१५ को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: नेहा कक्कड़ और दिलवाले (2015 फ़िल्म) · और देखें »

नकाश अज़ीज़

नकाश अज़ीज़ भारतीय पार्श्वगायक हैं जो मुख्यतः बॉलीवुड फिल्मों के लिए गाते हैं। श्रेणी:भारतीय फिल्म पार्श्वगायक.

नई!!: नेहा कक्कड़ और नकाश अज़ीज़ · और देखें »

फटा पोस्टर निकला हीरो

फटा पोस्टर निकला हीरो २०१३ की बॉलीवुड की एक्शन हास्य फ़िल्म है। फ़िल्म में मुख्य भूमिका शाहिद कपूर और इलियाना डी'क्रूज़ ने निभाई है। फ़िल्म के निर्देशक टिप्स म्यूज़िक फ़िल्म्स के रमेश तौरानी हैं और राजकुमार सन्तोषी फ़िल्म निर्माता हैं, जिन्होंने घायल (1990), अंदाज़ अपना अपना (1994), ख़ाकी (2004) और अजब प्रेम की ग़ज़ब कहानी (2009) जैसी फ़िल्मों का निर्देशन कार्य किया है। फ़िल्म 20 सितम्बर 2013 को जारी की गयी। .

नई!!: नेहा कक्कड़ और फटा पोस्टर निकला हीरो · और देखें »

बादशाह

बादशाह से इनका उल्लेख होता है.

नई!!: नेहा कक्कड़ और बादशाह · और देखें »

बार बार देखो

बार बार देखो एक भारतीय बॉलीवुड नाट्य फ़िल्म है जिसका निर्देशन नित्या मेहरा ने व निर्माण करण जोहर,ऋतेश सिध्वानी और फरहान अख्तर ने किया है। इसमें कैटरीना कैफ व सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य पत्रों के रूप में हैं। यह फ़िल्म ०९ सितम्बर २०१६ को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली है। .

नई!!: नेहा कक्कड़ और बार बार देखो · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: नेहा कक्कड़ और भारत · और देखें »

मस्तीज़ादे

मस्तीज़ादे (अंग्रेजी:Mastizaade) एक आगामी भारतीय हिन्दी वयस्क हास्य फ़िल्म है जिनका निर्देशन मिलाप ज़ावेरी ने किया है। फ़िल्म २९ जनवरी २०१६ को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: नेहा कक्कड़ और मस्तीज़ादे · और देखें »

मिस पूजा

मिस्स पूजा (पंजाबी: ਮਿੱਸ ਪੂਜਾ) पंजाबी भाषा की गायक है। .

नई!!: नेहा कक्कड़ और मिस पूजा · और देखें »

मीत ब्रदर्स

मीत ब्रदर्स एक हिंदी फिल्म संगीत निर्देशक जोड़ी है। इन्होने मिलकर कई बॉलीवुड फिल्मों के लिए संगीत दिया है। इस जोड़ी में मनमीत सिंह और हरमीत सिंह शामिल हैं। पहले इसमें अंजान भट्टाचार्य भी शामिल थे और वे मीत ब्रदर्स अंजन कहलाते थे पर २०१५ में भट्टाचार्य तिकड़ी से प्रथक हो गए और उन्होंने अपना खुद का संगीत व्यवसाय शुरू किया। तीनों ने मिलकर कई फिल्मों में हिट संगीत दिया है। २०१४ में उनके द्वारा रचित सन्नी लियोन पर फिल्माया गया था, काफी मशहूर और हिट हुआ। इन्होने कई हिट फिल्मों के लिए जैसे ज़ंजीर, ओ माय गॉड,सत्याग्रह, रागिनी एमएमएस २, किक, सिंघम रिटर्न्स, रॉय, एक पहेली लीला, हीरो, मस्तीज़ादे के लिए संगीत बनाया है। .

नई!!: नेहा कक्कड़ और मीत ब्रदर्स · और देखें »

मीका सिंह

अमरीक सिंह (जन्म:10 जून 1977) यागान जिन्हें इनके अन्य नाम मिका से अधिक जाना जाता है, एक भारतीय पॉप गायक व रैपर है व इन्होने कई बंगाली फ़िल्मों में भी अपनी आवाज़ दी है। वे एक बेहद लोकप्रिय पंजाबी गायक है। उन्होंने कई बॉलीवुड फ़िल्मों में गाने गाए है जिनमे सिंह इज़ किंग और जब वि मेट शामिल है। .

नई!!: नेहा कक्कड़ और मीका सिंह · और देखें »

यारियां (२०१४ फ़िल्म)

यारियां (२०१४ फ़िल्म) एक भारतीय बॉलीवुड फ़िल्म है। जिसका निर्देशन दिव्या खोसला कुमार ने किया है। इसमें हिमांश कोहली निकोल फ़ारिया और रकुल प्रीत सिंह मुख्य किरदार निभा रहे हैं। इस फ़िल्म में इन सभी कलाकारों के साथ-साथ इसके निर्देशक की भी यह पहली फ़िल्म है। इस फ़िल्म के निर्माता भूषण कुमार और कृशन कुमार हैं। यह फ़िल्म 10 जनवरी 2014 को 1200 सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: नेहा कक्कड़ और यारियां (२०१४ फ़िल्म) · और देखें »

यो यो हनी सिंह

हनी सिंह (जिन्हें यो! यो! हनी सिंह के नाम से भी जाना जाता है. YoYohoneysingh.com. Retrieved on 2012-01-03.) एक भारतीय पंजाबी रैप गायक, संगीतकार, गायक और फिल्म अभिनेता हैं। हनी सिंह ने अपने कार्यकाल की शुरुआत एक सत्र और रिकॉर्डिंग कलाकार के तौर पर २००६ में की थी और जल्द ही वह एक भांगड़ा संगीतकार बन गए। हनी सिंह ने अपना हाथ बॉलीवुड में भी आज़माया है और वर्तमान में वो किसी एक गाने के लिए सबसे ज्यादा पारिश्रमिक लेने वाले कलाकार बन गए हैं। आजकल लगभग हर फिल्म में उनका एक गाना होता ही है। रैप गायन इन्होने इंगलैंड के ट्रिनिटी विश्वविद्दालय (स्कूल ऑफ ट्रिनिटी) में सीखा था। .

नई!!: नेहा कक्कड़ और यो यो हनी सिंह · और देखें »

रफ़्तार (रैपर)

दीलिन नायर,(दिल्ली, भारत में 16 नवंबर को जन्म) एक भारतीय रैपर/ गायक हैं। प्रायः ये अपने मंच नाम रफ़्तार या RAA से जाने जाते हैं। यह पूर्व में यो यो हनी सिंह द्वारा गठित शहरी संगीत समूह माफिया मुंडेर के एक सदस्य थे। ये समूह से अलग हो गए, और पंजाबी बैंड आरडीबी से तीन रिकॉर्ड्स के लिए हस्ताक्षर करने के बाद ये सुर्ख़ियों में आ गए। इन्होंने बॉलीवुड के लिए भी संगीत का उत्पादन शुरू कर दिया है। .

नई!!: नेहा कक्कड़ और रफ़्तार (रैपर) · और देखें »

लवशुदा

लवशुदा २०१६ की एक फ़िल्म है जिसका अभिनय गिरीश कुमार, नवनीत कौर ढिल्लों और नवीन कसतुरिया कर रहे हैं। इस को फ़िल्म को १९ फ़रवरी २०१६ को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: नेहा कक्कड़ और लवशुदा · और देखें »

सनम रे

"सनम रे" एक हिन्दी भाषी बोलीउड फिल्म हो। यो फिल्म मा पुलकित सम्राट यामी गौतम र् उर्वशी रौटेला मुख्य किरदार मा छन्। .

नई!!: नेहा कक्कड़ और सनम रे · और देखें »

सिद्धार्थ महादेवन

सिद्धार्थ महादेवन (Siddharth Mahadevan) एक भारतीय पार्श्वगायक और संगीत रचनाकार है जो भाग मिल्खा भाग के ज़िंदा नामक गाने से काफी लोकप्रिय हुए क्योंकि वो गाने इन्होंने ही गाया था। साथ ही भाग मिल्खा भाग का टाइटल गाना भी गाया था। सिद्धार्थ ने हिन्दी ही नहीं अपितु मराठी सिनेमा में भी काम किया है। सिद्धार्थ महादेवन के पिता शंकर महादेवन है जो कि खुद एक हिन्दी पार्श्वगायक है। .

नई!!: नेहा कक्कड़ और सिद्धार्थ महादेवन · और देखें »

सोनू कक्कड़

सोनू कक्कड़ एक भारतीय पार्श्व गायिका है। .

नई!!: नेहा कक्कड़ और सोनू कक्कड़ · और देखें »

हर्षित तोमर

हर्षित तोमर एक हिन्दी व पंजाबी सिंगर और रैपर है, जो कि मूल रूप से राजस्थान से है|.

नई!!: नेहा कक्कड़ और हर्षित तोमर · और देखें »

हिन्दी सिनेमा

हिन्दी सिनेमा, जिसे बॉलीवुड के नाम से भी जाना जाता है, हिन्दी भाषा में फ़िल्म बनाने का उद्योग है। बॉलीवुड नाम अंग्रेज़ी सिनेमा उद्योग हॉलिवुड के तर्ज़ पर रखा गया है। हिन्दी फ़िल्म उद्योग मुख्यतः मुम्बई शहर में बसा है। ये फ़िल्में हिन्दुस्तान, पाकिस्तान और दुनिया के कई देशों के लोगों के दिलों की धड़कन हैं। हर फ़िल्म में कई संगीतमय गाने होते हैं। इन फ़िल्मों में हिन्दी की "हिन्दुस्तानी" शैली का चलन है। हिन्दी और उर्दू (खड़ीबोली) के साथ साथ अवधी, बम्बईया हिन्दी, भोजपुरी, राजस्थानी जैसी बोलियाँ भी संवाद और गानों में उपयुक्त होते हैं। प्यार, देशभक्ति, परिवार, अपराध, भय, इत्यादि मुख्य विषय होते हैं। ज़्यादातर गाने उर्दू शायरी पर आधारित होते हैं।भारत में सबसे बड़ी फिल्म निर्माताओं में से एक, शुद्ध बॉक्स ऑफिस राजस्व का 43% का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि तमिल और तेलुगू सिनेमा 36% का प्रतिनिधित्व करते हैं,क्षेत्रीय सिनेमा के बाकी 2014 के रूप में 21% का गठन है। बॉलीवुड भी दुनिया में फिल्म निर्माण के सबसे बड़े केंद्रों में से एक है। बॉलीवुड कार्यरत लोगों की संख्या और निर्मित फिल्मों की संख्या के मामले में दुनिया में सबसे बड़ी फिल्म उद्योगों में से एक है।Matusitz, जे, और पायानो, पी के अनुसार, वर्ष 2011 में 3.5 अरब से अधिक टिकट ग्लोब जो तुलना में हॉलीवुड 900,000 से अधिक टिकट है भर में बेच दिया गया था। बॉलीवुड 1969 में भारतीय सिनेमा में निर्मित फिल्मों की कुल के बाहर 2014 में 252 फिल्मों का निर्माण। .

नई!!: नेहा कक्कड़ और हिन्दी सिनेमा · और देखें »

जेल (२००९ फ़िल्म)

जेल २००९ की एक बॉलीवुड फ़िल्म है। .

नई!!: नेहा कक्कड़ और जेल (२००९ फ़िल्म) · और देखें »

गब्बर इज़ बैक

गब्बर इज़ बैक एक भारतीय बॉलीवुड फिल्म है, जिसका निर्देशन क्रिश ने किया है और फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली तथा वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स है। अक्षय कुमार मुख्य किरदार (गब्बर) का किरदार निभा रहे है। ये फिल्म तमिल फिल्म रमाना पर पुनः निर्माण है। इस फिल्म में करीना कपूर एक कैमियो का किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म 1 मई 2015 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। इस परियोजना को गब्बर (खलनायक) के नाम से ही शुरू किया गया, पर बाद में संजय लीला भंसाली ने इसे बदलकर "गब्बर इज़ बैक" रखने का प्रस्ताव दिया। .

नई!!: नेहा कक्कड़ और गब्बर इज़ बैक · और देखें »

गिप्पी ग्रेवाल

गिप्पी ग्रेवाल (अंग्रेजी-Gippy Grewal) एक भारतीय फ़िल्म गायक तथा अभिनेता है। इनका जन्म पंजाब के लुधियाना के कूम कलाँ गाँव में हुआ था। ये मुख्य रूप से पंजाबी फ़िल्मों के लिए जाने जाते हैं। ये यो यो हनी सिंह जैसे गायकों के साथ काम कर चुके है। .

नई!!: नेहा कक्कड़ और गिप्पी ग्रेवाल · और देखें »

इंडियन आइडल

इंडियन आइडल भारत का एक जाना माना गाने का रियलिटी शो है। भारत की ओर से विभिन्न प्रतिभागी न्यायाधीशों को प्रभावित करने और खिताब जीतने के लिए उनकी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। .

नई!!: नेहा कक्कड़ और इंडियन आइडल · और देखें »

इक्का सिंह

अंकित सिंह पटियाला जो मुख्यतः (इक्का सिंह) के नाम से जाने जाते हैं एक भारतीय गायक,रैपर,संगीतकार तथा संगीत रचनाकार है। इन्होंने तमंचे (2014 फ़िल्म) में इन दा क्लब नामक गाना गाया था। .

नई!!: नेहा कक्कड़ और इक्का सिंह · और देखें »

कनिका कपूर

कणिका कपूर (कनिका कपूर के रूप में भी जानी जाती है) बॉलीवुड की एक नवीनतम गायिका हैं। इनका जन्म २३ मार्च १९७८ को लखनऊ, उत्तरप्रदेश में हुआ, वर्तमान में यह लंदन की निवासी हैं। इनका बेबी डॉल नामक गाना प्रसिद्ध हुआ। इन्होंने अपन करियर हिन्दी भाषी संगीत में २०१२ में शुरू किया। .

नई!!: नेहा कक्कड़ और कनिका कपूर · और देखें »

क्वीन (फ़िल्म)

क्वीन वायाकॉम 18 मोशन और फैंटम फ़िल्म्स के बैनर तले बनी हास्य नाटक फ़िल्म है। इसका निर्देशन विकास बहल ने किया है। .

नई!!: नेहा कक्कड़ और क्वीन (फ़िल्म) · और देखें »

कैलेंडर गर्ल्स (2015 फ़िल्म)

कैलेंडर गर्ल्स एक 2015 में आने वाली भारतीय ड्रामा फ़िल्म है। जिसका निर्देशन और सह-निर्माण मधुर भंडारकर। फ़िल्म की प्रिंसिपल फोटोग्राफी 22 जुलाई 2014 में शुरू हुई। यह कहानी भारत के चार अलग-अलग प्रदेशों और एक पाकिस्तान से आई हुई लड़की की है जो मुंबई में साल 2014 के कैलेंडर गर्ल्स के रूप में सेलेक्ट हुई हैं| .

नई!!: नेहा कक्कड़ और कैलेंडर गर्ल्स (2015 फ़िल्म) · और देखें »

कॉकटेल

कॉकटेल २०१२ में बनी हिन्दी रोमांस कॉमेडी फ़िल्म है जिसका निर्देशन होमी अदजानिया द्वारा किया गया है। फ़िल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण, डियाना पेंटी, डिम्पल कपाडिया, बोमन ईरानी और रणदीप हूडा मुख्य भूमिकाओं में है। फ़िल्म को १३ जुलाई २०१२ को रिलीज़ किया गया। .

नई!!: नेहा कक्कड़ और कॉकटेल · और देखें »

अरिजीत सिंह

अरिजीत सिंह (बंगाली;অরিজিৎ সিং) जन्म २५ अप्रैल १९८७)Arijit Singha's Biography एक भारतीय पार्श्व गायक हैं। इनका जन्म पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुआ था। इन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत २००५ में एक वास्तविक कार्यक्रम फेम गुरुकुल से की थी। इनका नाम जब प्रसिद्ध हुआ जब इन्होंने २०१३ में आशिकी 2 फ़िल्म में तुम ही हो गाना गाया था। इस कारण इनको ५९वां फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार में सबसे अच्छा पुरुष गायक चुना गया था। इनके अलावा इन्होंने किल दिल में भी ऐसा ही गाना गाया था जो सजदे नाम था। जनवरी २०१६ में ६१वां फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार इनका सूरज डूबा है गाना जो रॉय फ़िल्म में गाया था इन्हें सबसे अच्छा गाना चुना गया। .

नई!!: नेहा कक्कड़ और अरिजीत सिंह · और देखें »

अग्नि-२

अग्नि द्वितीय (अग्नि-२) भारत की मध्यवर्ती दुरी बैलिस्टिक प्रक्षेपास्त्र है। इसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने विकसित किया है। यह अत्याधुनिक तकनीक से बनी 21 मीटर लंबी और 1.3 मीटर चौड़ी अग्नि-२ मिसाइल परमाणु हथियारों से लैस होकर 1 टन पेलोड ले जाने में सक्षम है। 3 हजार किलोमीटर तक के दायरे में इस्तेमाल की जाने वाली इस मिसाइल में तीन चरणों का प्रोपल्शन सिस्टम लगाया गया है। इसे हैदराबाद की प्रगत (उन्नत) प्रणाली प्रयोगशाला (Advanced Systems Laboratory) ने तैयार किया है। .

नई!!: नेहा कक्कड़ और अग्नि-२ · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »