लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नेली फ़र्टाडो

सूची नेली फ़र्टाडो

नेली किम फ़र्टाडो (Nelly Kim Furtado, जन्म २ दिसम्बर १९७८) एक कनेडियाई गायिका-गीतकार, रिकॉर्ड निर्माता व अभिनेत्री है। फ़र्टाडो विक्टोरिया, ब्रिटिश कोलंबिया, कनाडा में पली बढ़ी है। फ़र्टाडो को प्रसिद्धी अपने पहले अल्बम वोआ, नेली! व उसके एकल गीत "आई एम लाइक अ बर्ड" से मिली जिसने उन्हें २००१ का वर्ष के एकल गीत का जूनो पुरस्कार और २००२ का सर्वश्रेष्ठ महिला पॉप वोकल पर्फोर्मंस का ग्रैमी पुरस्कार जितवाया। इसमें दो और अंतर्राष्ट्रीय एकल गीत थे: "टर्न ऑफ़ द लाइट" और "शीट ऑन द रेडियो (रिमेम्बर द डेज़)"। अपनी बेटी नेविस के जन्म के बाद उन्होंने अपना दूसरा स्टूडियो अल्बम फ़ोकलोर रिलीज़ किया। यह व्यापारिक दृष्टी से अमेरिका में कम सफल रहा। इसमें तीन अंतर्राष्ट्रीय एकल गीत थे: "पावरलेस (से वाट यु वांट)", "ट्राई" और "फोर्का"। २००६ की गर्मियों में उन्होंने आपका तीसरा स्टूडियो अल्बम लूज़ रिलीज़ किया। यह अबतक का उनका विश्वभर में सबसे सफल अल्बम है। इसमें प्रथम क्रमांक के हीट गीत "प्रोमिशियस", "मैनइटर", "से ईट राईट" और "ऑल द गुड थिंग्स (कम टू एन एंड)" शामिल है। तिन वर्षों के विराम के बाद सितंबर २००९ में उन्होंने अपना स्पैनिश अल्बम मी प्लान अपने पहले स्पैनिश गीत "मानोस अल ऐरे" के साथ रिलीज़ किया। इसमें "मियास" और "बाजो ओतरा लुज़" बाकी गीत थे। मी प्लान के लिए नेली को सर्वश्रेष्ठ महिला पॉप वोकल अल्बम के लेटिन ग्रैमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। २६ अक्टूबर को एक रीमिक्स अल्बम मी प्लान रिमिक्सेस रिलीज़ किया गया। एक माह बाद १२ नवम्बर २०१० को फ़र्टाडो ने अपना पहला सर्वश्रेष्ठ हीट गीतों का अल्बम द बेस्ट ऑफ़ नेली फ़र्टाडो रिलीज़ किया। .

3 संबंधों: पॉप म्यूज़िक, ग्रैमी पुरस्कार, कनाडा

पॉप म्यूज़िक

पॉप म्यूज़िक या पॉप संगीत (यह शब्द मूलतः 'पॉप्यूलर' यानी "लोकप्रिय" शब्द से निकला है) को आमतौर पर युवाओं के बाजार के अनुकूल और व्यावसायिक तौर पर रिकॉर्ड किये गए संगीत के रूप में समझा जाता है; इसमें अपेक्षाकृत छोटे और साधारण गाने शामिल होते हैं और नवीन तकनीक का इस्तेमाल कर मौजूदा धुनों को नए तरीके से पेश किया जाता है। पॉप म्यूज़िक में लोकप्रिय संगीत के अधिकांश रूपों के प्रभाव को देखा जा सकता है, लेकिन एक शैली के तौर पर ये विशेष रूप से रॉक एंड रोल और रॉक स्टाइल के बाद के रूपों से संबंधित है। .

नई!!: नेली फ़र्टाडो और पॉप म्यूज़िक · और देखें »

ग्रैमी पुरस्कार

कोई विवरण नहीं।

नई!!: नेली फ़र्टाडो और ग्रैमी पुरस्कार · और देखें »

कनाडा

कोई विवरण नहीं।

नई!!: नेली फ़र्टाडो और कनाडा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

नल्ल्य फ़र्तादो

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »