लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नेपाली साहित्य

सूची नेपाली साहित्य

नेपाली साहित्य नेपाली भाषा का साहित्य है। यह साहित्य नेपाल, सिक्किम, दार्जिलिंग, भूटान, उत्तराखण्ड,असम आदि स्थानौं में प्रमुखतः लिखे जाते हैं। इस साहित्य में ज्यादातार पहाडी खस ब्राह्मण अर्थात बाहुन जाति के हैं। आदिकवि भानुभक्त आचार्य, महाकवि लक्ष्मी प्रसाद देवकोटा, कविशिरोमणि लेखनाथ पौड्याल, राष्ट्रकवि माधव प्रसाद घिमिरे, मोतीराम भट्ट, हास्यकार भैरव अर्याल, आदि श्रेष्ठतम नेपाली साहित्यकार बाहुन (पहाडी ब्राह्मण) समुदाय के थे। भारत का पड़ोसी देश होने के नाते नेपाल में भी भारत से चली खुलेपन की ताज़ी हवा बराबर पहुँचती रही है और उसके साहित्य पर भी समय-समय पर विभिन्न वादों और साहित्यिक आंदोलनों का पराभूत प्रभाव रहा है। हिन्दी कविता की तरह नेपाली कविता में भी छायावाद,रहस्यवाद, प्रगतिवाद और प्रयोगवाद की तमाम विशेषताएँ मिलती है। प्रकृति, सौन्दर्य, शृंगार और नारी-मन की सुकोमल अभिव्यक्ति के साथ ही जीवन-संघर्ष की आधुनिकतम समस्याओं को वाणी देने में भी नेपाली कवि किसी से पीछे नहीं रहे हैं। आज नेपाली कविता में समय-सापेक्षता, सामाजर्थिक दबाब तथा जीवन का व्यर्थता बोध आदि प्रबरीतियों को जो प्रमुखता मिली हुयी है, वह उसकी इसी शानदार विरासत का प्रतिफल है। .

60 संबंधों: एम एम गुरुङ, डॉ राम दयाल राकेश, दार्जिलिंग, देव कुमारी थापा, नेपाल, नेपाल का साहित्य, नेपाली भाषा, नेपाली भाषाएँ एवं साहित्य, पद्म क्षेत्री, पश्चिम बंगाल, पारसमणि प्रधान, पारिजात (लेखिका), प्रयोगवाद, प्रगतिवाद, प्रकृति, प्रेम कुमार क्षेत्री, बाहुन, बिर्ख खड़का डुबर्सेली, ब्राह्मण, भानुभक्त आचार्य, भारत, भैरव अर्याल, भूटान, मन प्रसाद सुब्बा, माधवप्रसाद घिमिरे, मोतिराम भट्ट, मोद नाथ प्रश्रित, मोहन ठकुरी, रहस्यवाद, रामायण, राजेन्द्र भण्डारी, रवीन्द्र प्रभात, रेमिका थापा, लक्ष्मीप्रसाद देवकोटा, लेखनाथ पौड्याल, लोकगीत, लील बहादुर क्षेत्री, शरद रावत, शिव कुमार राई, शृंगार रस, सिक्किम, सुन्दरता, सुरेश किरण, हरिकृष्ण प्रसाद गुप्ता अग्रहरि, हिन्दी, विश्वेश्वर प्रसाद कोइराला, वुद्ध सायमी, वीर विक्रम गुरुङ, खस, इन्द्रबहादुर राई, ..., इंदिरा शाह, काव्य, किताब सिंह राई, कृष्ण धिमिरे, केदार मान व्यथित, अच्छा राई रसिक, असम, अविनाश श्रेष्ठ, उत्तराखण्ड, छायावाद सूचकांक विस्तार (10 अधिक) »

एम एम गुरुङ

नेपाली साहित्य के मूर्धन्य भारतीय कथाकार और निबंधकर। 'बिर्सिए को संस्कृति' के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार। कहानी संग्रह 'तीस्ता ब्ग्छ संघे जस्तो' से चर्चित। फिलहाल साहित्य अकादमी की कार्यकारिणी समिति के सदस्य और नेपाली सलहकर परिषद के सायोंजक। .

नई!!: नेपाली साहित्य और एम एम गुरुङ · और देखें »

डॉ राम दयाल राकेश

डॉ राम दयाल राकेश नेपाली भाषा के नेपाली निवन्धकार और अनुवादक हैं। ये एक गंभीर और मूर्धन्य समालोचक के रूप में जाने जाते हैं। ये फिलहाल काठमाण्डु में राष्ट्रीय खेल-कूद परिषद में कार्यरत हैं। .

नई!!: नेपाली साहित्य और डॉ राम दयाल राकेश · और देखें »

दार्जिलिंग

दार्जिलिंग भारत के राज्य पश्चिम बंगाल का एक नगर है। यह नगर दार्जिलिंग जिले का मुख्यालय है। यह नगर शिवालिक पर्वतमाला में लघु हिमालय में अवस्थित है। यहां की औसत ऊँचाई २,१३४ मीटर (६,९८२ फुट) है। दार्जिलिंग शब्द की उत्त्पत्ति दो तिब्बती शब्दों, दोर्जे (बज्र) और लिंग (स्थान) से हुई है। इस का अर्थ "बज्रका स्थान है।" भारत में ब्रिटिश राज के दौरान दार्जिलिंग की समशीतोष्ण जलवायु के कारण से इस जगह को पर्वतीय स्थल बनाया गया था। ब्रिटिश निवासी यहां गर्मी के मौसम में गर्मी से छुटकारा पाने के लिए आते थे। दार्जिलिंग अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर यहां की दार्जिलिंग चाय के लिए प्रसिद्ध है। दार्जिलिंग की दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे एक युनेस्को विश्व धरोहर स्थल तथा प्रसिद्ध स्थल है। यहां की चाय की खेती १८०० की मध्य से शुरु हुई थी। यहां की चाय उत्पादकों ने काली चाय और फ़र्मेन्टिंग प्रविधि का एक सम्मिश्रण तैयार किया है जो कि विश्व में सर्वोत्कृष्ट है। दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे जो कि दार्जिलिंग नगर को समथर स्थल से जोड़ता है, को १९९९ में विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था। यह वाष्प से संचालित यन्त्र भारत में बहुत ही कम देखने को मिलता है। दार्जिलिंग में ब्रिटिश शैली के निजी विद्यालय भी है, जो भारत और नेपाल से बहुत से विद्यार्थियों को आकर्षित करते हैं। सन १९८० की गोरखालैंड राज्य की मांग इस शहर और इस के नजदीक का कालिम्पोंग के शहर से शुरु हुई थी। अभी राज्य की यह मांग एक स्वायत्त पर्वतीय परिषद के गठन के परिणामस्वरूप कुछ कम हुई है। हाल की दिनों में यहां का वातावरण ज्यादा पर्यटकों और अव्यवस्थित शहरीकरण के कारण से कुछ बिगड़ रहा है। .

नई!!: नेपाली साहित्य और दार्जिलिंग · और देखें »

देव कुमारी थापा

नेपाली साहित्य की वहुचर्चित भारतीय कथा लेखिका। .

नई!!: नेपाली साहित्य और देव कुमारी थापा · और देखें »

नेपाल

नेपाल, (आधिकारिक रूप में, संघीय लोकतान्त्रिक गणराज्य नेपाल) भारतीय उपमहाद्वीप में स्थित एक दक्षिण एशियाई स्थलरुद्ध हिमालयी राष्ट्र है। नेपाल के उत्तर मे चीन का स्वायत्तशासी प्रदेश तिब्बत है और दक्षिण, पूर्व व पश्चिम में भारत अवस्थित है। नेपाल के ८१ प्रतिशत नागरिक हिन्दू धर्मावलम्बी हैं। नेपाल विश्व का प्रतिशत आधार पर सबसे बड़ा हिन्दू धर्मावलम्बी राष्ट्र है। नेपाल की राजभाषा नेपाली है और नेपाल के लोगों को भी नेपाली कहा जाता है। एक छोटे से क्षेत्र के लिए नेपाल की भौगोलिक विविधता बहुत उल्लेखनीय है। यहाँ तराई के उष्ण फाँट से लेकर ठण्डे हिमालय की श्रृंखलाएं अवस्थित हैं। संसार का सबसे ऊँची १४ हिम श्रृंखलाओं में से आठ नेपाल में हैं जिसमें संसार का सर्वोच्च शिखर सागरमाथा एवरेस्ट (नेपाल और चीन की सीमा पर) भी एक है। नेपाल की राजधानी और सबसे बड़ा नगर काठमांडू है। काठमांडू उपत्यका के अन्दर ललीतपुर (पाटन), भक्तपुर, मध्यपुर और किर्तीपुर नाम के नगर भी हैं अन्य प्रमुख नगरों में पोखरा, विराटनगर, धरान, भरतपुर, वीरगंज, महेन्द्रनगर, बुटवल, हेटौडा, भैरहवा, जनकपुर, नेपालगंज, वीरेन्द्रनगर, त्रिभुवननगर आदि है। वर्तमान नेपाली भूभाग अठारहवीं सदी में गोरखा के शाह वंशीय राजा पृथ्वी नारायण शाह द्वारा संगठित नेपाल राज्य का एक अंश है। अंग्रेज़ों के साथ हुई संधियों में नेपाल को उस समय (१८१४ में) एक तिहाई नेपाली क्षेत्र ब्रिटिश इंडिया को देने पड़े, जो आज भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड तथा पश्चिम बंगाल में विलय हो गये हैं। बींसवीं सदी में प्रारंभ हुए जनतांत्रिक आन्दोलनों में कई बार विराम आया जब राजशाही ने जनता और उनके प्रतिनिधियों को अधिकाधिक अधिकार दिए। अंततः २००८ में जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि माओवादी नेता प्रचण्ड के प्रधानमंत्री बनने से यह आन्दोलन समाप्त हुआ। लेकिन सेना अध्यक्ष के निष्कासन को लेकर राष्ट्रपति से हुए मतभेद और टीवी पर सेना में माओवादियों की नियुक्ति को लेकर वीडियो फुटेज के प्रसारण के बाद सरकार से सहयोगी दलों द्वारा समर्थन वापस लेने के बाद प्रचण्ड को इस्तीफा देना पड़ा। गौरतलब है कि माओवादियों के सत्ता में आने से पहले सन् २००६ में राजा के अधिकारों को अत्यंत सीमित कर दिया गया था। दक्षिण एशिया में नेपाल की सेना पांचवीं सबसे बड़ी सेना है और विशेषकर विश्व युद्धों के दौरान, अपने गोरखा इतिहास के लिए उल्लेखनीय रहे हैं और संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों के लिए महत्वपूर्ण योगदानकर्ता रही है। .

नई!!: नेपाली साहित्य और नेपाल · और देखें »

नेपाल का साहित्य

नेपाल का साहित्य नेपाल का विभिन्न भाषाऔं में लिखा हुआ साहित्य है। इन साहित्यौं में संस्कृत, पाळि, नेपालभाषा, मैथिली, नेपाली, भोजपुरी, तिब्बती आदि भाषायें प्रमुख है। नेपालभाषा ही एक ऐसी भाषा है जिसका प्रयोजन् नेपाल के साहित्य के सभी युगों में हुआ है। .

नई!!: नेपाली साहित्य और नेपाल का साहित्य · और देखें »

नेपाली भाषा

नेपाली भाषा के क्षेत्र नेपाली भाषा या खस कुरा नेपाल की राष्ट्रभाषा था। यह भाषा नेपाल की लगभग ४४% लोगों की मातृभाषा भी है। यह भाषा नेपाल के अतिरिक्त भारत के सिक्किम, पश्चिम बंगाल, उत्तर-पूर्वी राज्यों (आसाम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय) तथा उत्तराखण्ड के अनेक भारतीय लोगों की मातृभाषा है। भूटान, तिब्बत और म्यानमार के भी अनेक लोग यह भाषा बोलते हैं। .

नई!!: नेपाली साहित्य और नेपाली भाषा · और देखें »

नेपाली भाषाएँ एवं साहित्य

नेपाल में अनेक भाषाएँ बोली जाती हैं, जैसे किराँती, गुरुंग, तामंग, मगर, नेवारी, गोरखाली आदि। काठमांडो उपत्यका में सदा से बसी हुई नेवार जाति, जो प्रागैतिहासिक गंधर्वों और प्राचीन युग के लिच्छवियों की आधुनिक प्रतिनिधि मानी जा सकती है, अपनी भाषा को नेपाल भाषा कहती रही है जिसे बोलनेबालों की संख्या उपत्यका में लगभग 65 प्रतिशत है। नेपाली, तथा अंग्रेजी भाषाओं में प्रकाशित समाचार पत्रों के ही समान नेवारी भाषा के दैनिक पत्र का भी प्रकाशन होता है, तथापि आज नेपाल की सर्वमान्य राष्ट्रभाषा नेपाली ही है जिसे पहले परवतिया "गोरखाली" या खस-कुरा (खस (संस्कृत: कश्यप; कुराउ, संस्कृत: काकली) भी कहते थे। .

नई!!: नेपाली साहित्य और नेपाली भाषाएँ एवं साहित्य · और देखें »

पद्म क्षेत्री

पद्म क्षेत्री का जन्म 15 मई 1959 को डरा (मेघालय) में हुआ था। ये नेपाली भाषा के प्रतिष्ठित भारतीय कवि-कथाकार और संपादक हैं। एक कविता संग्रह 'आदिम सड़क' एवं शोध पुस्तक 'डरा का नेपाली हरू' प्रकाशित। फिलहाल नेपाली दैनिक 'सुनचरी' के कार्यकारी संपादक हैं। .

नई!!: नेपाली साहित्य और पद्म क्षेत्री · और देखें »

पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल (भारतीय बंगाल) (बंगाली: পশ্চিমবঙ্গ) भारत के पूर्वी भाग में स्थित एक राज्य है। इसके पड़ोस में नेपाल, सिक्किम, भूटान, असम, बांग्लादेश, ओडिशा, झारखंड और बिहार हैं। इसकी राजधानी कोलकाता है। इस राज्य मे 23 ज़िले है। यहां की मुख्य भाषा बांग्ला है। .

नई!!: नेपाली साहित्य और पश्चिम बंगाल · और देखें »

पारसमणि प्रधान

पारसमणि प्रधान नेपाली भाषा के प्रसिद्ध भारतीय साहित्यकार हैं। श्रेणी:भारतीय साहित्यकार श्रेणी:नेपाली साहित्यकार.

नई!!: नेपाली साहित्य और पारसमणि प्रधान · और देखें »

पारिजात (लेखिका)

पारिजात एक नेपाली लेखिका थीं। उनका असली नाम विष्णु कुमारी वाइबा (वाइबा तमांग की एक उपसमूह है) था। सृजन के दौरान वे अपने नाम के साथ उपनाम के रूप में पारिजात (पारिजात एक प्रकार के सुगंधित चमेली के फूल का नाम है) का प्रयोग किया करते थे। धीरे-धीरे उनका यह नाम नेपाली साहित्य में मील का पत्थर बनता चला गया। उनकी रचना सिरीस को फूल (ब्लू छुई मुई) सर्वाधिक चर्चित रचनाओं में से एक है, जो भारत, नेपाल सहित कुछ अंग्रेजी भाषी देशों में कुछ कॉलेजों के साहित्य के पाठ्यक्रम में रूपांतरित किया गया है। .

नई!!: नेपाली साहित्य और पारिजात (लेखिका) · और देखें »

प्रयोगवाद

प्रयोगवाद हिंदी साहित्य खासकर कविता की उस प्रवृत्ति की ओर संकेत करता है जिसकी तरफ अज्ञेय ने दूसरा सप्तक की भूमिका में संकेत किया था। प्रयोग अपने आप में इष्ट नहीं है बल्कि वह साधन और दोहरा साधन है। वह एक ओर तो सत्य को जानने का साधन है दूसरी तरफ वह उस साधन को भी जानने का साधन है। यह स्पष्टीकरण तार सप्तक की कविताओं को प्रयोगवादी कहे जाने पर दिया गया था। प्रयोगवाद में कविता में शिल्प और संवेदना के स्तर पर सर्वथा नवीन प्रयोग मिलते हैं। प्रयोगवाद ने साहित्य में पहली बार व्यक्तिक अस्मिता, निजी व्यक्तित्व और निजता को बहुत महत्व दिया। इसमें क्षण को महत्व देकर जीवन को भरपूर ढंग से जीने की चाह है। प्रयोगवादी कवि व्यक्तिक प्रेम की सहज स्वीकृति पर बल देता है। वह अपने यौन संबंध की भी सहज स्वीकृति करता है। श्रेणी:हिन्दी साहित्य.

नई!!: नेपाली साहित्य और प्रयोगवाद · और देखें »

प्रगतिवाद

प्रगतिवाद (Progressivism) एक राजनैतिक एवं सामाजिक शब्द है। यह उन विचारधाराओं (ideologies) एवं आन्दोलनों के सन्दर्भ में प्रयुक्त किया जाता है जो आर्थिक एवं सामाजिक नीतियों में परिवर्तन या सुधार के पक्षधर हैं। ऐतिहासिक दृष्टि से अमेरिका में प्रगतिवाद २०वीं शती के आरम्भ में अपने शीर्ष पर था जब गृह-युद्ध समाप्त हुआ और बहुत तेजी से औद्योगीकरण आरम्भ हुआ। .

नई!!: नेपाली साहित्य और प्रगतिवाद · और देखें »

प्रकृति

प्रकृति, व्यापकतम अर्थ में, प्राकृतिक, भौतिक या पदार्थिक जगत या ब्रह्माण्ड हैं। "प्रकृति" का सन्दर्भ भौतिक जगत के दृग्विषय से हो सकता हैं, और सामन्यतः जीवन से भी हो सकता हैं। प्रकृति का अध्ययन, विज्ञान के अध्ययन का बड़ा हिस्सा हैं। यद्यपि मानव प्रकृति का हिस्सा हैं, मानवी क्रिया को प्रायः अन्य प्राकृतिक दृग्विषय से अलग श्रेणी के रूप में समझा जाता हैं। .

नई!!: नेपाली साहित्य और प्रकृति · और देखें »

प्रेम कुमार क्षेत्री

प्रेम कुमार क्षेत्री नेपाली भाषा के भारतीत कवि, लेखक और अनुवादक हैं। .

नई!!: नेपाली साहित्य और प्रेम कुमार क्षेत्री · और देखें »

बाहुन

बाहुन नेपाल के पहाडी खस समुदायके ब्राह्मण एवम् पुजारी जाति है। ये नेपालके दुस्रे सर्वाधिक जनसंख्या वाले समुदाय है। नेपाली साहित्यमे इस जातिके जोडदार योगदान है। नेपाली राजनीतिमे इस जातिके योगदान है। नेपाली खोजकर्ता एवम् इतिहासकार डोरबहादुर विष्ट और सूर्यमणि अधिकारीके अनुसार ये जाति अन्य खस जाति जैसे नेपालके पश्चिमी कर्णाली इलाकाके विभिन्न गाउँसे उत्पत्ति हुए है। ये हिन्द-आर्य भाषा परिवार के नेपाली भाषा बोल्ते है। .

नई!!: नेपाली साहित्य और बाहुन · और देखें »

बिर्ख खड़का डुबर्सेली

बिर्ख खड़का डुबर्सेली का जन्म 1 अक्तूवर 1954 को कटलगुड़ी, जलपाईगुड़ी (डुवर्स) पश्चिम बंगाल में हुआ था। ये हिन्दी और नेपाली के समानान्तर लेखक व अनुवादक हैं। .

नई!!: नेपाली साहित्य और बिर्ख खड़का डुबर्सेली · और देखें »

ब्राह्मण

ब्राह्मण का शब्द दो शब्दों से बना है। ब्रह्म+रमण। इसके दो अर्थ होते हैं, ब्रह्मा देश अर्थात वर्तमान वर्मा देशवासी,द्वितीय ब्रह्म में रमण करने वाला।यदि ऋग्वेद के अनुसार ब्रह्म अर्थात ईश्वर को रमण करने वाला ब्राहमण होता है। । स्कन्दपुराण में षोडशोपचार पूजन के अंतर्गत अष्टम उपचार में ब्रह्मा द्वारा नारद को द्विज की उत्त्पत्ति बताई गई है जन्मना जायते शूद्रः संस्कारात् द्विज उच्यते। शापानुग्रहसामर्थ्यं तथा क्रोधः प्रसन्नता। ब्राह्मण (आचार्य, विप्र, द्विज, द्विजोत्तम) यह वर्ण व्‍यवस्‍था का वर्ण है। एेतिहासिक रूप हिन्दु वर्ण व्‍यवस्‍था में चार वर्ण होते हैं। ब्राह्मण (ज्ञानी ओर आध्यात्मिकता के लिए उत्तरदायी), क्षत्रिय (धर्म रक्षक), वैश्य (व्यापारी) तथा शूद्र (सेवक, श्रमिक समाज)। यस्क मुनि की निरुक्त के अनुसार - ब्रह्म जानाति ब्राह्मण: -- ब्राह्मण वह है जो ब्रह्म (अंतिम सत्य, ईश्वर या परम ज्ञान) को जानता है। अतः ब्राह्मण का अर्थ है - "ईश्वर का ज्ञाता"। सन:' शब्द के भी तप, वेद विद्या अदि अर्थ है | निरंतारार्थक अनन्य में भी 'सना' शब्द का पाठ है | 'आढ्य' का अर्थ होता है धनी | फलतः जो तप, वेद, और विद्या के द्वारा निरंतर पूर्ण है, उसे ही "सनाढ्य" कहते है - 'सनेन तपसा वेदेन च सना निरंतरमाढ्य: पूर्ण सनाढ्य:' उपर्युक्त रीति से 'सनाढ्य' शब्द में ब्राह्मणत्व के सभी प्रकार अनुगत होने पर जो सनाढ्य है वे ब्राह्मण है और जो ब्राह्मण है वे सनाढ्य है | यह निर्विवाद सिद्ध है | अर्थात ऐसा कौन ब्राह्मण होगा, जो 'सनाढ्य' नहीं होना चाहेगा | भारतीय संस्कृति की महान धाराओं के निर्माण में सनाढ्यो का अप्रतिभ योगदान रहा है | वे अपने सुखो की उपेक्षा कर दीपबत्ती की तरह तिलतिल कर जल कर समाज के लिए मिटते रहे है | .

नई!!: नेपाली साहित्य और ब्राह्मण · और देखें »

भानुभक्त आचार्य

भानुभक्त आचार्य (1814 – 1868), नेपाल के कवि थे जिन्होने नेपाली में रामायण की रचना की। उन्हें नेपाली भाषा का आदिकवि माना जाता है। नेपाली साहित्य के क्षेत्र में प्रथम महाकाव्य रामायण के रचनाकार भानुभक्त का उदय सर्वाधिक महत्वपूर्ण घटना है। पूर्व से पश्चिम तक नेपाल का कोई ऐसा गाँव अथवा कस्वा नहीं है जहाँ उनकी रामायण की पहुँच नहीं हो। भानुभक्त कृत रामायण वस्तुत: नेपाल का 'रामचरित मानस' है। रम्घा ग्राम में भानुभक्त की प्रतिमा भानुभक्त का जन्म पश्चिमी नेपाल में चुँदी-व्याँसी क्षेत्र के रम्घा ग्राम में २९ आसाढ़ संवत १८७१ तदनुसार १८१४ ई. में हुआ था। संवत् १९१० तदनुसार १८५३ई.

नई!!: नेपाली साहित्य और भानुभक्त आचार्य · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: नेपाली साहित्य और भारत · और देखें »

भैरव अर्याल

भैरव अर्याल (वि. सं. १९९३ - वि. सं. २०३३) नेपाली भाषा के प्रसिद्ध हास्यव्यंग्य निबन्धकार है। उनका हास्यव्यंग्यका निबन्ध बहुत चर्चित हैं। .

नई!!: नेपाली साहित्य और भैरव अर्याल · और देखें »

भूटान

भूटान का राजतंत्र (भोटान्त) हिमालय पर बसा दक्षिण एशिया का एक छोटा और महत्वपूर्ण देश है। यह चीन (तिब्बत) और भारत के बीच स्थित भूमि आबद्ध(Land Lock)देश है। इस देश का स्थानीय नाम ड्रुग युल है, जिसका अर्थ होता है अझ़दहा का देश। यह देश मुख्यतः पहाड़ी है और केवल दक्षिणी भाग में थोड़ी सी समतल भूमि है। यह सांस्कृतिक और धार्मिक तौर से तिब्बत से जुड़ा है, लेकिन भौगोलिक और राजनीतिक परिस्थितियों के मद्देनजर वर्तमान में यह देश भारत के करीब है। .

नई!!: नेपाली साहित्य और भूटान · और देखें »

मन प्रसाद सुब्बा

मन प्रसाद सुब्बा का जन्म 3 सितंबर 1952 को दार्जिलिंग में। ये नेपाली भाषा के भारतीय कवि और उपन्यासकार हैं। 'बिब्लियंटों युगमित्र कार्टून मांछे हरू', 'बुख्यंचा हरू को देश माँ', 'ऊष्मा' (कविता संग्रह) एवं 'त्यो मोरसम्म पुगे को माछे' (उपन्यास) प्रकाशित। .

नई!!: नेपाली साहित्य और मन प्रसाद सुब्बा · और देखें »

माधवप्रसाद घिमिरे

माधवप्रसाद घिमिरे माधवप्रसाद घिमिरे (जन्म 22 अक्टूबर, 1919) नेपाली भाषा के कवि, साहित्यकार एवं गीतकार हैं। वे नेपाल के राष्ट्रकवि हैं। नवमंजरी (संवत १९९४), घामपानी (संवत २०१०), नयाँ नेपाल (संवत २०१३), किन्नर-किन्नरी (संवत २०३३) आदि उनके प्रमुख कवितासंग्रह हैं। .

नई!!: नेपाली साहित्य और माधवप्रसाद घिमिरे · और देखें »

मोतिराम भट्ट

मोतिराम भट्ट नेपाली भाषा के कवि थें। उन्होंने नेपाल में ग़जल की शुरुआत की थी। .

नई!!: नेपाली साहित्य और मोतिराम भट्ट · और देखें »

मोद नाथ प्रश्रित

मोद नाथ प्रश्रित नेपाल के प्रगतिशील चिंतनधारा के वरिष्ठ कवि एवं नाटककार हैं। ये नेपाल में साम्यवादी-लेनिनवादी दल के प्रमुख सदस्य हैं। .

नई!!: नेपाली साहित्य और मोद नाथ प्रश्रित · और देखें »

मोहन ठकुरी

मोहन ठकुरी का जन्म 20 अप्रैल 1948 को मंग्पू दार्जिलिंग में हुआ। ये नेपाली भाषा के चर्चित भारतीय कवि, कथाकार और संपादक हैं। 'मेरो अंगाठों को रात', 'हेंग ओभर' (कहानी संग्रह), एवं 'नि:शब्द' (कविता संग्रह) प्रकाशित। साहित्य अकादमी द्वारा प्रकाशित 'नेपाली कविता संग्रह' तथा' आगम सिंह गिरि रचना संचयन' का संपादन। .

नई!!: नेपाली साहित्य और मोहन ठकुरी · और देखें »

रहस्यवाद

रहस्यवाद वह भावनात्मक अभिव्यक्ति है जिसमें कोई व्यक्ति या रचनाकर उस अलौकिक, परम, अव्यक्त सत्ता से अपने प्रेम को प्रकट करता है; वह उस अलौकिक तत्व में डूब जाना चाहता है | और जव वह व्यक्ति इस चरम आनंद की अनुभूति करता है|तो उसको वाह्य जगत में व्यक्त करने में उसे अत्यंत कठिनाई होती है | लौकिक भाषा, वस्तुएं उस आनंद को व्यक्त नहीं कर सकती.

नई!!: नेपाली साहित्य और रहस्यवाद · और देखें »

रामायण

रामायण आदि कवि वाल्मीकि द्वारा लिखा गया संस्कृत का एक अनुपम महाकाव्य है। इसके २४,००० श्लोक हैं। यह हिन्दू स्मृति का वह अंग हैं जिसके माध्यम से रघुवंश के राजा राम की गाथा कही गयी। इसे आदिकाव्य तथा इसके रचयिता महर्षि वाल्मीकि को 'आदिकवि' भी कहा जाता है। रामायण के सात अध्याय हैं जो काण्ड के नाम से जाने जाते हैं। .

नई!!: नेपाली साहित्य और रामायण · और देखें »

राजेन्द्र भण्डारी

राजेन्द्र भण्डारी नेपाली भाषा के प्रतिष्ठित भारतीय कवि हैं। ये गैंगटोक, सिक्किम में प्राध्यापक हैं। इनका जन्म 1955 में कलिमपोंग दार्जिलिंग में हुआ। 'हिउन्देछैसा रात का पर्दा हरू मा' और 'यी शब्द हरू: यी हरफ हरू' आदि कविता संग्रह प्रकाशित। .

नई!!: नेपाली साहित्य और राजेन्द्र भण्डारी · और देखें »

रवीन्द्र प्रभात

रवीन्द्र प्रभात (जन्म: ५ अप्रैल १९६९) भारत के हिन्दी कवि, कथाकार, उपन्यासकार, व्यंग्यकार, स्तंभकार, सम्पादक और ब्लॉग विश्लेषक हैं। उन्होंने लगभग सभी साहित्यिक विधाओं में लेखन किया है परंतु व्यंग्य और गज़ल में उनकी प्रमुख उपलब्धियाँ हैं। १९९१ में प्रकाशित अपने पहले गज़ल संग्रह "हमसफर" से पहली बार वे चर्चा में आये। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक 'जनसंदेश टाईम्स' और 'डेली न्यूज एक्टिविस्ट' के वे नियमित स्तंभकार रह चुके हैं। .

नई!!: नेपाली साहित्य और रवीन्द्र प्रभात · और देखें »

रेमिका थापा

रेमिका थापा नेपाली भाषा की भारतीय कवियित्रि है। इनका जन्म 28 अक्तूवर 1971 को मांग्पू दार्जिलिंग में हुआ। .

नई!!: नेपाली साहित्य और रेमिका थापा · और देखें »

लक्ष्मीप्रसाद देवकोटा

लक्ष्मीप्रसाद देवकोटा (जन्म १२ नवम्बर १९०९, मृत्यु १४ सितम्बर १९५९) नेपाली साहित्य के महाकवि हैं। देवकोटा नेपाली साहित्य के बिभिन्न विधाओं में कलम चलाने वाले बहुमुखी प्रतिभाशाली थे। उनके द्वारा लिखित कविता और निबन्ध उच्च कोटि के माने जाते हैं। उन्होंने मुनामदन, सुलोचना, शाकुन्तल जैसे अमर काव्य लिखे जिसके कारण नेपाली साहित्यको समृद्धि मिली। नेपाली साहित्य में मुनामदन सर्वोत्कृष्ट काव्य माना जाता है। .

नई!!: नेपाली साहित्य और लक्ष्मीप्रसाद देवकोटा · और देखें »

लेखनाथ पौड्याल

लेखनाथ पौड्याल (सन् 1885 – 1966) नेपाली साहित्य के छन्दोबद्ध कवि एवम् परिष्कारवादी धारा के स्थापक थे। उनको आधुनिक युग के जन्मदाता, आध्यात्मिक पुनर्जागरण लानेवाले आध्यात्मिक मानवता वादी कवि के रुपमें नेपाली साहित्यमें माना जाता हैं। १९५१ सालमें पौड्यालको कविशिरोमणि के उपाधि दिया गया। उनके जन्म पोखरा के पासमें अर्घौ अर्चले में खस ब्राह्मण (बाहुन) परिवार में हुआ था। .

नई!!: नेपाली साहित्य और लेखनाथ पौड्याल · और देखें »

लोकगीत

लोकनृत्य के साथ लोकगीत लोकगीत लोक के गीत हैं। जिन्हें कोई एक व्यक्ति नहीं बल्कि पूरा लोक समाज अपनाता है। सामान्यतः लोक में प्रचलित, लोक द्वारा रचित एवं लोक के लिए लिखे गए गीतों को लोकगीत कहा जा सकता है। लोकगीतों का रचनाकार अपने व्यक्तित्व को लोक समर्पित कर देता है। शास्त्रीय नियमों की विशेष परवाह न करके सामान्य लोकव्यवहार के उपयोग में लाने के लिए मानव अपने आनन्द की तरंग में जो छन्दोबद्ध वाणी सहज उद्भूत करता हॅ, वही लोकगीत है। इस प्रकार लोकगीत शब्द का अर्थ हॅ- १- लोक में प्रचलित गीत २- लोक-रचित गीत ३- लोक-विषयक गीत कजरी, सोहर, चैती, लंगुरिया आदि लोकगीतों की प्रसिद्ध शैलियाँ हैं। .

नई!!: नेपाली साहित्य और लोकगीत · और देखें »

लील बहादुर क्षेत्री

लील बहादुर क्षेत्री नेपाली भाषा के भारतीय कथा लेखक हैं। .

नई!!: नेपाली साहित्य और लील बहादुर क्षेत्री · और देखें »

शरद रावत

शरद रावत नेपाली भाषा के भारतीय कवि हैं। इनका जन्म 17 सितंवर 1962 को मंग्पू दार्जिलिंग में हुआ। .

नई!!: नेपाली साहित्य और शरद रावत · और देखें »

शिव कुमार राई

शिव कुमार राई नेपाली साहित्य के मूर्धन्य भारतीय कथाकार-उपन्यासकर हैं। ये 1978 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित हैं। .

नई!!: नेपाली साहित्य और शिव कुमार राई · और देखें »

शृंगार रस

श्रृंगार रस रसों में से एक प्रमुख रस है। यह रति भाव को दर्शाता है। .

नई!!: नेपाली साहित्य और शृंगार रस · और देखें »

सिक्किम

(या, सिखिम) भारत पूर्वोत्तर भाग में स्थित एक पर्वतीय राज्य है। अंगूठे के आकार का यह राज्य पश्चिम में नेपाल, उत्तर तथा पूर्व में चीनी तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र तथा दक्षिण-पूर्व में भूटान से लगा हुआ है। भारत का पश्चिम बंगाल राज्य इसके दक्षिण में है। अंग्रेजी, नेपाली, लेप्चा, भूटिया, लिंबू तथा हिन्दी आधिकारिक भाषाएँ हैं परन्तु लिखित व्यवहार में अंग्रेजी का ही उपयोग होता है। हिन्दू तथा बज्रयान बौद्ध धर्म सिक्किम के प्रमुख धर्म हैं। गंगटोक राजधानी तथा सबसे बड़ा शहर है। सिक्किम नाम ग्याल राजतन्त्र द्वारा शासित एक स्वतन्त्र राज्य था, परन्तु प्रशासनिक समस्यायों के चलते तथा भारत से विलय के जनमत के कारण १९७५ में एक जनमत-संग्रह के अनुसार भारत में विलीन हो गया। उसी जनमत संग्रह के पश्चात राजतन्त्र का अन्त तथा भारतीय संविधान की नियम-प्रणाली के ढाचें में प्रजातन्त्र का उदय हुआ। सिक्किम की जनसंख्या भारत के राज्यों में न्यूनतम तथा क्षेत्रफल गोआ के पश्चात न्यूनतम है। अपने छोटे आकार के बावजूद सिक्किम भौगोलिक दृष्टि से काफ़ी विविधतापूर्ण है। कंचनजंगा जो कि दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी है, सिक्किम के उत्तरी पश्चिमी भाग में नेपाल की सीमा पर है और इस पर्वत चोटी चको प्रदेश के कई भागो से आसानी से देखा जा सकता है। साफ सुथरा होना, प्राकृतिक सुंदरता पुची एवं राजनीतिक स्थिरता आदि विशेषताओं के कारण सिक्किम भारत में पर्यटन का प्रमुख केन्द्र है। .

नई!!: नेपाली साहित्य और सिक्किम · और देखें »

सुन्दरता

सुन्दरता (Beauty) किसी व्यक्ति, जानवर, स्थान, वनस्पति, या किसी प्राकृतिक वस्तु की विशिष्टता है जिसे देखकर आनन्द एवं सन्तोष की अनुभूति होती है। सुन्दरता का अध्ययन सौन्दर्यशास्त्र, समाजशास्त्र, सामाजिक मनोविज्ञान, एवं संस्कृति के एक भाग के रूप में की जाती है। .

नई!!: नेपाली साहित्य और सुन्दरता · और देखें »

सुरेश किरण

सुरेश किरण नेपाली भाषा के नेपाली साहित्यकार हैं। इनका जन्म नेपाली संवत 2023 को काठमाण्डू नेपाल में हुआ। ये नेपाल के पुरस्कृत कवि और लेखक हैं। कविता प्रधान त्रैमासिकी 'क्वास्लवाह' के संपादक हैं और विश्वभूमि (दैनिक) में कार्यरत हैं। .

नई!!: नेपाली साहित्य और सुरेश किरण · और देखें »

हरिकृष्ण प्रसाद गुप्ता अग्रहरि

डॉ हरिकृष्ण प्रसाद गुप्ता अग्रहरि का जन्म 25 फरवरी 1950 को परसौनी भाटा नेपाल में हुआ। इनहोने भारत और हंगरी से पी एच डी किया है। इनके अनुसंधात्मक शोध-पत्र बुडापेस्ट विश्व विद्यालय हंगरी द्वारा पुरस्कृत है। इनकी विभिन्न विधाओं में लगभग दो दर्जन पुस्तकें प्रकाशित हैं। ये नेपाल सरकार की सेवा में अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। .

नई!!: नेपाली साहित्य और हरिकृष्ण प्रसाद गुप्ता अग्रहरि · और देखें »

हिन्दी

हिन्दी या भारतीय विश्व की एक प्रमुख भाषा है एवं भारत की राजभाषा है। केंद्रीय स्तर पर दूसरी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। यह हिन्दुस्तानी भाषा की एक मानकीकृत रूप है जिसमें संस्कृत के तत्सम तथा तद्भव शब्द का प्रयोग अधिक हैं और अरबी-फ़ारसी शब्द कम हैं। हिन्दी संवैधानिक रूप से भारत की प्रथम राजभाषा और भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है। हालांकि, हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं है क्योंकि भारत का संविधान में कोई भी भाषा को ऐसा दर्जा नहीं दिया गया था। चीनी के बाद यह विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भी है। विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार यह विश्व की दस शक्तिशाली भाषाओं में से एक है। हिन्दी और इसकी बोलियाँ सम्पूर्ण भारत के विविध राज्यों में बोली जाती हैं। भारत और अन्य देशों में भी लोग हिन्दी बोलते, पढ़ते और लिखते हैं। फ़िजी, मॉरिशस, गयाना, सूरीनाम की और नेपाल की जनता भी हिन्दी बोलती है।http://www.ethnologue.com/language/hin 2001 की भारतीय जनगणना में भारत में ४२ करोड़ २० लाख लोगों ने हिन्दी को अपनी मूल भाषा बताया। भारत के बाहर, हिन्दी बोलने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका में 648,983; मॉरीशस में ६,८५,१७०; दक्षिण अफ्रीका में ८,९०,२९२; यमन में २,३२,७६०; युगांडा में १,४७,०००; सिंगापुर में ५,०००; नेपाल में ८ लाख; जर्मनी में ३०,००० हैं। न्यूजीलैंड में हिन्दी चौथी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसके अलावा भारत, पाकिस्तान और अन्य देशों में १४ करोड़ १० लाख लोगों द्वारा बोली जाने वाली उर्दू, मौखिक रूप से हिन्दी के काफी सामान है। लोगों का एक विशाल बहुमत हिन्दी और उर्दू दोनों को ही समझता है। भारत में हिन्दी, विभिन्न भारतीय राज्यों की १४ आधिकारिक भाषाओं और क्षेत्र की बोलियों का उपयोग करने वाले लगभग १ अरब लोगों में से अधिकांश की दूसरी भाषा है। हिंदी हिंदी बेल्ट का लिंगुआ फ़्रैंका है, और कुछ हद तक पूरे भारत (आमतौर पर एक सरल या पिज्जाइज्ड किस्म जैसे बाजार हिंदुस्तान या हाफ्लोंग हिंदी में)। भाषा विकास क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी हिन्दी प्रेमियों के लिए बड़ी सन्तोषजनक है कि आने वाले समय में विश्वस्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व की जो चन्द भाषाएँ होंगी उनमें हिन्दी भी प्रमुख होगी। 'देशी', 'भाखा' (भाषा), 'देशना वचन' (विद्यापति), 'हिन्दवी', 'दक्खिनी', 'रेखता', 'आर्यभाषा' (स्वामी दयानन्द सरस्वती), 'हिन्दुस्तानी', 'खड़ी बोली', 'भारती' आदि हिन्दी के अन्य नाम हैं जो विभिन्न ऐतिहासिक कालखण्डों में एवं विभिन्न सन्दर्भों में प्रयुक्त हुए हैं। .

नई!!: नेपाली साहित्य और हिन्दी · और देखें »

विश्वेश्वर प्रसाद कोइराला

विश्वेश्वर प्रसाद कोइराला (1914 - 21 जून 1982) नेपाल के प्रथम जन निर्वाचित प्रधानमन्त्री थे। वे नेपाली व हिन्दी भाषा के साहित्यकार भी हैं। उन्होंने अपने जीवन के अधिकांश समय नेपाली कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व किया ‍और 1959 से 1960 तक नेपाल के प्रधानमन्त्री रहे। वे नेपाली में लोकतंत्र की स्थापना के लिए मृत्यु पर्यन्त लड़ते रहे। श्री कोइराला ने नेपाली भाषा साहित्य में मनोवैज्ञानिक कथा का नया प्रयोग आरम्भ किया। .

नई!!: नेपाली साहित्य और विश्वेश्वर प्रसाद कोइराला · और देखें »

वुद्ध सायमी

वुद्ध सायमी नेपाली भाषा के नेपाली कवि हैं। इनका जन्म विक्रम संवत 2001 में झोंछे काठमाण्डू में हुआ। इनका एक कविता संग्रह 'मेरो वर्तमान' प्रकाशित है। ये द्विमासिक पत्रिका 'सिड' के सह संपादक हैं। .

नई!!: नेपाली साहित्य और वुद्ध सायमी · और देखें »

वीर विक्रम गुरुङ

वीर विक्रम गुरुङ का जन्म 27 अगस्त 1927 को दार्जिलिंग में हुआ। कहानियों में 'बुद्ध भरिया', 'टाइफाइड', 'ठेठ नेपाली कथा', आदि चर्चित। समाज के विभिन्न पक्षों को लेकर कहानी लिखने के लिए ये विख्यात हैं। 'अमर क्षण' कहानी संग्रह प्रकाशित। .

नई!!: नेपाली साहित्य और वीर विक्रम गुरुङ · और देखें »

खस

खस निम्नलिखित दो अर्थों में प्रयुक्त होता है -.

नई!!: नेपाली साहित्य और खस · और देखें »

इन्द्रबहादुर राई

इन्द्रबहादुर राई (3 फ़रवरी 1927 - 6 मार्च 2018) नेपाली मूल के दार्जिलिंग निवासी भारतीय साहित्यकार थे। उनका नेपाली साहित्य और भाषा में योगदान अविस्मरणीय है। इन्हें नेपाली भाषा और साहित्य में उत्कृष्ट योगदान हेतु साहित्य अकादमी पुरस्कार के साथ-साथ अन्य अनेकों सम्मनों से विभूषित किया गया है। राई नेपाली भाषा के अत्यंत प्रतिभावान लेखकों में से एक हैं। उनके सृजन में पारंपरिक और आधुनिक दोनों तकनीक शामिल है जो साहित्यिक शैलियों की एक विस्तृत श्रृंखला का उपयोग करती है। .

नई!!: नेपाली साहित्य और इन्द्रबहादुर राई · और देखें »

इंदिरा शाह

नेपाल की चर्चित युवा कवियित्रि। .

नई!!: नेपाली साहित्य और इंदिरा शाह · और देखें »

काव्य

काव्य, कविता या पद्य, साहित्य की वह विधा है जिसमें किसी कहानी या मनोभाव को कलात्मक रूप से किसी भाषा के द्वारा अभिव्यक्त किया जाता है। भारत में कविता का इतिहास और कविता का दर्शन बहुत पुराना है। इसका प्रारंभ भरतमुनि से समझा जा सकता है। कविता का शाब्दिक अर्थ है काव्यात्मक रचना या कवि की कृति, जो छन्दों की शृंखलाओं में विधिवत बांधी जाती है। काव्य वह वाक्य रचना है जिससे चित्त किसी रस या मनोवेग से पूर्ण हो। अर्थात् वहजिसमें चुने हुए शब्दों के द्वारा कल्पना और मनोवेगों का प्रभाव डाला जाता है। रसगंगाधर में 'रमणीय' अर्थ के प्रतिपादक शब्द को 'काव्य' कहा है। 'अर्थ की रमणीयता' के अंतर्गत शब्द की रमणीयता (शब्दलंकार) भी समझकर लोग इस लक्षण को स्वीकार करते हैं। पर 'अर्थ' की 'रमणीयता' कई प्रकार की हो सकती है। इससे यह लक्षण बहुत स्पष्ट नहीं है। साहित्य दर्पणाकार विश्वनाथ का लक्षण ही सबसे ठीक जँचता है। उसके अनुसार 'रसात्मक वाक्य ही काव्य है'। रस अर्थात् मनोवेगों का सुखद संचार की काव्य की आत्मा है। काव्यप्रकाश में काव्य तीन प्रकार के कहे गए हैं, ध्वनि, गुणीभूत व्यंग्य और चित्र। ध्वनि वह है जिस, में शब्दों से निकले हुए अर्थ (वाच्य) की अपेक्षा छिपा हुआ अभिप्राय (व्यंग्य) प्रधान हो। गुणीभूत ब्यंग्य वह है जिसमें गौण हो। चित्र या अलंकार वह है जिसमें बिना ब्यंग्य के चमत्कार हो। इन तीनों को क्रमशः उत्तम, मध्यम और अधम भी कहते हैं। काव्यप्रकाशकार का जोर छिपे हुए भाव पर अधिक जान पड़ता है, रस के उद्रेक पर नहीं। काव्य के दो और भेद किए गए हैं, महाकाव्य और खंड काव्य। महाकाव्य सर्गबद्ध और उसका नायक कोई देवता, राजा या धीरोदात्त गुंण संपन्न क्षत्रिय होना चाहिए। उसमें शृंगार, वीर या शांत रसों में से कोई रस प्रधान होना चाहिए। बीच बीच में करुणा; हास्य इत्यादि और रस तथा और और लोगों के प्रसंग भी आने चाहिए। कम से कम आठ सर्ग होने चाहिए। महाकाव्य में संध्या, सूर्य, चंद्र, रात्रि, प्रभात, मृगया, पर्वत, वन, ऋतु, सागर, संयोग, विप्रलम्भ, मुनि, पुर, यज्ञ, रणप्रयाण, विवाह आदि का यथास्थान सन्निवेश होना चाहिए। काव्य दो प्रकार का माना गया है, दृश्य और श्रव्य। दृश्य काव्य वह है जो अभिनय द्वारा दिखलाया जाय, जैसे, नाटक, प्रहसन, आदि जो पढ़ने और सुनेन योग्य हो, वह श्रव्य है। श्रव्य काव्य दो प्रकार का होता है, गद्य और पद्य। पद्य काव्य के महाकाव्य और खंडकाव्य दो भेद कहे जा चुके हैं। गद्य काव्य के भी दो भेद किए गए हैं- कथा और आख्यायिका। चंपू, विरुद और कारंभक तीन प्रकार के काव्य और माने गए है। .

नई!!: नेपाली साहित्य और काव्य · और देखें »

किताब सिंह राई

नेपाली साहित्य के भारतीय कवि-कथाकार और व्यंग्यकार। एक कविता संग्रह 'जीवन फूल' एवं कथा संग्रह 'पहली गुलाब को फूल' प्रकाशित। .

नई!!: नेपाली साहित्य और किताब सिंह राई · और देखें »

कृष्ण धिमिरे

7 सितंबर 1963 को जन्में कृष्ण धिमिरे विज्ञान से स्नातक हैं। ये नेपाली भाषा के भारतीय अनुवादक हैं। .

नई!!: नेपाली साहित्य और कृष्ण धिमिरे · और देखें »

केदार मान व्यथित

नेपाली भाषा के प्रतिष्ठित नेपाली कवि। नेपाली जन-जीवन की सामाजिक-सांस्कृतिक और साहित्यिक गतिविधियों के प्राणनायक छायावादी काव्य-धारा के प्रखर स्तंभ। नेपाल की राजनीति में भी सक्रिय। .

नई!!: नेपाली साहित्य और केदार मान व्यथित · और देखें »

अच्छा राई रसिक

अछा राय रसिक (1928-1952) नेपाली में हास्य-व्यंग्य से भरपूर कहानियों के लिए लोकप्रिय कथाकार। इनका उपन्यास लग्न और दो भान तथा कहानी संग्रह सप्तकोशी प्रकाशित है। .

नई!!: नेपाली साहित्य और अच्छा राई रसिक · और देखें »

असम

असम या आसाम उत्तर पूर्वी भारत में एक राज्य है। असम अन्य उत्तर पूर्वी भारतीय राज्यों से घिरा हुआ है। असम भारत का एक सीमांत राज्य है जो चतुर्दिक, सुरम्य पर्वतश्रेणियों से घिरा है। यह भारत की पूर्वोत्तर सीमा २४° १' उ॰अ॰-२७° ५५' उ॰अ॰ तथा ८९° ४४' पू॰दे॰-९६° २' पू॰दे॰) पर स्थित है। संपूर्ण राज्य का क्षेत्रफल ७८,४६६ वर्ग कि॰मी॰ है। भारत - भूटान तथा भारत - बांग्लादेश सीमा कुछ भागो में असम से जुडी है। इस राज्य के उत्तर में अरुणाचल प्रदेश, पूर्व में नागालैंड तथा मणिपुर, दक्षिण में मिजोरम तथा मेघालय एवं पश्चिम में बंग्लादेश स्थित है। .

नई!!: नेपाली साहित्य और असम · और देखें »

अविनाश श्रेष्ठ

जन्म: 14 मई 1957 गुवाहाटी,असम मे। नेपाली साहित्य के प्रतिष्ठित कवि-नाटककार,कथाकार एवं साहित्यिक पत्रकार हैं। 1982 में कविता के लिए रत्न श्री स्वर्ण पदक से सम्मानित। तीन कविता संग्रह और एक नाटक संग्रह 'अस्वस्थामा हतोहत:'तथा कहानीसंग्रह " तान्या, इन्द्रकमल र अन्धकार " प्रकाशित। फिलहाल राष्ट्रीय प्रज्ञा प्रतिष्ठान की पत्रिका 'समकालीन साहित्य' के कार्यकारी संपादक। .

नई!!: नेपाली साहित्य और अविनाश श्रेष्ठ · और देखें »

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड (पूर्व नाम उत्तरांचल), उत्तर भारत में स्थित एक राज्य है जिसका निर्माण ९ नवम्बर २००० को कई वर्षों के आन्दोलन के पश्चात भारत गणराज्य के सत्ताइसवें राज्य के रूप में किया गया था। सन २००० से २००६ तक यह उत्तरांचल के नाम से जाना जाता था। जनवरी २००७ में स्थानीय लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य का आधिकारिक नाम बदलकर उत्तराखण्ड कर दिया गया। राज्य की सीमाएँ उत्तर में तिब्बत और पूर्व में नेपाल से लगी हैं। पश्चिम में हिमाचल प्रदेश और दक्षिण में उत्तर प्रदेश इसकी सीमा से लगे राज्य हैं। सन २००० में अपने गठन से पूर्व यह उत्तर प्रदेश का एक भाग था। पारम्परिक हिन्दू ग्रन्थों और प्राचीन साहित्य में इस क्षेत्र का उल्लेख उत्तराखण्ड के रूप में किया गया है। हिन्दी और संस्कृत में उत्तराखण्ड का अर्थ उत्तरी क्षेत्र या भाग होता है। राज्य में हिन्दू धर्म की पवित्रतम और भारत की सबसे बड़ी नदियों गंगा और यमुना के उद्गम स्थल क्रमशः गंगोत्री और यमुनोत्री तथा इनके तटों पर बसे वैदिक संस्कृति के कई महत्त्वपूर्ण तीर्थस्थान हैं। देहरादून, उत्तराखण्ड की अन्तरिम राजधानी होने के साथ इस राज्य का सबसे बड़ा नगर है। गैरसैण नामक एक छोटे से कस्बे को इसकी भौगोलिक स्थिति को देखते हुए भविष्य की राजधानी के रूप में प्रस्तावित किया गया है किन्तु विवादों और संसाधनों के अभाव के चलते अभी भी देहरादून अस्थाई राजधानी बना हुआ है। राज्य का उच्च न्यायालय नैनीताल में है। राज्य सरकार ने हाल ही में हस्तशिल्प और हथकरघा उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये कुछ पहल की हैं। साथ ही बढ़ते पर्यटन व्यापार तथा उच्च तकनीकी वाले उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए आकर्षक कर योजनायें प्रस्तुत की हैं। राज्य में कुछ विवादास्पद किन्तु वृहत बाँध परियोजनाएँ भी हैं जिनकी पूरे देश में कई बार आलोचनाएँ भी की जाती रही हैं, जिनमें विशेष है भागीरथी-भीलांगना नदियों पर बनने वाली टिहरी बाँध परियोजना। इस परियोजना की कल्पना १९५३ मे की गई थी और यह अन्ततः २००७ में बनकर तैयार हुआ। उत्तराखण्ड, चिपको आन्दोलन के जन्मस्थान के नाम से भी जाना जाता है। .

नई!!: नेपाली साहित्य और उत्तराखण्ड · और देखें »

छायावाद

छायावाद विशेष रूप से हिंदी साहित्य के रोमांटिक उत्थान की वह काव्य-धारा है जो लगभग ई.स. १९१८ से १९३६ तक की प्रमुख युगवाणी रही। इसमें जयशंकर प्रसाद, निराला, सुमित्रानंदन पंत, महादेवी वर्मा आदि मुख्य कवि हुए। छायावाद-चतुष्टय -- प्रसाद, निराला, पंत और महादेवी के बाद हिन्दी के सर्वश्रेष्ठ कवियों में महाकवि गुलाब खंडेलवाल की भी गणना होती है। छायावाद सामान्य रूप से भावोच्छवास प्रेरित स्वच्छन्द कल्पना-वैभव की वह स्वच्छन्द प्रवृत्ति है जो देश-कालगत वैशिष्ट्य के साथ संसार की सभी जातियों के विभिन्न उत्थानशील युगों की आशा, आकांक्षा में निरंतर व्यक्त होती रही है। स्वच्छन्दता की इस सामान्य भावधारा की विशेष अभिव्यक्ति का नाम हिंदी साहित्य में छायावाद पड़ा। छायावाद नामकरण का श्रेय मुकुटधर पाण्डेय को जाता है। इसके आधार पर हिंदी साहित्य में छायावादी युग और छायावादी आंदोलन को भी स्थान मिला। .

नई!!: नेपाली साहित्य और छायावाद · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »