लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नेस्ले

सूची नेस्ले

नेस्ले या Nestlé S.A. एक बहुराष्ट्रीय कम्पनी है, जो डिब्बाबंद खाद्य उत्पादों का उत्पादन करती है। कम्पनी का मुख्यालय स्विटज़रलैंड के वेवे शहर मे स्थित है। कम्पनी का सालाना कारोबार लगभग ८७ अरब स्विस फ्रेंक का है। कम्पनी SWX स्विस एक्सचेंज में सूचीबद्ध है। सन १९०५ मे कम्पनी की स्थापना, एंग्लो-स्विस मिल्क कम्पनी जो एक दुग्ध-उत्पाद कम्पनी थी और फरीन लैक्टी हेनरी नेस्ले कम्पनी जो शिशु आहार बनाती थी, के विलय का परिणाम थी। दोने विश्वयुद्धों ने इसके व्यापार को प्रभावित किया जहां पहले विश्व युद्ध के दौरान इसके द्वारा प्रसंस्कृत शुष्क दूध की बिक्री बढ़ गयी वहीं दूसरे विश्व युद्ध के दौरान इसका लाभ ७०% तक गिर गया। इसकी तत्क्षण कॉफी नेस्कॅफे की बिक्री को अमेरिकी सेना के प्रयोग ने काफी बढा़ दिया। युद्धों के बाद नेस्ले ने अपना आधार बढा़या और कई प्रसिद्ध ब्रांडों का अधिग्रहण किया, अब इसके ब्रांडों मे मैगी और नेस्कॅफे जैसे विश्वप्रसिद्ध ब्रांड हैं। यह विश्व की सबसे बड़ी खाद्य प्रसंस्करण कम्पनी है, इसके बाद क्राफ्ट फूड दूसरे स्थान पर है। .

13 संबंधों: तत्क्षण कॉफी, दुग्ध-उत्पाद, नैस्कैफे, बहुराष्ट्रीय कम्पनी, बोतलबंद पानी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मैगी, स्विट्ज़रलैण्ड, हेनरी नेस्ले, वेवे, खाद्य प्रसंस्करण, कॉफ़ी, अध्यक्ष

तत्क्षण कॉफी

तत्क्षण कॉफी (इंस्टेंट कॉफी) एक पेय पदार्थ है जो कॉफी की फलियों से प्राप्त होता है। विभिन्न निर्माण प्रक्रियाओं के द्वारा कॉफी से पानी सुखा कर इसे दानेदार पाउडर का रूप दिया जाता है। पीते समय गर्म पानी मे यह दाने मिलाये जाते हैं। यह दाने पानी में घुल जाते है और तत्क्षण ही कॉफी बन जाती है, इसीलिए इसे यह नाम दिया गया है। श्रेणी:कॉफ़ी.

नई!!: नेस्ले और तत्क्षण कॉफी · और देखें »

दुग्ध-उत्पाद

दुग्ध-उत्पाद दुग्ध-उत्पाद (दुग्धोत्पाद) या डेयरी उत्पाद से अभिप्राय उन खाद्य वस्तुओं से है जो दूध से बनती हैं। यह आम तौर पर उच्च ऊर्जा प्रदान करने वाले खाद्य पदार्थ होते हैं। इन उत्पादों का उत्पादन या प्रसंस्करण करने वाले संयंत्र को डेयरी या दुग्धशाला कहा जाता है। भारत में इनके प्रसंस्करण के लिए कच्चा दूध आम तौर गाय या भैंसों से लिया जाता है, लेकिन यदा कदा अन्य स्तनधारियों जैसे बकरी, भेड़, ऊँट, जलीय भैंस, याक, या घोड़ों का दूध भी कई देशों में प्रयुक्त होता है। दुग्ध-उत्पाद सामान्यतः यूरोप, मध्य पूर्व और भारतीय भोजन का मुख्य हिस्सा हैं, जबकि पूर्वी एशियाई भोजन में इनका प्रयोग न के बराबर होता है। .

नई!!: नेस्ले और दुग्ध-उत्पाद · और देखें »

नैस्कैफे

नैस्कैफे यह स्विट्ज़रलैंड की कंपनी नेस्ले का एक उत्पाद का नाम है। यह कॉफी को कहते हैं। यह स्विट्ज़रलैंड के अलावा कई देशों में बिकती है। .

नई!!: नेस्ले और नैस्कैफे · और देखें »

बहुराष्ट्रीय कम्पनी

प्रारम्भिक बहुराष्ट्रीय कम्पनियों का मानचित्र यह एक निगम या उपक्रम होता है जो कि कम से कम दो देशों या राष्ट्रों में उत्पादन की स्थापना का प्रबन्धन करते हैं, या सेवाएं उपलब्ध कराते हैं। कई बहुत बड़ी बहु-राष्ट्रीय कम्पनियों के बजट तो कई देशों के सालाना आर्थिक बजट से भी ज्यादा होते हैं। इन कम्पनियों का स्थानीय अर्थव्यवस्था व अन्तराष्ट्रीय सम्बन्धों पर शक्तिशाली प्रभाव होता है। इन कम्पनियों की विश्वव्यापकीकरण में अहम भूमिका होती है। इन्हें प्रचलित भाषा में एम एन सी या मल्टीनेशनल कम्पनी भी कहते हैं। .

नई!!: नेस्ले और बहुराष्ट्रीय कम्पनी · और देखें »

बोतलबंद पानी

बोतलबन्द खनिज जल प्लास्टिक या काच की बोतलों में भरा हुआ पेय जल (जैसे कूप जल, आसुत जल, झरने का पानी आदि) बोतलबन्द पानी (Bottled water) कहलाता है। यह कार्बोनीकृत (carbonated) भी हो सकता है और अकाबोनीकृत भी। बोतलबन्द जल एक बार पीने वाले छोटे बोतलों से लेकर बड़े आकार के कारबॉय (carboys) के आकार का भी हो सकता है। .

नई!!: नेस्ले और बोतलबंद पानी · और देखें »

मुख्य कार्यकारी अधिकारी

मुख्य कार्यकारी अधिकारी एक कम्पनी का सबसे मुख्य प्रबंधक होता है।.

नई!!: नेस्ले और मुख्य कार्यकारी अधिकारी · और देखें »

मैगी

मैगी स्विट्ज़रलैंड की कंपनी नेस्ले के उत्पाद का विपणन नाम है एवं यह पारंपरिक व्यंजन नही। इस तर्क से इसे यहाँ रखना उचित नहीं लगता। परन्तु अनेक लोग इसके साथ प्रयोग कर के विभिन्न व्यंजन बनाते हैं। निश्चित ही ऐसी नयी विधियां अन्य लोगो के लिये रोचक हो सकती है। .

नई!!: नेस्ले और मैगी · और देखें »

स्विट्ज़रलैण्ड

स्विट्जरलैंड (जर्मन: (die) Schweiz (डी) श्वाइत्स, फ़्रांसिसी: (la) Suisse (ला) सुईस, लातिनी: Helvetia हेल्वेतिया) मध्य यूरोप का एक देश है। इसकी 60 % सरज़मीन ऐल्प्स पहाड़ों से ढकी हुई है, सो इस देश में बहुत ही ख़ूबसूरत पर्वत, गाँव, सरोवर (झील) और चारागाह हैं। स्विस लोगों का जीवनस्तर दुनिया में सबसे ऊँचे जीवनस्तरों में से एक है। स्विस घड़ियाँ, चीज़, चॉकलेट, बहुत मशहूर हैं। इस देश की तीन राजभाषाएँ हैं: जर्मन (उत्तरी और मध्य भाग की मुख्य भाषा), फ़्रांसिसी (पश्चिमी भाग) और इतालवी (दक्षिणी भाग) और एक सह-राजभाषा है: रोमांश (पूर्वी भाग)। इसके प्रान्त कैण्टन कहे जाते हैं। स्विट्स़रलैण्ड एक लोकतन्त्र है जहाँ आज भी प्रत्यक्ष लोकतन्त्र देखने को मिल सकता है। यहाँ कई बॉलीवुड फ़िल्म के गानों की शूटिंग होती है। लगभग 20 % स्विस लोग विदेशी मूल के हैं। इसके मुख्य शहर और पर्यटक स्थल हैं: ज़्यूरिख, जनीवा, बर्न (राजधानी), बासल, इंटरलाकेन, लोज़ान, लूत्सर्न, इत्यादि। यहाँ एक तरफ बर्फ के सुंदर ग्लेशियर हैं। ये ग्लेशियर साल में आठ महीने बर्फ की सुंदर चादर से ठके रहते हैं। तो वहीँ दूसरी तरफ सुंदर वादियाँ हैं जो सुंदर फूलों और रंगीन पत्तियों वाले पेड़ों से ढकीं रहती हैं। भारतीय निर्देशक यश चोपड़ा की फिल्मों में इस खूबसूरत देश के कई नयनाभिराम दृश्य देखने को मिलते हैं। .

नई!!: नेस्ले और स्विट्ज़रलैण्ड · और देखें »

हेनरी नेस्ले

हेनरी नेस्ले, विश्व की सबसे बड़ी खाद्य कम्पनी नेस्ले के संस्थापक हैं।.

नई!!: नेस्ले और हेनरी नेस्ले · और देखें »

वेवे

वेवे स्विटज़रलैंड का एक शहर है। यहां पर विश्व की सबसे बड़ी खाद्य कम्पनी नेस्ले का मुख्यालय स्थित है।.

नई!!: नेस्ले और वेवे · और देखें »

खाद्य प्रसंस्करण

खाद्य प्रसंस्करण घर या खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में मानव या पशुओं के उपभोग के लिए कच्चे संघटकों को खाद्य पदार्थ में बदलने या खाद्य पदार्थों को अन्य रूपों में बदलने के लिए प्रयुक्त विधियों और तकनीकों का सेट है। आम तौर पर खाद्य प्रसंस्करण में साफ़ फसल या कसाई द्वारा काटे गए पशु उत्पादों को लिया जाता है और इनका उपयोग आकर्षक, विपणन योग्य और अक्सर दीर्घ शेल्फ़-जीवन वाले खाद्य उत्पादों के उत्पादन के लिए किया जाता है। पशु चारे के उत्पादन के लिए भी इसी तरह की प्रक्रियाओं का इस्तेमाल किया जाता है। खाद्य प्रसंस्करण के चरम उदाहरणों में शामिल हैं शून्य गुरुत्वाकर्षण के तहत खपत के लिए घातक फुगु मछली का बढ़िया व्यंजन या आकाशीय आहार तैयार करना। .

नई!!: नेस्ले और खाद्य प्रसंस्करण · और देखें »

कॉफ़ी

कॉफ़ी का प्यालाकॉफ़ी (अरब. قهوة क़हवा उत्तेजक पेय पदार्थ) — एक लोकप्रिय पेय पदार्थ (साधारणतया गर्म) है, जो कॉफ़ी के पेड़ के भुने हुए बीजों से बनाया जाता है। कॉफ़ी में कैफ़ीन होने के कारण वह हल्के उद्दीपक सा प्रभाव डालती है। इसके विषय में वैज्ञानिकों का कोई निश्चित मत नहीं हैं। जहाँ एक ओर कहा जाता है कि कॉफ़ी से शुक्राणुओं की सक्रियता बढ़ती है वहीं दूसरी ओर कुछ अध्ययनों में यह भी पता चला है कि अधिक कॉफ़ी पीने से मतिभ्रम भी हो सकता है। .

नई!!: नेस्ले और कॉफ़ी · और देखें »

अध्यक्ष

अध्यक्ष एक संगठन, दल, सभा, पंचायत, बोर्ड या किसी विशेष कार्यक्रम का स्वामी होता है। अध्यक्ष को संगठन में सर्वोपरि सदस्य माना जाता है। अगर संगठन में सर्वोपरि कोई महिला है तो उसके लिए अध्यक्षा(शब्द) का प्रयोग होता है। अध्यक्ष अपने संगठन के सभी सदस्यों का मार्गदर्शन करता है। .

नई!!: नेस्ले और अध्यक्ष · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »